टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा दिग्गज का बेटा, भारत से भिड़ेगी इंग्लैंड की ये टीम; हुआ बड़ा एलान

टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा दिग्गज का बेटा, भारत से भिड़ेगी इंग्लैंड की ये टीम; हुआ बड़ा एलान


India vs England Test Squads 2025: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. उससे पहले इंडिया-ए टीम भी इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है, जिसके लिए स्क्वाड पहले ही घोषित हो चुका है. अब इंग्लैंड लायंस की 14 सदस्यीय टीम की भी घोषणा हो गई है, जिसमें एक दिग्गज का बेटा भी खेलता हुआ नजर आएगा.

इंडिया-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच 2 फर्स्ट-क्लास मैच खेले जाएंगे. पहला मुकाबला 30 मई और दूसरा मैच 6 जून से शुरू होगा. इंग्लैंड लायंस की टीम में क्रिस वोक्स को भी जगह मिली है, वहीं एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ भी टीम इंडिया के खिलाफ खेलते हुए दिखेंगे. जिम्बाब्वे दौरे के लिए जेम्स रीव, इंग्लैंड की सीनियर टीम में चुने गए थे. अब उन्हें इंग्लैंड लायंस टीम की कप्तानी मिली है.

अभिमन्यू ईश्वरन करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

इंडिया-ए स्क्वाड की बात करें तो अभिमन्यू ईश्वरन टीम की कप्तानी करेंगे. भारतीय टीम में यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और नितीश कुमार रेड्डी समेत ऋतुराज गायकवाड़ जैसे नामी खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे. बता दें कि IPL 2025 के प्लेऑफ शेड्यूल के कारण शुभमन गिल और साई सुदर्शन, इंडिया-ए के लिए पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, जो अभी गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं. ये दोनों खिलाड़ी इंडिया-ए के लिए दूसरा मैच खेलेंगे.

इंग्लैंड लायंस का स्क्वाड: जेम्स रीव (कप्तान), फरहान अहमद, रेहान अहमद, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैन्स, जॉर्ज हिल, जोश हल, एडी जैक, बेन मैकिनी, डैन मूसली, अजीत सिंह डेल, क्रिस वोक्स

इंडिया-ए का स्क्वाड: अभिमन्यू ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन, मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली और एमएस धोनी में कौन बेहतर? ईशांत शर्मा के जवाब से सब हैरान

IPL में कैसे लगता है जुर्माना? खिलाड़ी को देनी पड़ती है रकम या टीम चुकाती है पैसा? जानें नियम



Source link

IPL 2025 के बीच टेस्ट की प्रैक्टिस क्यों कर रहे शुभमन गिल? हैरत में डाल देगी वजह

IPL 2025 के बीच टेस्ट की प्रैक्टिस क्यों कर रहे शुभमन गिल? हैरत में डाल देगी वजह


Shubman Gill Test Captain: IPL 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस गजब का प्रदर्शन कर रही है. गुजरात प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है और अभी पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में पहले स्थान पर है. इंडियन प्रीमियर लीग टी20 फॉर्मेट में खेली जाती है, लेकिन गिल को टेस्ट मैच की प्रैक्टिस करते देखा गया है. यहां जानिए आखिर इसकी असली वजह क्या है?

गुजरात टाइटंस का अगला मैच 25 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होना है, जो अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक गिल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को लाल गेंद से अभ्यास करते दिखे. एक तरफ गुजरात टीम के अन्य खिलाड़ी बड़े-बड़े शॉट्स का अभ्यास करते दिखे, वहीं गिल ने टेस्ट मैच की प्रैक्टिस की.

क्या है कारण?

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले इंडिया-ए टीम इंग्लैंड टूर पर जाएगी. इंडिया-ए को इंग्लैंड लायंस के साथ 2 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने हैं. गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले तो नहीं लेकिन दूसरे मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. दूसरी ओर गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाए जाने की अटकलें भी हैं. इसी इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए गिल आईपीएल 2025 के बीच भी लाल गेंद से अभ्यास करते दिखे हैं.

 IPL 2025 में कहर बरपा रहे हैं शुभमन गिल

शुभमन गिल, IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन कर ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. मौजूदा सीजन में गिल अब तक 12 मैचों में 601 रन बना चुके हैं, जिनमें 6 अर्धशतक शामिल हैं. आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन गिल के टीम मेंबर साई सुदर्शन ने बनाए हैं, जो अब तक 617 रन बना चुके हैं. उनकी यह फॉर्म इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

‘करो या मरो’ के मैच में क्यों नहीं खेल रहे अक्षर पटेल? मुंबई के खिलाफ फाफ डु प्लेसिस दिल्ली के कप्तान





Source link

IPL 2025 के बाद रोहित शर्मा का ऑपरेशन! बहुत तकलीफ में हैं ‘हिटमैन’

IPL 2025 के बाद रोहित शर्मा का ऑपरेशन! बहुत तकलीफ में हैं ‘हिटमैन’


Rohit Sharma Hamstring Injury: रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट करियर को अलविदा कहा है, वो पहले ही टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में रोहित अब केवल ODI मैच ही खेलेंगे. ‘हिटमैन’ अभी IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं, जिसमें वो 11 मैचों में 300 रन बना चुके हैं. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आईपीएल 2025 समाप्त होने के बाद रोहित बाईं हैमस्ट्रिंग की सर्जरी करवा सकते हैं. चूंकि रोहित अब सिर्फ ODI मैच खेलेंगे और टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ है, जो 17 अगस्त से शुरू होगी.

IPL 2025 का समापन 3 जून को होगा और उसके बाद रोहित को सर्जरी से उबरने के लिए करीब ढाई महीने का समय मिल सकता है. क्रिकब्लॉगर के हवाले से एक सूत्र ने बताया, “रोहित शर्मा अगर 2027 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं तो यह उनकी सर्जरी के लिए सबसे सही समय है. रोहित कप्तान होने की जिम्मेदारी के कारण इस चोट को कई सालों से ढो रहे हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद का शेड्यूल उन्हें सर्जरी से उबरने में मदद करेगा.” इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या रोहित शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

रोहित ने अब तक क्यों नहीं करवाई सर्जरी

रोहित शर्मा ने सर्जरी करवाने में देरी क्यों की? इस पर सूत्र ने बताया कि तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी के कारण उनके कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ था. चूंकि अब उन्हें केवल ODI फॉर्मेट पर ध्यान लगाना होगा, ऐसे में IPL 2025 के बाद मिलने वाले ब्रेक का रोहित फायदा उठा सकते हैं.

बताते चलें कि रोहित शर्मा पूरे IPL 2025 में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते आए हैं. वो ऐसा क्यों कर रहे हैं, इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी इसका एक मुख्य कारण हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

‘करो या मरो’ के मैच में क्यों नहीं खेल रहे अक्षर पटेल? मुंबई के खिलाफ फाफ डु प्लेसिस दिल्ली के कप्तान



Source link

‘करो या मरो’ के मैच में क्यों नहीं खेल रहे अक्षर पटेल? फाफ डु प्लेसिस दिल्ली के कप्तान

‘करो या मरो’ के मैच में क्यों नहीं खेल रहे अक्षर पटेल? फाफ डु प्लेसिस दिल्ली के कप्तान


Why Axar Patel is not playing against Mumbai Indians: करो या मरो के मैच में दिल्ली कैपिटल्स आज मुंबई इंडियंस के सामने है. अगर आज दिल्ली हारती है तो फिर वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. इस महत्वपूर्ण मैच में अक्षर पटेल नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह फाफ डु प्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं. 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब टॉस करने अक्षर पटेल की जगह फाफ डु प्लेसिस आए तो सभी हैरान रह गए. हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर क्यों इतने अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल नहीं खेल रहे हैं. खैर, यहां आपको इसका जवाब मिल जाएगा. 

फाफ डु प्लेसिस ने बताया कि क्यों नहीं खेल रहे अक्षर पटेल

टॉस के बाद फाफ डु प्लेसिस ने कहा, “उनके लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले दो दिनों से वे बहुत बीमार हैं. उन्हें फ्लू है, इसलिए हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं. इस सीजन में उन्होंने हमारे लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आज हम निश्चित रूप से उन्हें मिस करेंगे. अक्षर पटेल आज नहीं खेल रहे हैं. अक्षर दो खिलाड़ी के बराबर हैं और उनकी जगह लेना मुश्किल है.”

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, ट्रस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विपरज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और मुकेश कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर- केएल राहुल, सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल.

अपडेट जारी है…



Source link

IPL 2026 से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी लखनऊ सुपर जायंट्स? लिस्ट में ऋषभ पंत भी शामिल

IPL 2026 से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी लखनऊ सुपर जायंट्स? लिस्ट में ऋषभ पंत भी शामिल



IPL 2026 से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी लखनऊ सुपर जायंट्स? लिस्ट में ऋषभ पंत भी शामिल



Source link

IPL में कैसे लगता है जुर्माना? खिलाड़ी को देनी पड़ती है रकम या टीम चुकाती है पैसा? जानें नियम

IPL में कैसे लगता है जुर्माना? खिलाड़ी को देनी पड़ती है रकम या टीम चुकाती है पैसा? जानें नियम


IPL Player Fine Rules: IPL के नियम बहुत कड़े हैं, जिसके चलते आए दिन खिलाड़ियों पर मैच फीस के जुर्माने से लेकर मैचों का प्रतिबंध भी लगता रहता है. इसका हालिया शिकार लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्वेश राठी बने थे, जिन्होंने SRH के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा की ओर भड़काने वाला इशारा किया था. इसकी वजह से उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक मैच का बैन लगाया गया था. आईपीएल 2025 में पहले भी कई खिलाड़ी स्लो-ओवर रेट के कारण भी खिलाड़ियों पर बैन लग चुका है.

कई सारे खिलाड़ियों पर लाखों रुपयों का जुर्माना लगता है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह पैसा उस रकम में से काटा जाता है, जो खिलाड़ियों को नीलामी में मिलती है? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

क्या है मैच फीस और जुर्माने का पंगा?

सबसे पहले जानिए कि खिलाड़ियों को मैच फीस कितनी मिलती है, जो प्लेयर के ऑक्शन कॉन्ट्रैक्ट से अलग होती है. उदाहरण के तौर पर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये में बिका है, उसके अलावा उसे प्रत्येक मैच के लिए 7.5 लाख रुपये की मैच फीस मिलती है. जब किसी खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया जाता है तो वह जुर्माना इसी 7.5 लाख रुपये की राशि में से काटा जाता है. इसलिए जब कहते हैं कि किसी प्लेयर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा है, तो उसे वह मैच खेलने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये ही मिलते हैं.

IPL 2025 के लिए BCCI ने कुछ नए नियम लागू किए थे. स्लो-ओवर रेट के लिए टीम के कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना लगाया जाता है. चूंकि एक मैच के लिए खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये की मैच फीस मिलती है, ऐसे में 12 लाख के जुर्माने की भरपाई 2 मैचों से की जा सकती है. फाइन से जुटाई गई राशि का कहां इस्तेमाल होता है, इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन फाइन की यह राशि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पास जाती है.

यह भी पढ़ें:

सोनाली बेंद्रे को दिल दे बैठे थे शाहिद अफरीदी? जानें बॉलीवुड एक्ट्रेस और पाक कप्तान की लव स्टोरी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp