‘न कोई दबाव न अल्टीमेटम …’, BCB ने अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए ICC को लेकर क्या कुछ कहा

‘न कोई दबाव न अल्टीमेटम …’, BCB ने अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए ICC को लेकर क्या कुछ कहा


T20 World Cup 2026: भारत में होने वाले ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर हाल ही में ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा से जुड़ी मांगों को आईसीसी ने नहीं माना है. हालांकि अब इन खबरों पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और पूरे मामले पर स्थिति साफ कर दी है.

सुरक्षा चिंता पर ICC का भरोसा

BCB की मीडिया रिलीज के अनुसार, उसने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम की सुरक्षा को लेकर ICC से चिंता जताई थी. इसके जवाब में ICC ने कहा है कि वह टूर्नामेंट में बांग्लादेश टीम की पूरी और बिना किसी रुकावट के भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरा आश्वासन देता है. ICC ने यह भी साफ किया है कि सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जाएगा.

BCB के सुझावों पर होगा विचार

ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भरोसा दिलाया है कि टूर्नामेंट की पूरी सुरक्षा योजना बनाते समय BCB की ओर से दिए गए सुझावों और इनपुट्स को शामिल किया जाएगा. ICC और BCB मिलकर काम करेंगे, ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो और टीम पूरे फोकस के साथ टूर्नामेंट खेल सके.

अल्टीमेटम वाली खबरों को बताया गलत

BCB ने मीडिया में चल रही उन खबरों का भी खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि ICC ने बांग्लादेश को कोई अल्टीमेटम दिया है या मैचों को लेकर दबाव बनाया है. बोर्ड ने साफ शब्दों में कहा है कि ऐसी सभी रिपोर्ट्स झूठी, बेबुनियाद और गलत हैं. ICC की ओर से भेजे गए आधिकारिक संदेश में ऐसी किसी भी बात का जिक्र नहीं है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ये भी कहा है कि वह ICC और टूर्नामेंट से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ सकारात्मक और पेशेवर तरीके से बातचीत जारी रखेगा. बोर्ड का मकसद किसी विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि आपसी सहमति से ऐसा समाधान निकालना है जिससे टीम सुरक्षित रहे और टूर्नामेंट भी सफल हो.

टीम की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

BCB ने आखिरी में यह भी दोहराया कि बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा, संरक्षा और खिलाड़ियों की भलाई से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. बोर्ड हर हाल में यह सुनिश्चित करना चाहता है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम सुरक्षित माहौल में खेले. 



Source link

SL vs PAK पहला T20I मुकाबला आज, भारत में कब-कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जानें संभावित प्लेइंग

SL vs PAK पहला T20I मुकाबला आज, भारत में कब-कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जानें संभावित प्लेइंग


SL vs PAK 1stT20 Live Streaming: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत 7 जनवरी से होने जा रही है. पहला मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह सीरीज दोनों टीमों के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अहम तैयारी मानी जा रही है, खासकर तब जब पाकिस्तान अपने सभी वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका में खेलेगा और श्रीलंका इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले अहम परीक्षा

पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में नई सोच और नए संयोजन के साथ उतरी है. टीम की कप्तानी सलमान अली आगा के हाथों में है. इस दौरे पर बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे बड़े नाम नजर नहीं आएंगे. शाहीन चोट से जूझ रहे हैं, जबकि बाबर और हारिस इस समय बिग बैश लीग में व्यस्त हैं. इसके अलावा अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों को मौका देकर बेंच स्ट्रेंथ को टेस्ट करने का फैसला किया है.

दूसरी ओर, श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी प्रोविजनल स्क्वॉड पहले ही घोषित कर दी है. ऐसे में यह सीरीज उनके लिए सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन तय करने का बेहतरीन मौका है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान भी इसी सीरीज के प्रदर्शन के आधार पर अपनी वर्ल्ड कप टीम का चयन करेगा.

भारत में कहां देखें लाइव मैच?

भारत में इस सीरीज का टीवी प्रसारण नहीं होगा, जिससे फैंस थोड़े निराश हो सकते हैं. हालांकि, ऑनलाइन दर्शकों के लिए राहत की खबर है. यह टी20 मैच फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

हेड-टू-हेड में कौन आगे?

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान का पलड़ा श्रीलंका के खिलाफ भारी रहा है. अब तक खेले गए मुकाबलों में पाकिस्तान ने 16 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 11 में सफलता मिली है. श्रीलंका की धरती पर भी पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहतर है, जहां मेहमान टीम का दबदबा रहा है.

संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, कमिंदु मेंडिस, महीश तीक्षणा, ईशन मलिंगा, मथीशा पथिराना, दुश्मंथा चमीरा.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमान, शादाब खान, सलमान आगा, उस्मान खान, अब्दुल समद, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर. 



Source link

IPL से निकाला गया तो पाकिस्तान पहुंचे मुस्तफिजुर रहमान, PSL में कौड़ियों के भाव में बिके

IPL से निकाला गया तो पाकिस्तान पहुंचे मुस्तफिजुर रहमान, PSL में कौड़ियों के भाव में बिके


आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के कुछ ही दिनों बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का रुख कर लिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से रिलीज होने के बाद उनका यह फैसला क्रिकेट से ज्यादा राजनीति और हालात से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है. अब वही गेंदबाज, जो कुछ हफ्ते पहले 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में आईपीएल का हिस्सा था, PSL में कहीं कम रकम पर खेलता दिखेगा.

IPL से बाहर, अचानक बदली तस्वीर

मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुकाबले के बाद 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की खबरों के चलते भारत में उनका विरोध शुरू हो गया. हालात को देखते हुए BCCI ने उन्हें टीम से बाहर करने का निर्देश दिया. जिसके चलते शाहरुख खान की टीम KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से बाहर कर दिया था. 

PSL में आठ साल बाद वापसी

आईपीएल से बाहर होने के बाद मुस्तफिजुर ने पाकिस्तान सुपर लीग जॉइन कर ली. PSL के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके शामिल होने की पुष्टि की गई. खास बात यह है कि मुस्तफिजुर आठ साल बाद PSL में वापस खेलने जा रहे है. वह पहले भी लाहौर कलंदर्स की जर्सी में नजर आ चुके हैं. PSL का ड्राफ्ट 21 जनवरी को होना है और लीग की शुरुआत 23 मार्च से होगी, जो आईपीएल से सिर्फ तीन दिन पहले शुरू होगी.

पैसों में भारी गिरावट

आईपीएल और PSL के बीच सबसे बड़ा फर्क कमाई का है. जहां मुस्तफिजुर को आईपीएल में 9.20 करोड़ रुपये मिलने थे, वहीं PSL में उन्हें इससे काफी कम रकम मिलने की उम्मीद है. PSL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर रहे हैं, जिन्हें करीब 2.70 करोड़ रुपये (भारतीय मुद्रा) में खरीदा गया था. ऐसे में साफ है कि मुस्तफिजुर अब “कौड़ियों के भाव” खेलने को मजबूर हैं.

अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक स्तर तक पहुंचा मामला

मुस्तफिजुर के आईपीएल से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी सख्त रुख अपनाया. BCB ने ICC को पत्र लिखकर मांग की कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के सभी मैच भारत में न कराकर श्रीलंका में आयोजित कराए जाए. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बोर्ड ने भारत आने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आईपीएल के मैचों का लाइव प्रसारण करने से भी मना कर दिया है. 



Source link

श्रीलंका और पाकिस्तान में पहला मुकाबला आज, किसका पलड़ा रहा है भारी? जानिए सबकुछ

श्रीलंका और पाकिस्तान में पहला मुकाबला आज, किसका पलड़ा रहा है भारी? जानिए सबकुछ


टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका तीन टी20 मैचों की सीरीज में अपनी तैयारियों को मजबूत करेंगे. तीनों मैच दांबुला में खेले जाएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को दांबुला में खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका या पाकिस्तान किसका पलड़ा भारी रहा है.

दांबुला में दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका और सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक-दूसरे के सामने होगी. मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का भारतीय फैंस टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप के अलावा फैनकोड पर भी किया जाएगा.

पहले मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज में अपनी बढ़त बनाने के लिए उतरेंगी. श्रीलंका ने हाल ही में पाकिस्तान में त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज में श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अपने घर में खेली जा रही टी20 सीरीज में श्रीलंका अपने खोए फॉर्म को हासिल करने और विश्व कप से पहले आत्मविश्वास पाने की कोशिश करेगी. श्रीलंका भारत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबान है.

पाकिस्तान को भी टी20 विश्व कप 2026 के सभी मैच श्रीलंका में ही खेलने हैं। ऐसे में यह सीरीज पाकिस्तान के लिए भी अहम है. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. दोनों देशों के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं. इसमें 14 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में श्रीलंका को जीत मिली है.

सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश थीक्षाना, ट्रेविन मैथ्यू, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा.

सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान तारिक, शादाब खान और उस्मान खान.



Source link

ICC ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, भारत से बाहर मैच शिफ्ट करने की मांग ठुकराई

ICC ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, भारत से बाहर मैच शिफ्ट करने की मांग ठुकराई


आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच जारी विवाद पर अब आईसीसी का रुख साफ होता नजर आ रहा है. आईसीसी ने फिलहाल भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस खतरा नहीं बताया है और इसी वजह से बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराने की मांग को स्वीकार नहीं किया गया है.

ऑनलाइन बैठक में हुई चर्चा

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार (6 जनवरी) को आईसीसी और बीसीबी के अधिकारियों के बीच एक ऑनलाइन बैठक हुई. इस बैठक में आईसीसी ने साफ शब्दों में कहा कि उसके पास ऐसा कोई सुरक्षा आकलन नहीं है, जिससे यह साबित हो कि भारत में खेलने के दौरान बांग्लादेशी टीम को कोई खास खतरा है. इसी कारण आईसीसी ने टूर्नामेंट के शेड्यूल या वेन्यू में बदलाव की कोई जरूरत नहीं मानी है.

अंतिम फैसला अभी बाकी

दरअसल, 4 जनवरी को बीसीबी की एक आपात बैठक हुई थी. इसके बाद बीसीबी ने आईसीसी को एक औपचारिक पत्र लिखकर मांग की थी कि खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और अन्य सदस्यों की सुरक्षा को देखते हुए बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराए जाएं. हालांकि, आईसीसी का मौजूदा रुख इस मांग के अनुरूप नहीं है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को कोई लिखित फैसला जारी नहीं किया गया, लेकिन संकेत यही हैं कि ICC अपने फैसले पर कायम है. इस पूरे मामले पर आईसीसी की औपचारिक प्रतिक्रिया 10 जनवरी तक आने की उम्मीद है.

तय शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश के मैच

मौजूदा शेड्यूल के अनुसार, बांग्लादेश को ग्रुप सी में अपने तीन मैच कोलकाता में खेलने हैं-

7 फरवरी – बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज

9 फरवरी – बांग्लादेश बनाम इटली

14 फरवरी – बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड

17 फरवरी – बांग्लादेश बनाम नेपाल

अलग-अलग रिपोर्ट्स, अलग दावे

ESPNcricinfo की रिपोर्ट में दावा किया गया कि आईसीसी ने बीसीबी से कहा है कि अगर टीम भारत नहीं आती है तो उसे मैच गंवाने या अंक खोने का खतरा हो सकता है. हालांकि बीसीबी ने इस तरह के किसी अल्टीमेटम से साफ मना किया है. अभी तक आईसीसी या बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है.

कैसे शुरु हुआ विवाद?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब BCCI ने आईपीएल IPL फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया. मुस्ताफिजुर को आईपीएल नीलामी में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. BCB ने इस फैसले के विरोध में बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर भी रोक लगा दी थी

इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि मुस्ताफिजुर अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आएंगे. इन तमाम घटनाओं के बावजूद ICC का फिलहाल साफ रुख है की सुरक्षा के आधार पर बांग्लादेश के मैचों के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा.



Source link

T20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच बांग्लादेश को लग सकता है बड़ा आर्थिक झटका

T20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच बांग्लादेश को लग सकता है बड़ा आर्थिक झटका


टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश और भारत के बीच चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. बांग्लादेश के भारत न आने के फैसले पर अब राजस्व यानी कमाई को लेकर चेतावनी भी सामने आ रही है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के पूर्व महासचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के पूर्व सीईओ सैयद अशरफुल हक ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी राय रखी है.

भारत आने ने किया इनकार

बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से अनुरोध किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसके मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराए जाएं. यह अनुरोध ऐसे समय आया जब बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के चलते आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दिया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया.

‘गेंद फिर बांग्लादेश के पाले में होगी’

सैयद अशरफुल हक का मानना है कि भारत सरकार बांग्लादेश टीम को ‘हेड ऑफ स्टेट’ लेवल की सुरक्षा देने की पेशकश कर सकती है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो फिर फैसला बांग्लादेश के हाथ में होगा कि टीम भारत आती है या नहीं. उनके अनुसार, सुरक्षा को लेकर भारत की तरफ से मजबूत आश्वासन मिल सकता है.

वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा

हक ने यह भी चेतावनी दी कि अगर बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा रहता है और भारत आने से इनकार करता है, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में अब सिर्फ एक महीना बचा है और ऐसे समय में मैच वेन्यू का बदलना बेहद मुश्किल है. अगर ICC मैच शिफ्ट करने से मना करती है और बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो उसे टूर्नामेंट से होने वाली कमाई में भारी नुकसान होगा. 

पूर्व अधिकारी के मुताबिक, इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का सीधा टकराव भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से हो सकता है. इससे दोनों बोर्डों के रिश्तों पर और असर पड़ने की संभावना है.

IPL प्रसारण पर बैन

विवाद के बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने IPL के आगामी सीजन के प्रसारण पर रोक लगा दी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया. बांग्लादेश सरकार का मानना है कि यह फैसला राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव से जुड़ा हुआ है.

गौरतलब है कि आईपीएल का अगला सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल से जुड़े ये घटनाक्रम आने वाले दिनों में क्रिकेट की राजनीति को और गरमा सकते हैं. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp