मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रच सकती है, क्योंकि आज तक कोई भी मेजबान देश इस खिताब को जीत नहीं पाया है. 10वें संस्करण को शुरू होने में अब 2 दिन का समय बचा है, भारतीय क्रिकेट टीम वार्म अप मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अब मुख्य टूर्नामेंट में खेलने को तैयार है. इससे पहले टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, उन्होंने बप्पा के दर्शन किए और भारत के सफल होने की प्रार्थना की.

बप्पा के दर्शन को पहुंचे गौतम गंभीर

गौतम गंभीर 2024 में भारतीय नेशनल टीम के हेड कोच नियुक्त हुए थे, जिसके बाद उनकी कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी (2025) खिताब जीता. पिछले साल हुए एशिया कप में भी भारत चैंपियन बना, इसके अलावा टी20 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. गंभीर गुरुवार दोपहर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. उन्होंने टीम इंडिया के सफल होने की कामना की. 

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया इस साल खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. अगर ऐसा हुआ तो लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला भारत पहला देश बन जाएगा. आज तक मेजबान देश भी कभी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है, तो ये रिकॉर्ड तोड़ने का भी भारत के पास मौका है.

वाशिंगटन सुंदर टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल हैं, लेकिन वह चोटिल हो गए थे. अभी तक उनकी चोट के बारे में ताजा जानकारी सामने नहीं आई है कि वह खेलेंगे या उनकी जगह किसी और को शामिल किया जाएगा. बता दें कि आईसीसी द्वारा अपने स्क्वॉड में बदलाव करने की डेडलाइन (31 जनवरी) निकल चुकी है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

भारतीय टीम का शेड्यूल

  • 7 फरवरी (शनिवार), बनाम यूएसए- मुंबई
  • 12 फरवरी (गुरुवार), बनाम नामीबिया- दिल्ली
  • 15 फरवरी (रविवार), बनाम पाकिस्तान- कोलंबो
  • 18 फरवरी (बुधवार), बनाम नीदरलैंड- अहमदाबाद.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp