टीम इंडिया को मिली धमकी! पाकिस्तान के साथ मैच खेलो वरना; जानें किसने की ये हिमाकत

टीम इंडिया को मिली धमकी! पाकिस्तान के साथ मैच खेलो वरना; जानें किसने की ये हिमाकत


India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्ते इतिहास के सबसे निचले स्तर पर हैं. बॉर्डर-पर दोनों देशों के मध्य तनाव (India Pakistan Ceasefire) के बीच एक भारत-पाक मैच खेला गया था. अब खबर आई है कि भारतीय टीम को धमकी दी गई थी कि उसने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना किया तो उसे लाखों रुपयों का जुर्माना भुगतना पड़ेगा. दरअसल बीते शुक्रवार ओमान में 10वीं एशियाई  बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप का मैच खेला गया, जिसमें भारत को 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी.

मजबूरी में खेला मैच

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट अनुसार भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान बाजू पर काली पट्टी बांधी थी. इसके लिए टूर्नामेंट के आयोजकों और एशियाई हैंड बॉल संघ (AHF) ने टीम इंडिया को टूर्नामेंट से निष्कासित करने की धमकी दी थी. भारतीय हैंडबॉल टीम मैनेजमेंट ने पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के कारण मुकाबले से नाम वापस लेने पर विचार किया था, लेकिन AHF की ओर से मिली धमकी के कारण उसे मजबूरन मैच खेलना पड़ा.

खेलो वरना लाखों का जुर्माना

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से भारतीय हैंडबॉल महासंघ के कार्यकारी निदेशक आनंदेश्वर पांडे ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल महासंघ के नियमों के मुताबिक भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को बॉयकॉट किया होता तो उसे 10 हजार यूएस डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 8.5 लाख रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ता. टीम इंडिया को जुर्माने के साथ ही 2 साल का बैन भी झेलना पड़ सकता था.

आनंदेश्वर पांडे ने बताया, “AHF ने हमसे साफ कहा कि अगर भारतीय टीम मैच खेलने नहीं आती है तो यह ओलंपिक नियमों का भी उल्लंघन होगा. हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था.”

भारत ने मांगी थी सलाह

भारत इस मैच को 0-2 से हार गया था. मुकाबला खेले जाने से पूर्व भारतीय हैंडबॉल महासंघ ने खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ को अलग-अलग पत्र लिखे थे कि टीम इंडिया को पाकिस्तान से खेलना चाहिए या नहीं. आनंदेश्वर पांडे ने बताया कि सरकार की तरफ से जल्दी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी और मैच का समय करीब था. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया आई होती तो वे पाकिस्तान के खिलाफ मैच से नाम वापस ले लेते.

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली के टेस्ट करियर का सबसे बुरा दौर, सिर्फ 13 का था ‘एवरेज’; फिर 4 महीने बाद लिखी नई पठकथा



Source link

Indian Army DGMO Lt. General Rajiv Ghais Virat Kohli Reference At Operation Sindoor Briefing Goes Viral – WATCH

Indian Army DGMO Lt. General Rajiv Ghais Virat Kohli Reference At Operation Sindoor Briefing Goes Viral – WATCH


Indian Army’s DGMO Lt Gen Rajiv Ghai on Monday addressed a joint press conference on India’s Operation Sindoor against Pakistan and made a surprising reference to ace Indian cricketer Virat Kohli, who retired from Test cricket earlier in the day. 

While addressing the press conference, Lt Gen Rajiv Ghai used cricket analogy to exemplify robustness of India’s air defence systems which stood test of time during the recent Pakistan aggression. He mentioned that whatever the enemy’s intentions, some system of India’s layered grid will bring down the aerial threat before it reaches its intended target. 

“Targeting our airfields and logistics is way too tough… I saw that Virat Kohli has just retired from test cricket; he is one of my favourites like so many Indians. In the 1970s, there was an Ashes series between Australia and England and two Australian pacers – Jeff Thomson and Dennis Lillee – who have a name in cricket history, destroyed the batting line-up of England. Australians came up with a saying – From Ashes to Ashes, from Dust to Dust, if Thommo doesn’t get ya, then Lillee surely must,” Lt Gen Ghai said.

“If you see the layers (of India’s air defence system), you’ll understand what I am trying to say. Even if you crossed all the layers, one of the layers of this grid system will take you down,” he added. 

Referring to India’s multi-layered air defence system, Lt Gen Ghai said there was no chance Pakistan could’ve broken it and targeted an airfield or logistic installation. 

“In our inventory, we have a unique mixture of Counter-Unmanned Aerial System, Air Defence Weapons and mediums of electronic warfare, and that is why you saw when Pakistan air force attacked our airfield and logistic installation on May 9 and 10, they failed to breach this strong air defence grid,” he said.

“You can see how many layers, counters, unmanned aerial systems, behind that shoulder-fired weapons and our vintage air defence weapons and our modern air defence weapons system. There was no chance that Pakistan could’ve broken our multi-layered defence system and targeted our airfield and logistic installation,” he added. 

As per ANI report, India launched Operation Sindoor on May 7 to strike terror sites in Pakistan and Pakistan-Occupied-Kashmir in response to the ghastly terror attack in Jammu and Kashmir’s Pahalgam last month in which 26 people were killed. 

While India targeted terrorist infrastructure, the Pakistan Army launched an aggression which India repelled in a focused and measured manner. Indian Armed Forces targeted airbases in Pakistan and inflicted significant damage on its military capabilities.

Virat Kohli Retires From Test Cricket

India’s batting stalwart Virat Kohli announced his retirement from Test cricket on Monday, May 12. Kohli retired from Tests having scored 9230 runs from his 123 matches, with 30 Test centuries and 31 fifties and many other memorable innings across a glorious career.

Under Virat Kohli’s captaincy, India registered 40 wins from his 68 Tests, making him the most successful Indian men’s captain in the red-ball format, in terms of wins. 

The Sydney Test of the Border-Gavaskar Trophy series against Australia in January will go down as the last game of his career in the longest format of cricket. He registered the scores of just 17 & 6 in that match. 

Kohli’s final dismissal as a Test batter came when he edged a delivery from Scott Boland to Steve Smith at slip during the Sydney Test earlier this year. 

 





Source link

सिराज-शमी से शुभमन गिल और ऋषभ पंत तक, विराट कोहली के संन्यास पर क्या बोले साथी क्रिकेटर

सिराज-शमी से शुभमन गिल और ऋषभ पंत तक, विराट कोहली के संन्यास पर क्या बोले साथी क्रिकेटर


Indian Cricketers Reaction Virat Kohli Retirement: किसने सोचा था कि भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शुरू होने से कुछ सप्ताह पहले ही विराट कोहली अचानक टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा कर देंगे. विराट लगातार फिटनेस के नए मानक तय करते जा रहे थे, फिर भी 36 की उम्र में संन्यास लेकर उन्होंने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. ‘किंग कोहली’ ने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों के साथ क्रिकेट खेला है. वहीं अब विराट के साथी क्रिकेटरों ने उनकी रिटायरमेंट पर प्रतिक्रिया दी है.

क्या बोले साथी क्रिकेटर

मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली की रिटायरमेंट पर बेहद भावुक पोस्ट किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों की रिटायरमेंट का जिक्र किया और उनकी तस्वीरों के बीच दिल टूटने वाला इमोजी भी लगाया. वहीं शुभमन गिल ने कोहली के लिए लंबा चौड़ा पोस्ट किया. गिल ने बताया कि जब वो 13 साल के थे, तब उन्होंने विराट को खेलते देखकर यह सोचा था कि आखिर कैसे कोई प्लेयर मैदान पर इतना एनर्जी से भरपूर हो सकता है. गिल ने उम्मीद जताई कि आने वाले क्रिकेटर भी कोहली से प्रेरणा लेकर उन्हीं के जैसे एनर्जी लेवल के साथ क्रिकेट खेल पाएंगे.

मोहम्मद शमी भी काफी समय से विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि विराट अपने पीछे टेस्ट क्रिकेट की महान विरासत छोड़ गए हैं. शमी कहते हैं कि कोहली का जुनून और प्रतिबद्धता लाखों-करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगा. शमी ने अपने साथी क्रिकेटर को लीजेंड कहकर पुकारा.

यशस्वी जायसवाल आज टीम इंडिया के उभरते हुए स्टार बन गए हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने विराट और रोहित को देखकर टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना देखा था. जायसवाल ने बताया कि विराट और रोहित से प्रेरणा लेकर ही वो आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं. भारत की टेस्ट टीम के कप्तान बनने की रेस में शामिल ऋषभ पंत ने बताया कि कैसे कोहली ने प्रत्येक मौके पर खेलते हुए मैदान पर अपना पूरा जोर लगा दिया. पंत ने विराट को अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.


यह भी पढ़ें:

विराट कोहली के टेस्ट करियर का सबसे बुरा दौर, सिर्फ 13 का था ‘एवरेज’; फिर 4 महीने बाद लिखी नई पठकथा





Source link

विराट के टेस्ट करियर का सबसे बुरा दौर, सिर्फ 13 का था ‘एवरेज’; फिर 4 महीने बाद लिखी नई पठकथा

विराट के टेस्ट करियर का सबसे बुरा दौर, सिर्फ 13 का था ‘एवरेज’; फिर 4 महीने बाद लिखी नई पठकथा


Virat Kohli Test Record: एक अच्छा एथलीट वही होता है जो गलतियों से सबक लेकर सुधार करता रहे, यही सिद्धांत आम इंसान की जिंदगी पर भी लागू होता है. पिछले डेढ़ दशक में विराट दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक रहे, लेकिन अब उन्होंने अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर को विराम दे दिया है. विराट ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 27,000 से भी अधिक रन बनाए हैं, जिनमें से टेस्ट फॉर्मेट में उनके बल्ले से 9,230 रन निकले हैं. एक ऐसा दौर भी था जब विराट के लिए 50 रनों का आंकड़ा छू पाना भी बहुत मुश्किल काम था.

विराट कोहली के टेस्ट करियर का सबसे बुरा दौर

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर की पहली 41 पारियों में 1,721 रन बना लिए थे. 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज समाप्त होने तक उनका औसत 46.51 हुआ करता था, लेकिन कौन जानता था कि एक इंग्लैंड का दौरा विराट की रातों की नींद हराम करने वाला था. 2014 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया, जहां दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैच खेले गए.

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में एक अर्धशतक भी नहीं लगा पाए थे. विराट ने इंग्लैंड दौरे पर 10 पारियों में सिर्फ 134 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 39 रन रहा था. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज समाप्त होने पर जहां कोहली का टेस्ट औसत 46.5 था, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंत के बाद यह नीचे गिरकर 39.47 पर पहुंच गया था. विराट के लिए यह सीरीज इसलिए भी खराब रही क्योंकि उनका औसत सिर्फ 13.4 का रहा था.

4 महीने बाद कर दिया कमाल

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय टीम ने उसी साल 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था. विराट की साख दांव पर लगी थी, ऑस्ट्रेलिया जाकर उन्होंने कंगारुओं को ऐसा धोया कि उस सीरीज के बलबूते विराट ने टेस्ट में अपनी विरासत कायम कर ली थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की 8 पारियों में 86.50 के अविश्वसनीय औसत से 692 रन बना डाले थे. जहां इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में विराट एक फिफ्टी तक नहीं लगा पाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की 8 पारियों में उन्होंने चार शतक और एक फिफ्टी लगाई थी.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli Retirement: टेस्ट में पूरा नहीं हो सका विराट कोहली का सपना, 12 साल पहले बताई थी सबसे बड़ी विश



Source link

16 मई से दोबारा शुरू होगा IPL? BCCI ने तैयार किए 3 शेड्यूल; गुजरात टाइटंस ने शुरू की प्रैक्टिस

16 मई से दोबारा शुरू होगा IPL? BCCI ने तैयार किए 3 शेड्यूल; गुजरात टाइटंस ने शुरू की प्रैक्टिस


IPL 2025 Updates: क्रिकेट प्रेमी बड़ी बेसब्री से दोबारा आईपीएल 2025 के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. भारत-पाक तनाव को देखते हुए आईपीएल को रोक दिया गया था. अब जब भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है और दोनों देशों के बीच शांती बहाल हो गई है तो फिर आईपीएल के दोबारा शुरू होने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. 

आईपीएल 2025 में अब तक 58 मैच हुए हैं. इस सीजन के 12 लीग मैच और फाइनल समेत चार प्लेऑफ के मैच होना बाकी हैं. अगर पंजाब और दिल्ली का मैच दोबारा होता है तो फिर 13 लीग मैच और खेले जाएंगे. आज यानी सोमवार रात या फिर मंगलवार को इन बचे हुए मैचों के लिए शेड्यूल का एलान किया जा सकता है.

आईपीएल 2025 को लेकर आए बड़े अपडेट

आईपीएल को लेकर एक अपडेट यह भी है कि अब बचे हुए मैचों से कई विदेशी खिलाड़ी बाहर रह सकते हैं. इनमें मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, डेवाल्ड ब्रेविस और फिल साल्ट जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्लेयर्स ने अपनी अपनी टीमों को सूचित भी कर दिया है. 

एक अपडेट यह भी आया है कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच अब रद्द माना जाएगा. वो मैच दोबारा नहीं खेला जाएगा. दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. यह जानकारी सामने आई है. 

गुजरात ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. टाइटंस की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास कर रही है. रविवार शाम टीम के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे और जमकर अभ्यास किया. अच्छी बात यह है कि गुजरात के विदेशी खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं. 

रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच कराने के लिए 3 शेड्यूल तैयार किए हैं. इनमें एक प्लान यह है कि पंजाब किंग्स को कोई और मैदान दिया जाएगा, उनके मैच धर्मशाला में नहीं होंगे. बाकी दिल्ली को भी दूसरा होम ग्राउंड मिलेगा. बाकी सभी टीमों के मैच उनके मैदान पर कराए जाएंगे. आईपीएल 2025 के बाकी मैच 16 मई से शुरू हो सकते हैं.



Source link

how fans reacted on virat kohli test retirement fans says pm modi request virat kohli take retirement back

how fans reacted on virat kohli test retirement fans says pm modi request virat kohli take retirement back


Fans Reaction Virat Kohli Retirement: विराट कोहली, अपने दौर के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक रहे. भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे और मैच दर मैच रिकॉर्ड तोड़ने की तो जैसे उन्हें आदत लग चुकी थी. आखिरी कुछ सीरीज उनके लिए संघर्ष भरी रहीं. अपने टेस्ट करियर की अंतिम 3 सीरीज की 19 पारियों में विराट के बैट से सिर्फ 382 रन निकले थे. वहीं रोहित शर्मा द्वारा टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा के 5 दिन बाद ही विराट की संन्यास की घोषणा ने टीम इंडिया को भी झकझोरने का काम किया है.

एक तरफ सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों ने विराट के भारतीय क्रिकेट के प्रति योगदान की तारीफ की. दूसरी ओर विराट की अचानक रिटायरमेंट से फैंस अजब-गजब रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने विराट पर तंज तक कस दिया कि विराट के कारण चमके खिलाड़ियों को अब कोई नहीं पूछेगा. वहीं किसी ने भावुक होकर कहा कि विराट को रिटायरमेंट वापस ले लेनी चाहिए क्योंकि उनकी टीम इंडिया को जरूरत है.

सोशल मीडिया पर काफी लोग विराट कोहली पर तंज कस रहे हैं. एक फैन ने तो यह तक कह दिया कि आज रात 8 बजे पीएम मोदी विराट से आग्रह करने वाले हैं कि वो रिटायरमेंट वापस ले लें. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि विराट की अचानक रिटायरमेंट के पीछे BCCI का हाथ है.

 

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli Retirement: ‘ऐसा सफर जिस पर गर्व…’, रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली की बहन भावना ने किया भावुक पोस्ट





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp