BCCI breaks silence on Ajit Agarkar’s role extension amid rumours, decision to be taken on this date

BCCI breaks silence on Ajit Agarkar’s role extension amid rumours, decision to be taken on this date


The Board of Control for Cricket in India (BCCI) has firmly dismissed media reports suggesting that chief selector Ajit Agarkar has sought an extension of his tenure beyond September 2026 to oversee the 2027 ICC Men’s ODI World Cup.

BCCI Dismisses Reports of Extension Request

A senior BCCI official clarified that Agarkar has not made any formal request for a contract renewal. The current term, which began in July 2023 ahead of the Asia Cup, is scheduled to conclude in September 2026 as per standard procedure.


Add Zee News as a Preferred Source



“The selection panel is a sub-committee of the BCCI, and the selectors’ contract runs till September this year. Ajit’s contract ends in September, and after that the BCCI secretary and Ajit will have to decide whether he would continue till next year’s ODI World Cup. A senior selector can continue for up to four years as per the constitution, and he doesn’t need to seek an extension,” a senior BCCI official was quoted as saying by PTI on Friday.

Agarkar Took Charge During Transition Phase

Ajit Agarkar took charge as chairman of selectors in July 2023 during a major transitional phase for Indian cricket. His tenure has coincided with the international retirements of stalwarts Virat Kohli and Rohit Sharma from limited-overs formats, making squad rebuilding a critical responsibility.

Impressive Record Across ICC Tournaments

Under Agarkar’s leadership, the selection committee has delivered exceptional results across major ICC events:

Guided India to the 2023 ODI World Cup final with an unbeaten group-stage record

Oversaw consecutive T20 World Cup triumphs in 2024 and 2026

Secured the 2025 ICC Champions Trophy title

Won back-to-back Asia Cup titles in 2023 and 2025

Focus Shifts to 2027 ODI World Cup Preparation

The committee is already laying groundwork for the 2027 ODI World Cup. A core group of around 20 probable players has been identified, and the five national selectors will closely monitor their form and fitness during IPL 2026, which begins on March 28.

“The BCCI is looking at each selector watching at least one game per week which covers five games per week from the venue. Else obviously they can track on TV,” the official added.

Selectors to Track Talent Closely During IPL 2026

The IPL will play a crucial role in shaping India’s World Cup squad, with selectors actively scouting performances and maintaining close watch on player consistency and fitness levels.

Final Decision to Be Taken Post-September 2026

Agarkar’s tenure has been widely praised for successfully blending experienced players with emerging talent while maintaining India’s dominance in white-ball cricket.

Once his current term ends in September 2026, Devajit Saikia and Agarkar are expected to review the committee’s performance before deciding on continuity through the 2027 World Cup cycle.



Source link

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से हटेंगे अजीत अगरकर? ताजा अपडेट से सब हैरान

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से हटेंगे अजीत अगरकर? ताजा अपडेट से सब हैरान


India Chief Selector Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने BCCI के सामने स्पेशल डिमांड रखी है कि उनका कार्यकाल बढ़ा दिया जाए. इन अफवाहों ने पिछले दिनों सनसनी मचाई हुई थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. नियमों के मुताबिक एक व्यक्ति चार साल तक चीफ सेलेक्टर पद पर बना रह सकता है और अगरकर को यह पद संभाले अभी 3 साल पूरे हुए हैं.

अजीत अगरकर ने साल 2023 में टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता होने का पद संभाला था और उनके चीफ सेलेक्टर रहते भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट इस साल सितंबर के बाद खत्म होगा.

न्यूज एजेंसी PTI अनुसार बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट इस साल सितंबर तक है. उसके बाद अगरकर और बीसीसीआई सचिव बात करेंगे कि अगरकर का बतौर चीफ सेलेक्टर कार्यकाल अगले साल ODI वर्ल्ड कप तक बढ़ाना चाहिए या नहीं.

अभी अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली सेलेक्शन कमिटी में शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा शामिल हैं. 2027 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप अभी करीब एक साल दूर है, लेकिन 20 ऐसे नाम हैं जिनपर अभी से मुहर लग चुकी होगी और सभी पांच चयनकर्ता उनपर करीब से नजर बनाए रखेंगे.

उम्मीद की जा रही है कि ये सभी चयनकर्ता IPL में अलग-अलग जगहों पर होने वाले मैचों पर पैनी नजर बनाए रखेंगे. अजीत अगरकर मुंबई से आते हैं, वहीं दास दास कोलकाता से आते हैं. आरपी सिंह और अजय रात्रा की नजरें उत्तर भारत में होने वाले मैचों और प्रज्ञान ओझा बेंगलुरू और हैदराबाद लोकेशन को संभाल सकते हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है.

यह भी पढ़ें:

IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 



Source link

IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर

IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर


जब क्रिकेट का खेल अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर खेला जाने लगा, तब किसने सोचा होगा कि 30-40 गेंदों में भी शतक लगाना संभव होगा. इंडियन प्रीमियर लीग ने टी20 क्रिकेट को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है. क्रिस गेल, डेविड मिलर और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाज 40 से भी काम गेंदों में आईपीएल शतक लगा चुके हैं. मगर सबसे तेज शतक किसके नाम है और क्या इस सूची में कोई भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है.

IPL इतिहास के सबसे तेज शतक
आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड पिछले 13 सालों से क्रिस गेल के नाम है. गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों में सेंचुरी जड़ दी थी. ये वही मैच था जब गेल ने 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे.
दूसरा सबसे तेज शतक भारत के वैभव सूर्यवंशी के नाम है, जिन्होंने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 35 गेंदों में शतक लगाया था. यह आईपीएल में भारत के लिए सबसे तेज शतक भी है. उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 37 गेंदों में आईपीएल सेंचुरी लगाई है. पिछले साल ही हेनरिक क्लासेन ने भी 37 गेंदों में शतक लगाकर ऐतिहासिक कारनामा कर दिया था.
डेविड मिलर ने 38, वहीं ट्रेविस हेड और प्रियांश आर्य आईपीएल में 39 गेंद में शतक लगा चुके हैं. इन बल्लेबाजों के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक पूरा नहीं किया है.
• 30 गेंद – क्रिस गेल
• 35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी
• 37 गेंद – यूसुफ पठान
• 37 गेंद – हेनरिक क्लासेन
• 38 गेंद – डेविड मिलर
• 39 गेंद – ट्रेविस हेड
• 39 गेंद – प्रियांश आर्य
आगे इस लिस्ट में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 40 गेंदों में शतक लगाया था. भारतीयों की सूची में उनके बाद ईशान किशन का नंबर आता है, जो 45 गेंद में सेंचुरी जड़ चुके हैं.



Source link

टीम इंडिया की अगली सीरीज का एलान, IPL 2026 के बाद होगी ‘महाटक्कर’

टीम इंडिया की अगली सीरीज का एलान, IPL 2026 के बाद होगी ‘महाटक्कर’


भारतीय क्रिकेट टीम इसी साल आयरलैंड का दौरा करेगी. IPL 2026 के बाद भारत और आयरलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसी साल जुलाई में भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह आयरलैंड के लिए एक नई शुरुआत भी होगी क्योंकि पॉल स्टर्लिंग ने हाल ही में आयरलैंड टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दिया है.

आयरलैंड क्रिकेट के डायरेक्टर ऑफ हाई परफॉर्मेंस ग्राहम वेस्ट ने पुष्टि करके बताया कि आयरलैंड की टीम पहले ही 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, ऐसे में पॉल स्टर्लिंग का कप्तानी से हटना मतलब एक नए कप्तान के पास खुद को अगले 2 साल में स्थापित करने का मौका होगा. इसी के साथ उन्होंने बताया कि आयरिश टीम इसी साल जून से एक नए सफर पर निकल रही है, जब उसे भारत के साथ टी20 सीरीज खेलनी है.

आपको बता दें कि IPL 2026 के समापन के तुरंत बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का आखिरी मैच 20 जून को खेला जाएगा. वहीं भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होने वाला है. अभी भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का एलान नहीं हुआ है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय टीम आयरलैंड में सीरीज खेलने के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी.

अब तक इतिहास में टीम इंडिया ने तीन बार आयरलैंड टूर पर टी20 सीरीज खेली है और तीनों पर भारत ने आयरलैंड का उसी के घर में सूपड़ा साफ किया है. भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 टी20 मैच खेले गए हैं और हर बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है. उनकी आखिरी भिड़ंत 2024 टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जब आयरलैंड को 96 रनों पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने 46 गेंद शेष रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया था.

यह भी पढ़ें:

IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 



Source link

IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 

IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 


इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी. 18 सीजन खेले जा चुके हैं, 19वें संस्करण (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां हम उन 5 टीमों की बात कर रहे हैं, जो कभी आईपीएल में खेला करती थी लेकिन अब नहीं खेलती. लीग के फैंस भी कई टीमों के बारे में अब भूल चुके होंगे, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.

आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें खेलेंगी. लीग का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने जीता था. पहले संस्करण में 8 टीमें खेली थी. 2021 तक हर सीजन 8-8 टीमें खेली, लेकिन 2022 में टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो गई. गुजरात जायंट्स और लखनऊ सुपर जायंट्स, दो टीमें आईपीएल में जुड़ गई. इससे पहले कई अन्य टीमें लीग का हिस्सा बनी, जो अब नहीं खेलती.

आईपीएल 2026 में खेलने वाली 10 टीमें हैं- चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स. 2008 से लेकर अभी तक 5 टीम ऐसी रहीं, जो कभी लीग में खेलती थी लेकिन अब नहीं खेलती. उनके लीग से हटने के कारण अलग अलग हैं.

डेक्कन चार्जर्स 

आईपीएल 2009 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स ने खिताब जीता, इस चैंपियन टीम का हिस्सा रोहित शर्मा भी थे. ये उनका पहला आईपीएल खिताब था 2010 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची, 2011 में टीम ने प्लेऑफ तक का रास्ता तय किया. लेकिन आर्थिक संकट के कारण टीम आगे नहीं खेल पाई. टीम के मालिक बीसीसीआई को जरुरी बैंक गारंटी नहीं दे पाए, जिसके कारण उनका आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया. 2013 में डेक्कन चार्जर्स की जगह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को शामिल किया गया.

कोच्चि टस्कर्स केरला

आईपीएल 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरला को शामिल किया गया, लेकिन ये टीम सिर्फ 1 सीजन ही खेल पाई. इस टीम के कप्तान महेला जयवर्धने थे, इस टीम में रवींद्र जडेजा, ब्रैंडन मैक्कुलम भी थे. टीम ने अपने एकमात्र सीजन में खेले 14 में से 6 मैच जीते थे. बीसीसीआई ने टीम का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था, क्योंकि ये टीम भी अपनी बैंक गारंटी जमा नहीं कर पाई थी. मामला अदालत पहुंचा तो अदालत ने बीसीसीआई को दोषी ढहराते हुए 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा देने का फैसला दिया.

पुणे वॉरियर्स इंडिया

2011 सीजन से पुणे वॉरियर्स इंडिया की आईपीएल में एंट्री हुई. ये टीम 3 सीजन खेली, लेकिन सभी में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था. सहारा ग्रुप ने इस टीम को लगभग 3000 करोड़ रुपये में खरीदा था, ये उस समय सबसे महंगी टीम थी. सहारा ग्रुप ने टीम की बोली इस आधार पर लगाई थी कि हर सीजन 94 मैच होंगे, लेकिन बीसीसीआई ने मैचों की संख्या 74 कर दी थी. सहारा ग्रुप ने फ्रेंचाइजी फीस कम करने की मांग की थी, जो पूरी नहीं की गई.

पुणे वॉरियर्स इंडिया ने आईपीएल के 3 सीजन खेले, लेकिन कभी भी ये टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंची. उनके आखिरी सीजन में तो टीम ने 3 कप्तान बदले, इस टीम के पहले कप्तान सौरव गांगुली थे.

गुजरात लॉयन्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट

2016 और 2017 में जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को ससपेंड किया गया था, अब अस्थाई रूप से गुजरात लॉयन्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट को आईपीएल में शामिल किया गया था. गुजरात की कप्तानी सुरेश रैना ने संभाली, जिनकी कप्तानी में टीम ने दोनों सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय किया. 

2016 में एमएस धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कमान संभाली, लेकिन टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और टीम 7वें स्थान पर रही. 2017 में स्टीव स्मिथ कप्तान रहे. 2017 में टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार गई. 2018 में सीएसके और राजस्थान की वापसी हुई तो इन टीमों का सफर खत्म हो गया.



Source link

CSK की बेस्ट टीम से बाहर हुए एम एस धोनी! 12 खिलाड़ियों में भी नहीं मिली जगह

CSK की बेस्ट टीम से बाहर हुए एम एस धोनी! 12 खिलाड़ियों में भी नहीं मिली जगह


आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने CSK की अपनी पसंदीदा प्लेइंग कॉम्बिनेशन चुनी है. इसमें हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने 12 खिलाड़ियों की टीम में भी महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी. इस सुझाव ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है.

इरफान पठान का मानना है कि अब धोनी की भूमिका मैदान पर कम और टीम के भीतर मार्गदर्शक के तौर पर ज्यादा अहम हो सकती है. उनके अनुसार, पिछले कुछ सीजन में धोनी ज्यादातर आखिरी एक-दो ओवर में बल्लेबाजी के लिए आते रहे हैं. इससे फैंस को उनका रोमांचक अंदाज जरूर देखने को मिलता है, लेकिन टीम की रणनीति के लिहाज से यह हर मैच में बहुत बड़ा योगदान नहीं माना जा सकता है.

मेंटॉर की भूमिका में दिख सकते हैं धोनी

पठान का मानना है कि 44 साल के धोनी अब CSK की टीम को मजबूत करने पर फोकस करना चाहिए. उनका कहना है कि CSK के पास अब युवा और भविष्य के लीडर मौजूद हैं, जिन्हें तैयार करने की जरूरत है. इस कड़ी में उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ और हाल में टीम से जुड़े संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों का नाम भी अहम माना है.

इरफान के मुताबिक, अगर धोनी हर मैच में खेलते हैं तो कुछ दूसरे खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने खास तौर पर सरफराज खान का जिक्र किया और कहा कि वह नंबर-6 पर बड़ा असर छोड़ सकते हैं. ऐसे में टीम को भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने चाहिए.

इरफान पठान की चुनी हुई CSK की बेस्ट टीम

इरफान पठान ने CSK के लिए जो बेस्ट 12 खिलाड़ी चुने, उसमें संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे को ओपनर के तौर पर रखा गया है. तीसरे नंबर पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं. इसके बाद शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस को मध्यक्रम में जगह दी गई है. नंबर-6 पर सरफराज खान को रखा गया है, जबकि कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को ऑलराउंड विकल्प के रूप में शामिल किया गया. गेंदबाजी में अकील हुसैन, नूर अहमद और मैट हेनरी को जगह मिली है. वहीं खलील अहमद को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर चुना गया है.

इरफान पठान की टीम

संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद (इम्पैक्ट प्लेयर). 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp