17 खिलाड़ियों पर लुटाए 39 करोड़, ऑक्शन से पहले किस टीम ने कितने खिलाड़ी रिटेन किए?

17 खिलाड़ियों पर लुटाए 39 करोड़, ऑक्शन से पहले किस टीम ने कितने खिलाड़ी रिटेन किए?



महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को होने वाला है. उससे कुछ सप्ताह पहले सभी टीमों ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. बीसीसीआई ने सभी 5 टीमों के लिए 15 करोड़ रुपये का पर्स सेट किया था. RCB, MI, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स ने मिलकर कुल 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनपर कुल 39.4 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. यहां जान लीजिए किस टीम ने कितने और किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

17 खिलाड़ियों पर 39 करोड़ खर्च

सिर्फ मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने-अपने सभी पांच रिटेंशन का इस्तेमाल किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 खिलाड़ी, गुजरात जायंट्स ने दो और यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है. इन 17 में से 10 खिलाड़ी भारतीय हैं और 7 विदेशी है. तीन अनकैप्ड खिलाड़ी भी रिटेन किए गए हैं. अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी पैसे की जमकर बारिश हुई है, क्योंकि BCCI ने उनके लिए प्राइस 50 लाख रुपये पर सेट किया था.

किसने कितना पैसा खर्च किया

-मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर, नैट साइवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर और जी कमलिनी को रिटेन किया, जिनपर उसने 9.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

-RCB ने सिर्फ 4 खिलाड़ियों पर 8.85 करोड़ रुपये खर्च कर डाले हैं. बेंगलुरु फ्रैंचाइजी ने स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, रिचा घोष और श्रेयंका पाटिल को अपने साथ रखा है. बेंगलुरु ने किसी अनकैप्ड खिलाड़ी को अपनी रिटेंशन लिस्ट में नहीं रखा है.

-दिल्ली कैपिटल्स ने भी 15 करोड़ रुपये के पर्स में से 9.30 करोड़ खर्च कर दिए हैं. उसने जेमिमा रोड्रीग्स, शेफाली वर्मा, मैरिजेन काप, एनाबेल सदरलैंड और अनकैप्ड प्लेयर निकी प्रसाद को रिटेन किया है.

-गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर और बेथ मूनी के रूप में 2 दिग्गजों को रिटेन किया है. केवल 2 खिलाड़ियों पर गुजरात टीम ने 6 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं.

-यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा समेत बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज किया है. उसने सिर्फ अनकैप्ड प्लेयर श्वेता सहरावत को रिटेन किया है.

यह भी पढ़ें:

RCB Retained Players 2026: 4 खिलाड़ियों ने RCB को बनाया कंगाल, ऑक्शन से पहले आधी जेब खाली; देखें पूरी रिटेंशन लिस्ट



Source link

4 खिलाड़ियों ने RCB को बनाया कंगाल, ऑक्शन से पहले आधी जेब खाली; देखें पूरी रिटेंशन लिस्ट

4 खिलाड़ियों ने RCB को बनाया कंगाल, ऑक्शन से पहले आधी जेब खाली; देखें पूरी रिटेंशन लिस्ट



वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन इस महीने 27 तारीख को होगा, जिससे पहले सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है. एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान स्मृति मंधाना समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. इन खिलाड़ियों को रिटेन करने से आरसीबी का पर्स आधा खाली हो गया है.

बता दें कि वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन के लिए सभी टीमों का पर्स 15 करोड़ रुपये तय किया गया है, खिलाड़ियों को रिटेन करने और उनकी रकम के आधार पर पर्स की वैल्यू कटेगी. चलिए सबसे पहले जानते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किन 4 खिलाड़ियों को कितनी रकम के साथ रिटेन किया है.

RCB-W के रिटेन किए गए प्लेयर्स और उनका प्राइस

आरसीबी ने सबसे ज्यादा प्राइस में अपनी कप्तान स्मृति मंधाना को रिटेन किया है. मंधाना को 3.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है. सबसे ज्यादा कीमत पाने वाली दूसरी प्लेयर विकेट कीपर बल्लेबाज ऋचा घोष हैं, जिन्हे आरसीबी ने 2.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया. एलिसे पेरी को 2 करोड़ और श्रेयंका पाटिल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 60 लाख रुपये में रिटेन किया.

ऑक्शन में RCB के पास कितना पर्स?

सभी 4 प्लेयर्स पर आरसीबी ने कुल 8.85 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. अब ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के पास 6.15 करोड़ रुपये बचे हैं. हालांकि आरसीबी से कम का पर्स दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पास है.

इन दोनों टीमों ने 5-5 प्लेयर्स को रिटेन कर लिया है. दिल्ली के पास 5.7 करोड़ रुपये और मुंबई के पास 5.75 करोड़ रुपये का पर्स बचा हुआ है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 में अपना पहला खिताब जीता था, 2026 में टूर्नामेंट का चौथा संस्करण होगा. पहला संस्करण 2023 में मुंबई इंडियंस ने जीता था. 2025 में खेला गया आखिरी संस्करण भी मुंबई ने जीता था.

सभी 5 टीमों की रिटेंशन लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, जेमिमा रोड्रिगेज, शेफाली वर्मा, निकी प्रसाद.

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, हेले मैथ्यूज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल.

गुजरात जायंट्स: एश गार्डनर, बेथ मूनी

यूपी वारियर्स: श्वेता सहरावत.



Source link

मुंबई इंडियंस ने जारी की चौंकाने वाली रिटेंशन लिस्ट, 17 साल के प्लेयर पर मेहरबान मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने जारी की चौंकाने वाली रिटेंशन लिस्ट, 17 साल के प्लेयर पर मेहरबान मुंबई इंडियंस



गुरुवार को वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. प्रत्येक टीम को अधिकतम 5 खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति थी. मुंबई इंडियंस ने इन सभी पांच स्लॉट को भरते हुए 5 बेहतरीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं. मुंबई ने हरमनप्रीत कौर, नैट-साइवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर और जी कमलिनी को रिटेन किया है. WPL 2026 का ऑक्शन 27 नवंबर को होगा.

BCCI ने ऑक्शन के लिए सभी टीमों का ऑक्शन पर्स 15 करोड़ रुपये सेट किया था और रिटेंशन के लिए अलग-अलग रकम सेट की थी. पहले रिटेंशन को 3.5 करोड़, दूसरे रिटेंशन के लिए 2.5 करोड़, तीसरे रिटेंशन के लिए 1.75 करोड़, चौथे रिटेंशन के लिए एक करोड़ और अगर कोई टीम पांचवां खिलाड़ी रिटेन करती है, तो उसका कम से कम प्राइस 50 लाख रुपये पर सेट किया गया.

MI की रिटेंशन लिस्ट

यह चौंकाने वाली बात है कि मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को पहला रिटेंशन नहीं बनाया है. नैट साइवर ब्रंट को MI ने पहला रिटेंशन बनाते हुए 3.5 करोड़ रुपये दिए हैं. जबकि हरमनप्रीत कौर को 2.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. हेली मैथ्यूज को 1.75 करोड़ और मुंबई ने भारत की स्टार ऑलराउंडर अमनजोत कौर को 1 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. मुंबई ने 17 वर्षीय जी कमलिनी के रूप में एक अनकैप्ड खिलाड़ी को भी रिटेन किया है, जिन्हें 60 लाख रुपये मिलेंगे.

  • नैट साइवर ब्रंट – 3.50 करोड़
  • हरमनप्रीत कौर – 2.50 करोड़
  • हेली मैथ्यूज – 1.75 करोड़
  • अमनजोत कौर – 1 करोड़
  • जी कमलिनी – 60 लाख

दो बार की चैंपियन है MI

मुंबई इंडियंस ने 2 बार WPL का खिताब जीता है. वो 2023 और 2025 में वीमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी थी. 2025 WPL के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर दूसरी बार वीमेंस प्रीमियर लीग जीती थी.

यह भी पढ़ें:

WPL Retention 2026 List: MI, RCB से लेकर दिल्ली कैपिटल्स तक, देखें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट; कई दिग्गजों का हुआ पत्ता साफ



Source link

भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल पर अपडेट, वेन्यू को लेकर हुआ बहुत बड़ा खुलासा

भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल पर अपडेट, वेन्यू को लेकर हुआ बहुत बड़ा खुलासा



भारत और श्रीलंका ने मिलकर हाल ही में महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी की, जिसकी ट्रॉफी भारत के हाथ लगी. अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं. अगले साल वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ICC ने वर्ल्ड कप मैचों के आयोजन के लिए भारत के 5 और श्रीलंका के 2-3 मैदानों का चयन कर लिया है.

अगले साल टी20 वर्ल्ड कप के मैच विशाखापत्तनम, इंदौर, गुवाहाटी में खेले जा सकते हैं, जबकि पाकिस्तान टीम अपने सारे मैच कोलंबो में खेल सकती है. बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में वर्ल्ड कप का एक भी मैच नहीं खेला जाएगा. यह तक दावा किया गया कि IPL में भी बेंगलुरु को किसी मैच की मेजबानी मिलना मुश्किल लग रहा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कुछ सूत्रों का कहना है कि सेमीफाइनल मैच उसी हालत में श्रीलंका में खेला जाएगा, जब पाकिस्तान और श्रीलंका में से कोई एक या दोनों सेमीफाइनल में पहुंचते हैं. पाकिस्तान टीम यदि फाइनल में जाती है, तब भी फाइनल कोलंबो में ही खेला जाएगा.

भारत ने पुरुष क्रिकेट में आखिरी बार किसी ICC इवेंट की मेजबानी 2023 वनडे वर्ल्ड कप में की थी. उसके मैच धर्मशाला, लखनऊ, चेन्नई, अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में खेले गए थे. अभी तक मैचों के वेन्यू को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि ICC की हालिया बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई थी.

वर्ल्ड कप में खेलेंगी 20 टीम

2024 टी20 वर्ल्ड कप की तरह 2026 विश्व कप में भी कुल 20 टीम भाग लेंगी. सभी 20 टीमों के नाम सामने आ चुके हैं. उन्हें पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप में बांटा जाएगा. उसके बाद सुपर-8 स्टेज होगा, जिसमें प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीम क्वालीफाई करेंगी. वहीं सुपर-8 में पहले चार स्थानों पर फिनिश करने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.

यह भी पढ़ें:

सुरेश रैना समेत 2 भारतीय क्रिकेटरों पर ED ने की कार्यवाई, 11 करोड़ की संपत्ति जब्त; जानें क्या है मामला



Source link

MI, RCB से लेकर DC तक, देखें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट; कई दिग्गजों का हुआ पत्ता साफ

MI, RCB से लेकर DC तक, देखें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट; कई दिग्गजों का हुआ पत्ता साफ



वीमेंस प्रीमियर लीग के अगले संस्करण के लिए ऑक्शन प्रक्रिया इसी महीने 27 नवंबर को होगी, उससे पहले सभी टीमों की रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट सामने आई है. इसमें दीप्ति शर्मा शामिल नहीं हैं, जो हाल ही में सम्पन्न हुए वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट थीं. बता दें कि एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 5 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी कप्तान स्मृति मंधाना समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 रिटेन खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है. जबकि गुजरात जायंट्स ने सिर्फ 2 ही प्लेयर्स को रिटेन किया है.

यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक प्लेयर को किया रिटेन

रिपोर्ट के अनुसार यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक खिलाड़ी को ही रिटेन किया है और वो दीप्ति शर्मा नहीं है. टीम ने श्वेता सेहरावत को रिटेन किया है, जबकि टीम की दिग्गज खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को रिलीज़ कर दिया है. दीप्ति वर्ल्ड कप 2025 की प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट थी, पिछले रविवार को खत्म हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने खिताब जीता था.

सभी टीमों की रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, जेमिमा रोड्रिगेज, शेफाली वर्मा, निकी प्रसाद.

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, हेले मैथ्यूज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल.

गुजरात जायंट्स: एश गार्डनर, बेथ मूनी

यूपी वारियर्स: श्वेता सहरावत.

27 नवंबर को होगा ऑक्शन

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन इस महीने 27 तारीख को होगा. ऑक्शन दिल्ली में होगा, इसके लिए फ्रेंचाइजी को 15 करोड़ रूपये का पर्स दिया गया है. जिन टीमों ने सभी 5 प्लेयर्स को रिटेन कर लिया है, उसके पर्स में से 9.25 करोड़ रूपये काटे जाएंगे. 5-5 प्लेयर्स मुंबई और दिल्ली ने रिटेन किए हैं.

किस टीम के पास कितने पर्स

  • दिल्ली कैपिटल्स- 5.7 करोड़ रुपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 6.15 करोड़ रुपये
  • मुंबई इंडियंस- 5.75 करोड़ रुपये
  • गुजरात जायंट्स- 9 करोड़ रुपये
  • यूपी वॉरियर्स- 14.5 करोड़ रुपये.



Source link

आसानी से जीत रहा था ऑस्ट्रेलिया, फिर किसने लिखी भारत की जीत की कहानी? कैसे पलट गया मैच

आसानी से जीत रहा था ऑस्ट्रेलिया, फिर किसने लिखी भारत की जीत की कहानी? कैसे पलट गया मैच



चौथे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा था. मिशेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, जब तक मार्श क्रीज पर थे तब तक मेजबान टीम मजबूत नजर आ रही थी. लेकिन बाजी कहां पलटी? जो ऑस्ट्रेलिया 119 रनों पर ढेर हो गई.

गोल्ड कॉस्ट में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत की शुरुआत थी, शुभमन गिल ने 46 रनों की अच्छी पारी खेली थी. हालांकि अंत में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और भारतीय पारी 167 रनों पर समाप्त हो गई.

मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट मिशेल मार्श का विकेट रहा, क्योंकि वह अच्छी लय में दिख रहे थे. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जब तक क्रीज पर थे, ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में था. मार्श का विकेट शिवम दुबे ने लिया, इसके बाद उन्होंने टिम डेविड का भी बड़ा विकेट लिया.

शिवम दुबे बने गेम चेंजर

मार्श और शॉर्ट ने पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी की थी, इसके बाद इंग्लिस और मार्श के बीच 30 रन की साझेदारी हुई. मार्श क्रीज पर थे और ऑस्ट्रेलिया जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन तब गेम चेंजर बनकर आए शिवम दुबे. दुबे ने मार्च को कैच आउट कराया, इसके बाद उन्होंने टिम डेविड को भी अपना शिकार बनाया.

इसके बाद तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के विकेट की झड़ी लग गई. जोश फिलिप को अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया, ग्लेन मैक्सवेल सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया, स्टोइनिस ने संघर्ष किया लेकिन वो ज्यादा देर तक नहीं चला. वाशिंगटन सुंदर ने स्टोइनिस को बोल्ड कर मेजबान की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी.

अक्षर पटेल को मिला प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड

चौथे टी20 में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. पटेल ने बल्लेबाजी में 21 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, गेंदबाजी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के शुरूआती 2 विकेट चटकाए. उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में मात्र 20 रन दिए.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp