जानें मुंबई इंडियंस के उस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ, जो रेप केस में हुआ है गिरफ्तार

जानें मुंबई इंडियंस के उस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ, जो रेप केस में हुआ है गिरफ्तार


Who is Shivalik Sharma: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके शिवालिक शर्मा को रेप के आरोप में जेल भेज दिया गया है. जिस महिला ने शिवालिक पर आरोप लगाए हैं, वह उनकी दोस्त रह चुकी है. दोनों के बीच प्यार हुआ, यहां तक कि सगाई भी हो चुकी थी लेकिन आरोप हैं कि यह सब होने के बाद शिवालिक ने पीड़िता को धोखा दे दिया था. शिवालिक आखिर हैं कौन और आखिर कैसे दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों से घिर गए हैं? यहां जानिए उनके बारे में सबकुछ.

कौन हैं शिवालिक शर्मा?

26 वर्षीय शिवालिक शर्मा बैटिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने साल 2018 में बड़ौदा के लिए अपना डोमेस्टिक क्रिकेट डेब्यू किया था. वो अब तक 18 फर्स्ट-क्लास मैचों में 1,087 रन बना चुके हैं, जिनमें 3 शतक और पांच फिफ्टी शामिल हैं. इसके अलावा टी20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 19 मैचों में 349 रन बनाए हैं. अपने 13 मैचों के लिस्ट-ए करियर में 322 रन बना लिए हैं.

IPL 2024 के लिए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें अपना आईपीएल डेब्यू करने का अवसर नहीं मिल पाया था. 2025 सीजन से पूर्व उन्हें रिलीज कर दिया गया था. वो बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ भी खेल चुके हैं.

शिवालिक पर क्या हैं आरोप?

पुलिस में दर्ज हुई FIR में पीड़ित युवती ने बताया कि शिवालिक के साथ उनकी दोस्ती थी, जो बाद में प्यार में तब्दील हो गई थी. शिवालिक ने पीड़िता को कई बार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और दोनों की सगाई भी हो चुकी थी. जब शिवालिक और उसके परिवार ने रिश्ते से दूर भागने का प्रयास किया तो पीड़िता ने तंग आकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई.

यह भी पढ़ें:

क्या रोहित से लड़ाई चल रही है? विराट के साथ रिश्ता कैसा है? एबीपी पर गौतम गंभीर ने दिए कई तीखे सवालों के जवाब



Source link

इन 3 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय! CSK-SRH-RR बाहर; जानें प्लेऑफ की किसकी कितनी उम्मीद बाकी

इन 3 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय! CSK-SRH-RR बाहर; जानें प्लेऑफ की किसकी कितनी उम्मीद बाकी


IPL 2025 All Team Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 अपने आखिरी चरण में प्रवेश कर चुका है. 3 टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन मजे की बात यह है कि अब तक एक भी टीम ने अंतिम-4 में जगह पक्की नहीं की है. लीग स्टेज के मुकाबले समाप्त होने वाले हैं, इसलिए प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो गई है. पॉइंट्स टेबल की मौजूदा हालत पर नजर डालें तो तीन टीमों की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की लग रही है. यहां जानिए किस टीम की प्लेऑफ में जाने की कितनी उम्मीद बाकी है.

3 टीम हो चुकी हैं बाहर

IPL 2025 में कुल दस टीम भाग ले रही हैं, जिनमें से तीन का प्लेऑफ की दौड़ से पत्ता साफ हो चुका है. इन 3 टीमों के नाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) है. हालांकि ये तीन टीम अगले मैचों को जीतकर अन्य टीमों का प्लेऑफ का समीकरण बिगाड़ सकती हैं.

इन 3 टीमों की प्लेऑफ में जगह पक्की!

इस समय प्लेऑफ में जगह बनाने के सबसे करीब RCB है, जिसके 16 अंक हो चुके हैं और उसके अभी 3 लीग स्टेज मैच बाकी हैं. अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाकी तीनों मैच हार भी जाती है तो भी उसके पास प्लेऑफ में जाने का मौका होगा. वहीं RCB एक और जीत दर्ज कर लेती है तो उसकी अंतिम-4 में जगह पक्की हो जाएगी. दूसरा नाम पंजाब किंग्स का है, जिसके 11 मैचों में 15 अंक हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम बाकी 3 मैचों में एक जीत भी दर्ज कर लेती है तो उसकी भी प्लेऑफ में लगभग पक्की हो जाएगी.

प्लेऑफ में जाने के सबसे करीब तीसरी टीम गुजरात टाइटंस है, जिसने 10 मैचों में 14 अंक प्राप्त कर लिए हैं. गुजरात ना केवल प्लेऑफ में जा सकती है बल्कि उसके पास टेबल टॉपर बनने का भी सुनहरा अवसर है. गुजरात अपने बाकी सारे मैच जीतकर 22 अंकों तक पहुंच सकती है.

4 टीमों पर लटकी तलवार

प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिए चार टीमों के बीच टक्कर है. मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स चौथे स्थान के लिए लड़ रही हैं. फिलहाल अंक, बचे हुए मैच और नेट रन रेट को आधार माना जाए तो MI प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम बनती नजर आ रही है. मुंबई बचे हुए 3 में से एक मैच भी जीत लेती है तो उसका प्लेऑफ में स्थान लगभग पक्का हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

क्या रोहित से लड़ाई चल रही है? विराट के साथ रिश्ता कैसा है? एबीपी पर गौतम गंभीर ने दिए कई तीखे सवालों के जवाब



Source link

LIVE: पलट गया मैच, बुमराह ने दिया गुजरात को पांचवां झटका, शाहरुख को किया क्लीन बोल्ड

LIVE: पलट गया मैच, बुमराह ने दिया गुजरात को पांचवां झटका, शाहरुख को किया क्लीन बोल्ड


Mumbai Indians vs Gujarat Titans: आईपीएल 2025 में आज हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस और शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस के बीच मैच होगा. दोनों टीमें MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी. यह आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला होगा. 

प्लेऑफ के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए यह महत्वपूर्ण मैच है. मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. हार्दिक की टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्हें सात मैचों में जीत मिली है. वहीं गिल की टीम चौथे स्थान पर है. गुजरात ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें सात मैचों में जीत दर्ज की है. दोनों ही टीमें जीत की पूरी कोशिश करेंगे और प्लेऑफ की तरफ मजबूत कदम बढ़ाना चाहेंगे.

हेड टू हेड में कौन आगे?

आईपीएल में MI के खिलाफ गुजरात का पलड़ा भारी रहा है. शुभमन गिल की टीम हार्दिक पांड्या की टीम को चार बार पटखनी दे चुकी है. वहीं MI अब तक सिर्फ दो बार ही गुजरात को हरा पाई है. इस सीजन अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी थी. ऐसे में अब MI बदला लेना चाहेगी. 

पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां कोई भी स्कोर चेज़ हो सकता है. ओस का भी थोड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में MI का पलड़ा थोड़ा भारी है. हालांकि, गुजरात को कम आंकना बड़ी गलती हो सकती है. फिलहाल, चेज़ करने वाली टीम के जीत के चांस ज्यादा हैं. 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और कर्ण शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर- रोहित शर्मा

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी/कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा 

इम्पैक्ट प्लेयर- इशांत शर्मा



Source link

आपको 2011 वर्ल्ड कप जीत का श्रेय नहीं मिला? क्या इसका दुख है? जानें गौतम गंभीर ने क्या जवाब दिय

आपको 2011 वर्ल्ड कप जीत का श्रेय नहीं मिला? क्या इसका दुख है? जानें गौतम गंभीर ने क्या जवाब दिय


Gautam Gambhir 2011 World Cup Final: गौतम गंभीर, एमएस धोनी और जीत का क्रेडिट, ये तीन चीजें 2011 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिलाती हैं. विश्व कप फाइनल में गौतम गंभीर ने 97 रनों की पारी खेली थी, वहीं धोनी ने नाबाद 91 रन बनाकर टीम इंडिया के लिए विनिंग शॉट लगाया था. भारत की उस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर समय-समय पर लोगों में बहस छिड़ती रही है कि फाइनल में भारत की जीत का क्रेडिट धोनी ले गए थे, जबकि सबसे ज्यादा जीत का श्रेय गंभीर को जाना चाहिए था. अब एबीपी न्यूज से बात करते हुए गंभीर ने जीत का क्रेडिट ना मिलने पर बहुत बड़ा बयान जारी किया है.

एबीपी न्यूज ने गौतम गंभीर से पूछा कि क्या फाइनल में भारत की जीत का श्रेय उन्हें नहीं दिया गया. गंभीर ने जवाब देते हुए कहा, “मैं इस बात से सहमत नहीं हूं, दरअसल यह सवाल लोगों को खुद से पूछना चाहिए. आम लोगों ने उस पारी के लिए मुझे भरपूर प्यार दिया है.”

मैं क्रेडिट लेने के लिए नहीं खेला

गौतम गंभीर ने अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोई खिलाड़ी इतना बड़ा मैच खेलने जा रहा हो तो वह क्रेडिट लेने के बारे में नहीं सोचता. गंभीर ने कहा, “जो लोग यह सवाल उठाते हैं कि मुझे फाइनल में जीत का क्रेडिट नहीं दिया गया, असल में उन्हीं लोगों ने मुझे जीत का श्रेय नहीं दिया. बाकी लोगों ने मुझे उस पारी के लिए बहुत प्यार दिया है.”

गंभीर ने बताया कि जब इतने बड़े स्तर का मैच हो रहा हो तो कोई खिलाड़ी व्यक्तिगत स्कोर के बजाय यह सोचता है कि वह वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा हो सकता है या नहीं. गंभीर ने व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करने वाले अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि फाइनल में महेला जयवर्धने ने शतक लगाया था, लेकिन वह किसी को याद नहीं होगा. गंभीर के मुताबिक अगर फाइनल में श्रीलंका जीती होती तो शायद जयवर्धने के शतक के बारे में बहुत ज्यादा बातें की जाती.

यह भी पढ़ें:

India@2047 Summit: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को पाकिस्तान से खेलना चाहिए या नहीं? गौतम गंभीर ने दिया जवाब



Source link

क्या इंग्लैंड दौरे पर आप रोहित और विराट को ले जा रहे हैं? जानें क्या बोले हेड कोच गौतम गंभीर

क्या इंग्लैंड दौरे पर आप रोहित और विराट को ले जा रहे हैं? जानें क्या बोले हेड कोच गौतम गंभीर


Gautam Gambhir on India Squad For England Series 2025: भारत में इन दिनों IPL 2025 का रोमांच चरम पर है, जिसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर जाना है. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. अभी से सवाल खड़े होने लगे हैं कि इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड (India Squad For England Test Series 2025) कैसे दिखेगा? रोहित शर्मा और विराट कोहली की टेस्ट टीम में जगह पर सवाल उठते रहे हैं. अब एबीपी न्यूज से बात करते हुए गंभीर ने बताया कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे?

गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा

गौतम गंभीर ने कहा कि रोहित शर्मा या विराट कोहली को टीम में लेना उनके बस में नहीं है क्योंकि टीम का चयन सिलेक्शन कमिटी करती है. गंभीर ने बताया कि एक कोच के तौर पर उनका काम सिर्फ स्क्वाड में से बेस्ट प्लेइंग-11 तैयार करने का होता है.

गंभीर ने कहा, “ये जो मान्यता बनाई हुई है कोच ही टीम तैयार करता है, इसे समाप्त किया जाना चाहिए. ना मुझसे पहले वाले कोच टीम का चयन करते थे और ना मैं ऐसा करता हूं. इस सवाल का जवाब मेरी तुलना में चयनकर्ता बेहतर तरीके से दे पाते.”

 

अपडेट जारी है…



Source link

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को पाकिस्तान से खेलना चाहिए या नहीं? गौतम गंभीर ने दिया जवाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को पाकिस्तान से खेलना चाहिए या नहीं? गौतम गंभीर ने दिया जवाब


Gautam Gambhir, India vs Pakistan: एबीपी के कार्यक्रम में टीम इंडिया के हेड कोच से पूछा गया कि क्या भारत को किसी भी वेन्यू पर, चाहे वो न्यूट्रल वेन्यू ही क्यों न हो, क्रिकेट खेलना चाहिए? इस पर गौतम गंभीर ने अपने दिल की बात कही. गंभीर ने कहा कि भारत को किसी भी वेन्यू पर पाकिस्तान से क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए. 

भारत-पाक मैच के सवाल को लेकर गौतम गंभीर ने कहा, “मेरी पर्सनल राय है नहीं. लेकिन यह सरकार तय करेगी कि पाकिस्तान के साथ खेलना है या नहीं, लेकिन कोई भी क्रिकेट मैच या कोई भी फिल्म हमारे लोगों से ज्यादा अहम नहीं हो सकती है. हमारे जवानों की जान से ज्यादा जरूरी नहीं हो सकती है.”

कार्यक्रम में पूछा गया कि क्या आप रोहित शर्मा और विराट कोहली को इंग्लैंड दौरे पर ले जा रहे हैं. इस पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि रोहित शर्मा या विराट कोहली को टीम में लेना उनके बस में नहीं है क्योंकि टीम का चयन सिलेक्शन कमिटी करती है. गंभीर ने बताया कि एक कोच के तौर पर उनका काम सिर्फ स्क्वाड में से बेस्ट प्लेइंग-11 तैयार करने का होता है.

गंभीर ने कहा, “ये जो मान्यता बनाई हुई है कोच ही टीम तैयार करता है, इसे समाप्त किया जाना चाहिए. ना मुझसे पहले वाले कोच टीम का चयन करते थे और ना मैं ऐसा करता हूं. इस सवाल का जवाब मेरी तुलना में चयनकर्ता बेहतर तरीके से दे पाते.”

इसी इंटरव्यू में गंभीर से सवाल पूछा गया कि अफवाहें उड़ रही हैं कि रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच कुछ अनबन चल रही है. इसका तीखे अंदाज में जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने कहा, “मैं सबसे पहले पूछना चाहता हूं कि ऐसे सवाल करने वाले कौन लोग हैं? यह सिर्फ सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल चलाने वाले लोगों ने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए बोली है.”

गंभीर ने कहा कि 2 महीने पहले टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. उन्होंने कहा, “अगर हम चैंपियंस ट्रॉफी ना जीतते तो न जाने मीडिया में मुझसे कैसे-कैसे सवाल पूछे जाते.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp