15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का शेड्यूल

15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का शेड्यूल


क्रिकेट फैंस के लिए साल 2026 किसी सुनहरे सपने से कम नहीं है. इस साल कुल तीन वर्ल्ड कप देखने को मिलेंगे. सबसे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. 2026 अंडर-19 विश्व कप का आगाज गुरुवार, 15 जनवरी से होगा. आईसीसी ने इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को अलग अलग ग्रुप में रखा है. इसका मतलब है कि टूर्नामेंट के लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होगा.

2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप 15 जनवरी से 6 फरवरी तक संयुक्त रूप से जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. इस विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय टीम टूर्नामेंट के लीग स्टेज में यूएसए, बांग्लादेश, और न्यूजीलैंड के साथ मैच खेलेगी. यहां जानिए भारतीय टीम के मैच कब और कहां खेले जाएंगे.

अंडर-19 विश्व कप के पहले ही दिन (15 जनवरी) भारत का मुकाबला यूएसए के साथ है. यह मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो, जिम्बाब्वे में भारतीय समयानुसार 1 बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला 17 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा. ये मैच भी क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो, जिम्बाब्वे में ही भारतीय समयानुसार 1 बजे से खेला जाएगा. भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा हालात को देखते हुए इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है. भारतीय टीम का लीग स्टेज का तीसरा मुकाबला 24 जनवरी को बुलावायो में ही खेला जाएगा. यह मैच भी भारतीय समयानुसार 1 बजे ही शुरू होगा.

ग्रुप की शीर्ष दो टीम अगले स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी. अन्य ग्रुप पर नजर डालें तो ग्रुप बी में पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, जिंबाब्वे और इंग्लैंड हैं. ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, जापान, आयरलैंड और श्रीलंका हैं. ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज हैं.

अंडर-19 विश्व कप 2026, विश्व कप का 16वां संस्करण है. पिछले 15 संस्करणों में भारतीय टीम सबसे सफल टीम बनकर उभरी है. भारतीय टीम 5 बार चैंपियन रही है. ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार ये खिताब जीता है. पाकिस्तान 2 बार चैंपियन रही है. इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश भी एक-एक बार चैंपियन रह चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया मौजूदा विजेता है। 2024 में हुए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराकर खिताब जीता था.

अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम- आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनान, एरन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन ए. पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी और वेदांत त्रिवेदी.



Source link

सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन का हुआ क्रिकेट मैच, जानें किसने जीता दिग्गजों का ‘बैटल’

सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन का हुआ क्रिकेट मैच, जानें किसने जीता दिग्गजों का ‘बैटल’


क्रिकेट और फिल्मी जगत के 2 दिग्गज, सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन एकसाथ नजर आए. दोनों को ना किसी बैट और ना ही मैदान की जरूरत पड़ी. बिना किसी संसाधन के उन्होंने हाथों से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया. उनका यह वीडियो वायरल हो चला है, जिसमें दोनों खूब मस्ती करते दिखे.

अमिताभ बच्चन ने खुद सचिन के साथ इस यादगार और मजेदार लम्हे का वीडियो साझा किया. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्रिकेट के भगवान के साथ फिंगर क्रिकेट खेल रहा हूं.”

सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन की यह मुलाकात ISPL सीजन 3 के दौरान सूरत में हुई. सचिन तेंदुलकर यहां इसलिए मौजूद रहे, क्योंकि वो कोर कमिटी के सदस्य हैं. दूसरी ओर ‘बिग बी’ माझी मुंबई फ्रैंचाइजी के मालिक हैं. शुरुआत में दोनों बात कर रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों ने फिंगर क्रिकेट खेलते हुए माहौल को खुशनुमा बना दिया.

तेंदुलकर vs बच्चन, कौन जीता?

फिंगर क्रिकेट के इस मैच में कोई भी नहीं जीता. तेंदुलकर vs बच्चन का यह मुकाबला टाई रहा. दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ट्रॉफी को आधा-आधा बांट दिया जाए. फैंस ने भी दोनों के लिए कमेन्ट सेक्शन में खूब सारा प्यार लुटाया. कई सारे फैंस ने बताया कि कैसे सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन के इस वीडियो ने उन्हें बचपन की याद दिला दी.

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) का तीसरा सीजन 9 जनवरी से शुरू हुआ था और यह टूर्नामेंट 6 फरवरी तक चलेगा. टूर्नामेंट में कुल 8 टीम खेल रही हैं. अमिताभ बच्चन की टीम माझी मुंबई ने अब तक 2 मैचों में एक जीत दर्ज की है. पॉइंट्स टेबल में उनकी टीम चौथे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ सीरीज के बीच गौतम गंभीर पर लगे ‘पक्षपात’ के आरोप, अब आयुष बदोनी के सेलेक्शन पर उठे सवाल





Source link

IND vs NZ सीरीज के बीच गंभीर पर लगे ‘पक्षपात’ के आरोप, अब आयुष बदोनी के सेलेक्शन पर उठे सवाल

IND vs NZ सीरीज के बीच गंभीर पर लगे ‘पक्षपात’ के आरोप, अब आयुष बदोनी के सेलेक्शन पर उठे सवाल


भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच 11 जनवरी को वडोदरा में खेला गया था. उस मैच में गेंदबाजी करते हुए वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे. उनकी जगह 26 वर्षीय आयुष बदोनी को बाकी 2 वनडे मैचों के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है. आयुष बदोनी पहली बार टीम इंडिया में चुने गए हैं, लेकिन इस फैसले की वजह से हेड कोच गौतम गंभीर आलोचनाओं में घिर गए हैं.

गौतम गंभीर पर पक्षपात के आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस ने कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या आयुष बदोनी टीम इंडिया में चुने जाने के हकदार थे? दरअसल फैंस के गुस्से का कारण आयुष बदोनी के आंकड़े हैं, जो पिछले कुछ समय में अच्छे नहीं रहे हैं.

कोई कमाल नहीं किया, फिर भी हो गया सेलेक्शन

टीम इंडिया में जगह बनाने में खिलाड़ियों को सालों लग जाते हैं. लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी कई बार कुछ प्रतिभाशाली क्रिकेटर भारतीय स्क्वाड में प्रवेश नहीं कर पाते. दूसरी ओर आयुष बदोनी के लिस्ट A आंकड़े किसी कमाल के प्रदर्शन की गवाही नहीं दे रहे हैं. उन्होंने अब तक 27 लिस्ट A मैचों में 693 रन बनाए हैं, और उनका औसत 36.47 का रहा है. 

पिछले पांच लिस्ट A मैचों में आयुष बदोनी को तीन बार बल्लेबाजी का मौका मिला है. इन 3 पारियों में उन्होंने केवल 16 रन बनाए हैं.  उनका विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन औसत से भी बेकार रहा, फिर भी टीम इंडिया में सेलेक्शन होने पर सवाल उठने लाजिमी हैं.

गौतम गंभीर कर रहे पक्षपात

सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है. एक व्यक्ति ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा कि गौतम गंभीर की लीडरशिप में आजकल भारतीय टीम के भीतर पक्षपात हद से ज्यादा बढ़ गया है. इसी व्यक्ति ने आगे लिखा कि गंभीर, आयुष बदोनी को बहुत पसंद करते हैं, इसलिए विजय हजारे ट्रॉफी में घटिया प्रदर्शन के बाद भी उनका टीम इंडिया में चयन हो गया. कुछ लोगों ने आयुष बदोनी के सेलेक्शन को LSG से जोड़ा, क्योंकि दोनों लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

शिखर धवन ने कर ली सगाई, कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन सोफी शाइन और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?





Source link

ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की मांग, अब BCB के पास 2 ऑप्शन; टी20 वर्ल्ड कप मामले में नया मोड़

ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की मांग, अब BCB के पास 2 ऑप्शन; टी20 वर्ल्ड कप मामले में नया मोड़


2026 टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का वक्त बाकी है. हालांकि, अब तक बांग्लादेश का मामला सुलझा नहीं है. दरअसल, IPL से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान के बाहर किए जाने के बाद BCB यानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से मांग की थी कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप के उनके मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट कर दिए जाएं. इसके पीछे बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था. अब आईसीसी ने बांग्लादेश के इस दावे को खारिज कर दिया है कि भारत में सुरक्षा का कोई खतरा है. इससे साफ है कि आईसीसी बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने को तैयार नहीं है.

आईसीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिसे सुरक्षा का खतरा कहा जा सके. आईसीसी ने जांच में सुरक्षा का खतरा बिल्कुल ना के बराबर यानी (Low to Moderate) आंका है. बता दें कि ये किसी भी मैच के आयोजन के लिए सामान्य है. हालांकि, अभी आईसीसी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होना है.

आज आईसीसी और बीसीबी के बीच हुई बातचीत, अपनी जिद पर अड़ा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को बीसीबी और आईसीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस पर टी20 विश्व कप 2026 को लेकर बातचीत की. टूर्नामेंट के शुरू होने में अब बेहद कम समय बचा है, लेकिन बीसीबी अपनी जिद पर अड़ा हुआ है. इस बातचीत में बीसीबी ने आईसीसी से अपने ग्रुप स्टेज के मैचों को भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध किया है.

बीसीबी की तरफ से अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुल इस्लाम, उपाध्यक्ष मोहम्मद शखावत हुसैन और फारूक अहमद, निदेशक और क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष नजमुल आबेदीन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने अपने रुख की पुष्टि की. बीसीबी ने एक बार फिर अपने अनुरोध के पीछे ‘सुरक्षा संबंधी चिंताओं’ का हवाला दिया.

इसके जवाब में आईसीसी ने कहा कि टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही घोषित किया जा चुका है. साथ ही आईसीसी ने बीसीबी से अपने रुख पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया. हालांकि, बीसीबी की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बांग्लादेश ने अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया है और आईसीसी के साथ अपने अनुरोध पर बातचीत जारी है.

अब बांग्लादेश के पास 2 ऑप्शन 

अभी तक मामले के ना निपटने से यह साफ है कि आईसीसी बांग्लादेश की मांग नहीं मान सकती है. इसके पीछा का कारण यह है कि टूर्नामेंट के शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है. साथ ही होटेल बुकिंग, खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के वीजा और बाकी सभी जरूरी चीजों का इंतजाम पहले ही हो चुका है. अब अचानक इसमें बदलाव करना लगभग असंभव है. ऐसे में बांग्लादेश के पास सिर्फ 2 ऑप्शन ही बचते हैं. या तो बांग्लादेश तय शेड्यूल के मुताबिक टूर्नामेंट में खेले या फिर टूर्नामेंट से नाम वापस ले ले. 

अगर बांग्लादेश नहीं खेलता है और टूर्नामेंट से नाम वापस लेता है तो फिर आईसीसी उनकी जगह किसी दूसरी टीम को ला सकती है. हालांकि, ये भी इतने कम समय में आसान नहीं होगा. ऐसे में आईसीसी हर बार बांग्लादेश से अपना फैसला बदलने का ही अनुरोध करेगी. वैसे, अगर कोई दूसरी टीम आती है तो फिर वो स्कॉटलैंड हो सकती है.



Source link

RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल

RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल


बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का होम ग्राउंड नहीं होगा. IPL 2026 में आरसीबी अपने होम मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेल सकती है. RCB के अलावा राजस्थान रॉयल्स भी अपना होम ग्राउंड बदल सकती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 का खिताब जीता था. उस ऐतिहासिक जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजेता टीम RCB के लिए जीत की परेड होने वाली थी. इसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसके कारण 11 लोगों की मौत हो गई थी. उस दुखद घटना के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई उच्च स्तरीय क्रिकेट मैच नहीं खेला गया है.

RCB को मिलेंगे 2 नए होमग्राउंड!

खबर है कि RCB अगले सीजन यानी IPL 2026 में पांच मैच नवी मुंबई में खेल सकती है, जबकि 2 मुकाबले रायपुर में करवाए जा सकते हैं. आरसीबी मैनेजमेंट ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके इस नतीजे पर पहुंचा है. पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के बाद लगातार मैदान को लेकर सुरक्षा चिंताएं चर्चा का केंद्र बनी रही हैं. अभी तक चिन्नास्वामी स्टेडियम को किसी बड़े लेवल का मैच आयोजित करने की अनुमति नहीं मिल पाई है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया था. पॉइंट्स टेबल में RCB की टीम दूसरे स्थान पर रही थी. वहीं फाइनल में बेंगलुरु की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर जीत दर्ज की थी. ये 18 साल में पहला मौका रहा जब RCB ने इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता.

राजस्थान रॉयल्स का भी बदलेगा होमग्राउंड

पिछले वर्ष राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव नहीं करवा पाई थी. उसके बाद आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने RCA से कहा था कि वह चुनाव नहीं करवा पाता है तो राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने घरेलू मैच जयपुर में आयोजित नहीं करवा पाएगी. 

यह भी पढ़ें:

RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल



Source link

परफ्यूम, लोशन और फोकस…बैटिंग से पहले ऐसा होता है विराट कोहली का रूटीन, वायरल वीडियो ने खोले राज

परफ्यूम, लोशन और फोकस…बैटिंग से पहले ऐसा होता है विराट कोहली का रूटीन, वायरल वीडियो ने खोले राज


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह सिर्फ उनका बल्ला नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम से सामने आया एक वीडियो है, जिसमें उनके बैटिंग से पहले की तैयारी साफ दिखाई दे रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रन की शानदार पारी खेलने वाले कोहली ने जहां टीम इंडिया को जीत दिलाई, वहीं मैदान के बाहर उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

ड्रेसिंग रूम का वीडियो हुआ वायरल

मैच के दौरान जैसे ही रोहित शर्मा आउट हुए, एक फैन ने विराट कोहली का ड्रेसिंग रुम में तैयार होते हुए वीडियो बना लिया. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोहली मैदान में उतरने से पहले किसी लंबी तैयारी में समय नहीं गंवाते. बस कुछ ही पलों में परफ्यूम लगाया, हाथों पर लोशन, थोड़ा सा कुछ खाया और फिर ग्लव्स पहनते ही उनका पूरा फोकस खेल पर आ जाता है. यह पूरी प्रक्रिया इतनी तेज होती है, मानो हर कदम पहले से तय हो.

इस वीडियो ने साफ कर दिया कि विराट कोहली सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि तैयारी के मामले में भी बेहद प्रोफेशनल हैं. उनका हर कदम तय होता है और वह किसी भी पल बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह तैयार रहते हैं.

पहले वनडे में विराट का जलवा

वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने एक जिम्मेदार और शानदार पारी खेली. भारत जब लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तब कोहली ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और 93 रन बनाकर टीम की जीत की नींव रखी. इस पारी के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए और सचिन तेंदुलकर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने. हालांकि वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी को फैंस ने खूब सराहा.

दूसरे वनडे में फिर दिखेगा विराट का दम?

क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि राजकोट में विराट कोहली एक और बड़ी पारी खेलेंगे और इस बार शतक पूरा करेंगे. अगर ऐसा हुआ, तो रिकॉर्ड्स की सूची में उनका नाम और ऊपर जाएगा.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp