अक्षर पटेल की इंजरी से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, क्या 2026 टी20 वर्ल्ड कप से हो जाएंगे बाहर?

अक्षर पटेल की इंजरी से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, क्या 2026 टी20 वर्ल्ड कप से हो जाएंगे बाहर?


अक्षर पटेल को भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में बुधवार (21 जनवरी) को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में इंजरी हुई. दरअसल जब गेंदबाजी के दौरान अक्षर ने डेरिल मिचेल के शॉट को पकड़ने की कोशिश की, तो गेंद उनके बाएं हाथ की तर्जनी उंगली के ऊपरी हिस्से पर लगी. गेंद लगते ही उनकी उंगली से खून आ गया. 

गेंद लगने तक अक्षर ने ओवर में तीन गेंदें ही फेंकी थीं. चूंकि अक्षर बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं, तो वह अपना ओवर पूरा किए बगैर ही मैदान के बाहर चले गए थे. अक्षर के ओवर की बाकी तीन गेंदें अभिषेक शर्मा ने डाली. अक्षर का मैदान के बाहर जाना बड़े सवाल खड़े कर रहा है, जिसमें एक सवाल उनका 2026 वर्ल्ड कप से बाहर होने का भी है. 

टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के उपकप्तान

बता दें कि अक्षर को आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है. बात करें उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की, तो अब तक बीसीसीआई की तरफ से अक्षर की इंजरी पर किसी तरह का कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है.  इसके अलावा यह भी पता नहीं चल सका है कि भारतीय ऑलराउंडर की इंजरी कितनी गंभीर है. 

पहला टी20 जीतकर टीम इंडिया ने हासिल की बढ़त 

नागपुर में हुए पहले टी20 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड ने हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिस कर ली है. मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए. यह टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टोटल बना. इस दौरान मेन इन ब्लू के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 84 रन स्कोर किए. 

फिर रन चेज के लिए उतरी कीवी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बोर्ड पर लगा सकी. इस दौरान टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्के लगाकर 78 रन बनाए. हालांकि फिलिप्स की पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी. बताते चलें कि सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी, रविवार को खेला जाएगा. 



Source link

ICC ने नहीं मानी बांग्लादेश की मांग तो पाकिस्तान ने ले लिया बड़ा फैसला, जानिए टी20 वर्ल्ड कप मे

ICC ने नहीं मानी बांग्लादेश की मांग तो पाकिस्तान ने ले लिया बड़ा फैसला, जानिए टी20 वर्ल्ड कप मे


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के उस फैसले से पाकिस्तान में निराशा देखी जा रही है, जिसमें बांग्लादेश के आगामी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के मैच तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में ही कराने का निर्णय लिया गया है. सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान इस मुद्दे पर बांग्लादेश का समर्थन जरूर कर रहा है, लेकिन टूर्नामेंट से हटने पर किसी भी तरह से विचार नहीं किया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने टी20 वर्ल्ड कप मैचों को भारत से हटाकर श्रीलंका में कराने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया. इस फैसले के बाद पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट से जुड़े लोगों ने नाराजगी जताई.

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सूत्रों ने कहा, “पाकिस्तान ने सिद्धांत के तौर पर बांग्लादेश का समर्थन किया, क्योंकि भारत की जिद पर पाकिस्तान के मैच पाकिस्तान से हटाकर दुबई में कराए गए थे, लेकिन जब बांग्लादेश ने उसी आधार पर अपनी बात रखी, तो उसे स्वीकार नहीं किया गया, जो निराशाजनक है.”

सूत्रों ने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान इस मुद्दे पर अलग-अलग विकल्पों पर विचार जरूर कर रहा है, लेकिन टूर्नामेंट से हटना कभी भी एक विकल्प नहीं रहा है.

सूत्रों ने बताया, “पाकिस्तान के अधिकारी समझते हैं कि उनके पास इवेंट का बहिष्कार करने का कोई ठोस कारण नहीं है, क्योंकि वे पहले से ही एक न्यूट्रल वेन्यू पर खेल रहे हैं, जहां उन्हें किसी तरह की सुरक्षा चिंता नहीं है.”

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर कभी टूर्नामेंट से हटने की धमकी नहीं दी. सोशल मीडिया पर चल रही ज्यादातर खबरें अफवाहों पर आधारित थीं.

इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने भी इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आईसीसी का यह निर्णय अपेक्षित था.

अकमल ने टेलीकॉम एशिया से कहा, “आईसीसी के ज्यादातर फैसले भारत के पक्ष में होते हैं. सदस्य देशों के साथ बराबरी का व्यवहार होना चाहिए.”

उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की इच्छा को मान लिया गया, क्योंकि वह आईसीसी के लिए बड़ा राजस्व उत्पन्न करता है. अकमल के अनुसार, 2023 एशिया कप को भी हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित कराने में भारत की भूमिका अहम रही थी.

हालांकि, अकमल ने यह भी माना कि इस मामले में भी आईसीसी का फैसला मुश्किल भरा था. शेड्यूल पहले ही तय हो चुका था और इस समय उसे बदलना आसान नहीं था.

पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक किया जाएगा.



Source link

राशिद खान ने भी ‘बॉर्डर-2’ के सोशल मीडिया ट्रेंड में लगाई छलांग, जानें किसने-किसने किया कमेंट

राशिद खान ने भी ‘बॉर्डर-2’ के सोशल मीडिया ट्रेंड में लगाई छलांग, जानें किसने-किसने किया कमेंट


Rashid Khan Border-2 Reel: अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने भी ‘बॉर्डर-2’ के सोशल मीडिया ट्रेंड में छलांग लगा दी है. इन दिनों लोग सोशल मीडिया पर इस तरह की रील बना रहे हैं कि अगर उनकी वीडियो (रील) पर अहान शेट्टी ने कमेंट किया तो वह बॉर्डर-2 फिल्म देखने थिएटर में जाएंगे. मजे की बात यह है कि लोगों की रील्स पर अहान शेट्टी जमकर कमेंट कर रहे हैं. बताते चलें कि फिल्म 23 जनवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

अहान शेट्टी के अलावा उनके पिता सुनील शेट्टी का कमेंट भी लोगों की रील पर दिखाई दे रहा है. वहीं बात करें राशिद खान की, तो उनकी वीडियो पर अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी ने तो कमेंट किया, लेकिन इसके अलावा उनकी रील पर एक और शख्स का कमेंट आया, जिसने सभी का ध्यान खींचा. 

बॉर्डर-2 जरूर देखने जाऊंगा

गौर करने वाली बात यह है कि राशिद ने इस ट्रेंड को कुछ अलग अंदाज में फॉलो किया. जहां एक तरफ लोग अपनी वीडियो में लिख रहे हैं कि अगर अहान शेट्टी ने इस रील पर कमेंट किया तो वह फिल्म देखने जाएंगे, लेकिन राशिद ने पहले ही साफ कर दिया कि वह फिल्म देखने तो जरूर जाएंगे. 

वीडियो के कैप्शन में राशिद ने लिखा, “बॉर्डर-2 तो मैं जरूर देखने जाऊंगा. लेकिन देखते हैं कि क्या होता है अगर मैं यह पोस्ट करता हूं.” इसके साथ राशिद ने कैप्शन में सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी, वरुण धवन और सनी देओल को टैग किया. 

वरुण धवन ने भी किया कमेंट 

वैसे इस ट्रेंड में ज्यादातर अहान शेट्टी ही लोगों की रील्स पर कमेंट कर रहे हैं. अहान के अलावा उनके पिता सुनील शेट्टी भी कमेंट के जरिए अपनी दस्तक दे रहे हैं. लेकिन, राशिद खान की वीडियो में वरुण धवन का भी कमेंट देखने को मिला. हालांकि सनी देओल का कमेंट अफगानी क्रिकेटर की वीडियो पर नहीं आया. राशिद ने सनी देओल को भी टैग किया था. 





Source link

T20 वर्ल्ड कप 2026 पर बांग्लादेश की टेंशन बढ़ी, सरकार और खिलाड़ियों के बीच मीटिंग, जानिए लेटेस्

T20 वर्ल्ड कप 2026 पर बांग्लादेश की टेंशन बढ़ी, सरकार और खिलाड़ियों के बीच मीटिंग, जानिए लेटेस्


ICC vs BCB: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट इस समय सबसे बड़े फैसले के मोड़ पर खड़ा है. सवाल सीधा है – क्या बांग्लादेश अपनी टीम को भारत भेजेगा या फिर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मोल लेगा? आईसीसी की ओर से मिले 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद बांग्लादेश में हड़कंप मचा हुआ है और इसी बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुने गए खिलाड़ियों के साथ एक अहम मीटिंग बुलाई है. यह बैठक ढाका के होटल कॉन्टिनेंटल में दोपहर 3 बजे होगी. सरकार के स्पोर्ट्स सलाहकार आसिफ नजरुल इस मीटिंग में खिलाड़ियों से सीधे बातचीत करेंगे. माना जा रहा है कि यह बैठक सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप खेलने या ना खेलने जैसे बड़े फैसले की दिशा तय कर सकती है.

सरकार क्यों कर रही है खिलाड़ियों से बात?

इस मीटिंग के कई मायने निकाले जा रहे हैं. पहला, सरकार शायद यह जानना चाहती है कि खिलाड़ी खुद इस पूरे विवाद को कैसे देख रहे हैं और भारत जाकर खेलने को लेकर उनकी क्या राय है. दूसरा, सरकार भी खिलाड़ियों को अपनी स्थिति और मजबूरियों से अवगत कराना चाहती है. सुरक्षा, राजनीतिक दबाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि—इन सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा होने की संभावना है.

BCB से पहले ही हो चुकी है बातचीत

खिलाड़ियों से मिलने से पहले बांग्लादेश सरकार ने क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से भी चर्चा की है. 21 जनवरी की रात BCB के अध्यक्ष और डायरेक्टर्स की स्पोर्ट्स सलाहकार आसिफ नजरुल से उनके घर पर मीटिंग हुई थी. यानी सरकार इस पूरे मामले में हर स्तर पर राय लेकर अंतिम फैसला लेना चाहती है.

ICC के सामने बांग्लादेश कमजोर

इस विवाद में बांग्लादेश की स्थिति पहले ही कमजोर हो चुकी है. भारत में खेलने से इनकार और वेन्यू बदलने की मांग पर आईसीसी ने वोटिंग कराई, जिसमें बांग्लादेश को 2-14 से करारी हार मिली. बांग्लादेश के पक्ष में सिर्फ पाकिस्तान ने वोट दिया, जबकि बाकी सभी बोर्ड भारत के समर्थन में खड़े रहे.

इसके बाद आईसीसी ने साफ संदेश दिया- या तो बांग्लादेश सरकार को मना कर टीम भेजी जाए, या फिर वर्ल्ड कप से बाहर होने के लिए तैयार रहा जाए. अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से हटता है, तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है. 



Source link

पहली टी20 जीत के बावजूद टीम इंडिया को सता रहा ये डर, विश्व कप में कहीं लग न जाए बड़ा झटका

पहली टी20 जीत के बावजूद टीम इंडिया को सता रहा ये डर, विश्व कप में कहीं लग न जाए बड़ा झटका


IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद टीम इंडिया ने पहले टी20 इंटरनेशनल में दमदार वापसी की भारतीय टीम ने 48 रन से बड़ी जीत दर्ज की और बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि, इस जीत के बावजूद एक बड़ी कमी साफ नजर आई, जिसने टीम इंडिया की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह कमी है – खराब फील्डिंग.

जीत में भी दिखी लापरवाही

भारत ने इस मुकाबले में 239 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इतने बड़े लक्ष्य के सामने न्यूजीलैंड की टीम दबाव में थी, लेकिन भारतीय फील्डरों की लापरवाही ने मेहमान टीम को बार-बार राहत दी. मैच के दौरान कई आसान मौके हाथ से निकले, जो चिंता का कारण बन गए.

आसान कैच बने मुश्किल

मैच के 11वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मार्क चैपमैन ने स्क्वायर लेग की ओर शॉट खेला. वहां मौजूद रिंकू सिंह कैच पकड़ने में नाकाम रहे और चैपमैन को जीवनदान मिल गया. इसके बाद 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर मिचेल सेंटनर का कैच ईशान किशन से छूट गया. ये दोनों मौके ऐसे थे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शायद ही कोई टीम छोड़ना चाहे.

संजू सैमसन से भी हुई चूक

विकेटकीपर संजू सैमसन ने मैच की शुरुआत में एक शानदार कैच लिया, लेकिन बाद में उनसे भी गलती हो गई. उन्होंने एक आसान कैच ड्रॉप कर दिया और इसके साथ ही रन आउट का चान्स भी मिस कर दिया. रिंकू सिंह के सटीक थ्रो के बावजूद ग्लेन फिलिप्स को रन आउट नहीं किया जा सका, जो टीम के लिए बड़ा नुकसान हो सकता था.

फील्डिंग के आंकड़े बढ़ा रहे चिंता

टीम इंडिया की फील्डिंग में गिरावट सिर्फ एक मैच की बात नहीं है. एशिया कप 2025 के बाद से अब तक भारतीय टीम 26 कैच छोड़ चुकी है. एक समय दुनिया की बेहतरीन फील्डिंग टीमों में गिनी जाने वाली भारत की यह हालत अब फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों को परेशान कर रही है.

वर्ल्ड कप से पहले चेतावनी

टी20 क्रिकेट में छोटी-सी गलती भी मैच का रुख बदल सकती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 नजदीक है और ऐसे में फील्डिंग की ये चूकें भारी पड़ सकती हैं. टीम इंडिया को अगर खिताब की प्रबल दावेदार बने रहना है, तो बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी तुरंत सुधार करना होगा.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp