चेन्नई सुपर किंग्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, IPL 2026 से बाहर हुआ खूंखार खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, IPL 2026 से बाहर हुआ खूंखार खिलाड़ी


Nathan Ellis Ruled Out IPL 2026: IPL 2026 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बहुत बड़ा झटका लगा है. टीम के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. चेन्नई टीम ने अभी तक उनका रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है. स्पोर्टस्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक नाथन एलिस हैम स्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

नाथन एलिस का बाहर होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि उन्हें टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के रूप में देखा जा रहा था. स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट अनुसार टीम उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ रही है. एलिस के बाहर होने से मैट हेनरी को नियमित रूप से प्लेइंग इलेवन में चांस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

ऑस्ट्रेलिया से आने वाले नाथन एलिस अपने 186 मैचों के टी20 करियर में 231 विकेट ले चुके हैं. वहीं अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में उन्होंने 36 मैच खेलकर 55 विकेट लिए हैं. आंकड़े साफ दर्शा रहे हैं कि एलिस एक विकेट टेकर गेंदबाज हैं. उनका आईपीएल 2026 से बाहर होना पांच बार की चैंपियन टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है.

CSK का तेज गेंदबाजी लाइन-अप

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाजी लाइन-अप की बात करें तो उसमें मैट हेनरी, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, खलील अहमद मौजूद हैं. इसके अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे, जाक फाउल्केस, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन के रूप में भी चेन्नई सुपर किंग्स के पास तेज गेंदबाजी के विकल्प मौजूद हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील होसेन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, जैकरी फॉल्केस

यह भी पढ़ें:

5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय



Source link

5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय

5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय


इंडियन प्रीमियर लीग ने ब्रेट ली, शोएब अख्तर, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज देखे हैं, जिन्होंने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में दबदबा बनाए रखा. IPL के 18 साल के इतिहास में अब तक कुल 15 गेंदबाजों ने पर्पल कैप जीतने की उपलब्धि हासिल की है. पर्पल कैप उस गेंदबाज को मिलती है, जो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेता है. अब तक सिर्फ भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और ड्वेन ब्रावो ही ऐसे 3 क्रिकेटर हैं, जिन्होंने दो बार पर्पल कैप जीती है. मगर ऐसे कई दिग्गज गेंदबाज हैं, जिन्हें अब तक पर्पल कैप की जीत नसीब नहीं हुई है.

जसप्रीत बुमराह
विश्व क्रिकेट के दिग्गज भी जसप्रीत बुमराह को इस दौर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक बता चुके हैं. जिम्मेदारी नई गेंद की हो, मिडिल ओवरों में विकेट चटकाने की हो या डेथ ओवरों में रन रोकने की, बुमराह हमेशा कप्तान के लिए तुरुप का इक्का साबित होते रहे हैं. अपने आईपीएल करियर में 183 विकेट ले चुके हैं लेकिन कभी पर्पल कैप नहीं जीत सके हैं.

रविचंद्रन अश्विन
‘प्रोफेसर’ के नाम से मशहूर रविचंद्रन अश्विन अब आईपीएल से भी संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अपनी फिरकी के दम पर कठिन परिस्थितियों से टीम को निकालना अश्विन की खासियत रही. वो अपने आईपीएल करियर में 16 सीजन खेले, 187 विकेट लिए मगर कभी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप नहीं ले पाए.

सुनील नरेन
पिछले 14 साल से कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी सेवाएं दे रहे सुनील नरेन की गेंदबाजी वेरिएशन का आकलन करना आज भी बहुत मुश्किल काम है. आईपीएल इतिहास में 192 विकेट लेकर तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 189 मैच खेलने के बाद भी उनका इकॉनॉमी रेट 8 से नीचे है. दुर्भाग्यवश इस ऐतिहासिक करियर में वो पर्पल कैप की उपलब्धि नहीं जोड़ पाए हैं.

पीयूष चावला
IPL 2025 के समापन के बाद पीयूष चावला ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया था. अपने 192 मैचों के ऐतिहासिक IPL करियर में चावला ने 192 ही विकेट लिए हैं. 2023 एकमात्र ऐसा सीजन रहा जब उन्होंने 20 से अधिक विकेट लिए, लेकिन प्रदर्शन की निरंतरता में उनका कोई जवाब नहीं.

राशिद खान
2017 से लगातार IPL में खेल रहे राशिद खान 158 विकेट चटका चुके हैं. ऐसे तीन सीजन रहे हैं जब उन्होंने 20 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं और 2023 में तो उन्होंने 27 विकेट ले डाले थे, लेकिन पर्पल कैप फिर भी उनकी पहुंच से दूर रह गई.



Source link

WATCH- Virat Kohli left Clueless! This bowler’s deadly yorker FLOORS King in RCB Nets; Viral Clip sends warning to IPL 2026 rivals

WATCH- Virat Kohli left Clueless! This bowler’s deadly yorker FLOORS King in RCB Nets; Viral Clip sends warning to IPL 2026 rivals


The Royal Challengers Bengaluru (RCB) training camp witnessed a moment of pure cricketing theater on Thursday as veteran pacer Bhuvneshwar Kumar “floored” batting icon Virat Kohli with a trademark unplayable yorker. The high-intensity exchange took place during the franchise’s first official net session at the M. Chinnaswamy Stadium, serving as a warning shot to the rest of the league ahead of the season opener on March 28.

A Battle of Titans in the Nets

A viral video from the session captured the 36-year-old Bhuvneshwar delivering a pointed, lethal yorker that nearly cleaned up Kohli, leaving the legendary batter “clueless” and momentarily off-balance. The showdown highlighted the competitive spirit within the RCB camp as they transition from being perennial pursuers to defending champions.


Add Zee News as a Preferred Source



Bhuvneshwar, who joined RCB before the 2025 season, has become a cornerstone of their bowling attack. Last year, he claimed 17 wickets across 14 matches with an average of 28.41. While his economy rate stood at 9.29, his ability to break partnerships at crucial junctures was a vital component of the team’s maiden title run.

 

The “Aggressor” Returns

Despite concerns regarding his lack of recent T20 match practice—following his retirement from Tests and focus on ODIs—the 37-year-old Virat Kohli arrives in Bengaluru in sublime form. Recently, he dominated the international stage by amassing 302 runs against South Africa and 240 against New Zealand, recording three centuries across six matches with a modernized, aggressive strike rate.

Kohli’s role in RCB’s 2025 championship victory was instrumental. As the team’s leading run-scorer, he racked up 657 runs with a strike rate of 144.71. Heading into IPL 2026, the veteran opener is on the verge of two historic milestones:

Becoming the first player to reach 9,000 career IPL runs.

Becoming the first player to score 10,000 T20 runs for a single franchise.

Title Defense Under Rajat Patidar

The franchise continues its journey under the calm leadership of Rajat Patidar, who remains the captain for the 2026 campaign. After defeating Punjab Kings in last year’s final to end a nearly two-decade wait for silverware, the men’s team is now aiming to replicate the “Play Bold” success of the RCB women’s team by securing back-to-back trophies.

RCB is scheduled to kick off the 19th edition of the IPL in the season opener on Saturday, March 28, against Sunrisers Hyderabad (SRH). The defending champions will play five of their home matches at the Chinnaswamy, relying on an experienced core that includes Kohli, Bhuvneshwar, and Devdutt Padikkal.

League Dynamics

The anticipation for the opener is tempered by reports that several stars from both RCB and SRH may miss the initial few matches. Additionally, the coaching landscape has seen shifts, with Gautam Gambhir recently sharing his honest take on managing relationships with senior stars like Rohit Sharma and Kohli. In the wider IPL ecosystem, Harshit Rana is also among the players expected to miss the early phase of the tournament due to administrative or fitness regulations.





Source link

नेट्स में रवींद्र जडेजा पर बुरी तरह ‘झपट’ पड़े वैभव सूर्यवंशी, छोटा सा वीडियो उड़ा देगा होश

नेट्स में रवींद्र जडेजा पर बुरी तरह ‘झपट’ पड़े वैभव सूर्यवंशी, छोटा सा वीडियो उड़ा देगा होश


आईपीएल 2026 (IPL 2026) में भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. ट्रेड डील के जरिए जड्डू चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान की टीम में शामिल हुए. टूर्नामेंट के आगामी सीजन से पहले सभी टीमों के खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हुए हैं. इसी दौरान नेट्स में रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बीच झपट देखने को मिली. 

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में जडेजा नेट्स में वैभव को बॉलिंग करते हुए दिखे. जडेजा की पहली गेंद से ही वैभव ने बड़े शॉट खेलने की कोशिश की, जिसे देखकर जड्डू भी मुस्कुराने लगे. 

वीडियो में आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है कि जडेजा ने बॉलिंग के लिए अपनी साइड बदली, लेकिन वैभव का आक्रामक अंदाज नहीं बदला. जड्डू ने जितनी भी गेंदें फेंकी, सभी पर वैभव ने प्रहार करने की कोशिश की. जडेजा ने एक बार फिर साइड बदलकर ऑफ स्टंप की लाइन पर बॉलिंग करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने वाइड बॉल फेंक दी. छोटी सी वीडियो में वैभव ने जडेजा की हर को गेंद सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश की. 

वैभव ने पहले ही सीजन में किया कमाल 

14 साल के वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन 1.10 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा था. पहले ही सीजन में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया. वैभव ने पिछले सीजन 7 मैच खेले थे, जिनकी 7 पारियों में बैटिंग करते हुए 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है, जिसमें हाई स्कोर 101 रनों का रहा. 

जडेजा की फिर हुई राजस्थान में वापसी

गौरतलब है कि लंबे वक्त तक चेन्नई के लिए खेलने वाले रवींद्र जडेजा की एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स में वापसी हो चुकी है. बताते चलें कि जडेजा ने 2008 में राजस्थान के साथ ही आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. अब एक बार फिर वह अपनी पहली फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. 

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2026 से पहले कप्तान रियान पराग ने दिया अपडेट





Source link

IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय

IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय


Most Wickets For Single Team in IPL: करीब एक सप्ताह बाद IPL 2026 का रोमांच शुरू हो रहा है. साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद साल दर साल नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहे हैं. आमतौर पर आईपीएल के मैचों में बड़े-बड़े स्कोर बनते रहे हैं, लेकिन क्रिकेट सिर्फ बल्लेबाजों का ही नहीं बल्कि गेंदबाजों का भी खेल है.

ऐसे बहुत कम खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 100 या उससे भी ज्यादा मैच खेले हों. यहां देखिए ऐसे गेंदबाजों की लिस्ट, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हों.

एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम है. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2012-2025 तक अब तक KKR के लिए 192 मैच खेलकर 192 ही विकेट लिए हैं. इस लिस्ट में दूसरे और भारतीय की फेहरिस्त में पहले नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 183 विकेट चटकाए हैं.

श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अपने IPL करियर में मुंबई इंडियंस के लिए 170 विकेट लेने का कारनामा किया था. मलिंगा अब संन्यास ले चुके हैं. भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अलग लीगेसी कायम की है, उन्होंने SRH के लिए 157 विकेट लिए हैं.

सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और भुवनेश्वर कुमार ही ऐसे 4 गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 150 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. यह भी गजब का तथ्य है कि इस सूची के टॉप-4 में से तीन तेज गेंदबाज हैं. 

  • सुनील नरेन – 192 विकेट – कोलकाता नाइट राइडर्स
  • जसप्रीत बुमराह – 183 विकेट – मुंबई इंडियंस
  • लसिथ मलिंगा – 170 विकेट – मुंबई इंडियंस
  • भुवनेश्वर कुमार – 157 विकेट – सनराइजर्स हैदराबाद
  • रवींद्र जडेजा – 143 विकेट – चेन्नई सुपर किंग्स
  • ड्वेन ब्रावो –  140 विकेट – चेन्नई सुपर किंग्स
  • युजवेंद्र चहल – 139 विकेट – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल



Source link

Gautam Gambhir seeks Rs 2.5 Cr damages as fake resignation video hits 29 lakh views; takes this massive action

Gautam Gambhir seeks Rs 2.5 Cr damages as fake resignation video hits 29 lakh views; takes this massive action


Former India cricketer and current head coach of the Indian men’s team Gautam Gambhir has approached the Delhi High Court, seeking comprehensive protection of his personality and publicity rights against a “coordinated campaign of digital impersonation, AI-generated deepfakes, and unauthorised commercial exploitation.”

The civil suit has been filed in the Commercial Division of the High Court, where Gambhir has sought an urgent injunction against multiple defendants, including social media accounts, e-commerce platforms and intermediaries.

In the law suit, Gambhir’s legal team documented a “sharp and alarming increase in fabricated digital content” across Instagram, X (formerly Twitter), YouTube, and Facebook.


Add Zee News as a Preferred Source



“Multiple accounts deployed artificial intelligence, face-swapping, and voice-cloning technologies to create realistic videos falsely depicting Mr. Gambhir making statements he never made — including a fraudulent “resignation announcement” that garnered over 29 lakh views, and a fabricated clip purporting to show him making remarks about senior cricketers’ World Cup participation that drew over 17 lakh views. Beyond social media, major e-commerce platforms were facilitating the sale of posters and merchandise bearing his name and likeness without any authorisation,” as per the release shared by Gambhir’s team.

The suit has been filed against 16 defendants, including identified social media accounts (JanKey Frames, Bhupendra Paintola, Legends Revolution, gustakhedits, cricket_memer45, GemsOfCrickets, Crickaith, Sunny Upadhyay, @imRavY_), e-commerce platforms (Amazon, Flipkart), platform intermediaries (Meta Platforms Inc., X Corp., Google LLC / YouTube), and the Ministry of Electronics & Information Technology and Department of Telecommunications as proforma parties to facilitate implementation of any court order.

“My identity my name, my face, my voice has been weaponised by anonymous accounts to spread misinformation and generate revenue at my expense. This is not a matter of personal hurt; it is a matter of law, dignity, and the protection every public figure deserves in the age of artificial intelligence,” Gambhir said in a statement.

The plea has been filed under provisions of the Copyriaght Act, Trade Marks Act and Commercial Courts Act, and also refers to past rulings by the Delhi High Court that recognise personality rights, including cases involving Amitabh Bachchan, Anil Kapoor and Sunil Gavaskar.

In the lawsuit, “damages of Rs. 2.5 crore have been claimed, alongside prayers for rendition of accounts, permanent injunction, and takedown of all infringing content.”

The suit seeks a permanent injunction restraining all defendants from using, reproducing, or exploiting Gambhir’s name, image, voice, or persona — including through AI, deepfake technology, morphing, and face-swapping — without his express written consent.

An urgent application for ex-parte ad-interim injunction has simultaneously been filed under Order XXXIX Rules 1 & 2 CPC, requesting immediate takedown of all infringing content and a freeze on further dissemination pending final hearing.

WITH IANS Inputs



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp