मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच? एक क्लिक में सारी लाइव स्ट्रीमिंग

मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच? एक क्लिक में सारी लाइव स्ट्रीमिंग


2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पास अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने का सुनहरा मौका है. मगर उसके सामने न्यूजीलैंड की कठिन चुनौती है, जिसने हाल ही में वनडे सीरीज में भारत को उसी के घर में धूल चटाई है. भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे. यह सीरीज 21 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगी.

पिछले कुछ समय में भारतीय टी20 टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे तिलक वर्मा पहला मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि चोट के कारण उन्हें पहले तीन टी20 मैचों के लिए भारतीय स्क्वाड में नहीं चुना गया है. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव पुष्टि कर चुके हैं कि तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में ईशान किशन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे. इस सबसे पहले जान लीजिए कि भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच टीवी और मोबाइल पर आप कहां देख सकते हैं?

कब और कहां खेला जाएगा पहला टी20 मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच बुधवार, 21 जनवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा.

किस चैनल और एप पर लाइव आएगा मैच?

दोनों टीमों का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव मैच देख पाएंगे. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

कैसे फ्री में देख पाएंगे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड का मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम होगा. दरअसल जियो के कुछ मोबाइल रिचार्ज प्लान में जियोहॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलता है. उदाहरण के तौर पर 349 रुपये और 399 रुपये वाले रिचार्ज में भी जियोहॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलता है. 

भारत का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, इश सोढ़ी और क्रिस्टियन क्लार्क

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह



Source link

पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की ज

पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की ज


India Playing XI 1st T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच बुधवार, 21 जनवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. उससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर बड़ा अपडेट दिया है. दरअसल चोट के कारण तिलक वर्मा यह टी20 मैच नहीं खेल रहे होंगे, इस कारण नंबर-3 खाली है. सूर्यकुमार के बयान से संकेत मिला कि श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी में नंबर-5 देने पर विचार किया जा सकता है.

तिलक वर्मा को एब्डोमिनल सर्जरी करवानी पड़ी थी, जिसके कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले 3 मैचों से बाहर कर दिया था. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को पहले तीन मुकाबलों के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी.

किसे मिलेगी तिलक वर्मा की जगह?

पहले टी20 मैच से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “ईशान किशन नंबर-3 पर बैटिंग करेंगे, क्योंकि वो हमारी टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं. उन्हें स्क्वाड में पहले चुना गया था, इसलिए उन्हें पहले मौका देना हमारी जिम्मेदारी है. ईशान वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं, इसलिए वो श्रेयस से पहले मौका मिलने के हकदार हैं.

कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि यहां चौथे और पांचवें क्रम के बल्लेबाज की बात हो रही होती, तो शायद अन्य नामों (श्रेयस अय्यर) पर विचार किया जा सकता था, लेकिन तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में ईशान किशन नंबर-3 के लिए सबसे बेहतर विकल्प नजर आते हैं.

सूर्यकुमार यादव खुद टी20 मैचों में तीसरे क्रम पर काफी सफल रहे हैं. खुद नंबर-3 पर बैटिंग करने के सवाल पर सूर्या ने कहा कि वो बल्लेबाजी में किसी भी क्रम के लिए खुद को तैयार रखना चाहते हैं. 

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई

यह भी पढ़ें:

बाबर आजम BBL में फिर हुए ‘बेइज्जत’, धीमी पारियों के बाद अब ‘डक’ पर लौटे पवेलियन; फैंस का फूटा गुस्सा



Source link

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगा या नहीं? कप्तान लिटन दास ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगा या नहीं? कप्तान लिटन दास ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा


Litton Das On 2026 T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आएगी या नहीं, इस पर अब तक तमाम लोगों के मत आ चुके हैं. लेकिन अब बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने इस सवाल का बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया. मंगलवार (20 जनवरी) को दास ने बड़े ही खास अंदाज में बताया कि फिलहाल ताजा अपडेट क्या है.

बता दें कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हो अत्याचार को देखते हुए विवाद तेज हुआ, जिसके बाद मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज किया गया. फिर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया कि उनकी टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी. तो आइए जानते हैं कि अब टीम के कप्तान ने क्या कुछ कहा. 

क्या बोले लिटन दास?

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल लिटन दास से पूछा गया कि क्या आपको यकीन है कि हम वर्ल्ड कप के लिए जा रहे हैं?

इसका जवाब देते हुए लिटन दास ने कहा, “आप नहीं जानते, मैं नहीं जानता, हम एक ही पेज पर हैं. वर्ल्ड कप अभी दूर है. हमें अभी यह भी पक्का नहीं पता कि हम वर्ल्ड कप में जाएंगे भी या नहीं।”

लिटन दास ने आगे कहा, “सभी बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेल रहे हैं, लेकिन अगर हमें पता होता कि हमारे ग्रुप में कौन सी टीमें हैं या हम किस देश में खेलने जा रहे हैं, तो इससे हमें मदद मिलेगी. अब तक कोई खिलाड़ी नहीं जानता है कि हम किस देश में जा रहे हैं और हम किसके खिलाफ खेलेंगे. मेरी तरह पूरा बांग्लादेश अनिश्चिचता में है. 

खिलाड़ियों से कोई अनुमति नहीं ली गई

आगे दास ने खुलासा करते बताया कि कोई अनुमति नहीं ली गई है. इसके बाद उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता लेकिन मेरे साथ कोई बातचीत नहीं हुई. जिंदगी में कई चीजें ठीक नहीं होती हैं, लेकिन आपको हालात के मुताबिक उनको अपनाना पड़ता है.”



Source link

3 दिन के भीतर टीम इंडिया से 11 खिलाड़ी OUT, रोहित और विराट भी नहीं खेलेंगे; जानें पूरा माजरा

3 दिन के भीतर टीम इंडिया से 11 खिलाड़ी OUT, रोहित और विराट भी नहीं खेलेंगे; जानें पूरा माजरा


न्यूजीलैंड ने भारतीय क्रिकेट टीम की चिंता बढ़ाई हुई है. माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया, क्योंकि कीवी टीम ने भारत में टीम इंडिया को पहली बार किसी वनडे सीरीज में हराया था. अब पांच मैचों की टी20 सीरीज की बारी है, जो 21 जनवरी-31 जनवरी तक खेली जाएगी. ये बात आपको चौंकाने वाली लग सकती है कि महज 3 दिन के भीतर टीम इंडिया से 11 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं.

टीम इंडिया से 11 खिलाड़ी बाहर

यह मामला भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से जुड़ा है. दरअसल वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में जितने खिलाड़ी शामिल थे, उनमें से 11 खिलाड़ी टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. इन 11 खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी नाम है. रोहित और विराट, टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैचों में नहीं खेलेंगे.

शुभमन गिल भी इस टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे, क्योंकि चयन समिति ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के प्लान से बाहर कर दिया है. गिल टी20 वर्ल्ड कप के भारतीय स्क्वाड का भी हिस्सा नहीं हैं. वहीं वनडे स्क्वाड में शामिल रहे दोनों विकेटकीपर केएल राहुल और ध्रुव जुरेल टी20 टीम से बाहर हैं. टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में संजू सैमसन और ईशान किशन को शामिल किया गया है.

वनडे सीरीज में खेलने वाले खिलाड़ी, जो टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे, उनके नाम रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, आयुष बदोनी, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज  हैं.

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज 21 जनवरी-31 जनवरी तक खेली जाएगी. ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पूर्व दोनों टीमों की आखिरी सीरीज होगी.

पहला टी20 मैच – 21 जनवरी (नागपुर)

दूसरा टी20 मैच – 23 जनवरी (रायपुर)

तीसरा टी20 मैच – 25 जनवरी (गुवाहाटी)

चौथा टी20 मैच – 28 जनवरी (विशाखापट्टनम)

पांचवां टी20 मैच – 31 जनवरी (तिरुवनंतपुरम)

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश के खेल सलाहकार ने BCCI के खिलाफ उगला जहर, ICC का नाम लेकर बोला- हम नहीं झुकेंगे…



Source link

बाबर आजम BBL में फिर हुए ‘बेइज्जत’, धीमी पारियों के बाद अब ‘डक’ पर लौटे पवेलियन

बाबर आजम BBL में फिर हुए ‘बेइज्जत’, धीमी पारियों के बाद अब ‘डक’ पर लौटे पवेलियन


Babar Azam Out On Duck: बाबर आजम बिग बैश लीग 2025-26 में सिडनी सिक्सर्स का हिस्सा हैं. वह टूर्नामेंट में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण चर्चा में बने हुए हैं. पहले बाबर को धीमी पारियों के लिए ट्रोल किया गया था. वहीं अब वह डक पर आउट हो गए. ओपनिंग पर उतरे बाबर टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके, जिसके चलते सिडनी सिक्सर्स को प्लेऑफ के मैच में हार का सामना करना पड़ा. 

बाबर को डक पर आउट होता देख फैंस सोशल मीडिया पर काफी गुस्से में नजर आए. इससे पिछले मुकाबले में बाबर सिर्फ 1 रन बनाक आउट हुए थे. अब वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. बाबर का फ्लॉप होना सिडनी सिक्सर्स के लिए हार का बड़ा कारण बना. 

फैंस का फूटा गुस्सा

लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए बाबर को जमकर ट्रोल किया. एक यूजर ने लिखा, “अगर दुनिया बाबर के खिलाफ है, तो मैं दुनिया के साथ हूं.” वहीं एक दूसरे यूजर ने बाबर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जहां से सारे प्लेयर्स की इनिंग शुरू होती है, वहां मेरी खत्म होती है.” इसी तरह लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन देकर बाबर को फटकार लगाई.

सिडनी सिक्सर्स ने गंवाया मैच 

मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स को 48 रन से हार का सामना करना पड़ा. पहले बैटिंग के लिए उतरी पर्थ स्कॉचर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन बनाए. फिर रन चेज के लिए उतरी सिडनी सिक्सर्स की टीम 15 ओवर में सिर्फ 99 रन पर ऑलआउट हो गई.

बीबीएल 2025-26 में अब तक बाबर का प्रदर्शन 

अब तक बाबर आजम ने बीबीएल के मौजूदा सीजन में 11 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 11 में बैटिंग करते हुए उन्होंने 22.44 के खराब औसत और सिर्फ 103.06 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 202 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं. 





Source link

अब तो ODI रिटायरमेंट पक्की? रवींद्र जडेजा ने खुद दिया बड़ा हिंट

अब तो ODI रिटायरमेंट पक्की? रवींद्र जडेजा ने खुद दिया बड़ा हिंट


Ravindra Jadeja Retirement Hint: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके थे. तीनों ही मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और तीनों पारियों में बैटिंग करते हुए वह किसी में भी 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे, जिसके बाद उनके रिटायरमेंट की चर्चा तेज हुई. अब खुद जडेजा ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा हिंट दिया है. 

जडेजा ने खुद कहा कि उनका टाइम हो गया है. बता दें कि जडेजा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान कर दिया था. मौजूदा वक्त में वह भारत के लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट में उपलब्ध हैं. तो आइए जानते हैं कि वनडे में खराब प्रदर्शन के बाद जड्डू ने संन्यास के बारे में क्या कहा. 

जडेजा जल्द वनडे क्रिकेट से लेंगे संन्यास?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत किसी इवेंट में नजर आ रहे हैं. इस दौरान जडेजा और पंत से पूछा जाता है कि क्या दोनों ने कभी फिल्मों में एक्टिंग के बारे में सोचा है? इस पर पहले पंत जवाब देते हुए कहते हैं, “मैंने अभी इस बारे में नहीं सोचा है. अभी मुझे क्रिकेट खेलने दीजिए. जडेजा भाई के बार में मुझे नहीं पता.”

पंत की बात पर रिप्लाई करते हुए जडेजा ने में कहा, “तो, ये अप्रत्यक्ष रूप से कह रहा है कि मेरा टाइम हो चुका है.” गौर करने वाली बात यह रही कि इस बात को कहते हुए जडेजा के चेहरे पर स्माइल दिखाई दी. लेकिन यह फैंस के लिए एक बड़ा हिंट भी साबित हो सकता है. 

वनडे में जडेजा के 2 रिप्लेसमेंट

जडेजा के बाद वाशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल में से कोई एक खिलाड़ी स्थाई रूप से वनडे में उनकी जगह ले सकता है. हालांकि दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए लंबे वक्त से वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. अक्षर ने अब तक 71 वनडे और वाशिंगटन ने 29 वनडे मुकाबले खेल लिए हैं. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp