IPL 2026 सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस सीजन ओपनर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. इस हाईवोल्टेज मैच से ठीक पहले SRH ने बड़ा फैसला लेते हुए कप्तानी में बदलाव कर दिया है. टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को नया कप्तान बनाया है. दरअसल, नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे, ऐसे में यह जिम्मेदारी किशन को दी गई है.
आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी का रोल बेहद अहम होता है. इस बार कई टीमों ने नए कप्तानों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है, जिससे मुकाबला और रोमांचक होने वाला है.
सभी 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदार
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने कप्तान पर भरोसा बनाए रखा है. इस सीजन में पाटीदार की नजर लगातार दूसरा खिताब जीतने पर होगी.
चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़
चैन्नई के युवा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर टीम की कमान संभालते हुए नजर आने वाले हैं. उनकी कोशिश सीएसके के लिए छठा खिताब जीतने की होगी.
मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कप्तान हार्दिक पांड्या इस सीजन में अपनी कप्तानी को साबित करना चाहेंगे और टीम को ट्रॉफी दिलाने का लक्ष्य रखेंगे.
पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर
2025 के सीजन में पंजाब की टीम को फाइनल तक पहुंचाने वाले अय्यर इस बार भी टीम की कप्तानी संभालेंगे. नई टीम के साथ अय्यर पर पहली बार पंजाब को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे
कोलकत्ता ने इस बार अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को टीम का नया कप्तान बनाया है. केकेआर को उनसे बतौर कप्तान बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल
भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल में इस बार लगातार तीसरे सीजन में गुजरात की टीम की कप्तानी करेंगे. उनकी इस बार खिताब जीतने पर नजर होगी.
सनराइजर्स हैदराबाद – ईशान किशन (अंतरिम)
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद ने ईशान किशन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए टीम का अंतरिम कप्तान बनाया है. ईशान के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स – ऋषभ पंत
पिछले सीजन में फॉर्म को लेकर संघर्ष करने वाले पंत इस बार भी लखनऊ की कमान संभालते नजर आने वाले हैं.
दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल
दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल पर भरोसा जताया है. वह पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते नजर आने वाले हैं.
राजस्थान रॉयल्स – रियान पराग
वहीं संजू सैमसन को ट्रेड करने के बाद राजस्थान की टीम ने युवा पराग पर बड़ा भरोसा जताया है, यह उनके करियर का बड़ा मौका है.
क्या कहता है यह बदलाव?
इस बार आईपीएल में अनुभव और युवा जोश का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा. कुछ टीमें पुराने कप्तानों के साथ उतरी हैं, तो कई ने नए चेहरों पर दांव लगाया है. खासतौर पर ईशान किशन और रियान पराग जैसे युवा कप्तानों पर सबकी नजर रहेगी.
यह भी पढ़ें
‘पढ़ाई में नहीं आए इतने नंबर, लेकिन…’, 80% विनिंग रेट पर बोले सूर्यकुमार यादव; स्कूल से जुड़ा राज खोला
IPL में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले 5 खिलाड़ी, एक ने तो 9 बार बदली फ्रेंचाइजी