IPL 2025 विनर को मिलेगी कितनी प्राइज मनी? BCCI देगी करोड़ों रुपये

IPL 2025 विनर को मिलेगी कितनी प्राइज मनी? BCCI देगी करोड़ों रुपये

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च को हुई थी. अब कुछ ही दिनों में टूर्नामेंट का 18वां सीजन खत्म हो जाएगा. 3 जून को आईपीएल 2025 की विजेता टीम का भी फैसला हो जाएगा. इस साल खिताब जीतने वाली टीम को बीसीसीआई की तरफ से करोड़ों रुपये मिलेंगे.

इस साल का टूर्नामेंट भारत-पाक के बीच तनाव की वजह से एक हफ्ते के लिए रद्द किया गया था. इसके बाद आईपीएल की फिर से शुरुआत हुई. पहले आईपीएल का फाइनल 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना था.

इस साल का टूर्नामेंट भारत-पाक के बीच तनाव की वजह से एक हफ्ते के लिए रद्द किया गया था. इसके बाद आईपीएल की फिर से शुरुआत हुई. पहले आईपीएल का फाइनल 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना था.

लेकिन अब खिताबी मुकाबला 3 जून को गुजरात के अहमदाबाद में होगा. इस साल का खिताब जीतने वाली टीम को बीसीसीआई की तरफ से 20 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो पिछले साल के बराबर है.

लेकिन अब खिताबी मुकाबला 3 जून को गुजरात के अहमदाबाद में होगा. इस साल का खिताब जीतने वाली टीम को बीसीसीआई की तरफ से 20 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो पिछले साल के बराबर है.

वहीं रनर-अप टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिलेंगे. जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा 5वें से 10वें पायदान पर रहने वाली टीम को कोई धनराशि नहीं दी जाएगी.

वहीं रनर-अप टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिलेंगे. जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा 5वें से 10वें पायदान पर रहने वाली टीम को कोई धनराशि नहीं दी जाएगी.

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने जगह बना ली. इन्हीं चारों टीम में से कोई एक टीम इस साल के ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाएगी.

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने जगह बना ली. इन्हीं चारों टीम में से कोई एक टीम इस साल के ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाएगी.

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई से होगी. जहां चंडीगढ़ में पहला क्वालीफायर खेला जाएगा. इसके बाद 30 मई को चंडीगढ़ में ही एलिमिनेटर मुकाबला भी होगा. वहीं क्वालीफायर 2, 1 जून को और फाइनल 3 जून को अहमदाबाद में होगा.

Published at : 22 May 2025 07:21 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

Source link

गुजरात और लखनऊ के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच, कौन सी टीम मारेगी बाजी?

गुजरात और लखनऊ के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच, कौन सी टीम मारेगी बाजी?

Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants Live Match: गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. आज के मैच में जीत या हार से प्लेऑफ पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि लीग मैच पूरे होने से पहले ही आईपीएल 2025 की टॉप 4 टीमें मिल चुकी हैं. लेकिन गुजरात आज का मैच जीतकर आईपील पॉइंट्स टेबल में टॉप पर ही रहना चाहेगी. वहीं लखनऊ की टीम इस टूर्नामेंट को अच्छी यादों के साथ समाप्त करने की कोशिश करेगी.

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा.

इम्पैक्ट प्लेयर- मोहम्मद सिराज.

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

मिशेल मार्श, एडन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान और रवि बिश्नोई.

इम्पैक्ट प्लेयर- विलियम ओरूर्के.

Source link

LSG ने ऋषभ पंत को निकाला? बुरी तरह भड़के ऋषभ पंत; चौंकाने वाले बयान से सब हैरान

LSG ने ऋषभ पंत को निकाला? बुरी तरह भड़के ऋषभ पंत; चौंकाने वाले बयान से सब हैरान

IPL 2025 मेगा ऑक्शन जब हुआ तो ऋषभ पंत सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने थे. लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा और टीम का कप्तान भी बनाया था. दुर्भाग्यवश लखनऊ उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. आईपीएल 2025 में पंत का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है, जिसमें वो 12 मैचों में सिर्फ 135 रन बना पाए हैं. इस खराब प्रदर्शन के कारण अटकलें लगाई जा रही थीं कि पंत को LSG टीम ने बर्खास्त कर दिया है, इस मामले पर खुद पंत ने अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी है.

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर इन अटकलों को फेक न्यूज बताया है. उन्होंने लिखा, “मैं समझता हूं कि फेक न्यूज ज्यादा चर्चा का विषय बनती हैं. थोड़ी सी समझ और विश्वसनीय खबरें, एजेंडे में लिप्त और फर्जी खबरों से ज्यादा मददगार रह सकती हैं. धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो. जिम्मेदर बनें कि हम सोशल मीडिया पर क्या शेयर कर रहे हैं.”

ऋषभ पंत दो मुख्य कारणों से ट्रोल हो रहे हैं. एक कारण यह है कि उन्होंने पूरे सीजन में केवल एक अर्धशतक लगाया है. वो अब तक 12 मैचों में 12.27 के बेकार औसत से सिर्फ 135 रन बना पाए हैं. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक समय पहले 6 मैचों में 4 जीत दर्ज कर ली थीं. वहीं सीजन के दूसरे हाफ में LSG ने 6 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है. ऐसे में पंत को कप्तानी के लिए भी आलोचनाओं का शिकार बनना पड़ा है.

सीजन शुरू होने से पहले लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका ने अपनी टीम और ऋषभ पंत की कप्तानी से बड़ी उम्मीद लगाई हुई थीं. उनका कहना था कि 10 साल बाद पंत का नाम एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचते ही नीता अंबानी ने किया ऐसे रिएक्ट, बढ़ गई बेंगलुरु, पंजाब और गुजरात की टेंशन

Source link

PSL को ठेंगा दिखा! एक और खिलाड़ी IPL में आया; RCB की हो गई बल्ले-बल्ले

PSL को ठेंगा दिखा! एक और खिलाड़ी IPL में आया; RCB की हो गई बल्ले-बल्ले

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैकब बैथेल के अस्थायी रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजीलैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साईफर्ट को चुना है. साइफर्ट इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के लिए खेल रहे हैं.

साइफर्ट गुरुवार को कराची के लिए एलिमिनेटर मुकाबले में खेलते दिखेंगे. जहां उनकी टीम का सामना लाहौर कलंदर्स से है. वहीं पीएसएल का फाइनल 25 मई को खेला जाना है.

साइफर्ट गुरुवार को कराची के लिए एलिमिनेटर मुकाबले में खेलते दिखेंगे. जहां उनकी टीम का सामना लाहौर कलंदर्स से है. वहीं पीएसएल का फाइनल 25 मई को खेला जाना है.

साइफर्ट की टीम कराची अगर एलिमिनेटर में ही हार जाती है तो, वो इसके बाद आरसीबी को ज्वाइन कर सकते हैं. अगर उनकी टीम फाइनल तक का सफर तय करती है तो, वो 26 मई को टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

साइफर्ट की टीम कराची अगर एलिमिनेटर में ही हार जाती है तो, वो इसके बाद आरसीबी को ज्वाइन कर सकते हैं. अगर उनकी टीम फाइनल तक का सफर तय करती है तो, वो 26 मई को टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

साइफर्ट इस दौरान प्लेऑफ से पहले आरसीबी के लिए एक मैच खेलते हुए दिख सकते हैं. आरसीबी को लीग का आखिरी मैच 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलना है. अगर वो 26 को टीम ज्वाइन कर लेते हैं तो, वो टीम की प्लेइंग 11 में दिख सकते हैं.

साइफर्ट, टीम में बैथेल की जगह ले रहे हैं, जो अपनी टीम इंग्लैंड के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए रवाना हो जाएंगे. वो शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद आरसीबी को छोड़कर इंग्लैंड टीम को ज्वाइन कर लेंगे.

साइफर्ट इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं. आईपीएल में उन्होंने कुल तीन मैच खेले हैं. अब वो इस सीजन में आरसीबी का हिस्सा हैं. आरसीबी की तरफ से उन्हें 2 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी.

Published at : 22 May 2025 05:18 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

Source link

यूपी की DSP दीप्ति शर्मा को मिला धोखा, क्रिकेटर की सहेली ने ही लूट लिया घर

यूपी की DSP दीप्ति शर्मा को मिला धोखा, क्रिकेटर की सहेली ने ही लूट लिया घर

UP DSP Deepti Sharma: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश की डीएसपी दीप्ति शर्मा के घर चोरी हुई है. आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चोरी का आरोप उनकी ही सहेली आरुषि गोयल पर लगा है. पुलिस को इस बात की जानकारी दीप्ति के भाई ने दी है. दीप्ति शर्मा की सहेली उनके साथ जूनियर टीम में खेल चुकी हैं. इस पूरे मामले की जानकारी डीसीपी सोनम कुमार ने दी है.

यह खबर अपडेट हो रही हैं…

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा दिग्गज का बेटा, भारत से भिड़ेगी इंग्लैंड की ये टीम; हुआ बड़ा एलान

Source link

इंग्लैंड दौरे के लिए इस युवा खिलाड़ी को मिली भारत की कप्तानी, गिल-बुमराह रह गए पीछे

इंग्लैंड दौरे के लिए इस युवा खिलाड़ी को मिली भारत की कप्तानी, गिल-बुमराह रह गए पीछे

India vs England Tour Captain: भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए (IND vs ENG) टीम के ऐलान का इंतजार काफी दिनों से हो रहा है. भारत की सीनियर क्रिकेट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे के लिए जाने वाली है. इनके साथ भारत की महिला क्रिकेट टीम और पुरुषों की अंडर-19 (IND vs ENG Under-19) टीम भी इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज गुरुवार, 22 मई को इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम का ऐलान किया है. अभी इंग्लैंड दौरे के लिए सीनियर टीम का ऐलान होना बाकी है.

BCCI ने किसे बनाया कप्तान?

बीसीसीआई ने अंडर-19 टीम के लिए आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को टीम का कप्तान बनाया है. आयुष म्हात्रे इस समय आईपीएल 2025 (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. सीएसके (CSK) के लिए आईपीएल का ये सीजन ठीक नहीं रहा है, लेकिन आयुष म्हात्रे ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है. वहीं अभिज्ञान कुंडु को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. साथ ही अभिज्ञान विकेटकीपर भी हैं.

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, राहुल कुमार, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा और अनमोलजीत सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: अलंकृत रापोल (विकेटकीपर), नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी और विकल्प तिवारी.

वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह

भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी जगह दी गई है. वैभव ने इस आईपीएल में अपनी परफॉर्मेंस से सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा. वैभव सूर्यवंशी ने इस आईपीएल में एक शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वैभव सबसे कम उम्र में आईपीएल में शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. वैभव सूर्यवंशी ने केवल 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था. इसके साथ वो आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. वैभव से आगे केवल क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 30 गेंदों नें शतक लगाया था.

यह भी पढ़ें

मुंबई की शान से प्लेऑफ में एंट्री, पहले सूर्या ने धोया फिर बुमराह ने बरपाया कहर; दिल्ली को 59 रनों से रौंदा

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp