आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से शुरू होगा. भारत के साथ श्रीलंका सह-मेजबान है. कुल 20 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में रखा गया है. ग्रुप स्टेज में हर दिन 3 मैच खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, जिनके बीच 15 फरवरी को भिड़ंत होनी है. आईसीसी ने एंथम सॉन्ग रिलीज कर दिया है, जिसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया और गाया है.

आईसीसी ने शुक्रवार को पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक गीत “फील द थ्रिल” जारी किया. इस गीत की रचना भारतीय संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने की है, उन्हीं ने इसे गाया है. ये गीत जोश को बढ़ाता है. इसे रोमांच और भावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाले बोलों के साथ खूबसूरती से बनाया गया है.

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एंथम गीत पर कहा, “आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अद्वितीय रूप से प्रतिस्पर्धी, रोमांचकारी और अभिव्यंजक है, जहां क्षण खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों के लिए जीवन भर की यादों में बदल जाते हैं. टूर्नामेंट का आधिकारिक गीत इसी भावना को जीवंत करने का प्रयास करता है, अपने संगीत के माध्यम से प्रशंसकों को जोड़ने, विविधता का जश्न मनाने और इस आयोजन को हमारे खेल की सर्वोत्तम विशेषताओं का एक साझा वैश्विक उत्सव बनाने का प्रयास करता है.”

7 शहरों के 8 स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मेजबान भारत और श्रीलंका है. ग्रुप बी के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. ग्रुप ए में पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंची तो वो मुकाबले भी श्रीलंका में होंगे नहीं तो भारत उन मैचों की मेजबानी करेगा.

वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद), एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई), अरुण जेटली स्टेडियम (नई दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), ईडन गार्डन्स (कोलकाता), आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो), सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड (कोलंबो), पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (कैंडी).





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp