T20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी

T20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी


वैभव सूर्यवंशी कुछ दिन पहले ट्राई सीरीज में खेल रहे थे. सीरीज के फाइनल में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 29 गेंद में 94 रन जड़ दिए थे. आज भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला जाना है. अगर इस मुकाबले में 15 साल के वैभव को मौका मिलता है, तो उनसे ट्राई सीरीज के फाइनल जैसी तूफानी पारी की उम्मीद होगी. इससे पहले वो IPL 2026 में 776 रन बनाकर आ रहे हैं, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिली है.

IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय वैभव सूर्यवंशी ही हैं. आज प्लेइंग इलेवन में मौका मिला तो वे टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का भी दम रखते हैं. यहां जान लीजिए वैभव को सबसे तेज सेंचुरी का विश्व रिकॉर्ड बनाना है, तो कितनी गेंद में 100 रन पूरे करने होंगे.

वैभव सूर्यवंशी को इतनी गेंद में बनानी होगी सेंचुरी

वैभव सूर्यवंशी को आज टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक ठोकना है तो 32 गेंद में 100 रन पूरे करने होंगे. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के नाम है, जिन्होंने साल 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंद में सेंचुरी पूरी की थी. न्यूजीलैंड के फिन एलन भी इतनी ही गेंदों में शतक जड़ चुके हैं. बता दें कि ये आंकड़े उन खिलाड़ियों के हैं, जो ICC के फुल मेंबर देशों के लिए खेलते  हैं.

टी20 में सबसे तेज शतक

  • 33 गेंद – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
  • 33 गेंद – फिन एलन (न्यूजीलैंड)
  • 35 गेंद – डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी आज भारत के लिए रचेंगे इतिहास, लेकिन नहीं बना पाएंगे टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के लिए सबसे तेज शतक किसने ठोका

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था. भारतीयों की सूची में दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 37 गेंद में शतक लगाया है.

यह भी पढ़ें:

3 साल से नहीं खेला टी20, अचानक कैसे भारत के कप्तान बन गए श्रेयस अय्यर? यहां जानें इनसाइड स्टोरी



Source link

बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम की क्रिकेट में एंट्री, टीम के बने मालिक; इस लीग में खरीदी टीम

बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम की क्रिकेट में एंट्री, टीम के बने मालिक; इस लीग में खरीदी टीम


बॉलीवुड के कई सितारों ने क्रिकेट जगत में भी खूब नाम कमा रखा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हों, या पंजाब किंग्स की सह मालकिन प्रीति जिंटा. दबंग खान यानी सलमान भी एक टेनिस बॉल लीग में एक टीम खरीदे हुए हैं. अब इस फेहरिस्त में दिग्गज अभिनेता जॉन अब्राहम का नाम भी जुड़ गया है. जॉन अब्राहम रॉटरडैम डॉकर्स के को-ओनर बन गए हैं. यह टीम यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले सीजन में हिस्सा लेने वाली छह फ्रेंचाइजी टीमों में से एक है. इस लीग का आयोजन 26 अगस्त से 20 सितंबर, 2026 तक होगा.

जॉन अब्राहम अब इस टीम के उस स्टार्स से भरे मालिकाना हक और लीडरशिप ग्रुप में शामिल हो गए हैं, जिसमें क्रिकेट जगत के दिग्गज जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन के साथ मैनेजिंग पार्टनर मधुकर श्री मौजूद हैं. रॉटरडैम डॉकर्स की टीम यूरोपियन क्रिकेट के इस ऐतिहासिक पल में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ईटीपीएल में छह शहरों की टीमें शामिल होंगी, जो ग्लासगो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डब्लिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह लीग पूरे यूरोप में क्रिकेट के एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत करेगी.  इस टूर्नामेंट में कुल 32 मैच खेले जाएंगे. यह लीग यूरोप के उभरते हुए खिलाड़ियों को एक शानदार मंच देगी, जहां वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े नामों के साथ खेल सकेंगे. साथ ही, इससे आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड में क्रिकेट के खेल को बढ़ावा मिलेगा और इसका तेजी से विकास होगा.

रॉटरडैम डॉकर्स से जुड़ने पर जॉन अब्राहम ने कहा, “क्रिकेट में लोगों को प्रेरित करने, एकजुट करने और नए अवसर पैदा करने की ताकत है, और यही बात मुझे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के बारे में सबसे ज्यादा उत्साहित करती है. यूरोप क्रिकेट के विकास के लिए सबसे रोमांचक बाजारों में से एक है, और रॉटरडैम डॉकर्स के पास कुछ बहुत ही खास बनाने का विज़न, लीडरशिप और महत्वाकांक्षा है. मैं इस सफर का हिस्सा बनने और एक ऐसा मंच तैयार करने में अपना योगदान देने के लिए बेहद खुश हूं, जो क्रिकेट की अगली पीढ़ी की प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें निखारने में मदद करेगा.”

यह भी पढ़ें- 

अभी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में नहीं मिलेगी जगह! कोच ने सबकुछ कर दिया साफ





Source link

टी20 इंटरनेशनल में कौन रहा भारत का सबसे सफल कप्तान? जानें धोनी, कोहली और रोहित में कौन नंबर-1

टी20 इंटरनेशनल में कौन रहा भारत का सबसे सफल कप्तान? जानें धोनी, कोहली और रोहित में कौन नंबर-1


श्रेयस अय्यर भारत के नए टी20 कप्तान बन चुके हैं. वह कप्तान के रूप में पहली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ 26 जून (शुक्रवार) से खेलेंगे. इससे पहले सूर्यकुमार यादव भारत के टी20 कप्तान थे, जिन्होंने मेन इन ब्लू को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जितवाया था. लेकिन जब भारत के सबसे सफल कप्तानों की बात होती है तो जुबां पर एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का ही नाम आता है. 

एमएस धोनी भारत के लिए शुरूआती कप्तानों में से एक रहे. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 का पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था. धोनी के बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाले कप्तान बने. हालांकि कोहली ने भी लंबे वक्त तक टी20 फॉर्मेट में भारत की कमान संभाली, लेकिन वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सके. तो आइए जानते हैं कि विनिंग प्रतिशत के साथ भारत का सबसे सफल टी20 कप्तान कौन है. 

भारत के सबसे सफल कप्तान (विनिंग प्रतिशत के हिसाब से)

कम से कम बतौर कप्तान 10 टी20 मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों में भारत के लिए विनिंग प्रतिशत के हिसाब से रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान हैं. हिटमैन का विनिंग प्रतिशत 79.03 का है. लिस्ट में दूसरा नाम सूर्यकुमार यादव का आता है. 

सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट

रोहित शर्मा- 79.03% (62 में से 49 मैच जीते)

सूर्यकुमार यादव- 76.92% (52 में से 40 मैच जीते)

हार्दिक पांड्या- 62.5% (16 में से 10 मैच जीते)

विराट कोहली– 60% (50 में से 30 मैच जीते)

एमएस धोनी- 56.94% (72 में से 41 मैच जीते)

श्रेयस अय्यर बने 14वें कप्तान 

अय्यर भारत के 14वें टी20 कप्तान बने हैं. भारत के लिए सबसे पहले टी20 कप्तान वीरेंद्र सहवाग बने थे. सहवाग ने 2006 में भारत के लिए कप्तानी की थी. उन्होंने भारत के लिए सिर्फ एक ही मैच में कमान संभाली, जिसमें मेन इन ब्लू ने जीत हासिल की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि 14वें कप्तान श्रेयस अय्यर टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: 3 साल से नहीं खेला टी20, अचानक कैसे भारत के कप्तान बन गए श्रेयस अय्यर? यहां जानें इनसाइड स्टोरी



Source link

वैभव सूर्यवंशी आज भारत के लिए रचेंगे इतिहास, लेकिन नहीं बना पाएंगे टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी आज भारत के लिए रचेंगे इतिहास, लेकिन नहीं बना पाएंगे टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड


आज से भारत और आयरलैंड की टी20 सीरीज शुरू हो रही है. पहला मैच बेलफास्ट में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से शुरू होगा. सबकी नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर होंगी, क्योंकि आज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी आज खेलते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे, लेकिन फिर भी वो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक जाएंगे. दरअसल कई खिलाड़ी उनसे भी कम उम्र में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.

भारत के लिए नया रिकॉर्ड बनाएंगे

सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू करने वाले भारतीय अभी सचिन तेंदुलकर हैं. उन्होंने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए सबसे पहला मैच खेला था. आज वैभव सूर्यवंशी भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं, तो 15 साल 91 दिन की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. वैभव सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय बन जाएंगे.

नहीं बना पाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी के पास मौका होगा कि वे 15 साल 91 दिन की उम्र में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलें. मगर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे 9 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इससे भी कम उम्र में अपना पहला मैच खेला था. हालांकि इन 9 खिलाड़ियों में एक भी ऐसा नहीं है, जो किसी ICC की फुल मेंबरशिप वाले देश के लिए खेलता हो.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड रोमानिया के मारियन घेरासिम के नाम है, जिन्होंने 14 साल 16 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला था. टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर हैं, जिन्होंने 18 साल 80 दिन की उम्र में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेला था. आज वैभव उनका रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

अभी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में नहीं मिलेगी जगह! कोच ने सबकुछ कर दिया साफ

India Semi Final Scenario: कम नहीं हुई टीम इंडिया की मुश्किल, जानें महिला T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित



Source link

FIFA World Cup 2026 creates history as highest-scoring, most-attended tournament

FIFA World Cup 2026 creates history as highest-scoring, most-attended tournament


The FIFA World Cup 2026 has become the highest-scoring tournament in history, surpassing Qatar 2022’s record of 172 goals with 177 goals scored in just 59 matches. The expanded 48-team tournament has also set a new all-time attendance record, drawing over 3.6 million fans and eclipsing the previous mark set at the 1994 World Cup.



Source link

FIFA World Cup 2026 Day 16 Live Streaming: Full Schedule, Match Timings & Where to Watch

FIFA World Cup 2026 Day 16 Live Streaming: Full Schedule, Match Timings & Where to Watch


The opening fortnight of the FIFA World Cup 2026 has already produced thrilling moments and no shortage of talking points for football fans. Focus now shifts to Day 16, which brings together several heavyweight teams across six fixtures spread through the day.

The action gets underway with a Group I encounter between Norway and France at 12:30 AM IST. Senegal and Iraq will play out another Group I tie at the same hour. Group H action follows, with Cabo Verde taking on Saudi Arabia and Uruguay squaring off against Spain, both fixtures starting at 5:30 AM IST. The day wraps up with two Group G matches, as New Zealand meet Belgium and Egypt face Iran, both kicking off at 8:30 AM IST.

When Will FIFA World Cup 2026 Day 16 Matches Take Place?

All six matches involving Norway and France, Senegal and Iraq, Cabo Verde and Saudi Arabia, Uruguay and Spain, New Zealand and Belgium, and Egypt and Iran will be played on Saturday, June 27 (IST).

FIFA World Cup 2026 Day 16 Full Match Schedule (IST)

Norway vs France – 12:30 AM

Senegal vs Iraq – 12:30 AM

Cabo Verde vs Saudi Arabia – 5:30 AM

Uruguay vs Spain – 5:30 AM

New Zealand vs Belgium – 8:30 AM

Egypt vs Iran – 8:30 AM

Which TV Channel Will Broadcast FIFA World Cup 2026 Day 16 Matches Live in India?

Fans in India can catch all the Day 16 fixtures live on Zee’s Unite8 Sports network. The matches will be telecast across Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 and Unite8 Sports 2 HD.

How To Watch FIFA World Cup 2026 Day 16 Live Streaming in India?

Viewers can stream all six matches live on the ZEE5 website and app.

Day 16 Fixtures to Watch

Norway vs France

Senegal vs Iraq

Cabo Verde vs Saudi Arabia

Uruguay vs Spain

New Zealand vs Belgium

Egypt vs Iran

What Happened on FIFA World Cup 2026 Day 15?

Day 15 delivered several dramatic results that reshaped the knockout race:

Group Match Result Key Takeaway

Group E Ecuador vs Germany Ecuador 2-1 Germany Ecuador stunned Germany, while Germany still qualified.

Group E Curaçao vs Ivory Coast Ivory Coast 2-0 Curaçao Ivory Coast reached the Round of 32 for the first time.

Group F Tunisia vs Netherlands Netherlands 3-1 Tunisia Netherlands advanced as group winners.

Group F Japan vs Sweden Japan 1-1 Sweden Both teams progressed to the Round of 32.

Group D Türkiye vs United States Türkiye 3-2 USA Türkiye won dramatically, but USA still topped the group.

Group D Paraguay vs Australia Paraguay 0-0 Australia Australia qualified on superior goal difference.

Despite defeats, Germany and the United States advanced to the Round of 32 thanks to their earlier group-stage performances, while Japan, Netherlands, Australia, and Ivory Coast also booked their places in the knockout stage.

 

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp