Ruturaj Gaikwad Creates History, Surpasses Michael Bevan To Achieve THIS Huge Milestone In List A Cricket

Ruturaj Gaikwad Creates History, Surpasses Michael Bevan To Achieve THIS Huge Milestone In List A Cricket


Maharashtra’s Ruturaj Gaikwad has made history by becoming the batter with the highest average in List A cricket, days after being dropped from India’s ODI squad for the upcoming New Zealand series.

His impressive average of 58.83 surpasses Australian legend Michael Bevan’s 57.86, making him the top-ranked batter in List A cricket as per average.

The right-handed batsman achieved this feat against Goa in the ongoing Vijay Hazare Trophy (VHT) on Thursday after scoring an unbeaten 134 off 131 balls for Maharashtra in Jaipur. Gaikwad has slammed 5,060 runs in List A cricket, at a brilliant strike rate of 102.20.

Add Zee News as a Preferred Source


Gaikwad also made history by becoming the fastest player to score 20 List A tons and 5,000 runs, achieving this feat in just 99 innings.

After being left out of the squad for New Zealand ODIs, Gaikwad, who had scored his maiden ODI ton against South Africa last year, delivered his second ton of the ongoing season and levelled with Ankit Bawne’s record for joint-most centuries in the tournament’s history, both having 15 each.

While Bawne’s tons have come in 101 matches, Gaikwad took just 59 matches to reach there. Gaikwad’s consistency is reflected not just in his centuries but also in his numbers across formats. In 59 VHT matches, Gaikwad has slammed 3336 runs at a brilliant average of 65.41 and a strike rate of 105.00.

Gaikwad’s fighting 134* in 131 balls, with eight fours and six sixes, took Maharashtra to 249/7, with Vicky Otswal (53 in 82 balls, with two fours and two sixes) posting a valuable fifty.

Goa’s run-chase saw Lalit Yadav continuing his fine run with an unbeaten 57* in 67 balls, with five fours and a six, but they fell five runs short, restricted to 244/9 by a fine four-fer from Prashant Solanki (4/56). 



Source link

‘दाल रोटी नहीं चलती…’, संजय मांजरेकर पर गुस्सा हुए विराट कोहली के बड़े भाई? पोस्ट वायरल

‘दाल रोटी नहीं चलती…’, संजय मांजरेकर पर गुस्सा हुए विराट कोहली के बड़े भाई? पोस्ट वायरल


विराट कोहली को लेकर पिछले दिनों पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा था कि उन्होंने टेस्ट से जल्दी संन्यास ले लिया, जबकि वह अपनी तकनीक और खेल में सुधार कर सकते थे. उन्होंने कहा था कि कोहली पिछले कई सालों से खराब फॉर्म में थे, लेकिन संन्यास लेने की जगह वह अपने खेल में सुधार कर सकते थे चाहे इसके लिए उन्हें ड्राप ही क्यों न होना पड़ता. अब विकास कोहली का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जो लोग मांजरेकर के बयान का जवाब मान रहे हैं.

विकास कोहली ने क्या लिखा?

विकास कोहली थ्रेड में लिखा, “लगता है विराट कोहली का नाम लिए बिना लोगों की दाल रोटी नहीं चलती.” विकास का ये पोस्ट विराट के आलोचकों का जवाब माना जा रहा है. हालांकि उन्होंने यहां पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे लोग संजय मांजरेकर से जोड़कर देख रहे हैं. उन्होंने बीते दिनों कोहली के टेस्ट से संन्यास पर सवाल खड़े किए थे.

संजय मांजरेकर ने क्या कहा था?

संजय ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि जिस समय जो रुट टेस्ट क्रिकेट में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं, उसी दौर में विराट कोहली का टेस्ट से चले जाना खलता है. उन्होंने कहा कि रुट, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ अपने टेस्ट करियर को मजबूत कर रहे हैं.

उन्होंने कहा था कि कोहली का पिछले कई सालों से टेस्ट में प्रदर्शन खराब चल रहा था. उन्होंने कहा, “कोहली ने अपनी तकनीकी और मानसिक खामियों को सुधारने की कोशिश नहीं की.” उनके अनुसार अगर कोहली चाहते तो इन कमियों पर काम कर सकते थे, कुछ समय से टीम से बाहर भी बैठ सकते थे. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्हें ज्यादा निराशा इस बात से भी हुई कि विराट ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ वनडे में खेल जारी रखने का फैसला किया.’





Source link

Watch: भव्य ओपनिंग सेरेमनी से हुआ WPL 2026 का आगाज, हनी सिंह और जैकलिन फर्नांडीस ने बिखेरा जलवा

Watch: भव्य ओपनिंग सेरेमनी से हुआ WPL 2026 का आगाज, हनी सिंह और जैकलिन फर्नांडीस ने बिखेरा जलवा


महिला प्रीमियर लीग सीजन 4 (WPL 2026) का आगाज हो गया है. डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले से पहले भव्य ओपनिंग सेरेमनी हुई. जैकलिन फर्नांडीस की परफॉरमेंस के साथ ये शुरू हुआ, हनी सिंह ने अपने सुपरहिट गानों के साथ समा बांधा.

जैकलिन ने WPL ओपनिंग सेरेमनी में बिखेरा जलवा

 





Source link

LIVE: स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस करेगी पहले बल्लेबाजी; देखें मुंबई और बेंगलुरु की

LIVE: स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस करेगी पहले बल्लेबाजी; देखें मुंबई और बेंगलुरु की


महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण (WPL 2026) का पहला मैच आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. मुकाबला नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हो रहा है. आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, जो नेशनल टीम की भी कप्तान हैं. टीम 2 बार ट्रॉफी (2023 और 2025) जीत चुकी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में है. मंधाना की कप्तानी में आरसीबी 2024 का संस्करण जीती थी. दो मजबूत टीमों के बीच टक्कर से महिला प्रीमियर लीग सीजन 4 की शुरुआत हो रही है.

पिच का मिजाज

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में परिस्थितियां बल्लेबाजी के अनुकूल रहने की उम्मीद है. लाल मिट्टी की पिच है. यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद है. दूसरी पारी में ओस आने की उम्मीद है, इस स्थिति में दूसरी पारी में बल्लेबाजी पहली पारी की तुलना में आसान रहने की उम्मीद है. ऐसे में हरमनप्रीत कौर या स्मृति मंधाना, जो भी टॉस जीतेगा वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगा.

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड

हेली मैथ्यूज, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वसिष्ठ, नल्ला रेड्डी, रहीला फिरदौस, मिली इलिंगवर्थ, साइका इशाक, निकोला केरी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड

स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रत्यूषा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ.



Source link

WPL 2026 में धमाल मचाने को तैयार ये 5 अनकैप्ड प्लेयर्स, इन पर रहेंगी सबकी नजर; आज से लीग शुरु

WPL 2026 में धमाल मचाने को तैयार ये 5 अनकैप्ड प्लेयर्स, इन पर रहेंगी सबकी नजर; आज से लीग शुरु


महिला प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण आज से शुरू हो रहा है. पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI-W vs RCB-W) के बीच टक्कर है. यहां हम उन 5 अनकैप्ड प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे काफी उम्मीदें हैं. इनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.

दीया यादव (दिल्ली कैपिटल्स)

दीया यादव 16 साल की हैं. वह महिला प्रीमियर लीग नीलामी में साइन की जाने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था. वह दाएं हाथ की ओपनर हैं. उन्होंने U-15 घरेलू क्रिकेट में शानदार दोहरा शतक (213) लगाने के बाद सुर्खियां बटौरी थी.  2025 सीनियर महिला T20 ट्रॉफी में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 5वें नंबर पर थी. उन्होंने लगभग 60 की औसत से 298 रन बनाए थे.

गोंगाडी त्रिशा (यूपी वॉरियर्स)

U19 वर्ल्ड कप टीम की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैदराबाद की गोंगाडी त्रिशा थीं. एक अच्छी ओपनर के साथ वह अच्छी लेग-स्पिन गेंदबाजी भी कर सकती हैं. त्रिशा अंडर-19 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (309 रन) थीं. उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था.

अनुष्का शर्मा (गुजरात जायंट्स)

अनुष्का शर्मा ने WPL 2026 ऑक्शन में इतिहास रचा था. वह ऑक्शन में बिकने वाली सबसे महंगी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बनी, उन्हें गुजरात जायंट्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा था. अनुष्का मध्य प्रदेश की ऑलराउंडर मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज हैं. उन्होंने पिछले घरेलू T20 में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने 207 रन बनाए और 9 विकेट लिए थे. उनमे पारी को संभालने और मैच को फिनिश करने की काबिलियत है.

मिली इलिंगवर्थ (मुंबई इंडियंस)

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिली इलिंगवर्थ अभी दुनिया की सबसे तेज युवा गेंदबाजों में से एक हैं. वह लगातार 120 kmph की स्पीड से गेंद कर सकती हैं. मुंबई इंडियंस ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा था. बिग बैश लीग में आक्रामक बाउंसर से उन्होंने सभी को प्रभावित किया था.

प्रेमा रावत (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

ऑस्ट्रेलिया के शानदार इंडिया ए टूर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में वापसी कर रही 24 साल की लेग-स्पिनर प्रेमा रावत शानदार फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ उन्होंने तीन T20 मैचों में 7 विकेट लिए. बीच के ओवरों में कंट्रोल और निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी उन्हें महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है.



Source link

‘गिल या जायसवाल नहीं होने चाहिए…’, तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट पर पूर्व खिलाड़ी ने दी राय

‘गिल या जायसवाल नहीं होने चाहिए…’, तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट पर पूर्व खिलाड़ी ने दी राय


तिलक वर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान अचानक दर्ज हुआ. उन्होंने ग्रोइन में दर्ज कि शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उनकी सर्जरी करनी पड़ी, जिसकी वजह से वह कम से कम 2 हफ्तों के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे. बीसीसीआई पुष्टि कर चुका है कि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं, हालांकि बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस पर अपनी राय देते हुए कहा कि शुभमन गिल या यशस्वी जायसवाल को उनका रिप्लेसमेंट नहीं होना चाहिए.

गिल या जायसवाल क्यों न हो रिप्लेसमेंट

आकाश चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसको लेकर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा, “तिलक वर्मा चोटिल हैं. टी20 वर्ल्ड कप में उनके खेलने पर भी संशय बना रहेगा. एक नया खिलाड़ी ढूंढना होगा. क्या ये शुभमन गिल हो सकते हैं? मैं कहूंगा नहीं, गिल भी नहीं होने चाहिए और यशस्वी जायसवाल भी नहीं होने चाहिए. क्यों? क्योंकि आपको ओपनर की जरुरत नहीं है. तिलक वर्मा बल्लेबाजी करते हैं तीन या चार नंबर पर तो आपको मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी चाहिए. अगर वह थोड़ी गेंदबाजी भी कर ले तो और बढ़िया लेकिन आपको ओपनर तो नहीं चाहिए.”

आकाश चोपड़ा ने बताया तिलक वर्मा का परफेक्ट रिप्लेसमेंट!

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, “मैं कहूंगा श्रेयस अय्यर, सरपंच साहब को आप जल्दी से चुन लीजिए. वह पहले से ही अच्छा खेल रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में बढ़िया किया. अब मौका मिल रहा है, यहां मिडिल आर्डर बल्लेबाज की जरुरत है, अनुभवी सीनियर प्लेयर भी हैं. उन्होंने आईपीएल में भी अच्छा किया.

“लेकिन अगर आप किसी भी कारण से श्रेयस अय्यर के साथ नहीं जाना चाहते, तो मैं दूसरे विकल्प के रूप में रियान पराग को चुनूंगा. वह गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं. तीसरे विकल्प के रूप में मैं जितेश शर्मा का नाम लूंगा. लेकिन मेरी पहली पसंद श्रेयस अय्यर हैं.”

BCCI ने क्या बताया

बीसीसीआई ने तिलक वर्मा को लेकर जारी आधिकारिक बयान में बताया, “भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा का बुधवार, 7 जनवरी को राजकोट में पेट की समस्या के लिए सर्जरी हुई. उन्हें गुरुवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह शुक्रवार को हैदराबाद वापस जाएंगे. उनकी हालत अभी स्थिर है और उनमें सुधार हो रहा है. तिलक तब फिजिकल ट्रेनिंग शुरू करेंगे और धीरे-धीरे स्किल-बेस्ड एक्टिविटीज़ पर लौटेंगे, जब उनके लक्षण पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और घाव ठीक हो जाएगा. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन T20 मैचों से बाहर हो गए हैं. बाकी दो मैचों के लिए उनकी उपलब्धता का आकलन ट्रेनिंग और स्किल फेज के दौरान उनकी प्रगति के आधार पर किया जाएगा.”





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp