विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा, अब फैंस उनकी अगली इंटरनेशनल सीरीज का इंतजार कर रहे हैं जब वह मैदान पर होंगे. कोहली टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. टीम इंडिया का अगला वनडे मैच जिस तारीख को है, वो कोहली के लिए बहुत खास है. उस दिन वामिका कोहली का जन्मदिन है.

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में कुल 302 रन बनाए, उन्होंने रांची में 135 और रायपुर में 102 रन बनाए. दो लगातार शतकों के बाद कोहली ने निर्णायक मुकाबले में नाबाद 65 रन बनाए. फैंस उन्हें अब टी20 सीरीज में मिस करेंगे, वह इस फॉर्मेट से 2 साल पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं.

विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 84 शतक हो चुके हैं, वनडे में वह 53 सेंचुरी लगा चुके हैं. कोहली किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले ये रिकॉर्ड सचिन के नाम था. सचिन ने टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं.

अब कब है विराट कोहली का अगला मैच?

विराट कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. टीम इंडिया ने इस साल के अपने सभी ओडीआई मैच खेल लिए हैं, अब टीम का अगला मैच जनवरी 2026 में है. पहली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही है. यानी विराट कोहली का अगला इंटरनेशनल मैच 11 जनवरी को है, ये रोहित शर्मा का भी अगला मैच होगा. रोहित भी टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं.

11 जनवरी विराट कोहली के लिए बहुत खास है, ये उनकी बेटी वामिका कोहली का 5वां जन्मदिन होगा. वामिका का जन्म 11 जनवरी, 2021 को हुआ था.

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026

भारत दौरे पर न्यूजीलैंड 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. पहला वनडे वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में 11 जनवरी को खेला जाएगा. दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट स्थित सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. तीसरा वनडे 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp