इंग्लैंड दौरे पर ऐसी हो सकती है भारत की 15 सदस्यीय टीम, जानें किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

इंग्लैंड दौरे पर ऐसी हो सकती है भारत की 15 सदस्यीय टीम, जानें किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका


India Squad For England 5 Match Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है. भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 20 जून को पहले टेस्ट मैच के साथ होगी. टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारत की यह पहली टेस्ट सीरीज होगी. 

इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के नया टेस्ट कप्तान मिलना तय माना जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में युवा शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान होंगे. वहीं यशस्वी जायसवाल को उपकप्तान बनाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को देखते हुए उन्हें कप्तानी नहीं दी जाएगी. 

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन को मौका मिलने की उम्मीद है. सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वह यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं. इसके अलावा श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हो सकती है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका मिलना मुश्किल है. 

तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह के साथ प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा हो सकते हैं. इसके अलावा 15 सदस्यीय टीम में सिर्फ दो स्पिनर ही शामिल किए जा सकते हैं. इंग्लैंड दौरे के लिए करीब 20 खिलाड़ियों का ग्रुप चुना जा सकता है. 15 सदस्यीय टीम के अलावा बाकी खिलाड़ी ट्रैवेल रिजर्व के रूप में टीम के साथ भेजे जा सकते हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव.

संभावित ट्रैवेल रिजर्व खिलाड़ी- आकाशदीप, शार्दुल ठाकुर, करुण नायर, वाशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिक्कल



Source link

विराट-रोहित के बाद मोहम्मद शमी ने भी लिया संन्यास? जानें वायरल दावे का सच

विराट-रोहित के बाद मोहम्मद शमी ने भी लिया संन्यास? जानें वायरल दावे का सच


Mohammed Shami Test Retirement: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने महज 5 दिनों के अंतराल पर टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ली है. अब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. यह हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रोहित और विराट की देखादेख शमी ने भी टेस्ट से रिटायरमेंट ले ली है. इस दावे में कितनी सच्चाई है, इस पर खुद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने प्रतिक्रिया दे डाली है.

मोहम्मद शमी ने लिया संन्यास?

मोहम्मद शमी की रिटायरमेंट की खबर तब सामने आई जब एक भारतीय न्यूज वेबसाइट ने दावा किया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद मोहम्मद शमी भी टेस्ट फॉर्मेट से रिटायर होने वाले हैं. यह भी कहा गया कि चयनकर्ता उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से ड्रॉप कर सकते हैं. इस खबर का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है, लेकिन इसमें कितना सच है और कितना झूठ? इस बात पर से खुद मोहम्मद शमी ने पर्दा उठा दिया है.

क्या है सच?

मोहम्मद शमी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद इस खबर का स्क्रीन शॉट साझा किया है. उन्होंने अपनी रिटायरमेंट की सभी अफवाहों को खारिज करते हुए लिखा, “बहुत बढ़िया महाराज. मैं अपनी जॉब के दिन भी गिन लूं. मैं टेस्ट से रिटायरमेंट लूंगा या नहीं बाद में देखेंगे. आप जैसों ने हमारे भविष्य का सत्यानाश कर दिया है. कभी तो अच्छा बोल लिया करें. माफ कीजिएगा, यह आज की सबसे खराब खबर है.”

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार जसप्रीत बुमराह भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं करना चाहते हैं, इसका कारण यह बताया जा रहा है कि बुमराह इंग्लैंड दौरे पर सारे टेस्ट नहीं खेलना चाहते हैं. अगर ऐसा है तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मोहम्मद शमी टीम इंडिया के पेस अटैक को लीड करते हुए नजर आ सकते हैं. शमी अब तक अपने 64 मैचों के टेस्ट करियर में 229 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli: जब प्रधानमंत्री आवास पहुंचे विराट कोहली, तो क्या हुआ? PM मोदी के साथ मिलकर…



Source link

जब प्रधानमंत्री आवास पहुंचे विराट कोहली, तो क्या हुआ? PM मोदी के साथ मिलकर

जब प्रधानमंत्री आवास पहुंचे विराट कोहली, तो क्या हुआ? PM मोदी के साथ मिलकर


Virat Kohli News: पिछले दिनों विराट कोहली और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम पूरी दुनिया में छाया रहा. एक तरफ विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट (Virat Kohli Retirement) लेकर सनसनी फैला दी थी, दूसरी ओर पीएम मोदी (PM Modi News) ने आतंकवाद को कतई सहन ना करने की बात कही. क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली, भारत के प्रधानमंत्री के आवास पर जा चुके हैं. वो जब पीएम मोदी से मिलने पहुंचे तो जानिए क्या हुआ था?

प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे विराट कोहली

यह बात है साल 2024 की, जब भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरी टीम इंडिया प्रधानमंत्री आवास पर पहुंची थी, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था. विराट कोहली समेत पूरी टीम इंडिया ने पीएम मोदी के साथ ब्रेकफास्ट किया और सभी भारतीय खिलाड़ियों के साथ तस्वीर भी खिंचाई. पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से उनका वर्ल्ड कप जीतने का अनुभव भी पूछा.

पीएम मोदी ने पूछा था विराट से सवाल

आपको याद दिला दें कि विराट कोहली के लिए 2024 टी20 वर्ल्ड कप का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा था. हालांकि फाइनल में उन्होंने 76 रनों की पारी खेल भारत की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. प्रधानमंत्री ने विराट से सवाल पूछा था कि वर्ल्ड कप उनके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा, तो यह अनुभव उनके लिए कैसा रहा.

इसके जवाब में विराट कोहली ने कहा कि यह दिन उन्हें हमेशा याद रहेगा. कोहली ने स्वीकार किया कि वो वर्ल्ड कप में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए, जैसी उन्होंने उम्मीद की थी. फाइनल मैच के दिन विराट का आत्मविश्वास गिरा हुआ था, यह बात उन्होंने खुद मानी और साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के समक्ष यह भी बताया कि एक खराब टूर्नामेंट के बाद फाइनल में जो सबकुछ हुआ वह उनकी किस्मत में लिखा था. कोहली ने कहा कि वर्ल्ड कप की वह जीत उन्हें हमेशा याद रहेगी.

यह भी पढ़ें:

बॉर्डर पर मात खाने के बाद, क्रिकेट में भारत से टक्कर लेने निकला पाकिस्तान, IPL के कारण हो सकता है भारी नुकसान



Source link

बॉर्डर पर मात खाने के बाद, क्रिकेट में भारत से टक्कर लेने निकला पाकिस्तान

बॉर्डर पर मात खाने के बाद, क्रिकेट में भारत से टक्कर लेने निकला पाकिस्तान


PSL 2025 Revised Schedule: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को अंजाम देकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए हैं. अब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर (India Pakistan Ceasefire) के बाद पाकिस्तान एक बार फिर भारत से टक्कर लेने निकल पड़ा है. इस बार दोनों देशों की जंग बॉर्डर पर नहीं बल्कि क्रिकेट में होगी. दरअसल हाल ही में आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल जारी हुआ था, जिसका फाइनल अब 3 जून को खेला जाएगा. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी पीएसएल 2025 के नए शेड्यूल पर मुहर लगा दी है.

क्रिकेट में भारत-पाक टक्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल और पीएसएल को सस्पेंड कर दिया गया था. अब इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी मुकाबले एक ही दिन शुरू होने वाले हैं. दोनों लीगों का बचा हुआ टूर्नामेंट 17 मई से शुरू होने वाला है. बॉर्डर पर जब दोनों देश आमने-सामने थे तो भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया था. अब क्रिकेट में उनकी टक्कर होने जा रही है.

दोनों टूर्नामेंट 17 मई से शुरू होंगे. एक तरफ आईपीएल 2025 में अभी कुल 17 मैच बचे हुए हैं, दूसरी ओर पीएसएल 2025 में आठ मुकाबले खेले जाने बाकी हैं. दरअसल ऑरिजिनल शेड्यूल अनुसार 25 मई को आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जाना था, लेकिन अब नए शेड्यूल के मुताबिक PSL 2025 के फाइनल के लिए 25 मई की तारीख चुनी है है.

पाकिस्तान को हो सकता है नुकसान

साल 2025 में ऐसी स्थिति बनी थी कि इंडियन प्रीमियर लीग के कारण PCB को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता था. चूंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी, ऐसे में PSL 2025 का आयोजन उसी समय शुरू हुआ जब भारत में IPL का रोमांच चरम पर था. आईपीएल से टक्कर के कारण PSL की व्यूवरशिप में गिरावट का अनुमान है, जिसके कारण PCB को करोड़ों का लॉस होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Shahid Afridi: शाहिद अफरीदी का एक और जहरीला वीडियो, फिर भारत पर लगाया आरोप; कहा- हमारी सेना…



Source link

शाहिद अफरीदी का एक और जहरीला वीडियो, फिर भारत पर लगाया आरोप; कहा- हमारी सेना

शाहिद अफरीदी का एक और जहरीला वीडियो, फिर भारत पर लगाया आरोप; कहा- हमारी सेना


Shahid Afridi Victory Rally: शाहिद अफरीदी का भारत विरोधी बयान देना कोई नई बात नहीं है. उनका क्रिकेट करियर काफी समय पहले समाप्त हो चुका है, लेकिन उनकी जुबान से भारत के विरोध में बयान आने बंद ही नहीं होते हैं. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था, इस बीच अफरीदी का एक और जहरीला वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भारत पर आरोप लगाते दिख रहे हैं.

भारत पर लगाए आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शाहिद अफरीदी कहते दिख रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ी को शहीद किया है. अफरीदी ने कहा, “भारत ने पाकिस्तानी निर्दोष नागरिकों को मारा है. एक भी सबूत दिखा दो कि हमने भारत के लोगों को मारा है. हमने नहीं मारा है”

शाहिद अफरीदी ने जहर उगलते हुए यह भी कहा कि भारत जब पाकिस्तानी सेना से लड़ेगा तब उसे पता चल जाएगा कि भारतीय सेना कितनी तगड़ी या कमजोर है. अफरीदी के ऐसा कहते ही पीछे से लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे. अफरीदी ने कहा, “हमारा ये मुल्क कुर्बानियों से बना है.”


शाहिद अफरीदी ने निकाली विक्ट्री रैली

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति के बाद बॉर्डर पर तनाव कम हो गया है. पाकिस्तान को इस ‘मिनी युद्ध’ में काफी भारी नुकसान झेलना पड़ा है, इसके बावजूद शाहिद अफरीदी यह दावा करते दिखे कि पाकिस्तान ने भारतीय सेना के पसीने छुड़ा दिया. पाकिस्तान का यह दिग्गज क्रिकेटर यहां तक कि पाकिस्तान की जीत का दावा कर रहा है, जिसके लिए उन्होंने कराची में विक्ट्री रैली भी निकाली थी.

शाहिद अफरीदी ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी अपने देश के लोगों को दिलासा देने के लिए पाकिस्तान की जीत का दावा ठोक चुके हैं. याद दिला दें कि अफरीदी इससे पहले पाक अधिकृत कश्मीर में भी रैलियां करते रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

BCCI विदेशी बोर्ड पर बना रहा है दबाव? लौट आएंगे सभी ओवरसीज खिलाड़ी! IPL पर आई अहम रिपोर्ट





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp