जिम्बाब्वे ने टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हराकर इतिहास रच दिया है. दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रनों के अंतर से हराया. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी जीत है. वहीं 25 साल के बाद जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को किसी टेस्ट मैच में पारी के अंतर से हराया है.

हरारे में खेले गए मैच में बांग्लादेश की पहली पारी 140 रनों पर सिमट गई थी. इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 410 रन बना डाले और 270 रनों की बढ़त हासिल की. जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश टीम को फॉलो-ऑन खेलने के लिए बुलाया. बांग्लादेश की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप हो गई और पूरी टीम 185 रन ही बना सकी. इस तरह उसने टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

टेस्ट में सबसे बड़ी जीत

बांग्लादेश को पारी और 85 रनों के अंतर से हराकर जिम्बाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. इससे पहले जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी जीत पिछले टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ आई थी. दिसंबर 2025 में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को पारी और 73 रनों के अंतर से हराया था.

टेस्ट क्रिकेट में ऐसा 25 साल बाद हुआ है जब जिम्बाब्वे ने लगातार 2 मैच जीते हैं. इससे पहले उसने साल 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा किया था. बताते चलें कि यह जिम्बाब्वे की बांग्लादेश पर भी सबसे बड़ी जीत है. पिछले 25 साल में ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है जब जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी के अंतर से हराया हो. इससे पहले 2001 में उसने बांग्लादेश टीम को पारी और 32 रन के अंतर से हराया था.

जिम्बाब्वे ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में केवल 16 जीत दर्ज की हैं, जिनमें से उसकी 9 जीत बांग्लादेश के खिलाफ आई हैं.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जाने वाली पहली टीम कौन सी होगी? ऑस्ट्रेलिया के पास इतिहास रचने का मौका

‘उसने 20000 की डिमांड…’, क्रिकेटर शशांक सिंह ने कुक के साथ मारपीट के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी; बड़े राज से उठाया पर्दा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp