IND vs ENG: भारत की इंग्लैंड दौरे के लिए ए-टीम (India A Tour of England) का ऐलान हो गया है. इसमें टीम के पहले मैच के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन को शामिल नहीं किया गया है. दूसरे मैच से टीम में इन खिसाड़ियों को लाया जा सकता है. इस टीम में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली है. वहीं ईशान किशन को इंडिया की A टीम में शामिल किया गया है.

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया की ए-टीम का चयन कर लिया गया है. ये टीम इंग्लैंड में 2 फर्स्ट क्लास मैच और एक इंट्रा स्क्वाड मैच खेलने वाली है. इस दौरे के लिए युवा खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा टीम में यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, मानव सुथर, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड, सरफराज खान, तुषार देशपांडे और हर्ष दुबे को शामिल किया गया है.

यह खबर अपडेट हो रही है…

यह भी पढ़ें

India Squad: इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी टीम इंडिया में जगह, सामने आया हैरान करने वाला अपडेट



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp