कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं. फिलहाल यह विषय चर्चा में है कि KKR टीम में हर्षित की जगह कौन लेगा. क्रिकबज की एक रिपोर्ट की मानें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का मैनेजमेंट मानता है कि उसके पास पर्याप्त तेज गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं और उसे हर्षित के रिप्लेसमेंट की जरूरत नहीं है.

दूसरी ओर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पाथिराना के खेलने पर भी संशय बना हुआ है. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के दौरान चोट आई थी, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड कप के बाकी मैचों से बाहर होना पड़ा था. अब उनके आईपीएल 2026 में खेलने पर सवालिया निशान लगे हैं. कोलकाता ने मिनी ऑक्शन में उन्हें 18 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाकर खरीदा था.

कौन होगा रिप्लेसमेंट?

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को हर्षित राणा और मथीशा पाथिराना का रिप्लेसमेंट ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं है. KKR मैनेजमेंट का मानना है कि उसके पास चार बेहतरीन भारतीय गेंदबाजी के विकल्प मौजूद हैं. वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, आकाशदीप और कार्तिक त्यागी कोलकाता टीम का हिस्सा हैं.

केकेआर द्वारा रिप्लेसमेंट ना खोजने में रुचि दिखाने का एक कारण यह भी कह कि उसने हाल ही में ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. जिम्बाब्वे के इस साढ़े 6 फुट लंबे गेंदबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में जमकर कहर बरपाया था. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 13 विकेट चटकाए थे. उनके आने से KKR की बॉलिंग यूनिट बेशक मजबूत हुई है. मुजरबानी PSL फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड को छोड़कर आए हैं, जिसके कारण PCB उन्हें कानूनी कार्यवाई की धमकी भी दे चुका है.

हर्षित राणा का IPL करियर

हर्षित राणा निरंतर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बढ़िया प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों में से एक बने रहे हैं. 2024 सीजन में उन्होंने 19 विकेट और पिछले सीजन उन्होंने KKR के लिए खेलते हुए 15 विकेट चटकाए थे. अब तक अपने 34 मैचों के आईपीएल करियर में हर्षित 40 विकेट ले चुके हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp