केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. BCCI ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है. शुभमन गिल गर्दन की चोट से रिकवर नहीं कर पाए हैं, इसलिए वो इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने वाले रवींद्र जडेजा की 50-ओवर फॉर्मेट में वापसी हुई है.

ऋषभ पंत को भी टीम में मिली जगह 

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान होंगे, लेकिन सभी रिपोर्ट्स फर्जी निकली हैं. चयन समिति ने केएल राहुल को तीन मैचों की इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी है. हालांकि, ऋषभ पंत भी 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हिस्सा हैं.

सिराज और बुमराह को टीम में नहीं मिली जगह 

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में रेस्ट दिया गया है. 15 सदस्यीय टीम में कप्तान केएल राहुल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के रूप में 3 विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में स्पिन के तीन विकल्प हैं. वहीं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को जगह नहीं मिली है. प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के साथ नितीश कुमार रेड्डी के रूप में तेज गेंदबाजी के तीन ऑप्शन हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया- रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह.

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला वनडे मैच- 30 नवंबर- रांची 
दूसरा वनडे मैच- 3 दिसंबर- रायपुर
तीसरा वनडे मैच- 6 दिसंबर- विशाखापट्टनम





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp