वैभव सूर्यवंशी आज यूएई के खिलाफ मचाएंगे तहलका, 16 को पाकिस्तान से हाईवोल्टेज मुकाबला

वैभव सूर्यवंशी आज यूएई के खिलाफ मचाएंगे तहलका, 16 को पाकिस्तान से हाईवोल्टेज मुकाबला



Rising Star Asia Cup 2025: दोहा में आज से राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का आगाज होने जा रहा है. भारतीय क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी हैं सिर्फ एक नाम पर, वैभव सूर्यवंशी. महज 14 साल की उम्र में आईपीएल में धमाका कर चुके वैभव पहली बार इंडिया A टीम की ओर से उतरने जा रहे हैं. यूएई के खिलाफ आज होने वाले मुकाबले में वैभव ओपनिंग करते नजर आएंगे. इसी मैच से उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर के सफर की शुरुआत भी मानी जा रही है.

इंडिया A की कमान संभाल रहे हैं आईपीएल स्टार जितेश शर्मा, जबकि वैभव को टीम में शामिल होना उनके शानदार फॉर्म का बड़ा सबूत है. टूर्नामेंट 14 से 23 नवंबर तक दोहा में खेला जाएगा, जिसमें कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार पहला मौका है जब ‘इमर्जिंग टीम्स एशिया कप’ को नए नाम, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के तहत T20 फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है.

पाकिस्तान से 16 नवंबर को टक्कर

भारत को ग्रुप बी में जगह मिली है. इस ग्रुप में पाकिस्तान शाहीन (पाकिस्तान A), यूएई और ओमान की टीमें शामिल हैं. तीनों टीमों से भिड़ने के बाद ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. सभी की नजरें होंगे 16 नवंबर पर जब भारत और पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी आमने-सामने होंगे. वैभव के लिए यह मुकाबला करियर का सबसे बड़ा टेस्ट माना जा रहा है.

वैभव का हालिया फॉर्म

वैभव सूर्यवंशी इस साल क्रिकेट में लगभग हर मंच पर चमके हैं. राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल डेब्यू के दौरान उन्होंने सबसे कम उम्र में शतक जड़कर इतिहास बना दिया था. गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में सेंचुरी बनाना उन्हें IPL के सबसे तेज भारतीय शतकों की लिस्ट में सबसे ऊपर ले गया.

आईपीएल के बाद भी यह कम उम्र का बल्लेबाज लगातार रन बरसाता रहा है. अंडर-19 वनडे में सबसे तेज व सबसे कम उम्र के शतक का रिकॉर्ड भी वैभव ने अपने नाम कर लिया था. उसी प्रदर्शन का इनाम है की उनका इंडिया A टीम में पहली बार चयन किया गया है.

भारत में मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले भारत में Sony Sports Ten 1, Ten 1 HD पर लाइव दिखाए जाएंगे. लाइव स्ट्रीमिंग इसके अलावा SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण Sony Sports 3 और Sony Sports 4 पर होगा.

इंडिया A की पूरी टीम

जितेश शर्मा (कप्तान/विकेटकीपर), नमन धीर (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल, सुयश शर्मा. 

स्टैंडबाय प्लेयर्स: गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद. 



Source link

गौतम गंभीर का नया एक्सपेरिमेंट, अब ये ऑलराउंडर करेगा 3 नंबर पर बल्लेबाजी; साई सुदर्शन बाहर

गौतम गंभीर का नया एक्सपेरिमेंट, अब ये ऑलराउंडर करेगा 3 नंबर पर बल्लेबाजी; साई सुदर्शन बाहर



भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस से एक हैरान करने वाली खबर ये आई कि साई सुदर्शन नहीं खेल रहे हैं, फिर सबसे मन में सवाल था कि तीसरे नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा? फिर प्लेइंग 11 शीट आई तो एहसास हुआ कि हेड कोच गौतम गंभीर एक नया एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं.

टेम्बा बावुमा ने टॉस पर बताया कि उनके मुख्य तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा रिब इंजरी के चलते आज नहीं खेल रहे हैं. शुभमन गिल ने टॉस हारने पर कहा, “लगता है मैं अब सिर्फ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ही टॉस जीतूंगा.” उन्होंने उम्मीद जताई कि पिच शुरूआती दिन में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहेगी.

तीसरे नंबर पर नया एक्सपेरिमेंट

इंग्लैंड में चोटिल हुए ऋषभ पंत की वापसी हुई है, लेकिन दूसरे विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं. नितीश पहले ही बाहर हो चुके थे. ये सब फैंस को पहले से पता था, लेकिन साई सुदर्शन के न होने ने फैंस को हैरान कर दिया.

प्लेइंग 11 शीट में तीसरे नंबर पर ऑलराउंडर वाशिंगटन सुन्दर को रखा गया है. देखना होगा हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल का ये नया एक्सपेरिमेंट कैसा रहेगा. बता दें कि भारत के लिए पारी की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल करते हैं. कप्तान गिल चौथे नंबर पर आते हैं.

भारत की प्लेइंग 11 में 4 स्पिनर्स

गेंदबाजी कॉम्बिनेशन की बात करें तो आज 2 तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज खेल रहे हैं, लेकिन स्पिनर्स के विकल्प के तौर पर 4 खिलाड़ी है. वाशिंगटन सुन्दर के साथ स्पिनर्स ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल खेल रहे हैं. कुलदीप यादव भी प्लेइंग 11 में शामिल हैं.

भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.



Source link

“अरे ये कप्तान कैसे बनेगा?” अक्षर पटेल ने कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान

“अरे ये कप्तान कैसे बनेगा?” अक्षर पटेल ने कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान



भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कप्तानी को लेकर फैली एक आम गलतफहमी पर जोरदार चोट की है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में उन्हें अक्सर यह सुनने को मिलता है कि कप्तान को अंग्रेजी बोलनी आनी चाहिए, तभी वह टीम को संभाल सकता है. वहीं अक्षर पटेल का मानना है कि क्रिकेट में कप्तानी का भाषा से कोई लेना-देना नहीं है. बल्कि असली नेतृत्व खिलाड़ी की समझ, टीम के साथ उसके रिश्ते और फैसले लेने की क्षमता से तय होता है.

“कप्तानी इंग्लिश बोलने से नहीं मिलती” – अक्षर

द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दैरान अक्षर पटेल ने बताया कि लोग अक्सर उनकी भाषा को लेकर सवाल उठाते हैं. उन्होंने कहा, “लोग कहने लगते हैं कि यह अंग्रेजी नही बोलता, यह कैसे टीम की कप्तानी करेगा? लेकिन कप्तान का काम सिर्फ बोलना नहीं होता है. उसका काम है अपने खिलाड़ियों को पहचानना, उनकी ताकत, कमजोरी और उनसे कैसे बेस्ट निकलवाना होता है.”

अक्षर ने साफ कहा कि अच्छे इंग्लिश स्पीकर को ही कप्तानी का हकदार मानना गलत सोच है. उन्होंने आगे कहा, “अगर हम कहें कि कप्तान के पास पर्सनैलिटी होनी चाहिए, इंग्लिश बोलनी चाहिए, तो यह मानसिकता लोगों की खुद की बनाई हुई है. कप्तानी में कोई लैंग्वेज बैरियर नहीं होना चाहिए.” 

उनका मानना है कि एक टीम लीडर वही होता है जो अपनी टीम को मोटिवेट कर सके और मौके पर सही फैसले ले सके. चाहे वह कप्तान किसी भी भाषा में बात कर रहा हो.

अक्षर पटेल का दमदार करियर

31 वर्षीय अक्षर पटेल 2014 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी बन गए हैं.

वनडे: 71 मैच, 75 विकेट, 858 रन

टी20: 83 मैच, 79 विकेट, 637 रन

टेस्ट: 14 मैच, 55 विकेट, 646 रन

आईपीएल: 162 मैच, 128 विकेट, 1916 रन

आईपीएल में उनका प्रदर्शन हमेशा टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ है, और दिल्ली कैपिटल्स उन्हें भरोसेमंद कप्तान के रूप में देखती है. 



Source link

Live: आज से शुरू हो रहा है भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट, कुछ देर में होगा टॉस

Live: आज से शुरू हो रहा है भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट, कुछ देर में होगा टॉस


भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैदान पर टीम इंडिया पिछले 25 सालों में सिर्फ 1 टेस्ट हारी है. शुभमन गिल ने बतौर कप्तान भारत में खेले अपने दोनों टेस्ट जीते हैं, लेकिन आज चुनौती बड़ी है. टेम्बा बावुमा बतौर कप्तान आज तक कोई टेस्ट नहीं हारे हैं, उनकी कप्तानी में खेले 10 में से 9 मैच साउथ अफ्रीका जीती है.

ईडन गार्डन्स स्टेडियम पिच रिपोर्ट

शुभमन गिल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में पिच को लेकर कहा कि ये टिपिकल इंडियन पिच की तरह लग रही है. बता दें कि इतिहास में यहां स्पिनर्स का बोलबाला रहा है, यहां सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हरभजन सिंह और दूसरे नंबर पर अनिल कुंबले हैं. यहां टर्न देखने को मिल सकता है, स्पिनर्स मुश्किल पैदा कर सकते हैं.

भारतीय स्क्वाड

साई सुदर्शन, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

डेवाल्ड ब्रेविस, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, ज़ुबूर हमजा, एडन मार्क्रम, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसेन, सेनुरन मुथुसामी, विलेम मुल्‍दर, कैइल वेरेन्ने (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), कगिसो रबाडा, केशव महाराज, साइमन हार्मर.



Source link

इंडिया-ए की रोमांचक जीत, ऋतुराज गायकवाड़ का शतक, नीतीश रेड्डी ने निभाई बेजोड़ फिनिशर की भूमिका

इंडिया-ए की रोमांचक जीत, ऋतुराज गायकवाड़ का शतक, नीतीश रेड्डी ने निभाई बेजोड़ फिनिशर की भूमिका



IND-A vs SA-A: तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया-ए ने साउथ अफ्रीका-ए को 4 विकेट से मात दी. यह मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में गुरुवार को खेला गया. 286 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर रोमांचक जीत दर्ज की. इसके साथ ही टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

गायकवाड़ का दमदार शतक बना जीत की नींव

इंडिया-ए की जीत का सबसे बड़ा आधार रहे ऋतुराज गायकवाड़, जिन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 129 गेंदों पर 117 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 12 चौके जड़े. यह ऋतुराज के लिस्ट-ए करियर का 17वां शतक है और सबसे अहम बात यह रही कि उन्होंने टीम को लगातार संभाले रखा.

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 31 रनों की अच्छी शुरुआत दी, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 39 रन बनाकर पारी को मजबूत किया. अंत में नीतीश रेड्डी ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए 26 गेंदों पर 37 रन ठोक दिए. उन्होंने एक छक्का और तीन चौके लगाकर मैच को इंडिया-ए की तरफ मोड़ दिया. निशांत सिंधु 29 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की.

साउथ अफ्रीका-ए के लिए ब्योर्न फोर्टुइन, ओटनील बार्टमैन और तियान वैन वुरेन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.

साउथ अफ्रीका-ए की कमजोर शुरूवात, फिर बदल गया खेल

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका-ए की शुरुआत बेहद खराब रही. महज 53 रनों तक टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. ऐसा लग रहा था कि स्कोर 150 तक भी नहीं पहुंचेगा, लेकिन डेलानो पोटगिएटर, डियान फॉरेस्टर और ब्योर्न फोर्टुइन ने मैच को पूरी तरह बदल दिया.

पोटगिएटर ने 105 गेंदों पर 90 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का जड़ा. वहीं डियान फॉरेस्टर ने 77 रन बनाए और पोटगिएटर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 113 रन की पार्टनरशिप की. अंत में ब्योर्न फोर्टुइन ने 58 रन ठोककर टीम को 285 तक पहुंचाया. इंडिया-ए की ओर से हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके.

दूसरा मुकाबला अब 16 नवंबर को

सीरीज का दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर 16 नवंबर को खेला जाएगा. जहां साउथ अफ्रीका-ए वापसी करने की कोशिश करेगी, जबकि इंडिया-ए सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. 



Source link

आज कब कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका का पहला टेस्ट मैच, कहां देखें लाइव, जानिए

आज कब कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका का पहला टेस्ट मैच, कहां देखें लाइव, जानिए



IND vs SA 1st Test Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 14 नवंबर से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शुरू हो रहा है. यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों टीमें करीब पांच साल बाद भारतीय सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगी. घरेलू मैदान पर लगातार जीत की लय बनाए रखने के इरादे से उतरी भारतीय टीम इस सीरीज की शुरुआत दमदार तरीके से करना चाहेगी.

इंग्लैंड दौरे को 2-2 से ड्रॉ करने और वेस्टइंडीज पर क्लीन स्वीप के बाद भारत का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है. नए कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 फाइनल की रेस में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहेगी. वहीं, मौजूदा WTC चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम भी हल्के में लेने लायक नहीं है. ये वही प्रोटियाज हैं जिन्होंने पाकिस्तान को हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पटखनी दी थी. इसके अलावा कप्तान टेंबा बावुमा भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC 2025 फाइनल के बाद पहली बार टेस्ट कप्तानी कर रहे हैं.

मैच कब होगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट आज यानी14 नवंबर (शुक्रवार) से शुरू होगा.

मैच कहाँ खेला जाएगा?
यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.

मैच कितने बजे शुरू होगा?
पहले टेस्ट की शुरुआत सुबह 9:30 बजे IST से होगी.

टीवी पर लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. दर्शक Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi सहित अन्य क्षेत्रीय चैनलों पर मैच देख पाएंगे.

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां मिलेगी?
मोबाइल पर मैच देखने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. दर्शक मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर आसानी से मैच देख सकेंगे.

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल.

साउथ अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), ज़ुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मारको यानसन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डे जोरजी, सेनुरन मुथुसामी, वियान मुल्डर, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), केशव महाराज, ऐडन मार्करम. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp