U19 World Cup: Vihaan Malhotra slams century, powers India to thumping 204 run-win over Zimbabwe

U19 World Cup: Vihaan Malhotra slams century, powers India to thumping 204 run-win over Zimbabwe


Vihaan Malhotra struck a century to help India Under-19 hand Zimbabwe Under-19 by a whopping 204 runs in a Super 6 stage match of the ICC Under-19 Cricket World Cup 2026 to reclaim their top spot in Group 2 standings at the Queens Sports Club, Bulawayo, Zimbabwe, on Tuesday. 

Asked to bat first, Indian openers Aaron George and Vaibhav Sooryavanshi stitched together a quick-fire 44-run opening stand. George’s departure didn’t deter Sooryavanshi as he continued with the onslaught to bring up his half-century.

Zimbabwe clawed back some initiative, sending the 14-year-old Sooryavanshi, who hammered a 30-ball 52 (4×4, 4×6) and Vedant Trivedi (15) back in the hut within the next five overs.

Add Zee News as a Preferred Source


Malhotra and Abhigyan Kundu then settled into a fine batting rhythm to steer India clear of any potential danger. The former fired India’s first century at the tournament, while Kundu’s 61 off 62 deliveries set India on the course for a big score. Khilan A. Patel’s 12-ball 30 added to the late fireworks as India finished with 352/8 from their 50 overs.

Chasing a daunting total, Zimbabwe lost their openers, Nathaniel Hlabangana, Dhruv Patel, and Brendon Senzere early in the chase. Kian Blignaut and Leeroy Chiwaula attempted to rebuild the Zimbabwean innings, with the latter also bringing up a resilient half-century.

But Ayush Mhatre and Udhav Mohan snapped up three wickets each, helping India curtail the Zimbabwe challenge to 148 after a lower-order collapse.

The victory means only three teams from Group 2, India, England, and Pakistan, remain in the hunt for the semi-finals spots, with a huge bearing on Sunday’s blockbuster clash between India and Pakistan.

Brief scores: India Under-19 352/8 in 50.0 overs (Vihaan Malhotra 109, Vaibhav Sooryavanshi 52, Abhigyan Kundu 61, Kian Blignaut 37; Tatenda Chimugoro 3-49, Panashe Mazai 2-86, Simbarashe Mudzengerere 2-51) beat Zimbabwe Under-19 148 all out in 37.4 overs (Leeroy Chiwaula 62, Kian Blignaut 37, Tatenda Chimugoro 29; Ayush Mhatre 3-14, Udhav Mohan 3-20, R.S. Ambrish 2-19) by 204 runs



Source link

तीन गेंद में पलट गया पूरा मैच, आखिरी ओवर में मचा खूब बवाल; गुजरात ने दिल्ली को हराया

तीन गेंद में पलट गया पूरा मैच, आखिरी ओवर में मचा खूब बवाल; गुजरात ने दिल्ली को हराया


गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 रनों से हरा दिया है. आखिरी ओवर तक चले इस मैच में गुजरात ने आखिरी 6 गेंदों में अपनी जीत पक्की की. इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में दिल्ली की टीम 171 रन ही बना सकी. अंतिम ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 रन नहीं बना सकी.

गुजरात जायंट्स की असली हीरो सोफी डिवाइन रहीं, जिन्होंने अनित्म ओवरों में 9 रन डिफेंड कर लिए. इस जीत के दम पर गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है, लेकिन प्लेऑफ में अभी उसकी जगह पक्की नहीं हुई है. दूसरी ओर दिल्ली की टीम चौथे स्थान पर है.

दिल्ली ने 4 ओवर में ठोके 61 रन, फिर भी हार गई

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने एक समय 15 ओवरों में 106 रन बनाए थे. उसके बाद निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने ऐसा बवाल काटा कि दिल्ली ने 4 ओवरों में 61 रन बना डाले. 15 ओवरों में दिल्ली का स्कोर 105/6 था, वहीं 19वें ओवर तक आते-आते स्कोर 166/6 हो चुका था. निकी प्रसाद ने 24 गेंद में 47 रन और स्नेह राणा ने 15 गेंद में 29 रन बनाए. इस तूफानी बैटिंग के बावजूद दिल्ली की टीम 3 रनों से मैच हार गई.

3 गेंद में पलट गया मैच

अंतिम ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 9 रन बनाने थे. निकी प्रसाद और स्नेह राणा क्रीज पर सेट हो चुकी थीं. सोफी डिवाइन गेंदबाजी कर रही थीं और पहली 2 गेंदों पर 3 रन आ चुके थे. वहीं उससे अगली गेंद वाइड हो गई, अभी तक दिल्ली टीम के लिए सब सही हो रहा था. आलम यह था कि उसे 4 गेंद में 5 रनों की जरूरत थी, उसके बाद चौथी गेंद डॉट रही.

ओवर की चौथी गेंद पर स्नेह राणा 29 रन बनाकर आउट हो गईं. गुजरात मैच में वापसी कर चुकी थी, लेकिन निकी प्रसाद अब भी दिल्ली के लिए उम्मीद बनी हुई थीं. पांचवीं गेंद पर मिन्नू मणि ने एक रन लिया. अंतिम गेंद पर दिल्ली को चौके की जरूरत थी, लेकिन सोफी डिवाइन ने निकी प्रसाद को आउट कर दिया. ओवर की अंतिम 3 गेंदों ने पूरे मैच का रुख ही गुजरात की ओर पलट दिया.



Source link

कोहली ने खुद को बताया अरिजीत सिंह का सबसे बड़ा फैन, ‘संन्यास’ के बीच रिएक्शन वायरल

कोहली ने खुद को बताया अरिजीत सिंह का सबसे बड़ा फैन, ‘संन्यास’ के बीच रिएक्शन वायरल


बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने मंगलवार (27 जनवरी) को प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का एलान किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए संन्यास की जानकारी दी, जिससे फैंस को बड़ा धक्का लगा. अरिजीत के संन्यास पर दिग्गजों के रिएक्शन आने शुरू हो चुके हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) का रिएक्शन तेजी से वायरल होने लगा. 

रिएक्शन में कोहली खुद को अरिजीत का सबसे बड़ा फैन बता रहे हैं. अरिजीत को भारत सहित पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है. तो आइए जानते हैं कि अरिजीत के संन्यास पर कोहली ने क्या कहा. 

‘मैं शायद अरिजीत सिंह का सबसे बड़ा फैन’

तो आपको बता दें कि कोहली का जो रिएक्शन वायरल हो रहा है, वह 2016 का है. किंग कोहली ने खुद को अरिजीत का सबसे बड़ा फैन बताते हुए एक्स पर लिखा था, “मैं शायद अरिजीत सिंह का सबसे बड़ा फैन हूं. उनकी प्रतिभा और भावपूर्ण आवाज ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया। सच कहूं तो मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं.”

अरिजीत सिंह ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अरिजीत सिंह ने लिखा, “हेल्लो, सभी को हैप्पी न्यू ईयर. मुझे सालों से इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया. मैं यह एलान करके खुश हूं कि मैं अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी असाइनमेंट नहीं लेने वाला हूं. मैं खत्म कर रहा हूं. यह बहुत शानदार सफर था.”

सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास

बताते चलें कि अरिजीत ने सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लिया है. वह म्यूजिक बनाना बंद नहीं करेंगे. इसका मतलब यह है कि वह बाकी चीजों में भाग लेते रहेंगे जैसे कॉन्सर्ट करना या अपना खुद का म्यूजिक बनाना. यह फैंस के लिए अच्छी खबर भी है कि उन्होंने पूरी तरह से सिंगिंग को अलविदा नहीं कहा है. 





Source link

बांग्लादेश ने थूक कर चाटा… IPL ‘बॉयकॉट’ करने के बाद BPL में लिया ‘भारत’ का सहारा

बांग्लादेश ने थूक कर चाटा… IPL ‘बॉयकॉट’ करने के बाद BPL में लिया ‘भारत’ का सहारा


भारत और बांग्लादेश के बीच गहरा विवाद देखने को मिल रहा है. पहले बांग्लादेश ने IPL 2026 के प्रसारण पर रोक लगाई. इसके बाद पड़ोसी देश ने भारत में 2026 का टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया. साफ शब्दों में कहा जाए तो इस वक्त बांग्लादेश पूरी तरह से भारत का विरोध कर रहा है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई, जिसको देखकर कई लोगों को ‘थूक कर चाटना’ वाला मुहावरा याद आ गया. दरअसल बांग्लादेश को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2025-26) के लिए भारत का सहारा लेना पड़ गया. 

आपको बता दें कि हाल ही में बीपीएल का समापन हुआ. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला बीती 23 जनवरी को चैटोग्राम रॉयल्स और राजशाही वॉरियर्स के बीच खेला गया. मुकाबले में राजशाही वॉरियर्स ने 63 रन से जीत दर्ज की. इसके बाद टीम के लिए बांग्लादेश में विक्ट्री परेड निकाली गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. इन्हीं में से एक तस्वीर बस की भी शामिल रही, जिसने भारतीय लोगों का ध्यान खींचा. 

बांग्लादेश को लेना पड़ा भारत का सहारा

दरअसल वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि बांग्लादेश में जिस बस पर विक्ट्री परेड निकाली जा रही है, वह Ashok Leyland कंपनी की है जो एक भारतीय कंपनी है. इस तरह बांग्लादेश को आईपीएल और बाकी चीजें बॉयकॉट करने के बाद भी भारत का सहारा लेना पड़ा. 

रिक्शा पर निकालो विक्ट्री परेड

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने विक्ट्री परेड की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उन्होंने भारत से जुड़ी हर चीज का विरोध किया लेकिन BPL की विक्ट्री परेड भारत में बनी हुई बस से निकाली. ये भारत में खेल नहीं सकते, लेकिन इन्हें भारत से चीनी, पानी, बिजली और बाकी चीजें चाहिए. इसके आगे यूजर ने लिखा, “अगर वे अशोक लेलैंड का भी बॉयकॉट कर दें और रिक्शा पर विक्ट्री परेड निकालें.”

मुस्तफिजुर रहमान से हुई विवाद की शुरुआत 

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा. इसके बाद उन्हें बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने रिलीज कर दिया. फिर यहां से विवाद की शुरुआत हुई. बांग्लादेश में अल्पसंख्यों पर होने वाले अत्याचार को देखते हुए इस बात की मांग तेज हुई कि बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेलेगा और हुआ भी ऐसा





Source link

61वां शतक ठोक जो रूट ने रचा इतिहास, तोड़ दिया ब्रायन लारा का महारिकॉर्ड

61वां शतक ठोक जो रूट ने रचा इतिहास, तोड़ दिया ब्रायन लारा का महारिकॉर्ड


Most Runs in International Cricket: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक लगाकर जो रूट ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. उन्होंने इस मुकाबले में 111 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. ये उनके वनडे करियर का 20वां और अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 61वां शतक रहा. इसी बीच उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में खास कीर्तिमान बना दिया है. वो अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ब्रायन लारा को पीछे छोड़ आठवें नंबर पर आ गए हैं.

ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा

श्रीलंका के खिलाफ 111 रनों की पारी खेलने के बाद जो रूट ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 506 पारियों में बल्लेबाजी करके 22,413 रन बना लिए हैं. उन्होंने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 22,358 रन बनाए थे. रूट अपने शानदार करियर में अब तक 61 शतक और 116 फिफ्टी लगा चुके हैं.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब केवल सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कुमार संगाकारा, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ ही उनसे आगे हैं.

  • 34,357 रन – सचिन तेंदुलकर
  • 28,215 रन – विराट कोहली
  • 28,016 रन – कुमार संगाकारा
  • 27,483 रन – रिकी पोंटिंग
  • 25,957 रन – महेला जयवर्धने
  • 25,534 रन – जैक्स कैलिस
  • 24,208 रन – राहुल द्रविड़
  • 22,413 रन – जो रूट

विराट कोहली से बहुत पीछे

जो रूट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 22 हजार से अधिक रन बना चुके हैं, लेकिन इस सूची में वो विराट कोहली से बहुत पीछे हैं. विराट टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ ODI मैच ही खेलते हैं. विराट के नाम 626 पारियों में 28,215 रन हैं. एक तरफ रूट ने 61 शतक लगाए हैं, वहीं विराट के नाम तीनों फॉर्मेट में 85 शतक हैं. अकेले एकदिवसीय क्रिकेट में ही विराट 54 सेंचुरी लगा चुके हैं, जो विश्व में सबसे अधिक हैं.

यह भी पढ़ें:

विराट-रोहित के साथ इस खास क्लब में शामिल होंगे सूर्यकुमार यादव, चौथे टी20 में रच सकते हैं इतिहास



Source link

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया विजयरथ पर सवार, वैभव सूर्यवंशी और विहान का कहर

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया विजयरथ पर सवार, वैभव सूर्यवंशी और विहान का कहर


भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 204 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है. सुपर-6 के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रन बनाए थे, जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 148 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया अभी तक अंडर-19 वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं हारी है. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की जीत में विहान मल्होत्रा के शतक का बड़ा योगदान रहा. वहीं गेंदबाजी में कप्तान आयुष म्हात्रे और उद्धव मोहन ने तीन-तीन विकेट झटके.

इस मैच में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई थी. वैभव सूर्यवंशी ने 30 गेंद में 52 रनों की पारी खेली, लेकिन कप्तान आयुष म्हात्रे लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, वो इस बार भी केवल 21 रन बनाकर आउट हो गए. मगर विहान मल्होत्रा का बल्ला खूब गरज रहा है, जिन्होंने 107 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने भी 61 रनों का योगदान दिया.

गेंदबाजी में खूब चले कप्तान

कप्तान आयुष म्हात्रे चाहे बल्लेबाजी में कमाल नहीं कर पाए, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवरों में महज 14 रन दिए और 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा उद्धव मोहन ने भी जिम्बाब्वे के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. आरएस एंबरिस ने विकेट लिए, वहीं हेनिल पटेल और खिलन पटेल ने एक-एक विकेट लेने में सफलता पाई.

यह अभी तक अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत है. एक समय जिम्बाब्वे ने 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए थे, लेकिन यहां से भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि जिम्बाब्वे के आखिरी 6 विकेट महज 6 रनों के भीतर गिर गए.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में चल रहा आंतरिक कलेश, PCB पर भड़के पूर्व पाक क्रिकेटर; बोले – बांग्लादेश को छोड़ो…

Joe Root Century: टेस्ट के बाद वनडे में भी जो रूट का कहर, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर सचिन के साथ विराट के रिकॉर्ड पर भी गड़ाई नजर 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp