सोना 96,700 पार कर नए रिकॉर्ड पर पहुंचा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 1,443 रुपये की तेजी के साथ 96,696 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,254  रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,362 रुपये की तेजी के साथ 96,616 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,747 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,428 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 96,747 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 563 रुपये की तेजी के साथ 95,600 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 95,037 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 543 रुपये की तेजी के साथ 95,580 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,629 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,541 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना ऑल टाइम हाई पर, चांदी भी चढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,347 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,328.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 67.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,395.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव आज 3,397.60 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.44 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.47 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की तेजी के साथ 32.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp