2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी कितनी है? जानें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से कम है या ज्यादा

2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी कितनी है? जानें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से कम है या ज्यादा


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 के नॉकआउट मुकाबले 30 जून से शुरू होंगे. अब तक सिर्फ इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह पक्की कर पाई है. सेमीफाइनल के बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच जंग  छिड़ी है. इस वर्ल्ड कप का फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा.

भारतीय टीम भी सेमीफाइनल क्वालीफिकेशन के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर है. एक तरफ ऑस्ट्रेलिया अपने सातवें खिताब का पीछा कर रहा है, जबकि इंग्लैंड 17 साल से चले आ रहे खिताबी सूखे का अंत करना चाहता है. इसी बीच भारतीय टीम है, जिसने कभी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. खैर जो भी चैंपियन बनेगा, वह नया इतिहास लिखेगा. यहां जान लीजिए इस बार चैंपियन को कितनी प्राइज मनी मिलेगी और क्या यह इनामी राशि पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से अधिक होगी.

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी प्राइज मनी

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC ने 87,64,615 यूएस डॉलर्स (लगभग 82 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल सेट किया है. यह पिछले वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से 10 प्रतिशत अधिक है. इस बार विजेता को लगभग 21.8 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी और उपविजेता को लगभग 10 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी.

2026 महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी, मेंस वर्ल्ड कप की तुलना में लगभग ढाई करोड़ रुपये कम है. 2026 मेंस टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंडिया को 24.25 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी, जबकि महिलाओं की चैंपियन टीम को लगभग 21.8 करोड़ रुपये मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक हुआ था या नहीं? आखिर क्यों फिफ्टी को लेकर है कन्फ्यूजन? जानें पूरा माजरा

ग्रुप स्टेज में बाहर पाकिस्तान, फिर भी मिलेगी प्राइज मनी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से कोई भी टीम खाली हाथ नहीं लौटेगी. पाकिस्तान की बात करें तो वह ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई है. ICC ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करके बताया था कि टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी 12 टीमों को कम से कम 2,47,500 डॉलर (लगभग 2.05 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

4 हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मिली पहली जीत, नीदरलैंड को 37 रन से हराकर बचाई लाज



Source link

ABP पर श्रीसंत ने हरभजन को दिया ‘लड़ने’ का ऑफर, बोले- मैंने उसे लाइफ टाइम ब्लॉक कर दिया

ABP पर श्रीसंत ने हरभजन को दिया ‘लड़ने’ का ऑफर, बोले- मैंने उसे लाइफ टाइम ब्लॉक कर दिया


हरभजन सिंह और एस श्रीसंत का ‘थप्पड़ कांड’ समय-समय पर बार-बार ट्रेंडिंग टॉपिक बनता रहता है. IPL 2008 में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच समाप्त होने के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ लगा दिया था. एबीपी को दिए एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में श्रीसंत ने हरभजन सिंह का नाम लेकर कहा कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो दूर ही अच्छे.

पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने हरभजन को रिंग में लड़ने की खुली चुनौती दे डाली थी. दरअसल श्रीसंत ‘बेयर नकल फाइट लीग’ से जुड़े हैं और उनका कहना था कि 2008 के थप्पड़ कांड को उन्हें रिंग के अंदर सेटल करना चाहिए.

इतना पैसा, किसी को विश्वास नहीं हुआ – श्रीसंत

ABP से खास बातचीत में श्रीसंत ने बताया कि जब 2008 के आईपीएल ऑक्शन में उनपर 6 लाख 25 हजार यूएस डॉलर की बोली लगी तो कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था कि एक तेज गेंदबाज पर इतनी ऊंची बोली कैसे लग सकती है. बताते चलें कि यह रकम उस समय भारतीय करेंसी में लगभग ढाई करोड़ रुपये के बराबर थी.

श्रीसंत ने कहा, “जब IPL टीमों का एलान हुआ, तब हम ऑस्ट्रेलिया में सीरीज खेल रहे थे, जहां हमने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-0 से हराया था. जब टीम अनाउंस हुई तो किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि प्रीति जिंटा और नेस वाडिया ने मुझे 6 लाख 25 हजार यूएस डॉलर्स में खरीदा है. एक तेज गेंदबाज को इतनी रकम मिल सकती है, किसी को यकीन नहीं हो रहा था. वहां चिढ़न या जलन जैसा कुछ नहीं था, लेकिन कुछ ना कुछ तो था.”

कुछ रिश्ते दूर ही अच्छे

श्रीसंत ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने हरभजन सिंह को ब्लॉक कर दिया है. उन्होंने बताया, “मैंने उसे लाइफ टाइम के लिए ब्लॉक कर दिया है. मैंने व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम समेत सब जगह हरभजन को ब्लॉक कर दिया है. मैं भाभी और भज्जी पा का भी सम्मान करता हूं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो दूर ही अच्छे होते हैं.”





Source link

4 हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मिली पहली जीत, नीदरलैंड को 37 रन से हराकर बचाई लाज

4 हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मिली पहली जीत, नीदरलैंड को 37 रन से हराकर बचाई लाज


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को पाकिस्तान ने अपने अंतिम लीग मैच में आखिरकार जीत का खाता खोल ही लिया. पाकिस्तान ने काउंटी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 37 रन से जीत हासिल की. पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में सिर्फ 126 रन बनाए थे. जवाब में नीदरलैंड ने तूफानी शुरुआत की, लेकिन पावरप्ले के बाद पाक गेंदबाजों ने बाजी पलट दी. पाकिस्तान ने 37 रनों से जीत दर्ज की.

‘ग्रुप-ए’ की प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तानी टीम 5 में से 1 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर रही, जबकि नीदरलैंड ने सभी पांच मैच गंवाए और 6 टीमों के ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर रही. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपना पहला मैच 64 रन से गंवाया था, जिसके बाद उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के हाथों 23 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 113 रन से मैच गंवाया. 

शनिवार को ब्रिस्टल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 6 विकेट खोकर 126 रन बनाए. इस टीम को महज 15 के स्कोर पर मुनीबा अली (12) के रूप में झटका लगा. इसके बाद आयशा जफर ने गुल फिरोजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की. आयशा 29 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद गुल फिरोजा ने मोर्चा संभाला, लेकिन दूसरे छोर पर कोई उनका साथ नहीं दे सका. फिरोजा अंत तक नाबाद रहीं, उन्होंने 52 गेंदों में 9 चौकों के साथ 63 रन बनाए. विपक्षी खेमे से आइरिस ज्विलिंग ने 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि हीदर सीगर्स, हन्ना लैंडहीर, कैरोलीन डी लैंग और सिल्वर सीगर्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 89 रन पर सिमट गई. इस टीम को हीदर सीगर्स और फीबे मोल्केनबोअर की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 3.3 ओवरों में 31 रन की साझेदारी की. हीदर 16 गेंदों में 5 चौकों के साथ 24 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मोल्केनबोअर 8 रन का योगदान ही टीम के खाते में दे सकीं. यहां से कप्तान बैबेट डी लीड (30) ने मोर्चा संभाला, लेकिन अगले छोर पर कोई उनका साथ नहीं दे सका.

पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने महज 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. ये तीनों विकेट 18वें ओवर में निकाले. इनके अलावा, आयशा जफर ने 13 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. डायना बेग और नाशरा संधु ने 1-1 विकेट हासिल किया.

यह भी पढ़ें-

इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, लिस्ट में सभी इंटरनेशनल क्रिकेट के स्टार शामिल



Source link

4 Indian players to take T20I wicket on birthday: Shivam Dube, Yuvraj Singh and…

4 Indian players to take T20I wicket on birthday: Shivam Dube, Yuvraj Singh and…


Indian all-rounder Shivam Dube gave himself the ultimate birthday present during India’s opening T20I against Ireland at the Civil Service Cricket Club, Belfast. Turning 33 on Friday, June 26, 2026, Dube etched his name into a unique chapter of Indian cricket history by becoming only the fourth Indian player to claim a T20I wicket on his birthday.

Brought into the attack by captain Shreyas Iyer in the eighth over to serve as the fourth seam-bowling option, Dube struck on his very first delivery. He bowled a well-directed, short-pitched ball that rushed Irish batter Benjamin Calitz into a mistimed pull shot. The top edge looped comfortably toward fine leg, where Prasidh Krishna safely secured the catch.

Joining The Elite Birthday Club

Taking a wicket on one’s birthday in international cricket is an incredibly rare feat. With this dismissal, Dube has joined a highly exclusive group of Indian players.

Indian cricketers to pick a T20I wicket on their birthday:

Yuvraj Singh (2009): The pioneer, who took 3/23 against Sri Lanka in Mohali on his 28th birthday and smashed an unbeaten 60 off 25 balls to win the match and Player of the Match award.

Ravindra Jadeja (2019): Claimed 1/30 against West Indies in Hyderabad on his 31st birthday.

Kuldeep Yadav (2023 & 2025): The only player to achieve it twice – a stunning 5/17 against South Africa in Johannesburg (2023) and 2/12 in Dharamsala (2025).

A Bittersweet Night In Belfast

While it was a historic personal milestone for Dube, the evening ended on a bittersweet note for Team India. Dube bowled a tidy spell, finishing with figures of 1 for 18 across his 3 overs, helping restrict Ireland to 182 for 9 in 20 overs.

In response, despite a roaring 49 from opener Abhishek Sharma – who during the match became the fastest Indian to reach 1,000 T20I runs in terms of balls faced – and a gritty 25 from Dube himself, India’s lower order collapsed. The visitors were bowled out for 148, giving an injury-hit Ireland side a memorable 34-run victory to take a 1-0 lead in the two-match series.

Even though the team couldn’t cross the finish line, Dube’s continuous development into a reliable, ice-cool all-rounder remains a massive positive for India as they navigate the post-World Cup transition. 

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, लिस्ट में सभी इंटरनेशनल क्रिकेट के स्टार

इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, लिस्ट में सभी इंटरनेशनल क्रिकेट के स्टार


आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस 14 मैचों में सिर्फ चार मुकाबले जीत सकी. मुंबई की टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर रही. सिर्फ इस सीजन ही नहीं, बल्कि पिछले तीन सीजन से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशजनक रहा है. आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंन ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक एमआई के लिए कुछ कमाल नहीं कर सके. अब मुंबई इंडियंस आगामी सीजन के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या समेत कुल पांच खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. 

आईपीएल के नियमों के हिसाब से सभी 10 टीमों को नीलामी से एक महीने पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होती है. इस बार भी 15 नवंबर से पहले सभी टीमों को रिलीज और रिटेन लिस्ट जारी करनी होगी. कप्तान हार्दिक पांड्या की बातच करें तो उनके ट्रेड की खबरें सुर्खियों में हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए दिलचस्पी दिखा रही है. ये कंफर्म है कि हार्दिक पांड्या जिस भी टीम में जाएंगे, वहां कप्तान बनकर जाएंगे.

इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस 

1- हार्दिक पांड्या 

हार्दिक पांड्या जब से दोबारा मुंबई इंडियंस में आए हैं. एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. यानी पिछले तीन साल से उनके बल्ले से आईपीएल में फिफ्टी नहीं आई है. कप्तानी में वह लगातार खराब कर रही हैं. वहीं गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भी उनका प्रदर्शन औसत रहा है. अगर हार्दिक पांड्या ट्रेड डील में किसी और टीम में जाते हैं तो ठीक, वरना फ्रेंचाइजी उन्हें ऑक्शन के पहले रिलीज कर सकती है. 

2- शरफेन रदरफोर्ड

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने मैच फिनिशर की भूमिका अदा करने के लिए खरीदा था. वह टिम डेविड की जगह टीम में आए थे, लेकिन रदरफोर्ड उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. अब फ्रेंचाइजी उन्हें आगामी सीजन की नीलामी से पहले रिलीज कर सकती है. 

3- ट्रेंट बोल्ट 

न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी आईपीएल 2026 में बुरी तरह फ्लॉप रहे. बोल्ट की गेंदबाजी में पहले वाली धार नहीं दिखी. बोल्ट अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं. साथ ही उम्र भी प्रदर्शन पर हावी होती दिख रही है. ऐसे में मुंबई उन्हें भी रिलीज कर सकती है. 

4- क्विंटन डिकॉक 

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं. आईपीएल 2026 में उन्हें ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिले. एमआई में ओपनर्स पहले से मौजूद हैं. ऐसे में डिकॉक की जगह टीम मिडिल ऑर्डर में कोई विस्फोटक बल्लेबाज ला सकती है. इस कारण डिकॉक को रिलीज किया जा सकता है. 

5- केशव महाराज 

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया था. वह आईपीएल 2026 में कोई मैच नहीं खेले, लेकिन फिर भी उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज किया जा सकता है, क्योंकि टीम में उनकी जगह नहीं बन रही है.

यह भी पढ़ें-

भारत की हार पर रवींद्र जडेजा के कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो भारतीय फैंस को जानना चाहिए



Source link

अभिषेक शर्मा का अर्धशतक हुआ था या नहीं? आखिर क्यों फिफ्टी को लेकर है कन्फ्यूजन?

अभिषेक शर्मा का अर्धशतक हुआ था या नहीं? आखिर क्यों फिफ्टी को लेकर है कन्फ्यूजन?


शुक्रवार को आयरलैंड क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया. पहला टी20 मैच टीम इंडिया की इस हार के अलावा एक अन्य कारण से भी चर्चा में आ गया है. दरअसल सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा के अर्धशतक को लेकर बवाल मचा हुआ है.

दरअसल भारतीय टीम 183 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तभी एक आंकड़ा सामने आता है कि अभिषेक ने 19 गेंद में पचास रन पूरे कर लिए हैं. क्रिकबज पर स्टैट पब्लिश किया जाता है कि अभिषेक टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने पांच बार 20 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी लगाई है. यह आंकड़ा अब भी इस प्लैटफॉर्म के ‘X’ अकाउंट पर उपलब्ध है. 

लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि स्कोरबोर्ड पर अभिषेक का स्कोर 20 गेंद में 49 रन दिखाया जा रहा है, जबकि लाइव कमेंट्री के दौरान दिखाया गया कि अभिषेक ने फिफ्टी पूरी कर ली है. लाइव स्कोर शेयरिंग प्लैटफॉर्म क्रिकबज पर छपे इसी स्कोर पर बवाल मचा हुआ है. क्रिकबज ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है. हालांकि कमेंट्री के दौरान पब्लिश किए गए उस आंकड़े को हटा लिया गया है, जिसमें बताया गया था कि अभिषेक ने 20 या उससे कम गेंद में पांचवीं बार फिफ्टी पूरी की है.

क्रिकबज ने उस आंकड़े को भी हटा दिया है, जिसमें बताया गया था कि अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में आयरलैंड के खिलाफ तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई है. सारा बवाल क्रिकबज एप पर उपलब्ध आंकड़ों के कारण खड़ा हुआ है.

फिफ्टी लगाई या नहीं

सच्चाई यह है कि अभिषेक शर्मा ने फिफ्टी लगाई थी और उन्होंने 19 गेंदों में ही पचास रन पूरे किए थे. भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर ‘सोनी स्पोर्ट्स’ ने लाइव टीवी पर दिखाया था कि अभिषेक की फिफ्टी पूरी हो गई है और उन्होंने बल्ला ऊपर उठाकर अर्धशतक का जश्न भी मनाया था.

यह भी पढ़ें:

भारत को हराने वाले इस ‘भारतीय’ की मां का रिएक्शन वायरल, बोलीं- टीम इंडिया की हार से दुख लेकिन…

भारत-पाकिस्तान समेत 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 9 टीमों ने किया क्वालीफाई, अब सिर्फ इतने स्पॉट बाकी





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp