पाकिस्तान ने सलमान आगा की कप्तानी में 2026 का टी20 वर्ल्ड कप खेला था. टीम टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण तक तो पहुंची थी, लेकिन सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. अब अचानक से सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि सलमान आगा का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी की बेटी से निकाह होने जा रहा है.
सलमान आगा और मोहसिन नकवी की बेटी के निकाह का दावा एक तस्वीर वायरल होने के साथ तेज हुआ. इस तस्वीर में सलमान आगा और पीसीबी चीफ मोहिसन नकवी एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि इस वायरल तस्वीर और दावे की हकीकत क्या है.
क्या वाकई सलमान आगा बनेंगे मोहसिन नकवी के दमाद?
तो आपको बता दें कि इस बात में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है कि सलमान आगा का निकाह मोहसिन नकवी की बेटी से होगा. बात करें वायरल तस्वीर की, तो उसमें दोनों बैठकर पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL का मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं.
PCB Chairman Mohsin Naqvi and Salman Ali Agha watching the match together. pic.twitter.com/PHD7RT3XEQ
— CricketPulse (@PulseOfCricket) March 28, 2026
बात सिर्फ सलमान आगा और मोहसिन नकवी की तस्वीर तक सीमित नहीं रही बल्कि कई पोस्ट में तो यह भी दावा किया गया कि सलमान आगा को इसलिए ही पाकिस्तान का टी20 कप्तान बनाया गया था क्योंकि वह पीसीबी चीफ के दामाद बनेंगे.
🚨 THE REAL REASON FOR APPOINTING SALMAN ALI AGHA CAPTAIN OF PAKISTAN TEAM
Agha is soon going to marry again, this time with the daughter of Mohsin Naqvi.
Naqvi had made Salman Ali Agha captain of Pak T20 side when veteran ex cricketers questioned his place in the squad pic.twitter.com/MBzvwsIY5u
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 29, 2026
शादीशुदा हैं सलमान आगा
आपको बता दें कि सलमान आगा पहले से ही शादीशुदा हैं. उनकी इस्टाग्राम प्रोफाइल के बायो में प्राउड फादर और हसबेंड लिखा हुआ है. उनकी वाइफ का नाम सबा मंजर है.
सलमान आगा का अंतर्राष्ट्रीय करियर
सलमान आगा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 23 टेस्ट, 50 वनडे और 52 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में सलमान ने 1487 रन बना लिए हैं. इसके अलावा वनडे की 42 पारियों में बैटिंग करते हुए सलमान के बल्ले से 1538 रन निकल चुके हैं. टी20 इंटरनेशनल में पाक बल्लेबाज ने 916 रन बना लिए हैं.
यह भी पढ़ें: आज कोलकाता से हार जाएगी मुंबई इंडियंस? 14 साल का रिकॉर्ड MI के खिलाफ; देखें होश उड़ाने वाले आंकड़े