टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है, जिसमें कुल 20 टीमें खेलेंगी. इन टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप्स में रखा गया है. टूर्नामेंट के आगाज से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने निराशा जताई है कि वेस्टइंडीज टूर्नामेंट के लिए निकोलस पूरन और सुनील नरेन को रिटायरमेंट से वापस नहीं बुला पाया. बता दें कि स्पिनर नरेन ने साल 2023 और पूरन ने पिछले साल (2025) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. हालांकि दोनों लीग क्रिकेट में एक्टिव हैं. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मैं बहुत निराश हूं कि वेस्टइंडीज ने इस वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम में निकोलस पूरन और सुनील नरेन को नहीं चुना.”

अश्विन ने आगे कहा, “बोर्ड को सुनील नरेन और निकोलस पूरन के साथ बैठकर बात करनी चाहिए थी और उन्हें वर्ल्ड कप में लाना चाहिए था. आप इन दोनों को बाहर रखकर उनके बिना वर्ल्ड कप में कैसे जा सकते हैं?” हालांकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि क्रिकेट वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरन से रिटायरमेंट वापस लेने और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए कहा था, लेकिन बात नहीं बनी.

मैं वेस्टइंडीज का बड़ा फैन हूं- अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बड़े फैन हैं. उनका मानना है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी प्लानिंग पर विचार करने की जरुरत है. वैसे बता दें कि किसी भी देश के लिए अपने स्क्वॉड में बदलाव करने की अंतिम तारीख निकल चुकी है.

अश्विन ने कहा, “मैं वेस्टइंडीज का बहुत बड़ा फैन हूं, उनमें बहुत काबिलियत है. लेकिन जैसी वे प्लहिंग करते हैं और कभी-कभी वेस्टइंडीज में इंफ्रास्ट्रक्चर भी मुझे हैरान कर देता है. मुझे उनमें बहुत ज्यादा पोटेंशियल नजर आता है, लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप के लिए अपने अप्रोच और प्लानिंग के तरीके पर सच में फिर से सोचने की ज़रूरत है.”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ग्रुप सी में शामिल है, जिसमें उनके साथ इंग्लैंड, इटली, नेपाल और स्कॉटलैंड हैं. बता दें कि इसी ग्रुप में बांग्लादेश भी था, जो अपनी जिद पर अड़े रहने के कारण बाहर हो गया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड

शाई होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp