Zimbabwe Super 8 T20 World Cup: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. मंगलवार, 17 फरवरी को आयरलैंड के साथ मैच रद्द होते ही जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई है. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई है. आज श्रीलंका के पल्लेकेले में जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच होना था, लेकिन भारी बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका.

जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास

ये पहली बार है जब जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में जगह बनाई है. 2024 में वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बदल दिया गया था, जिसके बाद जिम्बाब्वे की टीम पहली बार ग्रुप स्टेज की परीक्षा में पास हुई है. हालांकि ये टी20 वर्ल्ड में कुल दूसरी बार है जब जिम्बाब्वे ग्रुप स्टेज से आगे गई है. 2022 में उसने अंतिम-12 में प्रवेश पाया था, लेकिन फॉर्मेट बदलने के बाद जिम्बाब्वे की टीम पहली बार सुपर-8 में आई है.

ऑस्ट्रेलिया हुआ बाहर

ऑस्ट्रेलिया अभी तक 3 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर सका था. वहीं जिम्बाब्वे अपने दोनों मैच जीत चुकी थी. ऑस्ट्रेलिया उम्मीद लगाए बैठी होगी कि कैसे भी करके आयरलैंड को जिम्बाब्वे पर जीत मिले, क्योंकि इसी तरह ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 की उम्मीदें जीवित रह सकती थीं. मगर आज का मैच ड्रॉ होने पर जिम्बाब्वे के कुल अंक 5 हो गए हैं, और ऑस्ट्रेलिया अधिकतम 4 अंक ही प्राप्त कर सकती थी.

इसी का नतीजा है कि ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो चुका है. इससे पहले 2009 के वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया था. अब तक कुल 7 टीम टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह बना चुकी हैं. इनके नाम भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड हैं.

यह भी पढ़ें:

Shoaib Akhtar vs Mohsin Naqvi: पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp