एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश ने भारत पर रोमांचक जीत दर्ज की. सुपर ओवर तक चले इस मैच को बांग्लादेश ने वाइड गेंद की मदद से जीता. दरअसल सुपर ओवर में भारत ने बिना रन बनाए अपने दोनों विकेट गंवा दिए थे. बांग्लादेश को सुपर ओवर जीतने के लिए सिर्फ एक रन बनाना था. सुयश शर्मा वाइड गेंद फेंक बैठे, जिसके चलते बांग्लादेश के स्कोरकार्ड में एक रन जुड़ गया और उसने फाइनल में एंट्री ली. मगर भारत की इस शर्मनाक हार का असली कारण आखिर क्या रहा?

इस गलती की वजह से हारा भारत

पारी की आखिरी गेंद पर 3 रन भाग कर भारतीय बल्लेबाज जैसे-तैसे मैच को सुपर-ओवर तक ले गए थे. भारतीय टीम के पास फाइनल में जाने का सुनहरा मौका था, लेकिन सुपर ओवर में भारतीय मैनेजमेंट बहुत बड़ी गलती कर बैठा.

भारतीय टीम ने जीतेश शर्मा और रमनदीप सिंह को बल्लेबाजी के लिए भेजा. एक तरफ जीतेश शर्मा टूर्नामेंट के पहले मैच के बाद बैटिंग में चले ही नहीं हैं, वहीं रमनदीप सिंह को भी बहुत बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए नहीं जाना जाता है.

वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजा

सुपर ओवर की स्थिति आने पर भारतीय टीम को अपने दोनों नियमित ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या से शुरुआत करवानी चाहिए थी. सूर्यवंशी ने पूरे टूर्नामेंट में करीब 244 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने पहली ही गेंद पर बल्ला घुमाना शुरू कर दिया और पारी की पहली 3 गेंदों में 2 छक्के जड़ दिए थे. जब टीम को सूर्यवंशी की सबसे अधिक जरूरत थी, तब उन्हें बैटिंग के लिए नहीं लाया गया.

दूसरी ओर प्रियांश आर्या इस मैच में 23 गेंदों में 44 रन की पारी खेल चुके थे. 4 चौके और 3 छक्के लगाने वाले प्रियांश भी अच्छे टच में लग रहे थे. इस सबको नजरंदाज कर मैनेजमेंट ने जीतेश शर्मा और रमनदीप सिंह से सुपर ओवर की शुरुआत करवाई. ये भारतीय टीम का बहुत बड़ा ‘ब्लंडर’ कहा जा सकता है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp