IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह


Why No Opening Ceremony For IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत आज यानी 28 मार्च, शनिवार से हो रही है. 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस ने अक्सर देखा है कि इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होता है, जिसमें तमाम कलाकार परफॉर्म करके फैंस का मनोरंजन करते हैं, लेकिन इस बार ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम नहीं होगा. 

तो आपको बता दें कि इस दफा ओपनिंग सेरेमनी नहीं होना का कारण पिछले सीजन बेंगलुरु में हुई भगदड़ है, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. पिछले सीजन यानी 2025 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीता था. यह टीम का पहला खिताब था, जिसके बाद फैंस और खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला था. 

इसी उत्साह के साथ बेंगलुरु में आरसीबी की विक्ट्री परेड निकली थी, जिसमें स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. 

BCCI सचिव ने की पुष्टि

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने ‘आज तक’ से बात करते हुए यह कंफर्म किया था कि इस बार के आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं होगा. उन्होंने आयोजन नहीं होने के पीछे की वजह 04 जून को अरसीबी की जीत के बाद हुई भगदड़ को बताया. इससे जान गंवाने लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके. 

क्लोजिंग सेरेमनी पर बातचीत जारी 

जिस तरह से आईपीएल सीजन की शुरुआत ओपनिंग सेरमनी होती है, उसी तरह से टूर्नामेंट के अंत में क्लोजिंग सेरेमनी यानी समापन समारोह का आयोजन होता है. समापन समारोह को लेकर देवजीत सैकिया ने कहा कि इस पर बातचीत चल रही है. टूर्नामेंट के आखिर में क्लोजिंग सेरेमनी हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या क्लोजिंग सेरेमनी होती है या नहीं. बताते चलें कि फैंस ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी का खूब आनंद लेते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के पहले मैच में क्यों ‘काली पट्टी’ बांधकर उतरेंगे RCB के खिलाड़ी? हैदराबाद से है भिड़ंत



Source link

IPL 2026 के पहले मैच में क्यों ‘काली पट्टी’ बांधकर उतरेंगे RCB के खिलाड़ी? SRH से है भिड़ंत

IPL 2026 के पहले मैच में क्यों ‘काली पट्टी’ बांधकर उतरेंगे RCB के खिलाड़ी? SRH से है भिड़ंत


RCB Players Black Armbands Against SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च, शनिवार को खेला जाएगा. इस मैच में आरसीबी के खिलाड़ी हाथ पर काली ‘पट्टी बांधकर’ मैदान पर उतरेंगे. तो आइए जानते हैं कि आखिर क्यों बेंगलुरु के खिलाड़ी काली पट्टी के साथ हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे. 

तो आपको बता दें कि आरसीबी की टीम अपने उन 11 फैंस को श्रद्धांजलि देने के लिए हाथों पर काली पट्टी बांधेगी, जिन्होंने पिछले सीजन टीम के खिताब जीतने बाद हुई विक्ट्री परेड के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में अपनी जान गंवा दी थी. 

फ्रेंचाइजी का बयान 

आरसीबी ने अपने एक बयान में कहा, “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आरसीबी फैमिली के अपने 11 सदस्यों को श्रद्धांजलि देगी जिन्होंने त्रासदी के ढंग से एक दुर्भाग्य घटना में अपनी जान गंवा दी थी. 

अभ्यास में 11 नंबर की जर्सी

बयान में आगे कहा गया, “सम्मान के प्रतीक के रूप में, खिलाड़ी वार्म-अप के दौरान 11 नंबर वाली अभ्यास जर्सी पहनेंगे और मैच के दौरान काली पट्टी बांधेंगे. 

स्टेडियम में खाली रहेंगी 11 सीटें

बयान में बताया गया कि फैंस के सम्मान में स्टेडियम की 11 सीटों को खाली रखा जाएगा. इस तरह फ्रेंचाइजी की तरफ से फैंस को अलग-अलग तरह से सम्मान दिया जाएगा. 

चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 5 मैच खेलेगी RCB

गौरतलब है कि आरसीबी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 घरेलू मैच खेलेगी. टीम के बाकी 2 घरेलू मैच रायपुर में खेलेगी. आईपीएल के पहले फेज का शेड्यूल जारी करते वक्त इस बात का एलान कर दिया गया था कि बेंगलुरु कितने घरेलू मैच कहां खेलेगी. 

हालांकि रिलीज में इस बात का भी जिक्र किया गया था कि बेंगलुरु में आईपीएल मैच होंगे या नहीं इस बात का फैसला कर्नाटक सरकार के जरिए गठित की गई एक विशेषज्ञ कमेटी के जरिए किया जाएगा. स्टेडियम में सभी चीजों की जांच करने के बाद फैसला आरसीबी के पक्ष में आया. 

IPL 2026 के लिए आरसीबी का स्क्वॉड 

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.

 

यह भी पढ़ें: RCB या SRH, कौन जीतेगा आज का मैच? जानें IPL 2026 के पहले मैच की A टू Z डिटेल्स



Source link

बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, विराट-पडिक्कल ने उड़ाईं हैदराबाद की धज्जियां; 202 रन आसानी से चेज

बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, विराट-पडिक्कल ने उड़ाईं हैदराबाद की धज्जियां; 202 रन आसानी से चेज


विराट कोहली 38 गेंद में नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल 26 गेंद में 61 रन की बदौलत आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 201 रन बनाए थे. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया. इस तरह आरसीबी ने जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज किया. ईशान किशन कप्तान के तौर पर अपना पहला मैच हार गए. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज किया. मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 201/9 रन बोर्ड पर लगाए. इसके जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में 203/4 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाली. टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69* रन स्कोर किए. इस दौरान हैदराबाद के लिए डेविन पेन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. 

हेड टू हेड आंकड़े 

आरसीबी और हैदराबाद के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में हैदराबाद ने बढ़त हासिल करते हुए 13 में जीत हासिल की है. वहीं आरसीबी ने 11 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों के बीच 1 मुकाबला बेनतीजा रहा. हेड टू हेड में हैदराबाद का पलड़ा भारी दिख रहा है. हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और सुयश शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा



Source link

RCB या SRH, कौन जीतेगा आज का मैच? जानें IPL 2026 के पहले मैच की A टू Z डिटेल्स

RCB या SRH, कौन जीतेगा आज का मैच? जानें IPL 2026 के पहले मैच की A टू Z डिटेल्स


आईपीएल 2026 का आगाज आज यानी 28 मार्च, शनिवार को रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले के साथ होगा. मुकाबले में जाहिर तौर पर हैदराबाद पर दबाव होगा, क्योंकि उनकी भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी से होगी. तो आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है. 

नए कप्तान के साथ उतरेगी हैदराबाद 

नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी. कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को कप्तान बनाया गया है. ईशान के लिए बतौर कप्तान आरसीबी की चुनौती आसान नहीं होगी. दूसरी तरफ, आरसीबी नियमित कप्तानी रजत पाटीदार के साथ मैदान पर दिखेगी. 

RCB vs SRH हेड टू हेड 

आरसीबी और हैदराबाद के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में हैदराबाद ने बढ़त हासिल करते हुए 13 में जीत हासिल की है. वहीं आरसीबी ने 11 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों के बीच 1 मुकाबला बेनतीजा रहा. हेड टू हेड में हैदराबाद का पलड़ा भारी दिख रहा है. हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. 

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारतीय समय के अनुसार, आरसीबी और हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी. वहीं टॉस आधा घंटा पहले 7 बजे होगा. 

टूर्नामेंट के लिए आरसीबी का स्क्वॉड 

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल. 

टूर्नामेंट के लिए हैदराबाद का स्क्वॉड 

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कारसे, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार. 

 

यह भी पढ़ें: आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट



Source link

आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट

आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट


इंडियन प्रीमियर लीग ने विश्व क्रिकेट को एक से बढ़कर एक स्टार क्रिकेटर दिए हैं. कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल से अपनी पहचान बनाने में सफल रहे. पिछले सीजन की बात करें तो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी और 17 साल के आयुष म्हात्रे ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने आईपीएल से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई. अब आईपीएल 2026 में भी कुछ खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर सकते हैं. 

1- प्रशांत वीर (चेन्नई सुपर किंग्स)

20 साल के प्रशांत वीर चेन्नई सुपर किंग्स में रवींद्र जडेजा के रोल में दिखेंगे. चेन्नई ने इससे पहले युवा खिलाड़ियों पर इतना अधिक भरोसा कभी नहीं दिखाया था. इस फ्रेंचाइजी ने ट्रायल के दौरान प्रशांत वीर का खेल देखा और इस आधार पर 14.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा. 
प्रशांत वीर ने अब तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ 9 मैच खेले हैं. इस दौरान 6.45 की गेंदबाजी इकॉनमी रेट और 167 से अधिक के बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट के साथ दमदार प्रदर्शन किया है. 

2- आकिब नबी (दिल्ली कैपिटल्स)

आकिब नबी की उम्र 29 साल है और उन्हें युवा खिलाड़ी नहीं कहा जा सकता है लेकिन उनके प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेगी. उनके पास घरेलू क्रिकेट का 8 साल का अच्छा खासा अनुभव है. हालांकि, आकिब अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं कर सके हैं. उनके लिए आईपीएल 2026 काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इससे वह भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार भी बन जाएंगे. 

3- अशोक शर्मा (गुजरात टाइटंस)

अशोक शर्मा भारत के सबसे तेज युवा गेंदबाजों में से एक हैं. वह पहले राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है. 23 साल के अशोक शर्मा को इस साल गुजरात से खेलने का मौका मिलेगा. वह अपनी रफ्तार से किसी भी बल्लेबाज को मुसीबत में डाल सकते हैं. 

4- तेजस्वी दहिया (कोलकाता नाइट राइडर्स)

कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच अभिषेक नायर के शिष्य अंगकृष रघुवंशी को बल्लेबाज-विकेटकीपर के रूप में तैयार किया जा रहा है, क्योंकि वह पहले ही आईपीएल के कुछ सत्र में खेल चुके हैं. लेकिन दिल्ली के रहने वाले 23 वर्षीय दहिया भी एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें अगर लगातार मौका मिले तो वह अच्छे परिणाम दे सकते हैं. 

5- नमन तिवारी (लखनऊ सुपर जाइंट्स)

भारत में बाएं हाथ के अच्छे तेज गेंदबाज बहुत कम हैं और 2024 में अंडर-19 विश्व कप में खेलने वाले नमन तिवारी ने ट्रायल के दौरान सभी को प्रभावित किया है. यह 20 वर्षीय खिलाड़ी नियमित रूप से 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करता है. उन्होंने 2024 में यूपी टी20 लीग में नोएडा किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और जरूरत पड़ने पर वह एक उपयोगी विकल्प हो सकते हैं।

6- रवि सिंह (राजस्थान रॉयल्स)

रेलवे का यह 24 वर्षीय खिलाड़ी घरेलू स्तर पर अपनी क्षमता दिखा चुका है. उन्होंने पिछले साल एसएमएटी में अपनी टीम के लिए 173 के स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाए थे. विदर्भ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी 38 गेंदों में खेली गई 68 रन की पारी निस्संदेह सबसे यादगार रही. विदर्भ के गेंदबाजी आक्रमण में आईपीएल खिलाड़ी यश ठाकुर, हर्ष दुबे और दर्शन नालकंडे शामिल थे. इस पारी के चलते उन्हें राजस्थान रॉयल्स से 95 लाख रुपये का करार मिला और इस सत्र में उनके प्रदर्शन को देखना दिलचस्प होगा. 

7- शिवांग कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)

मध्य प्रदेश के 23 वर्षीय खिलाड़ी शिवांग बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं, जो उन्हें एक दुर्लभ प्रतिभा बनाता है. भारतीय टीम में कुलदीप यादव ऐसे गेंदबाज हैं. कुलदीप हालांकि क्रीज तक पहुंचने के लिए कोणीय रन-अप लेते हैं, शिवांग का रन-अप अधिक पारंपरिक और सीधा होता है. वह निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं, लेकिन यह देखना बाकी है कि सनराइजर्स के मुख्य कोच डेनियल वेटोरी अंतिम एकादश में उनके लिए कोई जगह बना पाते हैं या नहीं.



Source link

RCB vs SRH IPL 2026: कहां और कैसे LIVE देख पाएंगे बेंगलुरु और हैदराबाद का मैच?

RCB vs SRH IPL 2026: कहां और कैसे LIVE देख पाएंगे बेंगलुरु और हैदराबाद का मैच?


IPL 2026 1st Match RCB vs SRH Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी IPL 2026 की शुरुआत आज 28 मार्च, शनिवार से हो रही है. सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के जरिए फैंस को विराट कोहली का जलवा देखने को मिलेगा. 

फैंस किंग कोहली को मैदान पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. अगर आप भी पहले मैच में कोहली को देखने के लिए उत्साहित हैं और जानना चाहते हैं कि मुकाबला कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे. यहां आपको लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल मिलेगी. 

कब होगा मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 19वें सीजन का पहला मैच 28 मार्च, शनिवार को होगा. 

कहां होगा मैच?

बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच मुकाबला बेंगलुरु में स्थिति एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

आईपीएल 2026 का पहला मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मुकाबले के लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा. 

टीवी पर कहां देखें लाइव?

मुकाबले को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. 

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग 

मैच को जियोहॉटस्टार के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसके जरिए आप मुकाबला मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर लाइव देख पाएंगे. 

RCB vs SRH हेड टू हेड 

बात करें आरसीबी और हैदराबाद के हेड टू हेड की, तो दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 25 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों में हैदराबाद ने बढ़त हासिल करते हुए 13 में जीत दर्ज की है, जबकि आरसीबी ने 11 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. 

टूर्नामेंट के लिए आरसीबी का स्क्वॉड 

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल. 

टूर्नामेंट के लिए हैदराबाद का स्क्वॉड 

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कारसे, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार. 

 

यह भी पढ़ें: मोहसिन नकवी की चालाकी से पाकिस्तान को नुकसान, एक और दिग्गज ने IPL के लिए छोड़ा PSL



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp