50 लाख का 1 रन, IPL 2026 में DC को लगा सबसे बड़ा चूना; 16.50 करोड़ वाला खिलाड़ी फुस्स

50 लाख का 1 रन, IPL 2026 में DC को लगा सबसे बड़ा चूना; 16.50 करोड़ वाला खिलाड़ी फुस्स


आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को सबसे बड़ा चूना कप्तान अक्षर पटेल ने लगाया. सीजन में 10 मैच खेल चुके अक्षर अपनी टीम के लिए 50 लाख रुपये की कीमत के हिसाब से रन बना रहे हैं. टूर्नामेंट में कई बड़े फ्लॉप खिलाड़ियों पर लोगों का ध्यान जा रहा है, लेकिन अक्षर पर कोई ज्यादा बात नहीं कर रहा है. 

बता दें कि 10 मैचों की 7 पारियां खेल चुके अक्षर ने अब तक सिर्फ 33 रन बनाए हैं. दिल्ली ने अक्षर को आईपीएल के मौजूदा सीजन के लिए 16.50 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. कीमत और रन का हिसाब-किताब लगाया जाए, तो अब तक कप्तान ने दिल्ली के लिए 50 लाख रुपये की कीमत के हिसाब से हर एक रन बनाया है. 

चेन्नई के खिलाफ भी हुए फ्लॉप 

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे 48वें मैच में अक्षर 6 गेंदों में सिर्फ 02 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब तक सीजन में उनका हाई स्कोर 26* रनों का रहा है. वहीं गेंदबाजी करते हुए अक्षर ने 10 मैचों की 10 पारियों में 9 विकेट चटका लिए हैं. बॉलिंग में फिर भी उनका प्रदर्शन ठीक नजर आता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बैटिंग में वह आगे आने वाले मैचों में टीम के लिए कैसा परफॉर्म करते हैं. 

बात करें अक्षर पटेल के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने टूर्नामेंट में 172 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 131 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 20.95 की औसत और 132.85 के स्ट्राइक रेट से 1949 रन बना लिए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. उनका हाई स्कोर 66 रनों का रहा. बाकी गेंदबाजी करते हुए 169 पारियों में उन्होंने 136 विकेट लिए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 4/21 का रहा. उनकी इकॉनमी 7.40 की रही. 

दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन

दिल्ली ने 9 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें 4 में जीत दर्ज की है. बाकी के 5 मैचों में हार का सामना किया है. टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है. यहां से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को बाकी के सभी 5 मैचों में जीत हासिल करनी होगी. बाकी के सभी मैच जीतकर टीम 18 प्वाइंट्स के साथ आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच बहुत बड़े स्कैम का खुलासा, हैदराबाद और कोलकाता के मैच से जुड़ा है मामला



Source link

IPL 2026 के बीच बहुत बड़े स्कैम का खुलासा, हैदराबाद और कोलकाता के मैच से जुड़ा है मामला

IPL 2026 के बीच बहुत बड़े स्कैम का खुलासा, हैदराबाद और कोलकाता के मैच से जुड़ा है मामला


हैदराबाद पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग में चल रही टिकटों की कालाबाजारी का भांडाफोड़ कर दिया है. मलकाजगिरी के पुलिस कमिश्नर ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में उप्पल पुलिस के जवान तैनात थे, जिन्होंने आईपीएल टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले रैकेट को धर दबोचा. इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

पुलिस ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि 3 मई 2026 के दिन राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान आईपीएल मैचों की टिकटों की कालाबाजारी करने वाले रैकेट को पकड़ा गया है. 3 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा गया, जिनसे मैच के टिकट बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग 22,000 बताई गई है.

पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी वीआईपी और वीवीआईपी होने का ढोंग करके अवैध तरीके से टिकट प्राप्त करते और उन्हें भारी मुनाफे की रकम पर बेच रहे थे. यह अभियान मलकाजगिरी पुलिस द्वारा चलाया गया और तीन आरोपियों को 4 मई को कोर्ट में पेश किया गया. अधिकारियों का कहना है कि विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर इस पूरे अभियान पर नजर रखी जा रही थी.

आरोपियों से कई चीजें बरामद हुई हैं. एक महिंद्रा थार गाड़ी, पांच आईपीएल टिकट, पांच मोबाइल फोन और धोखाधड़ी के लिए एक जाली लेटरहेड का इस्तेमाल किया जा रहा था.

मैच में क्या हुआ?

3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच खेला गया, जिसमें हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई तो पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. SRH की पूरी टीम 169 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि ट्रेविस हेड ने 28 गेंद में 61 रनों की तूफानी पारी खेली थी. जवाब में कोलकाता की टीम ने 10 गेंद शेष रहते 7 विकेट से उस मैच को जीत लिया था. इस जीत के सहारे KKR ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा था.

यह भी पढ़ें:

अपने घर पर रन बनाने को तरसी दिल्ली, रिजवी-स्टब्स ने बचाई लाज; CSK के गेंदबाजों ने बरपाया कहर



Source link

‘BCCI के इशारों पर नाचता है ICC’, क्रिकेटर के बयान से मचा हड़कंप

‘BCCI के इशारों पर नाचता है ICC’, क्रिकेटर के बयान से मचा हड़कंप


दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर (Simon Harmer) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का कंट्रोल बटन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास है. सीधे शब्दों में कहा जाए तो आईसीसी सभी काम बीसीसीआई के इशारों पर करता है. इसके साथ हार्मर ने बताया कि इस कहानी को कैसे बदला जा सकता है. बता दें कि अफ्रीका ने पिछले साल फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था. 

साइमन का मानना ​​है कि भारत की कमर्शियल और एडमिनिस्ट्रेटिव की ताकत उन्हें खेल की दिशा तय करने में सक्षम बनाती है. हार्मर ने यह भी बताया कि इस बारे में एक खिलाड़ी के रूप में क्या किया जा सकता है. 

BCCI के इशारों पर चलता है ICC

The Guardian से बात करते हुए साइनम हार्मर ने कहा, “कमर्शियल पावर के चलते उनके पास ताकत है. आईसीसी को बीसीसीआई कंट्रोल करता है. लेकिन क्या कर सकते हैं? एक खिलाड़ी के रूप में आप सिर्फ वही चीजें काबू कर सकते हैं, जो काबू करने लायक होती हैं. कहानी को बदलने वाली इकलौती चीज ट्रॉफी जीतना ही है.”

पिछले साल भारत के खिलाफ खेला था टेस्ट 

बता दें कि साइमन हार्मर पिछले साल भारत दौरे पर खेली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का हिस्सा थे. अफ्रीका ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर अपना नाम लिखवाया था. सीरीज में हार्मर ने 17 विकेट लेकर अफ्रीका को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था.

साइन हार्मर का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गौरतलब है कि साइमन अफ्रीका के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में साइमन ने 14 टेस्ट खेल लिए हैं. इन मैचों की 24 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 21.79 की औसत से 69 विकेट चटका लिए हैं, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 9/101 का रहा. इस दौरान 2 बार ‘5 विकेट हॉल’ अपने नाम किया है. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी? MI के मैनेजमेंट ने दिया जवाब



Source link

अपने घर पर रन बनाने को तरसी दिल्ली, रिजवी-स्टब्स ने बचाई लाज; CSK के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

अपने घर पर रन बनाने को तरसी दिल्ली, रिजवी-स्टब्स ने बचाई लाज; CSK के गेंदबाजों ने बरपाया कहर


दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए हैं. दिल्ली की टीम अपने घर पर यानी अरुण जेटली स्टेडियम में खेल रही है, लेकिन CSK के गेंदबाजों की आग उगलती गेंदों के सामने दिल्ली के बल्लेबाज रन बनाने को संघर्ष करते दिखे. समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की जुझारू पारियों के दम पर DC की टीम जैसे-तैसे 150 रनों का आंकड़ा पार कर पाई.

दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की दृष्टि से यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है. दिल्ली और चेन्नई, दोनों 9 मुकाबले खेलने के बाद आठ-आठ अंकों पर हैं. दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा, क्योंकि केएल राहुल, पथुम निसांका और नीतीश राणा, इन तीनों बल्लेबाजों ने 10 रनों का आंकड़ा तो पार किया, लेकिन 20 रनों तक कोई नहीं पहुंच पाया.

स्टब्स और रिजवी ने बचाई लाज

एक समय दिल्ली कैपिटल्स ने 69 के स्कोर तक पांच विकेट खो दिए थे और टीम का रन-रेट भी लगभग 6 का चल रहा था. दिल्ली के लिए 115-120 रनों तक पहुंच पाना भी मुश्किल लग रहा था. इसी बीच समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर 65 रनों की साझेदारी पर दिल्ली को शर्मिंदा होने से बचाया.

स्टब्स ने 31 गेंदों में 38 रन बनाए, दूसरी ओर रिजवी 24 गेंद में 40 रन बनाकर नाबाद लौटे. रिजवी ने पारी का अंत छक्के के साथ किया. बता दें कि इस मुकाबले में दिल्ली ने समीर रिजवी को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ें: दिग्गज क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी को दिया सफलता का अचूक मंत्र, कहा- अगर आगे जाना है तो…

CSK की दमदार गेंदबाजी

अंशुल कंबोज इस पूरे सीजन खतरनाक साबित हुए हैं, लेकिन दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 4 ओवरों में 49 रन लुटा दिए. उनके अलावा चेन्नई के सभी बॉर्स ने कसी हुई गेंदबाजी की. अकील होसेन ने इस मैच में वापसी की, जिन्होंने 4 ओवरों में केवल 19 रन देकर एक विकेट लिया. नूर अहमद ने 2 विकेट चटकाए, जबकि मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह और जेमी ओवरटन ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी? MI के मैनेजमेंट ने दिया जवाब 



Source link

IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी? MI के मैनेजमेंट ने दिया जवाब 

IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी? MI के मैनेजमेंट ने दिया जवाब 


Hardik Pandya Mumbai Indians Captaincy Risk: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की तरफ से काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. कई लोग टीम के इस प्रदर्शन के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या खराब प्रदर्शन के चलते हार्दिक से मुंबई की कप्तानी छिन जाएगी? टीम मैनेजमेंट ने बड़े ही साफ शब्दों में इस सवाल का जवाब दे दिया है. 

बता दें कि 2022 में गुजरात टाइटंस को डेब्यू सीजन में चैंपियन बनाने वाले हार्दिक 2024 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे. लेकिन इस बार हार्दिक ने बतौर कप्तान मुंबई का हाथ थामा. उन्होंने टीम को 5 ट्रॉफी जितवा चुके रोहित शर्मा को रिप्लेस किया. हालांकि अब तक मुंबई में कप्तान के रूप में हार्दिक को कुछ खास सफलता नहीं मिली है.

खराब प्रदर्शन, हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से कहा गया, “टीम मैनेजमेंट पांड्या का सपोर्ट करना जारी रखे हुए है और टीम की समस्याओं को उनकी लीडरशिप क्वालिटी की परछाई नहीं मानता है. इसके बजाय, उनका मानना ​​है कि एमआई टूर्नामेंट में खेल की बदलती शैली के अनुरूप ढलने में धीमी रही है.”

इससे एक बात तो साफ हो गई है कि मुंबई के खराब प्रदर्शन का ठीकरा हार्दिक पांड्या पर नहीं फोड़ा जा रहा है. हार्दिक अगले सीजन यानी 2027 के आईपीएल में भी मुंबई की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. 

सीजन में मुंबई इंडियंस का करियर 

हार्दिक ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 160 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 148 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 27.83 की औसत और 146.35 के स्ट्राइक रेट से 2895 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 91 रनों का रहा. बाकी गेंदबाजी करते हुए 115 पारियों में हार्दिक ने 33.39 की औसत से 82 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 5/36 का रहा. हार्दिक ने 9.37 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं. बताते चलें कि हार्दिक 2015 से आईपीएल में खेल रहे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ही आईपीएल डेब्यू किया था. 

 

यह भी पढे़ं: IPL 2026 की इस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मुंबई, CSK दूसरे पर; जानें सभी टीमों का हाल



Source link

IPL 2026 की इस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मुंबई, CSK दूसरे पर; जानें सभी टीमों का हाल

IPL 2026 की इस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मुंबई, CSK दूसरे पर; जानें सभी टीमों का हाल


IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल का मौजूदा हाल बताता है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. मगर इसी बीच एक ऐसी पॉइंट्स टेबल सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है, क्योंकि इसमें मुंबई इंडियंस सबसे पहले स्थान पर मौजूद है. दरअसल यहां बात हो रही है, आईपीएल सीजन के बाद मिलने वाले ‘फेयरप्ले अवॉर्ड’ की.

अक्सर आपने देखा होगा कि लाइव मैच के समय स्क्रीन पर फेयरप्ले अवॉर्ड की पॉइंट्स टेबल दिखाई जाती है. अब फेयरप्ले का क्या अर्थ होता है और यह टेबल किस आधार पर बनाई जाती है. फेयरप्ले का मतलब होता है कि कौन सी टीम खेल भावना का पालन करते हुए और अनुशासित होकर खेल रही है. जो टीम सबसे कम विवाद में रहती है, उसे फेयरप्ले अवॉर्ड की सूची में सबसे ऊपर रखा जाता है.

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मुंबई

इसी फेयरप्ले अवॉर्ड की पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस सबसे टॉप पर मौजूद है, जिसे अब तक खेल भावना का पालन करने के लिए सभी मैचों में पूरे 10 अंक मिले हैं. इसका मतलब MI के 100 अंक हो चुके हैं. दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स को भी प्रत्येक मुकाबले में अब तक 10 अंक मिले हैं, लेकिन 9 मैच खेलने के कारण उसके अभी 90 पॉइंट्स हैं. पंजाब किंग्स तीसरे स्थान पर है. गुजरात टाइटंस चौथे और राजस्थान रॉयल्स पांचवें नंबर पर है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक टॉप पर; जानें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर

RCB और दिल्ली सबसे नीचे

फेयरप्ले अवॉर्ड की पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स सबसे निचले स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को नौवां स्थान मिला है. कोलकाता नाइट राइडर्स मुख्य पॉइंट्स टेबल में भी आठवें स्थान पर है और फेयरप्ले के मामले में भी नंबर-8 पर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें:

ममता बनर्जी पर फूटा क्रिकेटर मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़…





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp