अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस मुकाबले में केवल 20 गेंद में पचास रन पूरे करके एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड की धरती पर खेलते हुए किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अब अभिषेक के नाम हो गया है.

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 20 गेंद में फिफ्टी पूरी की. इस मुकाबले में उन्होंने 24 गेंद खेलकर 59 रन बनाए, लेकिन आउट होने से पहले केएल राहुल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ गए.

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड की धरती पर खेलते हुए भारत के लिए सबसे तेज टी20 फिफ्टी लगाई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था, जिन्होंने साल 2018 में मैंचेस्टर में खेलते हुए 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था. अभिषेक ने अपनी इस तूफानी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए.

उनके लिए यूके टूर अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने तूफानी अंदाज में 49 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपने टी20 करियर का 11वां अर्धशतक लगाया है.

सबसे तेज 100 छक्के लगाए

इसी मुकाबले में अभिषेक ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 सिक्स पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. अभिषेक ने 785 गेंदों में 100 सिक्स लगाए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 789 गेंदों में 100 छक्के लगाए थे. अभिषेक ऐसे पहले भारतीय भी हैं, जिन्होंने एक हजार से कम गेंद खेलकर छक्कों का शतक लगाया है. भारतीयों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 1007 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था.

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड; बड़े-बड़े दिग्गज पिछड़े 

IPL 2027 में चेन्नई के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या! CSK के ताजा बयान से सस्पेंस हुआ खत्म



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp