रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) IPL 2026 के बीच विवादों से घिरे रहे. कभी उन्होंने मैच के बीच डगआउट से ‘मिडिल फिंगर’ दिखाई, तो कभी अंपायर पर गुस्से में बर्फ फेंकी. अब टूर्नामेंट खत्म होने के बाद डेविड को लेकर एक विवाद सामने आया, जिसमें वह बीच मैदान पर सिगार पीते दिख रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि इस वीडियो की असल सच्चाई क्या है. 

आरसीबी के खिलाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि वीडियो को लेकर लोगों के अलग-अलग मत नजर आ रहे हैं. कुछ लोग इसे AI वीडियो बता रहे हैं, तो कुछ इसे असल वीडियो मान रहे हैं. 

क्या है वीडियो की असल सच्चाई?

वीडियो की असल सच्चाई को लेकर तो कुछ साफ नहीं हो पाया है, लेकिन एक फोटो ने जरूर आरसीबी के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल फिल सॉल्ट ने बेंगलुरु के ट्रॉफी जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर टिम डेविड के साथ एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के हाथ सिगार दिख रहा है. फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि वायरल वीडियो सच है. लेकिन हम वीडियो के सच होने की पुष्टि नहीं करते हैं. वीडियो के सही होने को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं आ सकी है. 

सीजन में टिम डेविड का प्रदर्शन 

2026 के सीजन में बेंगलुरु के लिए खेलते हुए डेविड ने 16 मैचों की 15 पारियों में बैटिंग करते हुए 33.88 की औसत और 188.27 के स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए. फिनिशर के रूप में खेलने वाले डेविड के बल्ले से 1 अर्धशतक निकला. 

नजर डालें डेविड के आईपीएल करियर पर, तो अब तक उन्होंने टूर्नामेंट में 66 मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 59 पारियों में बैटिंग करते हुए 32.88 की औसत और 177.07 के स्ट्राइक रेट से 1151 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 70* रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस ने नहीं दिए पूरे पैसे, विदेशी खिलाड़ी ने MI पर लगाया गंभीर आरोप; मच गया बवाल





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp