वैभव सूर्यवंशी का 32 गेंद में शतक, फिर आया कप्तान जीतेश शर्मा का तूफान; 148 रनों से जीता भारत

वैभव सूर्यवंशी का 32 गेंद में शतक, फिर आया कप्तान जीतेश शर्मा का तूफान; 148 रनों से जीता भारत



भारत ने यूएई को 148 रनों से हरा दिया है. एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में टीम इंडिया की ये पहली जीत है. इंडिया A टीम ने पहले खेलते हुए 297 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था. वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में 144 रनों की पारी (Vaibhav Suryavanshi Fastest Century) खेली, वहीं कप्तान जीतेश शर्मा ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में 83 रन बना डाले. 298 रनों के लक्ष्य के जवाब में यूएई टीम 149 रन ही बना सकी.

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 297 रनों का स्कोर खड़ा किया था. यह टी20 क्रिकेट इतिहास में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है. पहले वैभव सूर्यवंशी ने महज 32 गेंद में शतक ठोक इतिहास रचा. उन्होंने इस मैच में 42 गेंद खेलकर 144 रन बनाए, जिनमें उनके बल्ले से 15 छक्के और 11 चौके निकले. उनके बाद कप्तान जीतेश शर्मा ने यूएई के गेंदबाजों की धज्जियां उधेड़ कर रख दीं. जीतेश 32 गेंद में 83 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने 6 छक्के और 8 चौके लगाए. टी20 क्रिकेट इतिहास में केवल नेपाल, जिम्बाब्वे और इंग्लैंड ही 300 रनों का आंकड़ा पार कर सकी हैं.

25 छक्के और 24 चौके

अकेले भारतीय बल्लेबाजों ने ही 25 छक्के और 24 चौके लगाते हुए पारी में 297 रन बना डाले. भारतीय टीम ने बाउंड्री से ही 246 रन बना दिए थे. इनमें सबसे ज्यादा छक्के वैभव सूर्यवंशी (15) लगाए, वहीं जीतेश शर्मा ने भी 6 छक्के लगाकर महफिल लूटी. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो सबसे ज्यादा विकेट गुरजपनीत सिंह ने लिए, जिन्होंने यूएई के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

148 रनों की विशालकाय जीत के बाद भारतीय टीम अपना पहला मैच जीतकर ग्रुप A में टॉप पर आ गई है. एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में कुल 8 टीम भाग ले रही है. भारत को पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ ग्रुप B में रखा गया है. पाकिस्तान भी अपना पहला मैच जीत चुकी है, लेकिन वो अभी टेबल में दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें:

भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने बिहार का नाम रोशन किया, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में



Source link

कोलकाता टीम में हलचल! 24 करोड़ का प्लेयर होगा रिलीज; ऑक्शन से पहले KKR का चौंकाने वाला फैसला

कोलकाता टीम में हलचल! 24 करोड़ का प्लेयर होगा रिलीज; ऑक्शन से पहले KKR का चौंकाने वाला फैसला



कोलकाता नाइट राइडर्स वेंकटेश अय्यर को रिलीज करने का प्लान बना रही है. अय्यर, जिन्हें KKR ने मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ की भारी भरकम बोली लगाकर खरीदा था. क्रिकबज के अनुसार कोलकाता टीम वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर सकती है, लेकिन ऑक्शन में उन्हें दोबारा खरीद सकती है. अय्यर 2021 से ही KKR फ्रैंचाइजी के लिए खेल रहे हैं.

वेंकटेश अय्यर IPL 2025 में फ्लॉप रहे थे. सीजन में खेले 11 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 142 रन निकले थे. अटकलें हैं कि अय्यर के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स क्विंटन डी कॉक और एनरिच नॉर्टजे को भी रिलीज कर सकती है. वेंकटेश अय्यर ने हाल ही में गौतम गंभीर के साथ काम करने को लेकर कहा था कि वो अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं. अय्यर ने बताया कि अगर कोई खिलाड़ी औसत प्रदर्शन कर रहा हो, उसके लिए गंभीर के साथ टिक पाना मुश्किल हो जाता है.

मेगा ऑक्शन को याद करें तो KKR ने जिद करके वेंकटेश अय्यर को खरीदा था. लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी उनमें दिलचस्पी दिखाई, लेकिन 7.75 करोड़ की बोली के बाद पीछे हट गई थी. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अय्यर को खरीदने के अथक प्रयास किए, लेकिन 23.50 करोड़ की बोली के बाद RCB ने हार मान ली थी.

पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स की ऑक्शन रणनीति समझ से परे रही. टीम श्रेयस अय्यर को भी रिलीज कर चुकी थी, इसलिए जब सीजन शुरू होने की बारी आई तो कप्तान को लेकर खूब चर्चा हुई. अंत में अजिंक्य रहाणे को कप्तान चुना गया, जो ऑक्शन के पहले राउंड में बिके तक नहीं थे. वेंकटेश अय्यर के रिलीज होने से KKR का पर्स 23.75 करोड़ तक खाली हो जाएगा. इस बार KKR को खासतौर पर कप्तानी के कई विकल्प खुले रखने पर विचार करना होगा.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA Test: भारतीय खिलाड़ियों को 2 घंटे देरी से मिलेगा खाना, इस नियम के कारण रहना पड़ेगा भूखा; समझें क्या है मामला



Source link

OMG! वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंद में लगाई सेंचुरी, पारी में ठोक दिए 15 छक्के और 11 चौके

OMG! वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंद में लगाई सेंचुरी, पारी में ठोक दिए 15 छक्के और 11 चौके



14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है. उन्होंने 2025 एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में इंडिया A के लिए खेलते हुए 32 गेंद में शतक जड़ दिया है. उन्होंने यह ऐतिहासिक कारनामा यूएई के खिलाफ मैच में किया है. वैभव ने 17 गेंद में पचास रन पूरे किए, वहीं अगले 50 रन बनाने में उन्होंने 15 गेंद लीं. शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के लगाए.

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 42 गेंद में 144 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 छक्के और 11 चौके लगाए. टी20 क्रिकेट इतिहास में यह भारत के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नहीं है. टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल के नाम है, जिन्होंने 28 गेंदों में शतक लगाया हुआ है.

सूर्यवंशी इसी साल IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने थे. उन्होंने 14 साल और 32 दिन की आयु में सिर्फ 35 गेंदों में आईपीएल शतक लगाया था. यह इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक भी रहा.

भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक

भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल के नाम है. उन दोनों ने 28 गेंदों में शतक लगाया है. ऋषभ पंत भी टी20 क्रिकेट में 32 गेंदों में शतक लगा चुके हैं.

  • अभिषेक शर्मा – 28 गेंद
  • उर्विल पटेल – 28 गेंद
  • ऋषभ पंत – 32 गेंद
  • वैभव सूर्यवंशी – 32 गेंद

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से हुई थी. टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान ने ओमान को 40 रनों से हराया था. इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हॉन्ग कॉन्ग भाग ले रहे हैं. टूर्नामेंट 14-23 नवंबर तक खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA Test: भारतीय खिलाड़ियों को 2 घंटे देरी से मिलेगा खाना, इस नियम के कारण रहना पड़ेगा भूखा; समझें क्या है मामला



Source link

खिलाड़ियों को 2 घंटे देरी से मिलेगा खाना, इस नियम के कारण रहना पड़ेगा भूखा; समझें क्या है मामला

खिलाड़ियों को 2 घंटे देरी से मिलेगा खाना, इस नियम के कारण रहना पड़ेगा भूखा; समझें क्या है मामला



भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी के असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें एक नियम का बदलाव किया गया है. जहां खिलाड़ियों को सुबह 11:30 बजे लंच मिल जाता, अब करीब 2 घंटे बाद मिलेगा. चलिए पूरा मामला समझाते हैं.

जैसा आप जानते हो कि टेस्ट क्रिकेट 5 दिन का होता है. प्रत्येक दिन 3 सेशन में खेल होता है. आमतौर पर एक सेशन 25-30 ओवरों का होता है. पहले सेशन के बाद 40 मिनट का लंच ब्रेक होता है. दूसरे सेशन के बाद 20 मिनट का टी-ब्रेक होता है, लेकिन गुवाहाटी में ऐसा नहीं होगा.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट में बदला ये नियम

हम क्यों कह रहे हैं कि खिलाड़ियों को 2 घंटे की देरी से लंच मिलेगा? दरअसल गुवाहाटी में होने वाले टेस्ट में लंच से पहले टी-ब्रेक होगा. भारत में जहां टेस्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होता है, लेकिन दूसरा टेस्ट 9 बजे से शुरू होगा.

सुबह 11 बजे टी-ब्रेक होगा, जबकि ये लंच ब्रेक होता है. वहीं दूसरे सेशन के बाद टी-ब्रेक होता है, लेकिन गुवाहाटी में लंच ब्रेक होगा. दोपहर 1:20 से 2 बजे तक लंच ब्रेक होगा, फिर तीसरा सेशन शाम 4 बजे तक चलेगा.

क्यों बदला गुवाहाटी टेस्ट का टाइम टेबल?

भारत में एक ही टाइम जोन है, लेकिन देश के पूर्व उत्तर में स्थित गुवाहाटी में सूरज जल्दी निकलता और ढलता है. अभी वहां सुबह 5:30 बजे सूरज निकलता है और शाम 4:30 बजे ढल जाता है. यही कारण है कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट का टाइम बदला गया है. अब मैच सुबह 9 बजे से शुरू होगा, आधे घंटे पहले 8:30 बजे टॉस होगा.

टेस्ट मैच होस्ट करने वाला होगा 30वां स्टेडियम

आपको बता दें कि बरसापारा (एसीए) भारत का 30वां स्टेडियम होगा, जहां टेस्ट मैच खेला जाएगा. इससे पहले यहां कभी कोई टेस्ट नहीं खेला गया. इस ग्राउंड पर 2017 में पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला गया था.



Source link

भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने बिहार का नाम रोशन किया, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में

भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने बिहार का नाम रोशन किया, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में



जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और गुहार मोती (गुजरात) से लेकर किबिधु (अरुणाचल प्रदेश) तक. भारत के अलग-अलग राज्यों से आने वाले क्रिकेटर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. मगर यहां आप जान पाएंगे कि बिहार से आने वाले कितने क्रिकेटरों ने दुनियाभर में नई पहचान कायम की है. 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी बिहार से ही आते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का जन्म साल 1981 में बिहार में हुआ था, लेकिन साल 2000 में बिहार दो हिस्सों में बंट गया था. इसलिए अब एमएस धोनी का घर झारखंड में है. देखा जाए तो मूल रूप से धोनी बिहार से ही आते हैं.

बिहार से आने वाले भारतीय क्रिकेटर

ईशान किशन- भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का जन्म साल 1998 में बिहार के पटना में हुआ था. वैसे किशन डोमेस्टिक क्रिकेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन उनका पारिवारिक बैकग्राउंड बिहार से है. किशन आखिरी बार नवंबर 2023 में भारतीय टीम के लिए खेलते दिखे थे, उसके बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी- पहले इंडियन प्रीमियर लीग और फिर भारत की अंडर-19 टीम के लिए भी दमदार बैटिंग से दुनिया भर में तबाही मचा चुके हैं. वैभव अभी सिर्फ 14 साल के हैं. उनका जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के ताजपुर में हुआ था.

सबा करीम- भारत के पूर्व विकेटकीपर सबा करीब भी पटना की राजधानी बिहार में जन्मे थे. उनका जन्म सन 1967 में पटना में हुआ था. सबा करीम अब मैचों के दौरान कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला और 34 वनडे मैच खेले थे.

आकाशदीप- तेज गेंदबाज आकाशदीप वैसे तो डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन उनका जन्म साल 1996 में बिहार के देहरी में हुआ था. आकाशदीप अब तक 10 टेस्ट मैचों में 28 विकेट ले चुके हैं.

सौरभ तिवारी- सौरभ तिवारी भारत के लिए सिर्फ 3 ODI मैच खेल पाए. उनका जन्म साल 1989 में बिहार के जमशेदपुर में हुआ था. वो आखिरी बार 2010 में टीम इंडिया के लिए कोई मैच खेले थे.

यह भी पढ़ें:

PAK vs SL: बॉम्ब ब्लास्ट के डर से खिलाड़ियों ने खेलने से किया था मना, फिर क्यों हो रहा श्रीलंका-पाकिस्तान दूसरा ODI; यहां जानें



Source link

कोलकाता टेस्ट पर भारत का दबदबा, बुमराह-कुलदीप के बाद राहुल-सुंदर ने संभाली कमान

कोलकाता टेस्ट पर भारत का दबदबा, बुमराह-कुलदीप के बाद राहुल-सुंदर ने संभाली कमान



कोलकाता टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने कमान संभाली हुई है. टीम मैनेजमेंट ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए सुंदर को नंबर-3 पर उतारा, जिन्होंने अब तक सधे हुए अंदाज में बैटिंग की है. राहुल के साथ उनकी पार्टनरशिप 19 रनों की हो चुकी है. बताते चलें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम की पहली पारी 159 रनों पर सिमट गई थी. भारत अब भी पहली पारी में 122 रनों से पीछे है.

159 रनों पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीकी टीम को एडन मार्करम और रायन रिकल्टन ने 57 रनों की साझेदारी कर सधी हुई शुरुआत दिलाई थी. मगर इसके बाद कप्तान टेंबा बावुमा से लेकर टोनी डी जोरजी समेत अन्य बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए. एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट के नुकन्सान पर 114 रन बना लिए थे, लेकिन अगले 29 रनों के भीतर अफ्रीका ने अपने बाकी 7 विकेट गंवा दिए.

जसप्रीत बुमराह ने लिए 5 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने पारी में 14 ओवरों में सिर्फ 27 रन देकर 5 विकेट लिए. बुमराह के टेस्ट करियर का यह 16वां फाइव-विकेट हॉल रहा. उन्होंने एडन मार्करम, रायन रिकल्टन, टोनी डी जोरजी, साइमन हार्मर और केशव महाराज को आउट किया. उनके अलावा कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने पारी में दो-दो विकेट झटके. वहीं अक्षर पटेल ने भी एक बल्लेबाज को आउट किया.

पहले दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल ने 59 गेंदों में 13 रन और तीसरे क्रम पर बैटिंग करने आए वाशिंगटन सुंदर 38 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. यह चौंकाने वाला विषय रहा कि नंबर-3 पर खेलने वाले साई सुदर्शन को इस मैच में मौका ही नहीं दिया गया.

यह भी पढ़ें:

PAK vs SL: बॉम्ब ब्लास्ट के डर से खिलाड़ियों ने खेलने से किया था मना, फिर क्यों हो रहा श्रीलंका-पाकिस्तान दूसरा ODI; यहां जानें



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp