Rohit Sharma’s Wife Ritika Sajdeh for Indian Army: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने भारतीय सेना को सलाम किया है और कहा है कि हमें आप पर गर्व है. पहलगाम हमले के बाद भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. जिसके बाद आईपीएल मैच के दौरान भी सैनिकों को सलाम किया गया था.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत में ड्रोन हमले किए, जिसको भारतीय सैनिकों ने मार गिराया. इस समय पूरा देश सैनिकों के साथ खड़ा है, क्योंकि उन्ही की वजह से हम आश्वस्त है कि अगर युद्ध हुआ भी तो भारत पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए तैयार है. देशवासी सोशल मीडिया पर भी सैनिकों की तारीफ़ कर रहे हैं. रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने भी सैनिकों को लेकर एक इंस्टा स्टोरी शेयर की.
रोहित शर्मा की पत्नी ने क्या कहा
रितिका सजदेह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना में सेवारत प्रत्येक व्यक्ति को मेरे दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद. उनके परिवारों को भी धन्यवाद. हम आपके बिना ऐसा नहीं कर पाते. हमारी रक्षा करने के लिए आपका धन्यवाद.”
Ritika Sajdeh’s Instagram story thanking the Indian Armed forces. 🫡🇮🇳 pic.twitter.com/Wh97BMVBHM
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 9, 2025