‘मैम क्या बोल रहा है? भाभी बोल!’ ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने ली हर्षित राणा की चुटकी

‘मैम क्या बोल रहा है? भाभी बोल!’ ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने ली हर्षित राणा की चुटकी


भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली को अक्सर उनके आक्रामक अंदाज और मैदान पर दिखने वाले जोश के लिए जाना जाता है. हालांकि ड्रेसिंग रूम के अंदर उनका एक बिल्कुल अलग रूप भी है. वहां विराट सिर्फ सीनियर खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक मजाकिया इंसान भी है. टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने हाल ही में विराट से जुड़ा एक ऐसा ही मजेदार किस्सा शेयर किया है, जो काफी चर्चा में है.

चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद का मजेदार वाकया

यह घटना 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत के तुरंत बाद की है. भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में सेलीब्रेशन चल रहा था. इसी दौरान हर्षित राणा की पहली बार मुलाकात विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से हुई. पहली मुलाकात होने की वजह से हर्षित ने पूरे सम्मान के साथ अनुष्का को “मैडम” कहकर बुलाया.

‘मैडम क्यों, भाभी बोल’

हर्षित का यह कहना विराट कोहली के कानों तक पहुंच गया. बस फिर क्या था, विराट ने तुरंत मौके का फायदा उठाते हुए उनकी खिंचाई शुरू कर दी. हर्षित ने एक इंटरव्यू में बताया कि विराट ने हंसते हुए उनसे कहा, “तू मैडम क्यों बोल रहा है? भाभी बोल!”

इतना ही नहीं, विराट यहीं नहीं रुके. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अनुष्का से भी कहा कि यही वही लड़का है, जिसने थोड़ी देर पहले जीत को सेलीब्रेट करते हुए मेरे ऊपर शैम्पेन की बारिश कर दी थी और अब अचानक बहुत इतना सीधा बनकर “मैडम” बोल रहा है.

ड्रेसिंग रूम के सबसे बड़े एंटरटेनर

इस पूरे वाकये को याद करते हुए हर्षित राणा ने कहा कि विराट कोहली को मजाक करना अच्छा लगता है जैसे वो कभी-कभी मैदान पर भी मस्ती करते हुए दिख जाते है. मैदान पर भले ही वह काफी गंभीर और आक्रामक नजर आते हों, लेकिन टीम के भीतर वह सबसे ज्यादा हंसने-हंसाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. उनका मानना है कि विराट जानते हैं कि बड़े टूर्नामेंट के बाद या अहम मैचों के बीच खिलाड़ियों पर कितना दबाव रहता है, और ऐसे में हल्का-फुल्का मजाक टीम का माहौल बेहतर बना देता है.

सीनियर होते हुए भी बड़े भाई जैसा व्यवहार

यह किस्सा साफ दिखाता है कि विराट कोहली सिर्फ रन मशीन या आक्रामक लीडर ही नहीं हैं, बल्कि वह जूनियर खिलाड़ियों के लिए बड़े भाई जैसे भी हैं. वह नए खिलाड़ियों को सहज महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते. यही वजह है कि टीम इंडिया के कई युवा खिलाड़ी विराट को सिर्फ अपना आदर्श ही नहीं, बल्कि अपना मार्गदर्शक भी मानते हैं. 



Source link

सीरीज हार के बाद शुभमन गिल ने दिया वही घिसा-पिटा बयान, बोले- देखना होगा और सोचना होगा

सीरीज हार के बाद शुभमन गिल ने दिया वही घिसा-पिटा बयान, बोले- देखना होगा और सोचना होगा


Ind vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज में टीम इंडिया को अपने ही घर में 2-1 से हार झेलनी पड़ी. इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली. इसके साथ ही यह 2010 के बाद भारत की घरेलू मैदान पर पांचवीं वनडे सीरीज हार रही, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए.

शुभमन गिल ने मैच के बाद क्या कहा?

मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने हार को स्वीकार करते हुए कहा कि निर्णायक मुकाबले में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने माना कि सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद भारत को बेहतर खेल दिखाना चाहिए था. गिल ने कहा कि टीम को अब पीछे जाकर देखना होगा, गलतियों पर सोचना होगा और आगे के लिए खुद को बेहतर बनाना होगा.

विराट और हर्षित की तारीफ

कप्तान गिल ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि उनका फॉर्म टीम के लिए हमेशा बड़ी ताकत है. इसके अलावा उन्होंने हर्षित राणा की भी सराहना की, जिन्होंने आठवें नंबर पर उतरकर अर्धशतक लगाया. गिल के मुताबिक निचले क्रम में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता, लेकिन राणा ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया. नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 53 रन की अहम पारी खेली.

वर्ल्ड कप को लेकर भी की बात

शुभमन गिल ने साफ किया कि टीम आगामी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कुछ नए खिलाड़ियों और संयोजनों को आजमा रही है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को मौके दिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें पर्याप्त अनुभव मिल सके और सही कॉम्बिनेशन तैयार किया जा सके.

कोहली का शतक गया बेकार

338 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम दबाव में नजर आई. विराट कोहली ने एक बार फिर जिम्मेदारी उठाई और शानदार शतक जड़ते हुए अपना 54वां वनडे शतक पूरा किया. हालांकि उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सका. नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 46 ओवर में 296 रन पर ऑलआउट हो गई. 



Source link

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, T20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, T20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए पैट कमिंस


ऑस्ट्रेलिया की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है. कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि कमिंस अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह टूर्नामेंट के तीसरे या चौथे मैच के आसपास टीम से जुड़ सकते हैं.

क्यों बाहर हुए पैट कमिंस?

पैट कमिंस इस समय लंबर बोन स्ट्रेस इंजरी से उबर रहे हैं. यह समस्या 2025-26 की एशेज सीरीज से पहले सामने आई थी, जिसके चलते वह पांच में से चार टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे. हालांकि, उन्होंने एशेज के दौरान कड़ा रिहैब किया और एडिलेड टेस्ट में वापसी करते हुए छह विकेट भी झटके थे, लेकिन पूरी तरह फिट होने में उन्हें अब भी समय लग रहा है. जिसके कारण उन्हें शुरुआती मैचों से बाहर होना पड़ रहा है.

चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने की पुष्टि

जॉर्ज बेली ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड को बाहर रखने के को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि टिम डेविड को हैमस्ट्रिंग से जुड़ी हल्की परेशानी हुई थी, लेकिन अब वह टूर्नामेंट की शुरुआत तक फिट होने की राह पर हैं. वहीं जोश हेजलवुड की स्थिति भी लगभग ऐसी ही है.

बेली ने कहा कि पैट कमिंस की स्थिति थोड़ी अलग है और वह वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे. उनके मुताबिक, कमिंस तीसरे या चौथे मैच के आसपास टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

जल्दबाजी नहीं करना चाहता ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन पैट कमिंस को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता है. कमिंस के करियर में पीठ की चोटों का इतिहास रहा है, इसलिए चयनकर्ता उन्हें पूरा समय देना चाहते हैं ताकि वह पूरी तरह फिट होकर वापसी कर सकें. जॉर्ज बेली ने कहा कि अगर सभी सही रहता है तो टीम यही चाहती है कि कमिंस बिना किसी जोखिम के लौटें. हालांकि, जरूरत पड़ने पर योजना में बदलाव भी किया जा सकता है.

टीम संतुलन पर असर

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी आक्रमण पर असर पड़ सकता है, खासकर शुरुआती मैचों में. अब टीम मैनेजमेंट की नजर इस पर होगी कि अन्य तेज गेंदबाज किस तरह जिम्मेदारी संभालते हैं, जब तक कि कमिंस पूरी तरह फिट होकर मैदान पर नहीं लौट जाते. 



Source link

वनडे में हार के बाद टी20 में वापसी करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच से जुड़ूी पूरी डिटेल्स

वनडे में हार के बाद टी20 में वापसी करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच से जुड़ूी पूरी डिटेल्स


IND vs NZ T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज का अंत हो चुका है और टीम इंडिया को इसमें निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा है. घरेलू मैदान पर सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम के सामने टी20 फॉर्मेट में खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती है. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 21 जनवरी से शुरू होने जा रही है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा.

टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की चुनौतियां

टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को चोट लगी है जिससे टीम को झटका लगा है. युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं. इन दोनों की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट ने श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को एक बार फिर टी20 स्क्वॉड में शामिल किया है.

हालांकि, श्रेयस अय्यर को शुरुआती तीन मैचों के लिए ही टीम में जगह दी गई है. तिलक वर्मा अभी पूरी तरह सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं और उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है.

सभी मैचों की टाइमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले सभी पांचों टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होंगे. हर मैच का टॉस 6:30 बजे होगा. 

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20: 21 जनवरी – नागपुर

दूसरा टी20: 23 जनवरी – रायपुर

तीसरा टी20: 25 जनवरी – गुवाहाटी

चौथा टी20: 28 जनवरी – विशाखापत्तनम

पांचवां टी20: 31 जनवरी – तिरुवनंतपुरम

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर).

न्यूजीलैंड की टी20I टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवॉन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन और ईश. 



Source link

इंजरी की वजह से वर्ल्ड कप मिस कर चुके हैं ये 5 भारतीय क्रिकेटर, वॉशिंगटन सुंदर भी होंगे बाहर?

इंजरी की वजह से वर्ल्ड कप मिस कर चुके हैं ये 5 भारतीय क्रिकेटर, वॉशिंगटन सुंदर भी होंगे बाहर?


Five Indian Cricketers Who Missed The World Cup Due To Injury: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया है. इस टूर्नामेंट का आगाज अगले महीने 7 फरवरी से होने वाला है. उससे पहले सुंदर चोटिल हो गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्हें चोट लगी थी. वहीं, अब सुंदर वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के ही साथ खेले जाने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. ऐसे में अगर सुंदर फिट नहीं हुए तो उन्हें वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ सकता है. हालांकि, भारत के कई खिलाड़ी इंजरी की वजह से भारतीय टीम में आने के बाद भी वर्ल्ड कप मिस कर चुके हैं. यहां हम आपको ऐसे ही 5 भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं.

इंजरी की वजह से वर्ल्ड कप मिस करने वाले 5 भारतीय क्रिकेटर

1. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2022 टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे. बुमराह टीम का हिस्सा थे लेकिन पीठ में लगी चोट के कारण नहीं खेल पाए. टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उनकी जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल कर लिया गया था.

2. वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) 

भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी वीरेंद्र सहवाग चोट की वजह से दो टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए. साल 2009 में कंधे की चोट के कारण टीम में आने के बाद वो बाहर हो गए थे. फिर साल 2010 में भी कंधे की चोट के कारण उनकी जगह टीम में मुरली विजय को शामिल किया गया था.

3. अक्षर पेटल (Axar Patel) 

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल को 2023 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया गया. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही वो चोटिल हो गए थे. जिसके बाद उनकी जगह आर अश्विन को टीम में शामिल कर लिया गया था.

4. ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) 

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में हुए 2015 वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए. इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए. जिसके बाद मोहित शर्मा ने उनको रिप्लेस किया था.

5. प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) 

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को 2011 वनडे वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम में शामिल किया था. लेकिन कोहनी में चोट की वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. जिसके बाद उनकी जगह एस श्रीसंत को टीम में जगह मिली थी.



Source link

विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब विदर्भ ने पहली बार जीता, फाइनल में 2 बार की चैंपियन सौराष्ट्र को हरा

विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब विदर्भ ने पहली बार जीता, फाइनल में 2 बार की चैंपियन सौराष्ट्र को हरा


Vidarbha won the Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 18 जनवरी, 2026 को विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच भिड़ंत हुआ. इस मुकाबले को बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड में खेला गया. जिसको विदर्भ ने 38 रनों से अपने नाम किया. वहीं, विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीता. बता दें कि सौराष्ट्र 2 बार विजय हजारे ट्रॉफी की चैंपियन रह चुकी है. साल 2008 में विजय हजारे ट्रॉफी का पहला सीजन सौराष्ट्र ने ही जीता था. हालांकि, 2025-26 के खिताबी मुकाबले में विदर्भ के लिए बल्लेबाजी में अथर्व टाइडे, तो गेंदबाजी में यश ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया. आइए जानते हैं खिताबी मुकाबले का कैसा रहा हाल?

खिताबी मुकाबले में सौराष्ट्र ने जीता था टॉस

सौराष्ट्र के कप्तान हार्विक देसाई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऐसे में विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बना पाई. विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अथर्व टाइडे ने शतक लगाते हुए 128 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 118 गेंद का सामना करते हुए 15 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, यश रठौड़ ने अर्धशतक जड़ा और 54 रन बनाए. जिसमें 2 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. इसके अलावा तीसरी सबसे बड़ी पारी अमन मोखड़े ने 33 रनों की खेली. सौराष्ट्र के लिए अंकुर पंवार ने 4 विकेट चटकाए, तो चेतन सकारिया और चिराग जनी ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किया.

सौराष्ट्र फाइनल में 279 रनों पर सिमटी

विदर्भ द्वारा दिए गए 318 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की टीम 48.5 ओवर में भी सिमट गई. सौराष्ट्र के लिए प्रेरक मांकड़ ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए. मांकड़ ने अपनी पारी में 10 चौके लगाए थे. प्रेरक मांकड़ के अलावा चिराग जनी ने भी अर्धशतक लगाया. उन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 64 रनों की पारी खेली. वहीं, विदर्भ के लिए सबसे सफल गेंदबाज यश ठाकुर रहे. यश ठाकुर ने 9.5 ओवर में 50 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, तो नाचिकेट भूटे ने भी 3 विकेट चटकाने में सफल हुए. जबकि दर्शन नालकंडे को 2 विकेट मिले. वहीं, कप्तान हर्ष दुबे ने भी 1 विकेट झटके.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp