सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम गजब का प्रदर्शन करती आ रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर चौंका दिया. यह जिम्बाब्वे की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है और उसकी सुपर-8 में जाने की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप हो गई और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. आखिर किन 3 कारणों से ऑस्ट्रेलिया की यह चौंकाने वाली हार हुई है.

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी की नाकामी

जिम्बाब्वे ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम जब बल्लेबाजी करने आई, तो 29 रन के स्कोर तक कंगारू टीम 4 विकेट खो चुकी थी. जोश इंग्लिश ने 8 रन, कप्तान ट्रेविस हेड ने 17, वहीं कैमरून ग्रीन और टिम डेविड तो खाता तक नहीं खोल पाए. हालांकि मैट रेनशॉ ने 65 रन बनाए, लेकिन टॉप ऑर्डर की नाकामी से टीम को उबार नहीं पाए.

जिम्बाब्वे का काउंटर अटैक काम आया

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. कोलंबो की पिच पर चेज करने का निर्णय लेना कोई असाधारण फैसला नहीं था. सबकुछ सही रहता तो ऑस्ट्रेलिया जीत चुकी होती, लेकिन ब्रायन बैनेट और ताडिवानाशे मरुमानी की तारीफ के काबिल रहे, जिन्होंने काउंटर अटैक करते हुए अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई और 61 रनों की सलामी साझेदारी की. अच्छी शुरुआत का फायदा रायन बर्ल ने भी उठाया, जिन्होंने 35 रन बनाए.

किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी

29 रन पर 4 विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी को ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ ने संभाला था. दोनों के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई, मगर 15वें ओवर में मैक्सवेल 31 रन बनाकर आउट हो गए. रेनशॉ को यहां से जिम्मेदारी लेनी थी, वहीं अगले बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस के पास चमकने का मौका था. मगर असल में ये हुआ कि मैक्सवेल के जाते ही धड़ाधड़ विकेट गिरने शुरू हो गए और कोई बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं ले पाया.

यह भी पढ़ें:

Zimbabwe Beat Australia: टी20 वर्ल्ड कप में हुआ बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया; मुजारबानी ने की शानदार गेंदबाजी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp