U19 WC के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 107 पर ढेर USA; हेनिल पटेल ने लिए 5 विके

U19 WC के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 107 पर ढेर USA; हेनिल पटेल ने लिए 5 विके


अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने यूएसए अंडर-19 को 107 रनों पर ढेर किया. हेनिल पटेल ने 5 विकेट लिए. दीपेश देवेन्द्रन, अम्ब्रीश, खिलन पटेल और वैभव सूर्यवंशी ने 1-1 विकेट चटकाया. यूएसए के लिए नितीश रेड्डी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए.

यूएसए अंडर-19 टीम के 6 खिलाड़ी ऐसे रहे, जो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. ओपनर अमरिंदर 1, कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव शून्य, अमोग रेड्डी 3, अदित कप्पा 5, सब्रीश प्रसाद 7 और रिषभ राज शून्य पर आउट हुए. खिलन पटेल ने रिषभ राज शिम्पी को बोल्ड कर पारी में अपने 5 विकेट पूरे किए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने नितीश रेड्डी को आउट कर यूएसए की पारी को समाप्त किया.

हेनिल पटेल ने लिए 5 विकेट

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. यूएसए का पहला विकेट दूसरे ओवर में गिरा था, हेनिल पटेल ने अमरिंदर गिल (1) को आउट किया. इसके बाद अन्य ओपनर साहिल गर्ग 16 रन बनाकर दपेष देवेन्द्रन का शिकार हुए. यूएसए के कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव खाता भी नहीं खोल पाए, उन्हें हेनिल पटेल ने बोल्ड किया.

अर्जुन महेश को कैच आउट कराकर हेनिल पटेल ने यूएसए पारी का चौथा विकेट गिरा, इसके बाद उन्होंने अमोग रेड्डी को आउट किया. यूएसए की आधी टीम सिर्फ 39 रनों पर पवेलियन लौट गई थी. इसके बाद नितीश रेड्डी सुदिनी के साथ मिलकर अदनित झाम्ब ने 30 रनों की साझेदारी की, वह 18 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे और एक छोर पर रेड्डी महत्वपूर्ण रन जोड़ते चले गए. जैसे तैसे यूएसए का स्कोर 100 पार पहुंचा, लेकिन इसके बाद 2 रनों के अंदर टीम के अन्य 3 विकेट भी गिर गए.

वैभव सूर्यवंशी को भी मिला 1 विकेट

नितीश रेड्डी सुदिनी को मुख्य गेंदबाज आउट नहीं कर पाए, उनका विकेट वैभव सूर्यवंशी को मिला. ये यूएसए की पारी का आखिरी विकेट था, जो 36वें ओवर में गिरा. ये वैभव का पहला ही ओवर था.

हेनिल पटेल ने 7 ओवरों के स्पेल में 16 रन देकर 5 विकेट लिए. दीपेश देवेन्द्रन ने 6 ओवरों में 19 रन देकर 1 विकेट लिया. अम्ब्रीश ने 6 ओवरों में 14 और खिलन पटेल ने 8 ओवरों में 27 रन दिए, दोनों ने भी 1-1 विकेट लिया.



Source link

बांग्लादेश क्रिकेट में मची उथल-पुथल, खिलाड़ियों की बगावत के बाद BCB ने डायरेक्टर को भेजा नोटिस

बांग्लादेश क्रिकेट में मची उथल-पुथल, खिलाड़ियों की बगावत के बाद BCB ने डायरेक्टर को भेजा नोटिस


बांग्लादेशी क्रिकेटर्स के हितों के लिए काम करने वाली एसोसिएशन ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम के इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक इस्तीफा नहीं होगा, प्लेयर्स नहीं खेलेंगे. खिलाड़ियों के विरोध के चलते बांग्लादेश प्रीमियर लीग का पहला ही मैच शुरू नहीं हुआ. इसके बाद बीसीबी ने डायरेक्टर और अंतिरम खेल मंत्री के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बता दें कि कुछ दिन पहले उन्होंने तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट कहा था.

BCB डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग

गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बांग्लादेश क्रिकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से कहा गया, “मुस्तफिजुर रहमान इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे. वह नहीं चाहते थे कि हम इस मामले को बोर्ड के सामने उठाएं. खिलाड़ी का फर्ज है कि वह अपनी शिकायतें प्लेयर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सामने रखे, लेकिन वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे.”

बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने साफ किया कि ये प्रोटेस्ट तब तक खत्म नहीं होगा जब तक बीसीबी डायरेक्टर का इस्तीफा नहीं लिया जाता. एसोसिएशन ने कहा, “जब तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर नजरुल इस्लाम इस्तीफा नहीं देते, तब तक बांग्लादेश के क्रिकेटर्स मैच नहीं खेलेंगे.”

तमीम इकबाल को कहा था ‘इंडियन एजेंट’

बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिज़ुर रहमान को रिलीज कर दिया था, जिसके विरोध में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया कि वह अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में भारत नहीं भेजेंगे. उन्होंने आईसीसी से मांग करते हुए लिखा कि उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं. इसके आलावा बांग्लादेश ने आईपीएल प्रसारण पर भी रोक लगा दी. तब तमीम इकबाल ने अपने बोर्ड को सलाह दी थी कि जल्दबाजी में कोई भी ऐसी बात न कहें, जो भविष्य में मुश्किलें पैदा करे.

जैसे अगर आईसीसी ने मना कर दिया कि शेड्यूल में बदलाव नहीं हो सकता तो फिर? बांग्लादेश टीम को भारत जाना ही पड़ेगा या फिर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा. तमीम ने एक अच्छी सलाह अपने बोर्ड के अधिकारियों को दी थी, जिसके बाद बीसीबी के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम ने उन्हें ‘इंडियन एजेंट’ कहकर उनका मजाक उड़ाया था.



Source link

IND vs NZ: नौकरी बदली, हौसला नहीं… 31 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेटर बना यह टेक्नीशियन

IND vs NZ: नौकरी बदली, हौसला नहीं… 31 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेटर बना यह टेक्नीशियन


IND vs NZ: कहते हैं अगर सपनों को छोड़ने का नाम न लिया जाए, तो देर से ही सही सपने पूरे जरुर होते हैं. न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जाएडन लेनोक्स की कहानी इस जज्बे की मिसाल है. 14 जनवरी 2026 का दिन उनके लिए हमेशा खास रहेगा, क्योंकि इसी दिन उन्होंने भारत के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा. 31 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करना आसान नहीं होता, लेकिन लेनोक्स ने साबित कर दिया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती.

नौकरी और क्रिकेट, दोनों को साथ लेकर चले लेनोक्स

जाएडन लेनोक्स का सपना हमेशा से न्यूजीलैंड के लिए खेलने का था, लेकिन हालात उनके पक्ष में नहीं थे. जहां ज्यादातर खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देते हैं, वहीं लेनोक्स को अपनी रोजी-रोटी के लिए नौकरी भी करनी पड़ती थी. उन्होंने साल 2018 से काम करना शुरू किया और इसके बाद कई अलग-अलग नौकरियां कीं, लेकिन क्रिकेट को कभी पीछे नहीं छोड़ा.

ग्रीन्सकीपर से टेक्नीशियन तक का सफर

लेनोक्स ने 2018-19 के दौरान एक गोल्फ कोर्स में ग्रीन्सकीपर के तौर पर काम किया. इसके बाद उन्होंने एक रिसर्च कंपनी में फील्ड टेक्नीशियन की नौकरी की. साल 2020 में उन्होंने यह जॉब छोड़ दी और 2020 से 2023 तक एक स्पोर्ट्स इक्विपमेंट कंपनी में असेंबली टेक्नीशियन के रूप में काम किया. यही नहीं, 2024 में उन्होंने कुछ समय के लिए लैब टेक्नीशियन का पार्ट-टाइम काम भी किया.
नौकरी छोड़ी, सपने को नहीं

लगातार नौकरी और क्रिकेट को साथ निभाने के कारण लेनोक्स अपने खेल पर पूरा फोकस नहीं कर पा रहे थे. आखिरकार 2024 के बाद उन्होंने बड़ा फैसला लिया और नौकरी छोड़कर सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देना शुरू किया. यह फैसला जोखिम भरा था, लेकिन यही फैसला उनकी जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ. 

31 साल में मिला इंटरनेशनल डेब्यू 

भारत के खिलाफ राजकोट वनडे में जाएडन लेनोक्स ने न्यूजीलैंड की ओर से अपना पहला वनडे मैच खेला. उन्होंने वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के 225वें खिलाड़ी के रुप में डेब्यू किया. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी की, 42 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया. भारत के हर्षित राणा को आउट तक उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल विकट लिया.



Source link

विराट कोहली की नंबर-1 कुर्सी पर मंडरा रहा है खतरा, इस खिलाड़ी ने बढ़ाई टेंशन

विराट कोहली की नंबर-1 कुर्सी पर मंडरा रहा है खतरा, इस खिलाड़ी ने बढ़ाई टेंशन


भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशी की बात यह रही कि विराट कोहली ने एक बार फिर आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन हासिल कर ली है. हालांकि यह खुशी ज्यादा देर टिकती नजर नहीं आ रही. वजह है न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल, जो कोहली से सिर्फ एक अंक पीछे चल रहे हैं. ऐसे में आने वाला मुकाबला तय करेगा कि रैंकिंग का ताज विराट के सिर पर रहेगा या किसी और के पास चला जाएगा.

नंबर-1 बने लेकिन दबाव भी बढ़ा

विराट कोहली हाल के समय में शानदार लय में दिखे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 93 रन बनाए थे. इसी पारी के दम पर वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में फिर से नंबर-1 पर पहुंचे. लंबे समय बाद यह मुकाम हासिल करना कोहली के लिए खास रहा, क्योंकि पिछले कुछ सालों से वह इस लिस्ट में टॉप पर नहीं थे.

हालांकि, दूसरे वनडे में कोहली का बल्ला ज्यादा नहीं चला और वह सिर्फ 23 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए थे. इस कम स्कोर का सीधा असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा और नंबर-1 की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा.

डेरिल मिचेल ने बढ़ाई टेंशन

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं. पहले वनडे में उन्होंने तेज 84 रन बनाए और रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई. इसके बाद दूसरे वनडे में मिचेल ने भारत के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और नाबाद 131 रन ठोक दिए. इस पारी के साथ ही वह रैंकिंग में विराट से सिर्फ एक अंक पीछे आ गए.

फिलहाल कोहली के पास 785 रेटिंग पॉइंट हैं, जबकि मिचेल के खाते में 784 अंक हैं. यानी सिर्फ एक अंक का फर्क और तीसरा वनडे तय करेगा कि अगला नंबर-1 बल्लेबाज कौन होगा.

रोहित शर्मा को भी झटका

इस रैंकिंग अपडेट में भारत के कप्तान रोहित शर्मा को भी नुकसान हुआ है. वह दो स्थान फिसलकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के लिए आने वाले मैच काफी अहम साबित होने वाले हैं.

कोहली का शानदार रिकॉर्ड

विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में दबदबा किसी से छुपा नहीं है. यह 11वीं बार है जब उन्होंने नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज पहना है. उन्होंने पहली बार 2013 में यह उपलब्धि हाासिल की थी. अब तक वह कुल 800 से ज्यादा दिनों तक वनडे रैंकिंग में नंबर-1 रह चुके हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि है. अब सबकी नजरें तीसरे वनडे पर टिकी हैं, जहां विराट कोहली के सामने सिर्फ रन बनाने की नहीं, बल्कि अपना ताज बचाने की भी चुनौती होगी. 



Source link

पाकिस्तानी स्टार का विवादित बयान, सचिन-सहवाग नहीं, अहमद शहजाद को बताया बेस्ट

पाकिस्तानी स्टार का विवादित बयान, सचिन-सहवाग नहीं, अहमद शहजाद को बताया बेस्ट


पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने ऐसा बयान दे दिया, जिस पर न सिर्फ फैंस बल्कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भी हैरान रह गए. फरहान ने दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और सईद अनवर जैसे नामों से ऊपर पाकिस्तान के अहमद शहजाद को रख दिया.

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में साहिबजादा फरहान से उनके पसंदीदा ओपनर को लेकर सवाल किया गया था. जवाब में उन्होंने अहमद शहजाद का नाम लिया और उन्हें कई महान बल्लेबाजों से बेहतर बता दिया. बस यहीं से विवाद शुरू हो गया और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना होने लगी.

पूर्व पाक खिलाड़ी भी रह गए हैरान

इस वीडियो पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल ने भी प्रतिक्रिया दी. बासित अली तो इस बयान पर यकीन ही नहीं कर पाए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “यह सौ फीसदी फेक है. साहिबजादा फरहान अभी पागल नहीं हुए हैं कि वो सचिन तेंदुलकर से ऊपर अहमद शहजाद को चुन लें. मैं हाथ जोड़कर कहता हूं, इस टॉपिक को यहीं खत्म कर दीजिए.”

कामरान अकमल ने उड़ाया मजाक

वहीं कामरान अकमल पहले से ही यह वीडियो देख चुके थे और हंसी नहीं रोक पाए. उन्होंने कहा, “वो एक क्रिकेटर है, उसे सोच-समझकर बोलना चाहिए. अपना आइडल बताना ठीक है, लेकिन सचिन और सईद अनवर जैसे खिलाड़ियों से तुलना करना सही नहीं है. जवाब देने का तरीका बेहतर हो सकता था.”

सार्वजनिक माफी तक पहुंचा मामला

बात यहीं नहीं रुकी. बासित अली ने आगे कहा कि जब भी वह साहिबजादा फरहान से मिलेंगे, उनसे जरूर पूछेंगे कि क्या वह उस दिन पूरी तरह होश में थे. साथ ही बासित और कामरान दोनों ने मिलकर फरहान की इस ‘गलती’ के लिए माफी भी मांगी.

फरहान का करियर और टी20 वर्ल्ड कप कनेक्शन

साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में नियमित ओपनर बन चुके हैं. उन्होंने अब तक 37 टी20 मैचों में 917 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं. हालांकि अभी तक उन्हें वनडे और टेस्ट डेब्यू का मौका नहीं मिला है. 

फरहान को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की प्रोविजनल स्क्वाड में शामिल किया गया है. आईसीसी के नियमों के अनुसार 31 जनवरी तक टीम में बदलाव किया जा सकता है, इसके बाद किसी भी बदलाव के लिए आईसीसी की अनुमति जरूरी होगी. 



Source link

राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया

राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया


India Vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने पलटवार किया है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है. टीम इंडिया को मिली इस हार के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है. भारत ने पहला मुकाबला अपने नाम किया था. दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल और विल यंग ने शानदार पारियां खेलकर जीत दिलाई. मिचेल ने नाबाद 131 रन बनाए, जबकि यंग ने 87 रन ठोके. इन दोनों के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस दिखे. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 162 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिस वजह से कीवी टीम को जीत मिली.

भारत की इस हार के लिए एक खिलाड़ी को गुनाहगार बताया जा रहा है. दरअसल, फैंस प्रसिद्ध कृष्णा के ऊपर इस हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं. आइए जानते हैं कि प्रसिद्ध ने ऐसा क्या कर दिया कि फैंस उन्हें हार का जिम्मेदार बता रहे हैं.

प्रसिद्ध कृष्णा ने छोड़ा डेरिल मिचेल का कैच 

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 285 रन का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए कीवी टीम 35 ओवर में सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर 200 रन के करीब पहुंच चुकी थी. डेरिल मिचेल और विल यंग के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी थी. दोनों बल्लेबाज अर्धशतक जड़कर खेल रहे थे. भारत को यहां एक विकेट की तलाश थी. तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने एक बड़ी गलती हो गई.

दरअसल, पारी के 36वें ओवर की चौथी गेंद पर प्रसिद्ध ने एक आसान कैच ड्रॉप कर दिया. ये कैच डेरिल मिचेल का था. कुलदीप यादव की चौथी गेंद पर मिचेल ने बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन गेंद हवा में चली गई. दौड़ लगाते हुए प्रसिद्ध गेंद के नीचे आ तो गए, लेकिन उनके हाथ से बॉल छिटक गई. मिचेल इस समय 83 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. भारत को ये विकेट मिलता तो मुकाबले में वापसी हो सकती थी, क्योंकि मिचेल ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए पहले शतक ठोका और फिर नाबाद 131 रन बनाकर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी.

न्यूजीलैंड ने सबसे बड़े लक्ष्य को किया चेज 

भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड का ये सबसे बड़ा लक्ष्य का सफल रन चेज है. इससे पहले 2023 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 283 रन बनाकर मुकाबला जीता था. इसके अलावा, भारत के खिलाफ वनडे में न्यूजीलैंड ने अपना चौथा सबसे बड़ा सफल रन चेज भी किया. साल 2023 के बाद से न्यूजीलैंड की भारत के खिलाफ वनडे में लगातार आठ हार के बाद ये पहली जीत है.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp