फल हमारे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फल हमारे हेल्थ को बेहतर बनाते हैं. कई ऐसे फल हैं जो कई सारी गुणों के खान हैं. यानि उसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं. इन्ही फलों में से कीवी है. कीवी स्वाद से भरपूर और खट्टा-मीठा का है मिक्सर है कि आप इसे खाने से खुद को रोक नहीं सकते हैं. इस फल की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप छिलके के बिना और छिलके साथ दोनों तरीके से कर सकते हैं. इसका खट्टा-मीठा स्वाद खाने में बहुत अच्छा लगता है.

आज हम कीवी के ऐसे फायदे बताएंगे जिसे खाने के बाद आप कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कीवी खाने के फायदे. इसे कब और कितना खाना चाहिए?

कीवी कई पोषक तत्वों से होता है भरपूर

कीवी में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन ई और पॉलीफेनॉल्स से भरपूर होता है. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है इसलिए आप इसे अमृत फल मान सकते हैं. इसे खाने से आप कई सारी बीमारियों से रहेंगे दूर और वजन भी नहीं बढ़ेगा.

इन परेशानियों में कीवी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है?

आंखों से जुड़ी बीमारी

आपको अगर नहीं पता है तो बता दें कि आंखों से जुड़ी बीमारियों में कीवी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसे खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और धुंधलापन की समस्या भी दूर हो जाती है.

इम्युनिटी को रखता है मजबूत

कीवी खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है. इसे खाने से कई बीमारियां दूर रहती है. अगर आपको अपनी इम्युनिटी बढ़ानी है तो आपको कीवी जरूर खाना चाहिए. इसमें विटामिन- सी भरपूर मात्रा में होता है. इसे खाने से इम्युनिटी बढ़ती है.

दिल को रखता है हेल्दी

कीवी खाने से दिल अच्छा रहता है. यह अच्छे से काम करता है. इसमें मौजूद फाइबर, पोटेशियम बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम कीवी करती है. यह धमनियों को मजबूत करने का काम भी करती है.

कब्ज को करता है दूर

अगर आपको काफी ज्यादा कन्स्टीपेशन के मरीज है तो 2-3 कीवी जरूर खाएं. कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए कीवी अच्छा होता है. यह पेट को साफ भी रखता है.

कीवी खाने का सही वक्त?

कीवी खाने का सही वक्त सुबह 10 से 12 बजे तक का होता है. इस समय अगर आप कीवी खाएंगे तो इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. इसे आप खाली पेट भी खा सकते हैं. खाली पेट खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह खट्टा पल है इसे खाने के बाद एसिडिटी की समस्या हो सकती है. खाली पेट खाने के बजाय आप इसे नाश्ता के बाद खा सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Source link