टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास

टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास


Tom Latham and Devon Conway: न्यूजीलैंड के टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने शतक लगाकर 96 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है. पहले बैटिंग के लिए उतरी कीवी टीम के लिए ओपनर टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने इतिहास रच दिया. दोनों खिलाड़ियों ने 300 रन से ज्यादा की साझेदारी की.  

न्यूजीलैंड के ओपनरों ने तोड़ा 96 साल पुराना रिकॉर्ड 

बता दें कि 96 साल के लंबे इंतजार के बाद न्यूजीलैंड के दोनों ओपनरों ने टेस्ट की एक ही पारी में शतक लगाए. लैथम और कॉन्वे ने यह कमाल किया. इससे पहले 1930 में इंग्लैंड के ही खिलाफ खेले गए मैच में कीवी टीम के ओपनर स्ट्यूई डेम्पस्टर और जैकी मिल्स ने शतक जड़ा था. 

300 से ज्यादा की हुई साझेदारी

लैथम और कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 317 रनों की साझेदारी की. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले विकेट की 15वीं 300 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी रही. हालांकि रनों के लिहाज से साझेदारी रैंकिंग में 14वें पायदान पर आ गई यानी यह टेस्ट क्रिकेट की पहले विकेट के लिए 14वीं सबसे बड़ी साझेदारी रही. गौर करने वाली बात यह है कि लैथम और कॉन्वे ने टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार 300 या उससे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की है. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी (पहले विकेट के लिए)

फिलहाल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नील मैकेंजी और ग्रीम स्मिथ के नाम पर दर्ज है. दोनों ने 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले विकेट के लिए 415 रनों की साझेदारी की थी. 

टेस्ट क्रिकेट में 5 सबसे बड़ी साझेदारी (पहले विकेट के लिए)

नील मैकेंजी और ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)- 415 रन बनाम बांग्लादेश 

वीनू मांकड़ और पंकज रॉय (भारत)- 413 रन- बनाम न्यूजीलैंड 

वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ (भारत)- 410 रन- बनाम पाकिस्तान 

ग्लेन टर्नर और टेर्री जार्विस (न्यूजीलैंड)- 387 रन- बनाम वेस्टइंडीज

बिल लॉरी और बॉब सिम्पसन (ऑस्ट्रेलिया)- 382 रन- बनाम वेस्टइंडीज.

 

यह भी पढे़ं: करो या मरो के मैच में टीम इंडिया ने दिखाया दम, बांग्लादेश को 136 पर किया ढेर; हर हाल में चाहिए जीत



Source link

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, ‘करो या मरो’ मैच में बांग्लादेश को रौंदा

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, ‘करो या मरो’ मैच में बांग्लादेश को रौंदा


भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया है. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस जीत से टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बढ़ गई है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश टीम ने 136 रन बनाए थे, जवाब में 17वें ओवर में भारतीय टीम ने लक्ष्य को हासिल करते हुए आसान जीत दर्ज की. टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने तूफानी अंदाज में 53 रनों की पारी खेली. वहीं जब मुकाबला फंसता दिख रहा था, तब जेमिमा रोड्रीग्स ने बल्ले से तबाही मचाते हुए भारत को जीत दिलाई.

शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रीग्स का कहर

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना (8 रन) का विकेट जल्दी गंवा दिया था. मगर उसकी भरपाई शेफाली वर्मा ने की, जिन्होंने करीब 156 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. शेफाली की इस दमदार फिफ्टी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर 45 रनों की बहुमूल्य साझेदारी भी की.

मिडिल ओवरों में भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे. एक समय टीम ने 76 के स्कोर पर केवल एक विकेट गंवाया था, लेकिन अगले 22 रनों के भीतर तीन बल्लेबाजों को आउट होने से भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई थी. 14वां ओवर समाप्त होने तक भी टीम इंडिया बहुत धीमी रन गति से खेल रही थी.

14वें ओवर के बाद ड्रिंक्स ब्रेक हुआ और जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो जेमिमा रोड्रीग्स ने धुआंधार बल्ला घुमाना शुरू कर दिया. रोड्रीग्स के तूफान की बदौलत ड्रिंक्स ब्रेक के बाद अगली 9 गेंदों पर टीम इंडिया ने 24 रन जोड़कर बड़ी जीत की तरफ कदम बढ़ाए. रोड्रीग्स ने 15 गेंद में 26 रन बनाए.

सेमीफाइनल की उम्मीद कायम

बांग्लादेश पर इस जीत के बाद भारत ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और उसके 6 अंक हैं. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के 4 अंक हैं और उसके अगले दो मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ हैं. अफ्रीका के लिए 8 अंकों तक पहुंचना आसान है. ऐसे में भारत को 28 जून को ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा.

यह भी पढ़ें:

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्यों बदली अपने जन्म की तारीख? जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य



Source link

Women's T20 World Cup 2026: Pakistan's Gull Feroza reprimanded by ICC after Australia match | Cricket News | Zee News

Women's T20 World Cup 2026: Pakistan's Gull Feroza reprimanded by ICC after Australia match | Cricket News | Zee News


Pakistan opener Gull Feroza has been issued an official reprimand and handed one demerit point for a Level 1 breach of the ICC Code of Conduct during her team’s Group A match against Australia in the ongoing Women’s T20 World Cup. 

The International Cricket Council (ICC) on Thursday confirmed that Feroza violated Article 2.2 of the global governing body’s code, which pertains to the “abuse of cricket equipment or clothing, ground equipment or fixtures and fittings” during an international fixture.

The incident occurred during the second over of the Pakistani innings on Tuesday, immediately following Gull’s dismissal. Overcome by frustration, the right-handed batter flung her bat and batting gloves aggressively as she neared the team dugout.

Since this marks Gull’s first disciplinary infraction within a rolling 24-month window, a single demerit point has been appended to her disciplinary record. Gull formally admitted to the charge and consented to the sanction proposed by match referee Michell Pereira from the Emirates ICC International Panel of Match Referees.

With the player admitting to the offence, there was no need for a formal hearing. The violation was flagged and charged by on-field umpires Sue Redfern and Vrinda Rathi, alongside television umpire Jacquline Williams and reserve umpire Shathira Jakir Jesy.

Under the established ICC guidelines, Level 1 infractions carry a minimum penalty of an official reprimand, a maximum deduction of 50 per cent of a player’s match fee, and the imposition of one or two demerit points.

The reprimand compounds woes for Pakistan, whose winless run continued with a comprehensive 113-run drubbing at the hands of six-time champions Australia. Pakistan, led by Fatima Sana, will look to sign off on a high when they take on the Netherlands in their final Group A game at the County Ground in Bristol on Saturday.

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

करो या मरो के मैच में टीम इंडिया ने दिखाया दम, बांग्लादेश को 136 पर किया ढेर; हर हाल में चाहिए

करो या मरो के मैच में टीम इंडिया ने दिखाया दम, बांग्लादेश को 136 पर किया ढेर; हर हाल में चाहिए


बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 136 रन बना पाई है. महिला वर्ल्ड कप 2026 में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया को 137 रन बनाने होंगे. भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज राधा यादव रहीं, जिन्होंने तीन बल्लेबाजों को आउट किया. सेमीफाइनल की दृष्टि से आज टीम इंडिया को बांग्लादेश पर बड़ी जीत की सख्त जरूरत है.

मैंचेस्टर में खेले जा रहे इस मुकाबले में बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. मुकाबला शुरू होने के कुछ देर बाद ही यह फैसला उसपर उल्टा पड़ता दिखाई दिया. बांग्लादेश के लिए जुआरिया फिरदौस, शोभना मोस्टारी और कप्तान निगर सुल्ताना को शुरुआत मिली, लेकिन उनमें से कोई भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा. फिरदौस, शोभना और सुल्ताना ने क्रमशः 33 रन, 22 रन और 32 रन बनाए.

भारतीय स्पिनरों का कहर

भारतीय स्पिनरों ने ना केवल बांगलादेश की रन गति पर लगाम लगाई बल्कि विकेट भी चटकाए. राधा यादव ने 4 ओवरों में केवल 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए, वहीं दीप्ति शर्मा कोई विकेट नहीं ले पाईं लेकिन अपने 4 ओवरों के स्पेल में सिर्फ 23 रन दिए. श्री चरणी और शेफाली वर्मा ने भी पांच से कम इकोनॉमी रेट से रन दिए. श्री चरणी ने 2 विकेट लिए, वहीं रेणुका ठाकुर और नंदिनी शर्मा ने एक-एक सफलता प्राप्त की.

भारत को हर हाल में चाहिए जीत

भारतीय टीम अभी ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में 3 मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर है. बांग्लादेश पर बड़ी जीत से उसके 6 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट के मामले में दक्षिण अफ्रीका से भारत बहुत आगे निकल जाएगा. अफ्रीका, जो 4 अंकों के साथ फिलहाल टीम इंडिया के साथ बराबरी पर है. आज का मैच जीतना टीम इंडिया के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि 28 जून को उसे ऑस्ट्रेलिया की कठिन चुनौती का सामना करना है.

यह भी पढ़ें:

MI के लिए खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर, मुंबई फ्रेंचाइजी ने अचानक फैसला लेकर चौंकाया



Source link

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्यों बदली अपने जन्म की तारीख? जानें क्या है रहस्य

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्यों बदली अपने जन्म की तारीख? जानें क्या है रहस्य


Shreyas Iyer Second DOB: श्रेयस अय्यर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 06 जून को भारत का नया टी20 कप्तान बनाया. उन्होंने सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस किया. अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहली टी20 सीरीज आयरलैंड दौरे पर 26 जून से खेलेगी. लेकिन सीरीज ओपनर से पहले अय्यर ने अपने इंस्टग्राम बायो में दूसरी डेट ऑफ बर्थ लिखी, जिसने सबको हैरान कर दिया. 

दूसरी DOB में अय्यर ने 25.12.2025 की तारीख डाली, जबकि उनके असल जन्मदिन की तारीख 06.12.1994 है. फैंस अय्यर के दूसरे जन्म की तारीख को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. 

एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “25.12.2025 वह दिन था जब श्रेयस अय्यर ने जानलेवा चोट से उबरने के बाद दोबारा बैट उठाया. यह सिर्फ क्रिकेट में वापसी नहीं थी, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत थी. शायद इसीलिए 25 तारीख उनके दिल के बहुत करीब है और उन्होंने यह तारीख अपनी बायो में लिखी. श्रेयस ज्यादा आध्यात्मिक हो गए हैं और अपनी आस्था से उन्हें हिम्मत मिलती है. उनका सफर यह याद दिलाता है कि आस्था, अनुशासन और कड़ी मेहनत अक्सर साथ-साथ चलते हैं.”

225 बनाने के बाद भी सिर्फ 4 रन से जीता भारत, आयरलैंड ने खूब की पिटाई; लास्ट बॉल तक गया मैच

अय्यर ने नहीं की पुष्टि 

अय्यर की तरफ से दूसरी DOB को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है. लिहाजा अब तक इसको लेकर जो कुछ भी सामने आया है वो दावे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अय्यर फैंस के लिए अपने इस रहस्य से पर्दा उठाते हैं या नहीं. 

टी20 में तीन साल बाद डायरेक्ट कप्तान बनाकर वापसी

अय्यर ने भारत के लिए पिछला टी20 मुकाबला दिसंबर 2023 में खेला था. लंबे वक्त से बाहर रहने वाले अय्यर को लेकर कहा जाने लगा था शायद अब वह भारत के टी20 सेटअप का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन फिर अचानक बीसीसीआई ने उन्हें टी20 का कप्तान ही बना दिया. अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान के रूप में अय्यर फॉर्मेट में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

 

यह भी पढ़ें: MI के लिए खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर, मुंबई फ्रेंचाइजी ने अचानक फैसला लेकर चौंकाया





Source link

MI के लिए खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर, मुंबई फ्रेंचाइजी ने अचानक फैसला लेकर चौंकाया

MI के लिए खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर, मुंबई फ्रेंचाइजी ने अचानक फैसला लेकर चौंकाया


इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड लीग’ का 2026 सीजन 21 जुलाई से शुरू होने वाला है. उससे पहले बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है कि पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने MI लंदन को जॉइन कर लिया है. रिपोर्ट्स अनुसार आमिर आगामी सीजन में MI टीम के लिए खेलने वाले हैं.

अबरार अहमद के बाद मोहम्मद आमिर ऐसे केवल दूसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर बने हैं, जिन्हें किसी IPL फ्रेंचाइजी ने खरीदा है. आपको याद दिला दें कि इसी साल हुए द हंड्रेड के ऑक्शन में SRH फ्रेंचाइजी की टीम सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को खरीदा था. इस फैसले के लिए SRH फ्रेंचाइजी की जमकर आलोचना हुई थी.

MI लंदन फ्रेंचाइजी का 49 प्रतिशत मालिकाना हक IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के पास है और बाकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी सरे क्रिकेट क्लब के पास है. आमिर पहले भी द हंड्रेड लीग में खेल चुके हैं. वो अब तक लंदन स्पीरिट्स, ओवल इनविंसिबल्स और नॉर्थर्न सुपरचार्जर्स (अब सनराइजर्स लीड्स) टीम का हिस्सा रह चुके हैं. द हंड्रेड लीग 2026 का सीजन 21 जुलाई से शुरू होगा और 16 अगस्त तक चलेगा.

MI लंदन का स्क्वाड

निकोलस पूरन, ओली पोप, जेसन रॉय, शेरफान रदरफोर्ड, विल जैक्स, सैम कर्रन, जेम्स विंस, ओली साइक्स, टॉम कर्रन, राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, कैलम पार्किंसन, ओली स्टोन, नाथन साउटर

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी की कुंडली का वो सच, जो 2027 में हिला देगा क्रिकेट करियर!

225 बनाने के बाद भी सिर्फ 4 रन से जीता भारत, आयरलैंड ने खूब की पिटाई; लास्ट बॉल तक गया मैच





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp