बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने का फैसला किया है, हालांकि अभी भी उनका कहना है कि अगर श्रीलंका में उनके मैच शिफ्ट किए जाएं तो वह खेलेगा. आईसीसी इस मांग को पहले ही खारिज कर चुका है. बांग्लादेश के इस फैसले को पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने बचकाना बताया और कहा कि इससे बांग्लादेश क्रिकेट पर वित्तीय प्रतिबंध भी लगेंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अतुल वासन ने कहा, “बहुत ही दुख की बात है, लेकिन यह काफी हास्यपद भी है क्योंकि वे जानते हैं कि इतने बड़े टूर्नामेंट से हटने के क्या नतीजे होंगे और किसलिए? सिर्फ नाराज होने या रूठने के लिए, क्योंकि आईपीएल से उनके एक खिलाड़ी को हटाया गया. इससे बात यहां तक पहुंच गई. ये मुझे सच में हैरान करता है, लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं है कि पूरे क्रिकेट सिस्टम को नुकसान होगा.”

बांग्लादेश अपना ही नुकसान कर रहा है- अतुल वासन

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “आईसीसी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आप आईसीसी जैसी बड़ी संस्था को ब्लैकमेल या दबाव डालकर आखिरी मिनट में मैच बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते. मुझे लगता है कि आईसीसी ने सही किया है कि उसने अपना रुख साफ कर दिया है. मुझे लगता है कि बांग्लादेश अब अपना ही नुकसान कर रहा है और उसे यह एहसास नहीं है कि वित्तीय प्रतिबंध भी लगेंगे. लेकिन लंबे समय में इसका नतीजा यह होगा कि क्रिकेट को नुकसान होगा.”

बांग्लादेश को मिल सकती है सजा

आईसीसी नियमों के मुताबिक भी ये अपराध है. इससे बांग्लादेश को टूर्नामेंट में भागीदारी फीस से हाथ धोना तो पड़ेगा ही, आईसीसी की कुल कमाई में हिस्सेदारी भी उन्हें नहीं मिलेगी. आईसीसी बीसीबी को लॉजिस्टिक्स, ब्राडकास्टिंग आदि से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भी कह सकती है.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp