बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल (BCB President) ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि ICC ने बांग्लादेश टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत में खेलने का अल्टीमेटम दिया है. बीसीबी के अध्यक्ष ने अल्टीमेटम की सभी खबरों को खारिज कर दिया है.

बुधवार को मीडिया से वार्ता के दौरान अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा कि उन्होंने पहले सुरक्षा के संबंध में ICC को पत्र लिखा था. उन्होंने बताया कि किसी भी विदेशी टूर पर जाने से पूर्व सरकार की अनुमति चाहिए होती है. अमिनुल ने कहा कि वो इस वर्ल्ड कप के संबंध में अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे. साथ ही अध्यक्ष का यह भी कहना है कि बांग्लादेश पहले भी कई वर्ल्ड कप खेल चुका है, लेकिन अभी तक उसकी ओर से ऐसी कोई आपत्ति नहीं जताई गई थी.

प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा

बीसीबी अध्यक्ष ने आगे कहा, “आईसीसी का हमसे कहना कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में करवाना असंभव है, ये सब प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है, ये पूरी तरह झूठी खबर है. हम लगातार ICC के संपर्क में हैं  और उन्होंने हमसे अपनी समस्याएं सामने रखने को कहा है. हम फिलहाल उन्हीं समस्याओं को सामने रख रहे हैं.”

उनसे यह भी पूछा गया कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत ना जाने से बांग्लादेश को क्या नुकसान हो सकते हैं? इसपर बीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड ने ऐसी परिस्थिति पर भी विचार किया है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समय भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गई थी, उसी तरह पाक टीम पिछले कुछ वर्ल्ड कप में भारत नहीं गई है.

बीसीबी अध्यक्ष का साफ कहना है कि भारत में सुरक्षा व्यवस्था के कारण उन्हें वर्ल्ड कप का त्याग भी कर देंगे, लेकिन अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे.

यह भी पढ़ें:

ICC ने कहा टी20 वर्ल्ड कप खेलने भारत जाना ही होगा? BCB प्रेसिडेंट ने पूरे विवाद पर तोड़ी चुप्पी; जानें क्या कहा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp