टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कल होगा भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट मैच, BCB नहीं लगा सकता अड़ंगा;

टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कल होगा भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट मैच, BCB नहीं लगा सकता अड़ंगा;


केकेआर द्वारा मुस्ताफिज़ुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद से बीसीसीआई और बीसीबी के बीच रिश्ते लगातार खराब होते दिखे हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं आना चाहता, उन्होंने अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की है. इस विवाद के बीच पहली बार दोनों देशों की टीमों का आपस में मैच होना है. अंडर-19 वर्ल्ड कप का ये मुकाबला शनिवार को होगा.

बीसीसीआई को मुस्ताफिज़ुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश देना पड़ा, क्योंकि बांग्लादेश में 2 हिंदू युवकों की हत्या के बाद केकेआर और टीम के मालिक का खूब विरोध हो रहा था. हालांकि बीसीबी ने इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग कर दी, जिसे आईसीसी शायद खारिज कर देगा क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने में अब 20 दिन का ही समय बचा है. इस विवाद के बीच भारतीय अंडर-19 और बांग्लादेश अंडर-19 टीम के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप में भिड़ंत होनी है.

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया, लेकिन छोटी टीम के खिलाफ टॉप आर्डर का फ्लॉप होना चिंता की बात है. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए थे जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे भी सिर्फ 19 रन बना पाए. तीसरे नंबर पर आए वेदांत भी 2 रन बनाकर आउट हुए थे. पहले मैच में खिलन पटेल की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे.

बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की बात की है, हालांकि जिस अधिकारी (डायरेक्टर) ने ये कहा था बीसीबी उसे उनके पद से हटा चुकी है. लेकिन क्या बीसीबी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी ऐसा कर सकता है? हालांकि ये मामला अलग है, अंडर-19 वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे और नामीबिया में हो रहा है, जबकि बीसीबी अपनी टीम को भारत भेजने के खिलाफ है न कि भारत के खिलाफ मैच खेलने के. वैसे भी अगर बीसीबी ऐसा कुछ करता है तो आईसीसी उस पर कड़ा एक्शन ले सकता है.

कहां देखें लाइव?

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश का मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार, 17 जनवरी को होगा. मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, टॉस 12:30 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी.



Source link

और रईस बन गए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, इस जगह खरीदी 37.86 करोड़ की जमीन

और रईस बन गए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, इस जगह खरीदी 37.86 करोड़ की जमीन


Virat Kohli Properties List: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने प्रॉपर्टी कलेक्शन का विस्तार करने का निर्णय किया है. उन्होंने अलीबाग के रायगढ़ जिले के आवास बीच के नजदीक जिराद गांव में 5 एकड़ जमीन खरीदी है. विराट और अनुष्का पहले ही वोर्ली, मुंबई, गुड़गांव में एक बंगला और अलीबाग में पहले से एक विला के मालिक हैं.

सीआरई मैट्रिक्स द्वारा प्राप्त प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार उन्होंने 13 जनवरी को 37.86 करोड़ रुपये में यह जमीन खरीदी. इसके अलावा उन्होंने लेन-देन पूरा करने के लिए 2.27 करोड़ रुपये की स्टैम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी अदा की. यह पिछले चार साल के भीतर अलीबाग क्षेत्र में उनकी दूसरी जमीन है.

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड्स के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पहला प्लॉट 14,470 स्क्वायर मीटर और दूसरा 6,260 स्क्वायर मीटर में फैला है. यह कुल मिलाकर 21,010 स्क्वायर मीटर है.

कितने अमीर हैं विराट और अनुष्का?

खूब सारी संपत्ति के अलावा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई व्यवसाय चलाते हैं, लक्जरी गाड़ियों और घड़ियों के मालिक हैं. साथ ही उन्होंने कई अलग-अलग क्षेत्रों के व्यवसायों में पैसा निवेश किया हुआ है.

एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार विराट कोहली, One8 और WROGN कंपनी के मालिक हैं. इसके अलावा उन्होंने रेज कॉफी, गैलेक्टस फनवेयर, हाइपराइस, स्पोर्ट्स कॉनवो समेत अन्य कंपनियों में निवेश कर रखा है. अनुष्का शर्मा की बात करें तो क्लोथिंग ब्रांड Nush की मालकिन हैं और उन्होंने भी कई जगह पैसा निवेश किया हुआ है.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी रचाई थी. उनकी बेटी का नाम वामिका और बेटे का नाम अकाय है. आपको बताते चलें कि अनुष्का ने लंबे अरसे से किसी बड़ी फिल्म में काम नहीं किया है. वो आखिरी बार 2018 में शाहरुख खान की ‘जीरो’ फिल्म में दिखाई दी थीं.

यह भी पढ़ें:

चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB



Source link

अगर खिलाफ जाओगे, तो मारे जाओगे, बांग्लादेश में क्रिकेटर को मिली जान से मारने की धमकी

अगर खिलाफ जाओगे, तो मारे जाओगे, बांग्लादेश में क्रिकेटर को मिली जान से मारने की धमकी


बांग्लादेश में एक अलग ही खेल चल रहा है. एक तरफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) है, जो अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने से मना कर चुका है. इस पर आईसीसी ने अब तक कोई निर्णय नहीं सुनाया है. दूसरी ओर बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (CWAB) के अध्यक्ष और क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद मिथुन का कहना है कि खिलाड़ियों के हित में बोलने के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है.

क्या है मामला?

यह मामला BCB डायरेक्टर नजरुल इस्लाम के उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं भी खेलता है, ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों को कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा. उन्होंने यह तक कहा कि खिलाड़ियों ने इतना कुछ करके नहीं दिखाया है, जिससे उन्हें मुआवजा दिया जाए. ये बयान का असर ये रहा कि खिलाड़ियों ने क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों का बहिष्कार किया.

खिलाफ जाओगे, तो मारे जाओगे

मोहम्मद मिथुन ने क्रिकबज से बातचीत में खुलासा करते हुए बताया कि CWAB अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने खिलाड़ियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी, लेकिन अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है. उन्होंने कहा कि वो CWAB के अध्यक्ष होते हुए खिलाड़ियों के लिए आवाज नहीं उठाएंगे तो कौन उठाएगा. साथ ही भय के कारण वो अज्ञात नंबरों से आया कॉल पिक नहीं कर रहे हैं.

मिथुन ने बताया कि जान से मारने की धमकी मिलने के बारे में अभी उन्होंने BCB को जानकारी नहीं दी है. इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी जान से मारने की धमकी मिली हैं. उन्होंने कहा कि वो आज तक पुलिस थाने तक नहीं गए हैं, ना ही उन्होंने देश के खिलाफ कुछ बोला है. इसके बावजूद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.

यह भी पढ़ें:

चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB



Source link

ROKO के निशाने पर 4 बड़े रिकॉर्ड, इंदौर में शतक लगाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली

ROKO के निशाने पर 4 बड़े रिकॉर्ड, इंदौर में शतक लगाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली


रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा, जो सीरीज डिसाइडर भी होगा. अभी सीरीज 1-1 से बराबर है.

रोहित शर्मा पिछले दोनों वनडे में फ्लॉप रहे हैं, उनका बल्ला नहीं चला है. विराट कोहली ने पहले मैच में 93 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में वह भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. उम्मीद है इंदौर में रोहित एक बड़ी पारी खेलेंगे, क्योंकि इसी टीम के खिलाफ इसी ग्राउंड पर उन्होंने 2023 में शतक जड़ा था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पिछले मैच में कोहली ने तोड़ा था, उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा. कोहली के अब 1773 रन हो गए हैं. अब रोहित शर्मा के पास मौका है कि इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़े. रोहित को इसके लिए सिर्फ 35 रन बनाने हैं. लिस्ट में देखें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय.

  • विराट कोहली- 1773
  • सचिन तेंदुलकर- 1750
  • सहवाग- 1157
  • रोहित शर्मा- 1123

वनडे में सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में जैक कैलिस को पीछे छोड़ सकते हैं. लिस्ट में 8वें नंबर पर मौजूद कैलिस के 11579 रन हैं, रोहित शर्मा के अभी 11566 रन हैं. कैलिस को पीछे छोड़ने के लिए रोहित को सिर्फ 14 रन ही बनाने हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में उनके साथ वीरेंद्र सहवाग भी टॉप पर हैं. दोनों के 6-6 शतक हैं. इंदौर में अगर कोहली ने शतक लगाया तो वह इस टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले अकेले भारतीय होंगे.

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं अफरीदी का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है, उन्होंने 50 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 छक्के लगा चुके हैं. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अगर रोहित ने 2 छक्के लगाए तो वह अफरीदी का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे.



Source link

चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB

चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB


Chinnaswamy Stadium AI Cameras: बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैच खेले जाएंगे या नहीं, इस पर अनिश्चितता बरकरार है. आईपीएल 2025 का खिताब RCB ने जीता था, जिसके बाद टीम की विक्ट्री परेड होनी थी. मगर मैदान के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी. उसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई बड़े लेवल का मैच नहीं खेला गया है. इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए AI-सक्षम कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा है.

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को लिखे पत्र में आरसीबी फ्रैंचाइजी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 300-350 AI-सक्षम कैमरे लगाने का सुझाव दिया. इससे लोगों की आवाजाही पर नजर रखने, कतारों और एग्जिट एरिया पर भी नजर रखी जा सकेगी. फ्रैंचाइजी ने कहा कि इससे खासतौर पर IPL और अन्य बड़े इवेंट्स का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित हो सकेगा.

आरसीबी का यह सुझाव ऐसे समय में आया है, जब कुछ रिपोर्ट्स अनुसार IPL 2026 में RCB के होम मुकाबले पुणे में खेले जाने की खबर है. महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन बता चुका है कि दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में बेंगलुरु और राजस्थान टीम एमसीए स्टेडियम का दौरा करने आई थीं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रैंचाइजी का कहना है कि मैदान में AI कैमरा लगाने का खर्चा वो खुद उठाएगी. बताया जा रहा है कि इसका कुल खर्च लगभग 4.5 करोड़ रुपये आ सकता है. अभी तक तय नहीं हो सका है कि RCB आईपीएल 2026 में अपने होम मैच कहां खेलेगी. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मुहर ना लगने की स्थिति को देखते हुए बेंगलुरु फ्रैंचाइजी को मजबूरन अन्य शहरों में अपने होम मैच करवाने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट में आया नया नियम, फील्डिंग नहीं करेगा बल्लेबाज; बदल जाएगी लीग क्रिकेट की तस्वीर

बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को मिल रही है जान से मारने की धमकी, अध्यक्ष ने किया खुलासा, कहा- ‘मुझे भी कॉल…’



Source link

BBL में बाबर आजम का बना मजाक, स्मिथ ने बीच मैदान में कर दी बेइज्जती; वीडियो वायरल

BBL में बाबर आजम का बना मजाक, स्मिथ ने बीच मैदान में कर दी बेइज्जती; वीडियो वायरल


बिग बैश लीग में शुक्रवार को 190 रनों का पीछा करते हुए बाबर आजम और स्टीव स्मिथ ने पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की, जिसने सिडनी सिक्सर्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हालांकि इस साझेदारी के दौरान स्मिथ ने बाबर की ऐसी बेइज्जती की, जिससे पाकिस्तानी बल्लेबाज तिलमिला गए. वह गुस्से में उनके पास गए और सवाल किया, फिर मुंह मोड़कर उनसे अलग हो गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

स्मिथ ने कैसे की बाबर आजम की बेइज्जती

बाबर आजम और स्टीव स्मिथ बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स टीम में शामिल हैं. शुक्रवार को सिडनी थंडर के खिलाफ दोनों ने पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की. स्मिथ ने 42 गेंदों में शतक जड़ा तो वहीं 47 रन बनाने के लिए बाबर ने 39 गेंदें खेली.

मैच के दौरान जब बाबर आजम ओवर की आखिरी गेंद खेल रहे थे तो उन्होंने सामने शॉट मारा, इस पर आसानी से एक रन हो जाता. लेकिन स्टीव स्मिथ ने इसके लिए मना कर दिया, वह चाहते थे कि अगले ओवर में वह स्ट्राइक पर आए. स्मिथ ने रन ही नहीं लिया, जिससे तिलमिलाए बाबर ने स्मिथ से गुस्से में सवाल किया. स्मिथ ने जो जवाब दिया उससे वो संतुष्ट नहीं दिखे, वह मुंह मोड़कर उनसे अलग हो गए और अपनी क्रीज पर आकर खड़े हो गए.

5 विकेट से जीती सिडनी सिक्सर्स

पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर ने 20 ओवरों में 189 रन बनाए थे. उनके कप्तान डेविड वार्नर ने 65 गेंदों में 110 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. फील्डिंग के दौरान भी स्टीव स्मिथ बाबर आजम के फील्डिंग एफर्ट से संतुष्ट नहीं दिखे. वार्नर द्वारा मारे गए एक शॉट पर बाबर ने गेंद को रोकने का प्रयास नहीं किया, जिससे गेंद चौके के लिए गई. स्मिथ यहां भी गुस्से में दिखे, लेकिन उन्होंने कुछ कहा नहीं.

लक्ष्य का पीछा करते हुए सिडनी सिक्सर्स ने 18वें ओवर में जीत दर्ज की. स्टीव स्मिथ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 42 गेंदों में 9 छक्के और 5 चौकों की मदद से 100 रन बनाए.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp