Is Shreyas Iyers India captaincy in danger? Abhishek Nayar gives bold verdict after series defeats to England, Ireland

Is Shreyas Iyers India captaincy in danger? Abhishek Nayar gives bold verdict after series defeats to England, Ireland


Former India cricketer Abhishek Nayar believes it would be ‘harsh’ to question Shreyas Iyer’s future as T20I captain following back-to-back series defeats and said the newly appointed skipper needs to be given the freedom to shape the team according to his vision.

 

India’s difficult run in the shortest format continued on Saturday as they suffered a 56-run defeat to England in the fifth and final T20I at The Rose Bowl, completing a 4-0 series loss. The defeat also saw the reigning world champions surrender the No. 1 spot in the ICC Men’s T20I rankings to England and extended their losing streak in the format to six matches.

The series defeat came after India had suffered a shock 2-0 loss to Ireland, meaning Iyer is yet to register a win since taking over the T20I captaincy.

Nayar, however, believes the two series will give Iyer an opportunity to reflect on the direction in which he wants to take the side and understand what he requires from his players and support staff.

“When you give someone the mantle of taking over from a champion side, you also want to give him the liberty of picking his side. The first time you become captain, you don’t get the liberty of saying, ‘This is where I want to take the team.’ You first handle the team and then see what you need to do with it,” Nayar told Jio Hotstar.

“Post these two series, he’ll have time to reflect, understand what he requires from this team, how he needs them to play and what he needs from the support staff. So, it will be harsh to say that Shreyas Iyer’s future is in jeopardy as a captain,” he added.

Nayar stressed that Iyer must be given ownership of the side before his leadership can be properly assessed, citing the examples of Harry Brook, Ben Stokes, Rohit Sharma and Virat Kohli.

“It’s been a really hard series, and you can point fingers at Shreyas Iyer, but the more rational thing is to understand what he requires from this team. Give him the ownership of feeling like this is his team, like Harry Brook does right now, Ben Stokes did with the England Test team, or Rohit Sharma did for India when he was the captain, or Virat Kohli did, especially with the Test team. Then it’s a better place to judge him.

“Even Shubman Gill, when he first became the ODI captain, didn’t win a few series first up. As you get into your own, you build confidence and the team you envision. It’s still early days, there’s no panic button, but there needs to be clarity as to where this team is going,” he added.

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंग

टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंग


सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उसके बाद उनके कई सारे रिकॉर्ड टूटते रहे हैं. उनका टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी खतरे में है, क्योंकि जो रूट उनके बेहद करीब आ गए हैं. रूट सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 1808 रन दूर हैं. दूसरी ओर विराट कोहली सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में ‘मास्टर ब्लास्टर’ का पीछा कर रहे हैं. यहां जान लीजिए, क्या विराट अभी सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड बनाने से कितना दूर हैं?

क्या विराट निकल पाएंगे आगे?

सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के ऐतिहासिक क्रिकेट करियर में 34,357 रन बनाए थे. सचिन के अधिकांश रन वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में आए, क्योंकि वो भारत के लिए केवल एक टी20 मैच खेल पाए. दूसरी ओर विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खूब सारे मैच खेले हैं, इसके बावजूद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले विराट अभी काफी पीछे हैं.

विराट कोहली अगर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं, तो उन्हें अभी 6,142 रन और बनाने होंगे. चूंकि विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, और केवल वनडे मैच खेलकर वो शायद विराट कोहली का रिकॉर्ड कभी नहीं तोड़ पाएंगे. हालांकि विराट वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. सचिन तेंदुलकर ने 49 वनडे सेंचुरी लगाई थीं, जबकि विराट अब तक 54 शतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Watch: प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर टूट गए थे वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल कर देगा उनके रोने का वीडियो

क्या जो रूट तोड़ देंगे रिकॉर्ड?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए जो रूट को सिर्फ 1808 रन और बनाने हैं. जो रूट अगर शानदार फॉर्म बरकरार रख पाए, तो 2 साल के भीतर सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. साल 2026 में अब तक रूट ने 8 पारियों में 337 रन बना लिए हैं, जिनमें एक शतक और एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल है.

यह भी पढ़ें:

चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी



Source link

पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी

पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी


वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया एकदम से एक औसत टीम नजर आने लगी है. आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. दोनों सीरीज में भारतीय टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी. इंग्लैंड ने भारत को पांच मैच की सीरीज में 4-0 से हराया. इससे पहले भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में हार गई थी. ब्रिटेन दौरे में मिली हार के पूर्व दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने तीन मुख्य कारण बताए हैं. पुजारा ने आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए कमजोर मिडिल ऑर्डर, प्रॉपर ऑलराउंडर की कमी और खराब फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया. 

पुजारा के हिसाब से भारत के खराब प्रदर्शन का पहला कारण

चेतेश्वर पुजारा ने जियोहॉटस्टार से कहा, “इंग्लैंड के पास पांचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर पर ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने पूरा योगदान दिया. भारत की बात करें तो हमारे पास पांचवें नंबर पर तिलक वर्मा और छठे नंबर पर शिवम दुबे थे, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों की तरह खास योगदान नहीं दिया.”

पुजारा के हिसाब से भारत के खराब प्रदर्शन का दूसरा कारण

पुजारा ने आगे कहा, “भारत के पास अदद (प्रॉपर) ऑलराउंडर की भी कमी है और यह उसके लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है. भारत की फील्डिंग भी बहुत खराब रही.”

पुजारा के हिसाब से भारत के खराब प्रदर्शन का तीसरा कारण

पुजारा ने आगे कहा, “यह माना जा सकता है कि यह युवा टीम है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन खराब फील्डिंग को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है. टी20 फॉर्मेट में फील्डिंग की भूमिका अहम होती है, लेकिन पूरी सीरीज में भारत की फील्डिंग कमजोर रही और यह बड़ी चिंता का विषय है.”

यह भी पढ़ें- 

संजय मांजरेकर ने बताया भारत की ‘शर्मनाक’ हार का असली कारण, चयनकर्ताओं को दी नसीहत



Source link

ICC टी20 टीम रैंकिंग में क्या हुए फेरबदल? अब इंग्लैंड नंबर-1; देखें टॉप-10 में कौन किस स्थान पर

ICC टी20 टीम रैंकिंग में क्या हुए फेरबदल? अब इंग्लैंड नंबर-1; देखें टॉप-10 में कौन किस स्थान पर


भारत से 4 साल बाद टी20 रैंकिंग का ताज छिन गया है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ बुरी तरह सीरीज हारने पर टीम इंडिया पहले से दूसरे स्थान पर चली गई है. टीम इंडिया से 4-0 से सीरीज जीतने पर इंग्लैंड को टी20 रैंकिंग (ICC T20 Team Rankings) में जबरदस्त फायदा मिला है.

ओलंपिक की दृष्टि से देखें तो दुनियाभर की टीमों में टी20 रैंकिंग में बढ़िया पोजीशन पर बने रहने की होड़ है. दरअसल 31 दिसंबर 2026 के दिन एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ओशिनिया माहद्वीपों में जो भी टी20 रैंकिंग की टॉप टीम होगी, उसे ओलंपिक का टिकट मिलेगा. इसलिए टीम इस फिराक में हैं, कि कम से कम साल के अंत तक अपने-अपने माहद्वीप में टॉप रैंक वाली टीम बनी रहें.

टी20 रैंकिंग में टॉप-10 टीम

भारत को 4-0 से हराकर इंग्लैंड दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर चला गया है. टॉप-10 टीमों में किसी अन्य देश की रैंकिंग नहीं बदली है. ऑस्ट्रेलिया तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे पायदान पर है. वहीं पाकिस्तान फिलहल छठे स्थान पर है.

  1. इंग्लैंड
  2. भारत
  3. ऑस्ट्रेलिया
  4. न्यूजीलैंड
  5. दक्षिण अफ्रीका
  6. पाकिस्तान
  7. वेस्टइंडीज
  8. बांग्लादेश
  9. श्रीलंका
  10. अफगानिस्तान

4 साल की बादशाहत खत्म

भारतीय टीम लगभग साढ़े 4 साल बाद टी20 टीम रैंकिंग में पहले स्थान से नीचे उतरी है. फरवरी 2022 से भारत दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम बनी हुई थी. इस दौरान उसने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2024 और 2026 का टी20 वर्ल्ड कप खिताब भी जीता.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 कप्तान बनाया गया. अय्यर ने पहली बार यूके टूर पर टीम इंडिया की कप्तानी की, दुर्भाग्यवश बतौर कप्तान पहले 7 मैचों में उन्हें एक भी जीत नहीं मिली. आयरलैंड से 0-2 और इंग्लैंड से 0-4 से सीरीज हारने का खामियाजा टीम इंडिया को टी20 रैंकिंग के रूप में भुगतना पड़ा है.

यह भी पढ़ें:

Watch: प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर टूट गए थे वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल कर देगा उनके रोने का वीडियो



Source link

IND vs ENG 5वें T20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म

IND vs ENG 5वें T20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म


इंग्लैंड ने भारत को पांचवें टी20 में 56 रनों से हराकर सीरीज 4-0 से जीत ली. श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान इस मैच में एक खास रिकॉर्ड बनाया, लेकिन वह पिछले 7 मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ नहीं सके. हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने रिकॉर्ड साझेदारी की, दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन जोड़े. कप्तान ब्रूक अपने शतक से चूक गए, वह 95 पर नॉट आउट रहे लेकिन बटलर ने शतक लगाने के बाद इतिहास रचा. देखें पांचवें टी20 मैच में बने 5 बड़े रिकॉर्ड.

T20 इंटरनेशनल की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, दूसरे ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने फिल साल्ट को आउट कर दिया था. लेकिन इसके बाद तो भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसते रहे. जोस बटलर ने कप्तान हैरी ब्रूक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी की. ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है.

भारत के खिलाफ सबसे बड़ा T20 स्कोर

बटलर-ब्रूक की शानदार पारी की मदद से इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए. ये टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी है, इससे पहले भी ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था.

यह भी पढ़ें- इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

जोस बटलर ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

जोस बटलर ने 64 गेंदों में 131 रन बनाए, जो भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम था, जिन्होंने 2017 में 125 रन बनाए थे. बटलर ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया.

बतौर विकेटकीपर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

जोस बटलर ने 131 रनों की इस पारी में 12 चौके और 8 छक्के जड़े. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. बटलर के 360 इंटरनेशनल छक्के हो गए हैं, धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 359 छक्के लगाए थे.

यह भी पढ़ें- 0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण

लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान बने श्रेयस अय्यर

एक रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर ने भी बनाया. वह लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं, उन्होंने एमएस धोनी की बराबरी की. धोनी ने 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 बार टॉस जीते थे. आयरलैंड दौरे पर खेले गए दोनों मैचों के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांचों मैचों में टॉस श्रेयस अय्यर ने ही जीता था, लेकिन कोई भी मैच जीत नहीं पाए.

ICC रैंकिंग में बादशाहत खत्म

भारतीय क्रिकेट टीम 2022 में आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 टी20 टीम बनी थी. इसके बाद भारत का इस फॉर्मेट में दबदबा कायम रहा, 2024 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीता. लेकिन अब लगातार 6 मैचों में मिली हार के बाद भारत की बादशाहत खत्म हो गई. टीम इंडिया पहले से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, इंग्लैंड नई नंबर-1 टीम बन गई है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp