टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, 408 रनों से जीता दक्षिण अफ्रीका

टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, 408 रनों से जीता दक्षिण अफ्रीका



दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रनों के बड़े अंतर से हराया. 549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 140 रनों पर समाप्त हो गई. इस टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला, पहली पारी में सिर्फ यशस्वी जायसवाल और दूसरी पारी में सिर्फ रवींद्र जडेजा अर्धशतक लगा पाए. पहली पारी में भी टीम इंडिया 201 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. टेम्बा बावुमा ने बतौर कप्तान कभी कोई टेस्ट नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड इस सीरीज में भी कायम रखा. दक्षिण अफ्रीका 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत गई.

पिछले 7 मैचों में 5वीं हार, WTC अंक तालिका में लुढ़की टीम इंडिया

भारत ने घर पर खेले पिछले 7 टेस्ट में से 5 हारे हैं. पिछले साल इसी महीने में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से घर पर 3-0 से टेस्ट सीरीज हारी थी. गुवाहाटी से पहले कोलकाता में भी टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन रहा था, वहां पिच को दोष दिया गया लेकिन यहां तो मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. फिर भी इस पिच पर भारत का कोई बल्लेबाज नहीं चला. पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी ने शतक (109) जड़ा था, जबकि गेंदबाज मार्को यानसेन ने भी भारतीय गेंदबाजों पर खूब रन (93) बनाए थे, वह अपने शतक से चूक गए थे.

दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गया है.

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए थे 489 रन

टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. एडन मार्क्रम (38) और रयान रिकेल्टन (35) ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. ट्रिस्टन स्टब्स (49) और टेम्बा बावुमा (41) ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की. भारत के गेंदबाज पहली पारी में बेअसर रहे, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि निचले क्रम के बल्लेबाज मार्को यानसेन ने भी 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके सहारे दक्षिण अफ्रीका 489 के टोटल तक पहुंचा.

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन सेनुरन मुथुसामी ने बनाए, उन्होंने 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से 109 रन बनाए थे. ये उनका पहला टेस्ट शतक है. मार्को यानसेन ने 93 रनों की विस्फोटक पारी में 7 छक्के लगाकर इतिहास रचा. वह भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने.

भारत के लिए पहली पारी में कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी 3.94 की रही. उन्होंने 115 रन खर्चे. बुमराह और सिराज के नाम 2-2 विकेट रहे, वह भी रनों पर अंकुश लगाने में असफल रहे.

201 रनों पर सिमट गई भारत की पहली पारी

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहली पारी में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, दोनों ने पहले विकेट लिए 65 रनों की साझेदारी की थी. हालांकि भारत का मिडिल आर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. राहुल (22) को केशव महाराज ने आउट किया, इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक जड़ा. वह भी 58 रन बनाकर साइमन हार्मर का शिकार हुए. ये 95 पर भारत का दूसरा विकेट था, इसके बाद भारत का 7वां विकेट 122 के स्कोर पर गिरा. यानी 27 रन के अंदर 6 विकेट गिर गए.

साई सुदर्शन (15), ध्रुव जुरेल (0), ऋषभ पंत (7), रवींद्र जडेजा (6), नितीश कुमार रेड्डी (10) सस्ते में आउट हो गए. मार्को यानसेन ने इस पारी में 6 विकेट लिए. वो तो वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के बीच साझेदारी ने जैसे-तैसे भारत को 200 पार पहुंचा भी दिया. सुंदर ने 48 रन बनाए, वहीं कुलदीप ने सिर्फ 19 रन बनाए लेकिन उन्होंने 134 गेंदों का सामना किया.

140 पर सिमटी टीम इंडिया की दूसरी पारी

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 288 रनों की बढ़त बनाई थी. मेहमान टीम ने दूसरी पारी 260/5 रनों पर घोषित कर भारत के सामने जीत के लिए 549 का लक्ष्य रखा. दूसरी पारी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 93 रन बनाए, वह अपने शतक से चूक गए. उनके विकेट के साथ ही बावुमा ने पारी घोषित कर दी थी.

दूसरी पारी में भी भारत के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी रहा. यशस्वी जायसवाल (13), केएल राहुल (6) अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए, जायसवाल को यानसेन ने आउट किया तो केएल राहुल को हार्मर ने अपना शिकार बनाया. 

आज टेस्ट के आखिरी दिन कुलदीप रूप के रूप भारत की पारी का तीसरा विकेट गिरा. इसके बाद ध्रुव जुरेल (2) और ऋषभ पंत (13) भी सस्ते में आउट हो गए. सुदर्शन भी 14 रन बनाकर चलते बने. रवींद्र जडेजा ने कुछ हद तक संघर्ष किया, लेकिन वो काफी नहीं था. जडेजा ने 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 54 रन बनाए. भारत की दूसरी पारी 140 रनों पर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों के बड़े अंतर से इस मुकाबले को जीत लिया.

इस पारी में साइमन हार्मर ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए, ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा फाइव विकेट हॉल था. 2 विकेट केशव महाराज ने लिए. मार्को यानसेन और सेनुरन मुथुसामी के नाम 1-1 विकेट रहा.



Source link

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, जानिए वजह

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, जानिए वजह



टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से होगा. पहले ही दिन टीम इंडिया और पाकिस्तान समेत 6 टीमें मैदान में होंगी, आईसीसी ने टूर्नामेंट का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है. उम्मीद के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं आएगी, वे अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी. हालांकि पाकिस्तान भारत के साथ एक ही ग्रुप में है, इसका मतलब दोनों का एक मैच तो कंफर्म है.

क्यों भारत नहीं आएगी पाकिस्तान टीम

आईसीसी का पिछला टूर्नामेंट भारत में 2023 में आयोजित हुआ था. वो ओडीआई वर्ल्ड कप था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को हराया था. इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम भारत आई थी. भारत बनाम पाकिस्तान मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. लेकिन इस साल टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं गई, भारत ने अपने सारे मैच दुबई में खेले थे. इसके बाद ही तय हो गया था कि पाकिस्तान भी भारत नहीं आएगी.

एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान

मंगलवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी किया गया. इसके बाद साफ हो गया कि भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है और दोनों के बीच मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेलेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप (प्रत्येक ग्रुप में 5 टीमें) में रखा गया है. ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें अगले राउंड में जाएंगी.

  • ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, अमेरिका, नीदरलैंड्स
  • ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान
  • ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
  • ग्रुप D: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

कब और कहां खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

मौजूदा चैंपियन भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला मैच 7 फरवरी को है, जो यूएसए के खिलाफ होगा. भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा.

अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम सेमीफाइनल तक पहुंची तो पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलंबो में खेला जाएगा, नहीं तो ये कोलकाता में होगा. अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंची तो खिताबी मुकाबला भी कोलंबो में होगा, नहीं तो फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.



Source link

गंभीर के फैसलों पर भड़क गए कोहली? सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, बाद में किया डिलीट

गंभीर के फैसलों पर भड़क गए कोहली? सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, बाद में किया डिलीट



दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया गहरे संकट में है. गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम बेहद मुश्किल स्थिति में फंस चुकी है. 549 रनों का विशाल लक्ष्य पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. केवल 27 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते दोनों ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे. पहला मैच पहले ही हार चुकी टीम इंडिया अब इस मैच में भी फंसती दिख रही है, और यही हार उसे 2-0 से क्लीन स्वीप की शर्मनाक स्थिति में ला देगी.

विकास कोहली का गौतम गंभीर पर अप्रत्यक्ष हमला?

भारतीय कप्तान विराट कोहली के बड़े भाई, विकास कोहली, भी टीम की गिरती टेस्ट परफॉर्मेंस से बेहद निराश नजर आए. उन्होंने थ्रेड्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक समय था जब हम विदेशी जमीन पर जीतने के इरादे से उतरते थे. अब हम सिर्फ मैच को बचाने के लिए खेल रहे हैं… वो भी घर में. यही होता है जब आप बॉस बनने की कोशिश करते हैं और बिना मतलब उन चीजों में बदलाव करते हैं जो पहले से ठीक थी.”

विकास ने इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया, लेकिन इसका स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो गया. लोग इसे सीधे गौतम गंभीर की कोचिंग शैली पर तंज के रूप में देख रहे हैं.

गौतम गंभीर के दौर में टेस्ट में प्रदर्शन में गिरावट

गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टेस्ट टीम का प्रदर्शन लगातार गिर रहा है. पिछले एक साल में भारत,

-न्यूजीलैंड से घर में 3-0 से सीरीज हारा

-ऑस्ट्रेलिया में 10 साल बाद टेस्ट सीरीज गंवाई

-अब दक्षिण अफ्रीका के सामने सीरीज क्लीन स्वीप की कगार पर खड़ा है

इतनी बड़ी टीम, जो कभी टेस्ट क्रिकेट की बादशाह मानी जाती थी, अब लगातार मैच बचाने की कोशिश में दिखाई दे रही है.

टीम में बड़े बदलाव, बड़े खिलाड़ी रिटायर

गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम को भी बड़ा झटका लगा है. तीन दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर. अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. इसी के साथ टीम की बैटिंग लाइन-अप में बड़े बदलाव हुए हैं. टीम में बल्लेबाजों और विशेषज्ञ गेंदबाजों के बजाय ज्यादा ऑलराउंडरों को जगह दी जा रही है. नतीजा यह है कि टीम बैलेंस गड़बड़ा गया और घरेलू पिचों पर भी भारत चार टेस्ट मैच हार चुका है.



Source link

राहुल द्रविड़ का बेटा पहली ही गेंद पर आउट, इन 2 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को जिताया

राहुल द्रविड़ का बेटा पहली ही गेंद पर आउट, इन 2 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को जिताया



Under-19 Oneday Tri-Series: इंडिया बी अंडर-19 टीम और अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के बीच अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज के पांचवां मैच बेंगलुरु में खेला गया. जिसमें इंडिया बी टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान अंडर 19 टीम को 2 विकेट से हरा दिया और भारत ने 11 गेंद पहले इस मैच को जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 50 ओवर में 202 रन बना पाई. इस मुश्किल विकेट पर  लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था लेकिन वेदांत त्रिवेदी ने 83 रन और बीके किशोर ने नाबाद 29 रन बनाकर इंडिया-बी अंडर 19 टीम को जीत दिलाई.

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय हुए फेल 

इस मुकाबले में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ फ्लॉप साबित हुए और वे गोल्डन डक पर पवेलियन वापस लौटे. अफगानिस्तान अंडर-19 के खिलाफ मिली जीत का हीरो बीके किशोर रहे, जिन्होंने नाबाद 29 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में महज 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत किशोर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इंडिया बी टीम की अंडर-19 वनडे त्रिकोणीय सीरीज में पहली जीत मिली और वो अंक तालिका में सबसे नीचे है.

इंडिया बी अंडर-19 टीम को कैसे मिली जीत? 

इंडिया बी अंडर 19 टीम 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज युवराज गोहिल सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे. इसके बाद कप्तान एरॉन जॉर्ज और वेदांत त्रिवेदी के बीच अच्छी साझेदारी करते हुए टीम को 90 रनों तक पहुंचाया. हालांकि, 23वें ओवर से इंडिया बी की टीम लड़खड़ाने लगी. क्यूंकि नजीफुल्लाह अमीरी ने पहले एरॉन जॉर्ज को बोल्ड किया और फिर अन्वय द्रविड़ को गोल्डन डक पर पवेलियन वापस भेजा. इंडिया बी की हालत तब और खराब हो गई जब राहुल कुमार अगले ही ओवर में आउट हो गए. 90 से 115 रनों तक पहुंचने तक इंडिया बी टीम ने 6 विकेट गंवा दी और टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा लेकिन इसके बाद वेदांत और बीके किशोर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई जिसकी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक जीत मिली.



Source link

T20 World Cup शेड्यूल पर मचा घमासान! आदित्य ठाकरे बोले, ICC की फेवरिटिज्म की राजनीति…

T20 World Cup शेड्यूल पर मचा घमासान! आदित्य ठाकरे बोले, ICC की फेवरिटिज्म की राजनीति…



T20 World Cup 2026: अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होते ही राजनीति और क्रिकेट गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इसकी वजह है फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद को प्राथमिक वेन्यू बनाए जाने का फैसला. शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे इसे सीधा-सीधा “पक्षपाती राजनीति” बता रहे हैं.

अहमदाबाद को क्यों मिल रहा हर बड़ा मैच? 

आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुंबई जैसे बड़े और ऐतिहासिक क्रिकेट वेन्यू को फाइनल मैच की मेजबानी क्यों नहीं दी गई. ठाकरे ने तंज कसते हुए लिखा कि “हर बड़ा मैच अहमदाबाद में कराने का आखिर जुनून क्यों है? क्या यह हमेशा से कोई पारंपरिक क्रिकेट वेन्यू रहा है?”

उनका कहना है कि वानखेड़े स्टेडियम क्षमता, माहौल और इतिहास तीनों मामले में फाइनल के लिए बेहतरीन चॉइस हो सकता था. उन्होंने याद दिलाया कि 2011 का यादगार वर्ल्ड कप फाइनल भी इसी मैदान पर खेला गया था.

क्या है पूरा शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा. कुल 55 मुकाबले भारत और श्रीलंका के 8 मैदानों पर होंगे. भारत में दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई और मुंबई को मैच दिए गए हैं, जबकि श्रीलंका में कोलंबो, कैंडी और एक अन्य वेन्यू चुना गया है. 20 टीमों की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट में इटली भी पहली बार शामिल होगा. चार ग्रुपों से 8 टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी, फिर सेमीफाइनल मुकाबले कोलकाता/कोलंबो और मुंबई में होंगे.

पाकिस्तान पर निर्भर है फाइनल का वेन्यू

सबसे बड़ी बात यह है कि फाइनल मैच का वेन्यू इस बार दो स्थितियों पर टिका है. 

1- अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो मुकाबला कोलंबो में होगा.

2- अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता, तो फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा.

यही बात विवाद की सबसे बड़ी वजह बन रही है।

आदित्य ठाकरे का आरोप 

आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि भारत में कई ऐसे वेन्यू हैं जो वर्ल्ड कप फाइनल होस्ट करने में सक्षम हैं, जैसे ईडेन गार्डन्स, चेन्नई का चिदंबरम स्टेडियम और मोहाली का आईएस बिंद्रा स्टेडियम.उनकी मानें तो ICC और BCCI की ‘फेवरेटिज़्म’ की वजह से बाकी शहरों के साथ नाइंसाफी हो रही है. 

अहमदाबाद बनाम मुंबई, कौन बेहतर?

वानखेड़े स्टेडियम क्षमता: 33,500

नरेंद्र मोदी स्टेडियम क्षमता: 1.32 लाख

स्पष्ट है कि अहमदाबाद की क्षमता सबसे बड़ी है. यहां फाइनल होने पर ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट फैंस फाइनल देख सकते हैं. फाइनल से पहले ही शेड्यूल पर यह विवाद वर्ल्ड कप को और भी चर्चा में ला चुका है. अब देखना होगा कि ICC इस राजनीतिक तकरार पर क्या प्रतिक्रिया देती है. 



Source link

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में राहुल करेंगे कप्तानी, जानिए कैसा है रिपोर्ट कार्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में राहुल करेंगे कप्तानी, जानिए कैसा है रिपोर्ट कार्ड



भारतीय क्रिकेट टीम 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने उतरेगी और टीम की कमान इस बार केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है. शुभमन गिल गर्दन में इंजरी के कारण बाहर हुए, और इसी के साथ जिम्मेदारी सीधी राहुल के कंधों पर आ गई. दिलचस्प यह है कि राहुल पहले भी तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं और अब एक बार फिर वनडे में नेतृत्व करते नजर आएंगे.

कप्तानी में केएल राहुल का रिपोर्ट कार्ड कैसा

केएल राहुल का कप्तानी रिकॉर्ड भले ही बहुत बड़ा नहीं हो, लेकिन उन्होंने जितने भी मौके पाए हैं, लगभग हर बार उन्होंने टीम को मजबूत दिशा दी है. राहुल अब तक कुल 12 वनडे मैचों में कप्तान रहे हैं, जिनमें भारत ने 8 मुकाबले जीते हैं. यानी जीत का प्रतिशत लगभग 66%, जो किसी भी नए कप्तान के लिए शानदार माना जाता है.

टेस्ट की बात करें तो राहुल ने तीन टेस्ट में कप्तानी की है, जिनमें से दो भारत ने जीते और एक में हार का सामना करना पड़ा. टी20 इंटरनेशनल में वह एक ही मैच में कप्तान बने और टीम ने वह मुकाबला भी जीता. यह रिकॉर्ड बताने के लिए काफी है कि राहुल चाहे कितने शांत स्वभाव के हों, लेकिन मैदान पर उनकी रणनीति अक्सर गेम बदल देती है.

कप्तानी में बल्लेबाजी भी भरोसेमंद

कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी बल्लेबाजी कप्तानी के दबाव में डगमगा जाती है, लेकिन राहुल का अंदाज अलग है. कप्तान रहते हुए राहुल ने 10 पारियों में 302 रन बनाए हैं. उनका औसत 33.55 का रहा है, जो इस बात का संकेत है कि जिम्मेदारी बढ़ने पर भी उनका बल्ला रूका नहीं है. जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत उनकी कप्तानी में सीरीज जीत चुका है.

फिर वही विपक्ष, फिर वही उम्मीद

सबसे खास बात यह है कि केएल राहुल का पहला वनडे मुकाबला बतौर कप्तान 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही था. अब लगभग तीन साल बाद वह एक बार फिर उसी टीम के खिलाफ कप्तानी की जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में हार के बाद भारत चाहेगा कि राहुल टीम को बेहतर दिशा दें और पहले ही मैच से लय पकड़ें.

88 वनडे मैचों में 3092 रन, 18 फिफ्टी और 7 सेंचुरी..ये आंकड़े बताते हैं कि राहुल सिर्फ कप्तान नही, बल्कि टीम की मजबूत बल्लेबाजी रीढ़ भी हैं.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: वनडे शेड्यूल

पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची

दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, रायपुर

तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp