मुंबई इंडियंस ने गुजरात से हथिया लिया खूंखार बल्लेबाज, IPL 2026 से पहले की जबरदस्त ट्रेड डील

मुंबई इंडियंस ने गुजरात से हथिया लिया खूंखार बल्लेबाज, IPL 2026 से पहले की जबरदस्त ट्रेड डील



मुंबई इंडियंस ने ‘ट्रेड गेम’ में सबसे पहले बड़े फैसले शुरू कर दिए हैं. शार्दुल ठाकुर के बाद MI ने वेस्टइंडीज के खूंखार बल्लेबाज शेरफान रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया है. रदरफोर्ड को पिछले सीजन गुजरात टाइटंस ने 2.6 करोड़ की रकम देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया था. मुंबई इंडियंस ने उन्हें इतनी ही रकम देकर गुजरात से अपनी टीम में जोड़ा है.

शेरफान रदरफोर्ड ने IPL 2025 में गुजरात के लिए 13 मैचों में 291 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 157 से अधिक का रहा. बता दें कि रदरफोर्ड इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं. 

IPL 2026 से पहले शेरफान रदरफोर्ड ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं, जिसे MI ने किसी दूसरी टीम से ट्रेड किया है. उनसे चंद घंटे पहले MI फ्रैंचाइजी ने शार्दुल ठाकुर के ट्रेड की पुष्टि की है. ठाकुर LSG छोड़कर अगले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे. ठाकुर पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले थे.

 

 





Source link

IPL 2026 की सबसे पहली ट्रेड डील, लखनऊ का साथ छोड़ शार्दुल ठाकुर ने इस टीम को किया जॉइन

IPL 2026 की सबसे पहली ट्रेड डील, लखनऊ का साथ छोड़ शार्दुल ठाकुर ने इस टीम को किया जॉइन



भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर अगले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे. ठाकुर पिछले साल मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने चोटिल मोहसिन खान की जगह उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. मुंबई इंडियंस ने LSG के साथ ट्रेड डील करके ठाकुर को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है.

IPL ने स्टेटमेंट जारी करके बताया कि शार्दुल ठाकुर को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपये की रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है. ठाकुर को उतनी ही रकम मिली है, जितनी उन्हें पिछले वर्ष लखनऊ सुपर जायंट्स ने दी थी.

बताया जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स को विदेशी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश है. ऐसे में ऑक्शन से पहले पर्स बढ़ाने के इरादे से LSG ने शार्दुल ठाकुर को रिलीज करने का निर्णय लिया है.

 

यह चौंकाने वाला तथ्य है कि एक दिन पहले ही रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा के दौरान शार्दुल ठाकुर के मुंबई इंडियंस में जाने की पुष्टि कर दी थी. मगर उन्होंने बाद में वीडियो को डिलीट किया, शार्दुल ठाकुर पर दिए गए बयान को वीडियो से हटाया और उसे दोबारा से अपलोड किया. मजे की बात यह है कि मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर अश्विन के उसी क्लिप को साझा किया है, जिसमें उन्होंने ठाकुर के MI में जाने की बात की थी.

लखनऊ में जाएंगे अर्जुन तेंदुलकर?

इसी बीच बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस अर्जुन तेंदुलकर को LSG के साथ ट्रेड कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार लखनऊ टीम एक विदेशी ऑलराउंडर के साथ-साथ एक बैकअप विकल्प भी तैयार करना चाहती है. तेंदुलकर की फीस अभी 30 लाख है, जिससे लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स पर ज्यादा असर भी नहीं पड़ेगा. बताया जा रहा है कि LSG 30 करोड़ के पर्स के साथ ऑक्शन में उतर सकती है.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 1st Test Weather: कल कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम, क्या भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन? पढ़ें वेदर रिपोर्ट





Source link

कल कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम, क्या भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन? पढ़ें

कल कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम, क्या भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन? पढ़ें



भारतीय क्रिकेट टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आखिरी बार 2012 में हारी थी, पिछले 25 सालों में टीम इंडिया यहां सिर्फ एक यही टेस्ट हारी है. शुभमन गिल एंड टीम को ये राहत दे सकता है लेकिन एक रिकॉर्ड उनके खिलाफ भी है, टेम्बा बावुमा बतौर कप्तान कभी कोई टेस्ट नहीं हारे हैं. शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के पहले दिन कोलकाता में मौसम कैसा रहेगा? पढ़ें वेदर रिपोर्ट.

टेम्बा बावुमा ने बतौर कप्तान 10 टेस्ट खेले हैं, इनमें 9 बार साउथ अफ्रीका टीम जीती है और एक टेस्ट ड्रा पर समाप्त हुआ. शुभमन गिल का बतौर कप्तान ये 8वां टेस्ट होगा, वह भारत में खेले पिछले दोनों मैच जीते हैं जबकि इंग्लैंड में 5 में से 2 में जीते थे और 2 में हारे, एक ड्रा रहा था.

शुभमन गिल मान रहे हैं कि साउथ अफ्रीका को हराना आसान नहीं होगा, क्योंकि वह डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चैंपियन हैं और एशिया में पिछली टेस्ट सीरीज ड्रा पर खत्म करके आ रहे हैं.

कोलकाता में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम का इतिहास बहुत पुराना है, यहां पहला टेस्ट 1934 में खेला गया था. यहां भारत ने कुल 42 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 13 जीते हैं और 9 हारे हैं. 20 टेस्ट ड्रा हुए हैं.

2000 के बाद से भारत ने ईडन गार्डन्स पर 12 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 8 जीते हैं और सिर्फ 1 टेस्ट हारा (2012 में इंग्लैंड से) है. 3 टेस्ट ड्रा रहे.

कैसी रहेगी ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच?

शुभमन गिल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में पिच को लेकर कहा कि ये टिपिकल इंडियन पिच की तरह लग रही है. बता दें कि इतिहास में यहां स्पिनर्स का बोलबाला रहा है, यहां सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हरभजन सिंह और दूसरे नंबर पर अनिल कुंबले हैं. यहां टर्न देखने को मिल सकता है, स्पिनर्स मुश्किल पैदा कर सकते हैं.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट के पहले दिन की वेदर रिपोर्ट

मैच के लिहाज से वेदर रिपोर्ट अच्छी है, शुक्रवार को कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक्यूआवेदर के अनुसार कल बारिश के आसार नहीं है. दिन में तापमान 26 से 28 डिग्री रहने के आसार है. यानी प्रत्येक सेशन अपने समय पर शुरू और खत्म हो सकेगा.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट का टॉस सुबह 9 बजे होगा. पांचों दिन मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

भारत और साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

भारत: साई सुदर्शन, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका: डेवाल्ड ब्रेविस, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, ज़ुबूर हमजा, एडन मार्क्रम, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसेन, सेनुरन मुथुसामी, विलेम मुल्‍दर, कैइल वेरेन्ने (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), कगिसो रबाडा, केशव महाराज, साइमन हार्मर.





Source link

KKR टीम ने खेला मास्टरस्ट्रोक, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की IPL में हुई वापसी

KKR टीम ने खेला मास्टरस्ट्रोक, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की IPL में हुई वापसी



IPL 2026 के ऑक्शन से पूर्व कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में एक और बड़ा बदलाव किया है. कुछ ही दिन पहले अभिषेक नायर KKR के नए हेड कोच बने हैं, वहीं अब शेन वॉटसन ने बतौर असिस्टेंट कोच कोलकाता टीम को जॉइन कर लिया है. वॉटसन इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं और 3 साल बाद IPL में वापसी कर रहे होंगे. बतौर खिलाड़ी वॉटसन का IPL करियर 145 मैचों का रहा.

असिस्टेंट कोच बनने पर शेन वॉटसन ने खुशी जताते हुए कहा, “मैं कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ काम करने को उत्सुक हूं, जिससे कोलकाता एक और टाइटल जीत सके.” एक खिलाड़ी के तौर पर शेन वॉटसन ने अपने आईपीएल करियर में 145 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 4 शतक और 21 अर्धशतकीय पारियों की मदद से 3874 रन बनाए. उन्होंने मीडियम पेस गेंदबाजी करते हुए कुल 92 विकेट भी लिए.

शेन वॉटसन ने साल 2020 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी. वो आखिरी बार 2020 में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते दिखे थे. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कई फ्रैंचाइजी के साथ काम किया और एक कोच के तौर पर अच्छी खासी पहचान कायम कर ली है.

शेन वॉटसन 2020 में हुए थे रिटायर

2020 में संन्यास ले चुके वॉटसन वाईट बॉल क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक रहे. अपने 190 मैचों के ODI करियर में उन्होंने 5757 रन बनाए. 59 टेस्ट मैचों में उनके नाम 3731 रन हैं और 58 टी20 मैचों में 1462 रन बनाए हैं. वॉटसन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 14 शतक और 67 अर्धशतक भी लगाए. वॉटसन उन चुनिंदा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में से एक भी हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में कम से कम एक सेंचुरी लगाई है. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 291 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 ऑक्शन में क्या होगी CSK की स्ट्रेटेजी? किन्हें करेगी रिलीज, किन पर लगाएगी दांव, जानिए हर डिटेल

मोहम्मद शमी वापस आएंगे या नहीं? बातों-बातों में कप्तान गिल ने टाल दिया सवाल; जानें क्या कहा



Source link

मोहम्मद शमी वापस आएंगे या नहीं? बातों-बातों में कप्तान गिल ने टाल दिया सवाल; जानें क्या कहा

मोहम्मद शमी वापस आएंगे या नहीं? बातों-बातों में कप्तान गिल ने टाल दिया सवाल; जानें क्या कहा



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज कल से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. पिछले कुछ महीनों में मोहम्मद शमी के नाम पर बहुत चर्चा हुई है, जो चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया में वापस नहीं आ पाए हैं. शमी खुद पूरी तरह फिट होने का दावा करते रहे हैं, लेकिन भारतीय स्क्वाड से लगातार ड्रॉप होते रहे हैं. अब भारत-दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA 1st Test) पहले टेस्ट मैच से पूर्व कप्तान शुभमन गिल ने शमी को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है.

मोहम्मद शमी पर बड़ा बयान

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच से पूर्व शुभमन गिल ने कहा, “उनकी क्षमता जैसे गेंदबाज ज्यादा नहीं हैं. मगर आपको उन गेंदबाजों पर भी नजर रखनी होती है, जो अभी खेल रहे हैं. आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, इन सभी ने शानदार खेल दिखाया है. कभी-कभी फैसले लेना बहुत कठिन होता है, जब शमी भाई जैसे गेंदबाजों को बाहर बैठना पड़े. हमें आगे के बारे में भी सोचना होगा, खासतौर पर तब जब आप विदेशी टूर पर जा रहे हों.”

शमी पर टाल दिया दूसरा सवाल

इसी बीच शुभमन गिल से यह भी पूछा गया कि क्या मोहम्मद शमी टीम इंडिया के फ्यूचर प्लान में शामिल हैं या नहीं. आने वाली सीरीज में उनकी वापसी होगी या नहीं. कप्तान गिल ने इस सवाल को टालते हुए कहा कि सेलेक्टर्स इस सवाल का उनसे बेहतर जवाब दे पाएंगे.

मोहम्मद शमी इस समय भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में कहर बरपा रहे हैं. रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में अभी तक उन्होंने 2 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फिटनेस को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उन्होंने बंगाल के लिए लंबे-लंबे गेंदबाजी स्पेल फेंके हैं.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में श्रीलंका टीम पर हमला, कुल 8 लोगों ने गंवाई जान; 16 साल पहले हुई दिल दहला देने वाली घटना



Source link

पाकिस्तान में श्रीलंका टीम पर हमला, कुल 8 लोगों ने गंवाई जान; दिल दहला देने वाली घटना

पाकिस्तान में श्रीलंका टीम पर हमला, कुल 8 लोगों ने गंवाई जान; दिल दहला देने वाली घटना



इस्लामाबाद में हुए ब्लास्ट के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम में डर का माहौल है. इस्लामाबाद ब्लास्ट में 12 लोगों के मारे जाने और 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. इसी वजह से कई सारे श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने ODI सीरीज के बाकी मैचों में खेलने से मना कर दिया था. हालांकि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया, लेकिन सीरीज बीच में छोड़ने को लेकर प्रतिबंध की चेतावनी भी दी. दरअसल ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान जाकर श्रीलंकाई क्रिकेटरों में डर का माहौल पैदा हुआ है. लगभग 16 साल पहले एक आतंकी हमले ने क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया था.

श्रीलंकाई टीम पर हमला

यह घटना साल 2009 की है, जब श्रीलंकाई टीम 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तान टूर पर गई थी. श्रीलंका बनाम पाकिस्तान दूसरा टेस्ट लाहौर में खेला जा रहा था, जो 1-5 मार्च तक चलना था. इसी बीच 3 मार्च की सुबह श्रीलंकाई क्रिकेट टीम बस में सवार गद्दाफी स्टेडियम के लिए रवाना हुई. मगर लिबर्टी स्क्वायर के पास बंदूक से लैस 12 आतंकवादी टीम बस का इंतजार कर रहे थे.

7 श्रीलंकाई खिलाड़ी घायल

इस हमले में श्रीलंका टीम के तत्कालीन कप्तान महेला जयवर्धने और उपकप्तान कुमार संगाकारा समेत 7 खिलाड़ियों को चोट आई थी. इन 7 खिलाड़ियों के नाम महेला जयवर्धने, कुमार संगाकारा, अजंता मेंडिस, थिलन समरवीरा, थरंगा परानाविताना, चामिंडा वास और सुरंगा लकमल रहे. इनमें से समरावीरा और परानाविताना को गंभीर चोट आई थी, कुछ समय अस्पताल में भी भर्ती रहे. वहीं अन्य क्रिकेटरों को हल्की चोट आई थी.

6 पुलिस कर्मी शहीद

आतंकवादियों ने अंधाधुंध श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए जैसे-तैसे टीम की सुरक्षा सुनिश्चित की, लेकिन इस कार्यवाई में 6 पुलिस कर्मी और 2 आम नागरिकों की जान चली गई थी. 20 मिनट तक चली जद्दोजहद के बाद आतंकवादी वहां से भाग निकले, लेकिन रॉकेट लॉन्चर और गोला बारूद वहीं छोड़ गए.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 1st Test: पिछले 25 सालों में सिर्फ 1 बार हारा है भारत, देखें ईडन गार्डन्स पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp