भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शुरू हो गई है, जिसमें फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिस कर रहे हैं. दोनों टी20 फॉर्मेट से 2 साल पहले संन्यास ले चुके हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे थे. वनडे सीरीज के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर रोहित शर्मा के पास पहुंच जाती है. वह रोहित का हाथ भी पकड़ लेती है, जिस पर भारतीय क्रिकेटर भी हैरान रह जाते हैं.

रोहित शर्मा अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे. हालांकि रोहित तीनों मैचों में कोई प्रभावी पारी नहीं खेल सके. इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में हारकर भारत ने सीरीज भी गंवा दी.

सुरक्षा घेरा तोड़कर रोहित के पास पहुंची महिला

रोहित शर्मा के इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा को चकमा देकर रोहित के पास पहुंच जाती है, जिस पर पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने की कोशिश करती हैं. महिला रोहित के पास न सिर्फ जाती है बल्कि उनका हाथ भी पकड़ लेती है, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें दूर कर लेते हैं.

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के लिए मदद मांगने के इरादे से रोहित शर्मा के पास गई थी. दावे के अनुसार महिला की बेटी किसी बिमारी से जूझ रही है. उसी की मदद मांगने के लिए महिला ने रोहित के पास गई थी.

रोहित शर्मा की बात करें तो फैंस उन्हें अब आईपीएल में खेलते हुए देख पाएंगे, इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में वनडे सीरीज होनी है. हालांकि अभी इसके शेड्यूल का एलान नहीं हुआ है, इसके बाद टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज भी खेलेगी. जून-जुलाई में रोहित अगला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp