Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

IPL 2026 RCB vs SRH 1st Match Problem: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (11 मार्च) को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें कुल 20 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च, शनिवार से होगी. लेकिन सीजन के पहले ही मैच पर ही खतरा मंडराने लगा है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. 

बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन बीसीसीआई ने शेड्यूल के लिए जारी की गई रिलीज में ‘नोट’ करके एक पॉइंट एड किया है, जिसमें बेंगलुरु में होने वाले मैचों को लेकर अहम अपडेट दिया गया है. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

बेंगलुरु में होने वाले मैच मंजूरी के अधीन

आईपीएल शेड्यूल की रिलीज में बताया गया कि बेंगलुरु में होने वाले टूर्नामेंट के मैच विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बाद ही हो सकेंगे. 

रिलीज में लिखा गया, “बेंगलुरु में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार के जरिए गठित की गई विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के अधीन हैं. समिति 13 मार्च, 2026 को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण और मीटिंग करेगी, जिसके दौरान आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए स्टेडियम की तैयारियों का आकलन करने के लिए मैच-डे व्यवस्थाओं का पूरे पैमाने पर मॉक प्रदर्शन किया जाएगा.”

बेंगलुरु में 5 मैच खेलेगी RCB

अगर स्टेडियम को मैच होस्ट कराने की मंजूरी मिल जाती है, तो RCB की टीम बेंगलुरु में 5 घरेलू मैच खेलेगी. बाकी टीम के 2 घरेलू मैच रायपुर में होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्टेडियम को मंजूरी मिलती है या नहीं. 

भगदड़ से मचा था बवाल 

गौरतलब है कि आरसीबी ने पिछले सीजन यानी 2025 में आईपीएल का खिताब जीता था, जिसके बाद बेंगलुरु में हुई टीम की विक्ट्री परेड के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. इसी के चलते बेंगलुरु के स्टेडियम में मुकाबले मंजूरी मिलने के बाद ही हो सकेंगे. 

 

ये भी पढ़ें: BCCI ने किया IPL 2026 के शेड्यूल का एलान, पहले दिन इस टीम से होगा RCB का ब्लॉकबस्टर मैच





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp