TCS vs Infosys: भारत की सबसे बड़ी IT कंपनियों की लिस्ट में शुमार TCS और इंफोसिस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. दोनों ही कंपनियों में लोगों को बड़ी दिलचस्पी रहती है. हाल ही में दोनों कंपनियों के सीईओ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. दोनों कंपनियों से सामने आए सालाना रिकॉर्ड्स के मुताबिक कंपनियों के सीईओ की सैलरी में बड़ा फर्क है, लेकिन ऐसा क्यों? आइये जानें.

CEO की सैलरी में फर्क
दरअसल हाल ही में इंफोसिस और टीसीएस की वित्त वर्ष 2025-26 की सालाना रिपोर्ट सामने आई है. जिसके मुताबिक इंफोसिस के CEO सलिल पारेख को इस साल में 82.6 करोड़ रुपये वेतन के रूप में मिले. तो वहीं TCS के CEO के कृथिवासन को 28 करोड़ रुपये वेतन के रूप में मिले. इसका मतलब है कि सैलरी के मामले में सलील पारेख की कमाई TCS के CEO से करीब 55 करोड़ रुपये ज्यादा रही है.

ये भी पढ़ें: Richest Chief Minister: देश के सबसे अमीर CM होंगे DK शिवकुमार, 1413 करोड़ की संपत्ति के साथ टॉप पर

बड़ी कंपनी छोटी कमाई
दोनों सीईओ की सैलरी में इतना बड़ा अंतर इसलिए भी चर्चा का विषय है क्योंकि TCS कारोबार, इंफोसिस के कारोबार से काफी बड़ा है. टीसीएस का वित्त वर्ष 2026 रेवेन्यू 2.67 लाख करोड़ रुपये है. जिसमें कंपनी का मुनाफा 49,210 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 

तो वहीं इंफोसिस का वित्त वर्ष 2026 का रेवेन्यू 1.79 लाख करोड़ रुपये है. जिसमें कंपनी का मुनाफा 29,440 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसका मतलब है कि कंपनी छोटी होने के बावजूद भी इंफोसिस के सीईओ को ज्यादा वेतन मिला है.

ये भी पढ़ें: IPL RCB: सिर्फ ट्रॉफी नहीं, कमाई में भी नंबर वन बनी विराट की आरसीबी, कमाया 400 करोड़ का बंपर मुनाफा

क्यों है सलिल पारेख का इतना मोटा पैकेज?
सलील पारेख का कुल पैकेज 82.6 करोड़ रुपये है. जो इस प्रकार बांटा गया है:

फिक्स्ड सैलरी: 7.97 करोड़ रुपये
रिटायरमेंट और अन्य लाभ: 0.53 करोड़ रुपये
परफॉर्मेंस आधारित बोनस: 8.5 करोड़ रुपये
स्टॉक (शेयर) आधारित इंसेंटिव: 23.35 करोड़ रुपये
शेयर ऑप्शन बेचने/एक्सरसाइज करने से फायदा: 50.75 करोड़ रुपये

इस गणित को देखें तो उनकी कमाई का मोटा हिस्सा कंपनी के शेयरों और स्टॉक इंसेंटिव से आया है.

के कृथिवासन का पैकेज कितना और कैसा है?
इंफोसिस के सीईओ के. कृथिवासन का कुल सालाना पैकेज 28 करोड़ रुपये है. जो इस प्रकार से बांटा गया है:

बेसिक सैलरी: 1.67 करोड़ रुपये
भत्ते और अन्य सुविधाएं: 1.43 करोड़ रुपये
प्रदर्शन आधारित कमीशन: 25 करोड़ रुपये

इसका मतलब है कि उनकी सैलरी का अधिकांश हिस्सा नकद वेतन और बोनस से आता है, जबकि स्टॉक आधारित भुगतान बहुत कम था.

फिर भी बड़ी कंपनी है TCS
हालांकि TCS, इंफोसिस से बड़ी और ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी है, फिर भी इंफोसिस के CEO सलिल पारेख की कमाई कहीं ज्यादा है. इसकी मुख्य वजह ये है कि उनके वेतन पैकेज में शेयर और स्टॉक आधारित इंसेंटिव का बड़ा हिस्सा शामिल है. यही कारण है कि उनकी कुल कमाई TCS के CEO से लगभग तीन गुना ज्यादा हो गई है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp